Lunar Eclipse – श्रीफल जैन न्यूज़

होलिका दहन पर भद्रा एवं चंद्रग्रहण का साया : दो मार्च को होगा होलिका दहन
होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित समय में शुभ मुहूर्त में किया जाता है। इस बार इसे लेकर भ्रम की स्थिति है क्योंकि, 2 मार्च को रात भर भद्रा एवं 3 मार्च को चंद्रग्रहण है। 2 मार्च सोमवार को पूर्णिमा तिथि शाम को 5:55 बजे प्रारंभ होगी और इसी के साथ भद्रा भी प्रारंभ हो जाएगी। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित समय में शुभ मुहूर्त में किया जाता है। इस बार इसे लेकर भ्रम की स्थिति है क्योंकि, 2 मार्च को रात भर भद्रा एवं 3 मार्च को चंद्रग्रहण है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि 2 मार्च सोमवार को पूर्णिमा तिथि शाम को 5:55 बजे प्रारंभ होगी और इसी के साथ भद्रा भी प्रारंभ हो जाएगी। भद्रा तिथि रात तड़के 3 मार्च को 5:28 बजे तक रहेगी और पूर्णिमा तिथि 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक रहेगी। चंद्रग्रहण का स्पर्श 3 मार्च को दोपहर 3:20 पर आरंभ होगा। 6:47 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा । ग्रहण का सूतक 3 मार्च को प्रातः 6:20 बजे से लग जाएगा। जैन ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 2 मार्च सोमवार को ही प्रदोष व्यापिनी है लेकिन, 2 मार्च को ही शाम 5:55 बजे से पूरी रात तड़के सुबह 3 मार्च 5:28 बजे तक भद्रा है।

सूर्यास्त के बाद 2 घंटे 24 मिनट में होली दहन शास्त्रोक्त

3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा प्रदोष व्यापिनी नहीं है। अतः होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को प्रदोषकाल में भद्रा के मुख को छोड़कर शाम 6:18 से रात्रि 8:49 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त में करना चाहिए और सामान्य मुहूर्त मुहूर्त रात्रि रात्रि 2:37 बजे से पूर्व तक है। रात्रि 2:37 से 4:33 बजे के समय को त्यागना चाहिए। निर्णय सागर पंचांग नीमच का भी मत है कि होली का दहन 2 मार्च सोमवार को प्रदोष बेला में सूर्यास्त के बाद से 2 घंटे 24 मिनट में होलिका दहन शास्त्रोक्त है।

4 मार्च को वसंत उत्सव होगा

राजधानी पंचांग का मत भी 2 मार्च सोमवार को प्रदोष काल सहित भद्रा मुख को छोड़कर 2:37 बजे से पूर्व होलिका दहन करना चाहिए। शिव शक्ति पंचांग जोधपुर का मत भी यही है। प्रदोष कल में 2 मार्च को भद्रा मुख से पूर्व होलिका दहन शास्त्रोक्त है। जैनी जियालाल जैन पंचांग में भी होलिका दहन 2 मार्च को ही है। 3 मार्च को धुलेड़ी, 4 मार्च को वसंत उत्सव 8 मार्च रविवार को रंग पंचमी का त्योहार रहेगा।

भारत में 7 सितंबर को दिखाई देगा चंद्रग्रहण : विभिन्न राशियों पर होगा अलग-अलग प्रभाव
भारत में रविवार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान बर्षा होने की भी संभावना है। इस चंद्र ग्रहण से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग असर दिखाई देगा। इस संवत् 2082 का पहला खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। भारत में रविवार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान बर्षा होने की भी संभावना है। इस चंद्र ग्रहण से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग असर दिखाई देगा। इस संवत् 2082 का पहला खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि रविवार 7 सितंबर को आ रही है। इस दिन चंद्रग्रहण खग्रास रूप में भारत में दिखेगा। इसके अलावा एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान, इराक, तुर्की, जापान, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया भी इसे देखा जा सकेगा। यह ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा और 8 सितंबर की आधी रात तक चलेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 7 सितंबर रविवार को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 29 मिनट है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। तब इसका रंग लाल हो जाएगा तो इसे ब्लडमून भी कहेंगे।

ग्रहण का सूतक काल

ग्रहण का सूतक काल 7 सितंबर को दिन के दोपहर 12.57 बजे से प्रारंभ होगा। जैन ने बताया ग्रहण के दिन सूतक में पूर्णिमा का श्राद्ध किए जा सकेगा । किंतु अपक्वान्न का ही दान करना चाहिए।

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को लाभ, वृष राशि वाले लोगों को सुख, मिथुन राशि वाले लोगों को मानहानि, कर्क राशि वाले लोगों को कष्ट, सिंह राशि वाले लोगों को स्त्री पीड़ा, कन्या राशि वाले लोगों को सुख, तुला राशि वाले लोगों को चिंता, वृश्चिक राशि वाले लोगों को पीड़ा, धनु राशि वाले लोगों को लक्ष्मी प्राप्ति, मकर राशि वाले लोगों को हानि, कुंभ राशि वाले लोगों को कष्ट, मीन राशि वाले लोगों को हानि हो सकती है।

चंद्रग्रहण के अन्य अन्य प्रभाव

भाद्रपद माह में चन्द्र ग्रहण होने से वर्षा से और अधिक बाढ़ से जन-धन की हानि की आशंका, अनाजों में मंदी, तिल, सरसों, तेल, अरंडी, घी, लोहा में तेजी बनेगी एवं पश्चिम देश के पर्वतवासी पीड़ित होते हैं। राज नेता आपस में उलझते और झगड़ते रहंेगे।