Lord Kunthunath – श्रीफल जैन न्यूज़

सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन में श्री शांतिनाथ भगवान को चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू : बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की है संभावना
खरगोन जिले में स्थित पावागिरी उन सिद्ध क्षेत्र में पहाड़ी पर विशाल मंदिर बना है। जहां श्री शांतिनाथ, कुंथुनाथ भगवान् और अरहनाथ भगवान की 17 फीट की प्राचीन प्रतिमा है। 15 मई को तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक भी है। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…

धामनोद। खरगोन जिले में स्थित पावागिरी उन सिद्ध क्षेत्र में पहाड़ी पर विशाल मंदिर बना है। जहां श्री शांतिनाथ, कुंथुनाथ भगवान् और अरहनाथ भगवान की 17 फीट की प्राचीन प्रतिमा है। 15 मई को तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक भी है। कमेटी के महामंत्री अशोक झांझरी और मंत्री अतुल कासलीवाल ने बताया कि कमेटी ने देशभर के श्रद्धालुओं के लिए निर्वाण दिवस के दिन एक लाडू की राशि 500 रुपए रखी है। जिनके भी भाव हों या वह खुद आकर लाडू श्री चरणों में अर्पित कर सकते हैं या जो क्षेत्र खाते में राशि भेजकर लाडू चढ़ाकर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए खाते में राशि डालकर लाभ लेकर क्षेत्र के कार्य में सहयोग प्रदान किया जा सकता है।

यह जानकारी ट्रस्टी मनीष जैन बड़वानी व प्रचार मंत्री आशीष जैन ने दी। सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन सिद्ध क्षेत्र खरगोन में 15 मई को तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के शुभ अवसर पर पावागिरी जी ऊन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन जुटने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिन्हें निर्वाण लाडू अर्पित करना है या करवाना है वे बुकिंग राशि कार्यालय में जमा करवा सकता है। विेशेष जानकारी के लिए पदाधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है।

तीर्थंकर कुंथुनाथ जी शांति और संयम के प्रतीक: जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक की पावन गाथा
जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की श्रेणी में 17वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ जी का व्यक्तित्व अत्यंत विलक्षण और प्रेरणादायी है। 18 अप्रैल (वैशाख शुक्ल प्रतिपदा) का दिन जैन समाज के लिए एक महामहोत्सव के समान है, क्योंकि इसी पावन तिथि को प्रभु के जन्म, तप और मोक्ष इन तीन महान कल्याणकों का त्रिवेणी संगम होता है। श्रीफल जैन न्यूज की विशेष श्रृंखला में आज पढ़िए, उपसंपादक प्रीतम लखवाल का यह संपादित आलेख…

इंदौर। जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की श्रेणी में 17वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ जी का व्यक्तित्व अत्यंत विलक्षण और प्रेरणादायी है। 18 अप्रैल (वैशाख शुक्ल प्रतिपदा) का दिन जैन समाज के लिए एक महामहोत्सव के समान है, क्योंकि इसी पावन तिथि को प्रभु के जन्म, तप और मोक्ष इन तीन महान कल्याणकों का त्रिवेणी संगम होता है। यह दिन न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का है, बल्कि स्वयं के भीतर झांकने और संयम के मार्ग पर चलने का संदेश भी देता है।

हस्तिनापुर की पावन धरा पर अवतरण (जन्म कल्याणक)

भगवान कुंथुनाथ जी का जन्म कुरुवंश की ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में हुआ था। उनके पिता राजा सूर्यसेन और माता महारानी श्रीकांता थीं। वैशाख शुक्ल प्रतिपदा के दिन जब प्रभु का जन्म हुआ, तब संपूर्ण देवलोक हर्षित हो उठा। जैन आगमों के अनुसार तीर्थंकर के जन्म के समय इंद्रों ने सुमेरु पर्वत पर ले जाकर उनका जन्माभिषेक किया था। कुंथुनाथ जी का व्यक्तित्व दोहरे उत्तरदायित्वों का संगम था। वे न केवल एक तीर्थंकर थे, बल्कि वे छठे चक्रवर्ती भी थे। इसका अर्थ है कि उन्होंने एक विशाल साम्राज्य पर धर्मपूर्वक शासन किया, किंतु उनका हृदय सदैव कमल के समान संसार रूपी जल से निर्लिप्त रहा।

वैराग्य और कठोर साधना (तप कल्याणक)

संसार का वैभव, छः खंडों का साम्राज्य और अतुलनीय शक्ति होने के बाद भी कुंथुनाथ जी का मन आत्मिक शांति की खोज में था। एक दिन संसार की अनित्यता को जानकर उन्होंने दिगंबर दीक्षा धारण करने का संकल्प लिया। हस्तिनापुर के श्सहेतुकश् वन में उन्होंने वैशाख शुक्ल प्रतिपदा के ही दिन दीक्षा ग्रहण की। उनके तप कल्याणक की यह विशेषता है कि उन्होंने घोर तपस्या के माध्यम से इंद्रियों पर विजय प्राप्त की। उनका जीवन हमें सिखाता है कि संयम ही वास्तविक शक्ति है। आज के भागदौड़ भरे युग में, जहां मनुष्य भौतिक सुखों के पीछे भाग रहा है, भगवान कुंथुनाथ का तप हमें एकाग्रता और त्याग की महत्ता समझाता है।

अनंत सुख की प्राप्ति (मोक्ष कल्याणक)

कठोर तप और ध्यान के बल पर प्रभु ने पहले ‘केवलज्ञान’ (संपूर्ण ज्ञान) प्राप्त किया और फिर सम्मेद शिखरजी की पावन पहाड़ियों से वैशाख शुक्ल प्रतिपदा के ही दिन ही निर्वाण प्राप्त कर सिद्ध पद को प्राप्त हुए। एक ही तिथि पर जन्म, दीक्षा और मोक्ष का होना आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ और महत्वपूर्ण माना जाता है।

जैन मंदिरों में भक्ति का उल्लास-पूजन और विधान

18 अप्रैल को देश-दुनिया के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में भक्ति की बयार बहेगी। इस विशेष अवसर पर भक्तगण निम्नलिखित धार्मिक क्रियाओं के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। प्रभु के चरणों में पवित्र जल से अभिषेक कर विश्व शांति की कामना की जाएगी। मोक्ष कल्याणक के प्रतीक स्वरूप मंदिरों में भव्य निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा, जो आत्मा की पूर्णता का प्रतीक है। भक्ति भाव के साथ निर्वाण कांड का पाठ किया जाएगा, जिसमें सिद्धक्षेत्रों की वंदना होती है। अष्ट द्रव्यों (जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल) से प्रभु की सामूहिक आराधना की जाएगी।

आज के परिप्रेक्ष्य में भगवान कुंथुनाथ की शिक्षाएं

भगवान कुंथुनाथ जी का जीवन जियो और जीने दो के सिद्धांत का जीवंत उदाहरण है। उनके नाम में ‘कुंथु’ शब्द छोटे जीवों की रक्षा की ओर भी संकेत करता है, जो अहिंसा के सूक्ष्म पालन को दर्शाता है। उनके कल्याणक हमें सिखाते हैं कि इच्छाओं पर नियंत्रण ही सुखी जीवन की कुंजी है। जिस प्रकार उन्होंने तप में एकाग्रता दिखाई, वैसे ही हमें अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होना चाहिए। संचय से अधिक सुख विसर्जन और त्याग में है। भगवान कुंथुनाथ जी का यह त्रिकल्याणक महोत्सव संपूर्ण मानवता को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला मार्ग प्रशस्त करे, इसी मंगल भावना के साथ समस्त जैन समाज इस गौरवशाली दिवस को उल्लासपूर्वक मनाता है।

अक्षय तृतीया पर खुलता है कुबेर का भंडार : शांति और समृद्धि लाता है यह पर्व
हस्तिनापुर तीर्थ एक प्राचीन नगरी है। यहां पर जैन धर्म के 3 तीर्थंकरों की जन्मभूमि है। भगवान शांतिनाथ, भगवान कुंथुनाथ एवं भगवान अरहनाथ इन तीन तीर्थंकरों के चार-चार कल्याणकों से पावन एवं पवित्र भूमि है। इसी के साथ अनेक ऐतिहासिक घटनाओं के साथ यह भूमि जुड़ी हुई है। अक्षय तृतीया के अवसर पर आज पढ़िए, विजयकुमार जैन का विस्तारित आलेख…

हस्तिनापुर तीर्थ एक प्राचीन नगरी है। यहां पर जैन धर्म के 3 तीर्थंकरों की जन्मभूमि है। भगवान शांतिनाथ भगवान कुंथुनाथ एवं भगवान अरहनाथ इन तीन तीर्थंकरों के चार-चार कल्याणकों से पावन एवं पवित्र भूमि है। इसी के साथ अनेक ऐतिहासिक घटनाओं के साथ यह भूमि जुड़ी हुई है। रक्षाबंधन पर्व यही से प्रारंभ हुआ एवं भगवान ऋषभदेव की पारणा भूमि यही है। इसी के साथ भगवान मल्लिनाथ का समवसरण यहां पर आया था। ऐसी अनेक धार्मिक घटनाएं यहां से जुड़ी हुई है। अक्षय तृतीया पर्व का विशेष महत्व है। यहां भगवान ऋषभदेव को एक वर्ष 39 दिन पश्चात् इस हस्तिनापुर नगरी के राजा श्रेयांस ने आहार दे करके दान की प्रथा को प्रारंभ किया। इससे पूर्व लोग ये नहीं जानते थे कि जैन साधु को आहार किस प्रकार दिया जाता है। राजा श्रेयांस एवं उनकी भाई सोमप्रभ को भगवान ऋषभदेव के आने के पूर्व रात्रि में स्वप्न आया, जिस स्वप्न में उन्हें सुमेरूपर्वत का दर्शन किया एवं उस स्वप्न का फल यह था कि ऐसा महापुरुष इस धरती पर आने वाला है। जिसका सुमेरू पर्वत पर इंद्रों द्वार अभिषेक हुआ हो। भगवान ऋषभदेव का दर्शन करते ही उन्हें जाति स्मरण (पूर्वभव की याद) हो गया। जिससे उन्होंने भगवान को नवधा भक्तिपूर्वक पड़गाहन करके इच्छु रस (गन्ने के रस) का आहार दिया। आहार देते ही देवों ने आकाश से पंचाश्चर्य (रत्नों) की वृष्टि की एवं खूब जय-जयकार के साथ भगवान की भक्ति की। भगवान के आहार के प्रताप से वह दिन अक्षय तृतीय के नाम से जाने जाना लगा एवं जिस पात्र से भगवान को आहार दिया गया था। उस दिन उस पात्र में रस समाप्त नहीं हुआ। वह अक्षय हो गया। चक्रवर्ती की पूरी सेना भी उस पात्र से रस पी जाए तब भी रस समाप्त नहीं होता है।

कैसे मनाते है अक्षय तृतीय पर्व

वर्तमान में देश एवं विदेश में जो भी जैन श्रद्धालुगण रहते हैं। वे वर्षीतप एवं वर्ष में उपवास करते हैं। कोई 6 माह का 3 माह का एवं एक माह का या एक वर्ष का। उन सभी श्रद्धालुओं की मान्यता है कि भगवान ऋषभदेव का एक वर्ष पश्चात् यहां पर पराणा हुआ था। इसलिए इस भूमि को वे अत्यंत ही पावन एवं पवित्र मानते हैं और यहां पर आ करके अपने इष्टमित्रों एवं परिजनों के साथ में आकर के उपवास करने वाले तपसी श्रावक या श्राविका को ढोल बाजे के सााथ में इच्छु रस का पारणा करवाते हैं एवं अपने आपको धन्य मानते हैं। अनेक महीनों पूर्व धर्मशालाओं एवं अनेक व्यवस्थाओं की व्यवस्था एवं बुकिंग करते हैं। ऐसे ही जैन साधु इस भूमि पर आकर के उस दिन इच्छु रस का आहार ग्रहण करते है एवं सारे देश में जैन साधु-साध्वियां जहां भी विराजमान है, वहां पर वह इच्छु रस का ही आहार ग्रहण करते हैं। यह परम्परा अनेकों वर्षों से चली आ रही है।

अक्षय तृतीया का इतिहास

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से जुड़ा है अक्षय तृतीया पर्व का इतिहास। भगवान ऋषभदेव ने अयोध्या में जन्म लिया एवं प्रयाग की (इलाहाबाद) धरती पर जैनेश्वरी दीक्षा को धारण किया। जो कि इस युग की प्रथम दीक्षा थी क्योंकि, भगवान ऋषभदेव वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर हैं। दीक्षा को धारण करते ही ध्यान लगा करके भगवान बैठ गए। भगवान के साथ में 4 हजार राजाओं ने दीक्षा ग्रहण की। 6 माह बाद भगवान ऋषभदेव आहारचर्या बतलाने के लिए कि जैन साधुओं को किस प्रकार आहार करना चाहिए। लोगों को इस विधि का ज्ञान हो सके, इसलिए आहार के लिए निकले लोगों को ज्ञान ही नहीं था कि जैन साधुओं को आहार किस प्रकार से करना चाहिए। महायोगी ऋषभदेव जिस ओर कदम रखते थे वहीं के लोग प्रसन्न होकर के बड़े आदर के साथ उन्हें प्रणाम करते थे और कहते थे कि भगवान प्रसन्न हो जाइए। कहिये क्या काम है, कितने ही लोग भगवान के पीछे-पीछे चलने लगते थे, अन्य कितने ही लोग बहुमूल्य रत्नलाकर भगवान के सामने रखकर कहते थे कि हे देव इन रत्नों ग्रहण कर लीजिए और कितने ही लोग अन्य प्रकार के पदार्थ वस्त्र आभूषण, माला, कन्या, भवन, सवारी आदि दिखाकरके कहते थे कि प्रभु इसे ग्रहण कर लीजिए और हमें कृतार्थ कीजिए। तीर्थंकर भगवन अपनी चर्या में विघ्न मान करके आगे बढ़ जाते थे। लोेग निराश होकर के प्रभु की ओर देखते रह जाते थे और सोचते थे कि किस प्रकार से भगवान को उनकी महचाही वस्तु देकर के हम कृतार्थ हो सकें। इस प्रकार से भगवान को 6 महा व्यतीत हो जाते हैं। कुल मिलाकर के 1 वर्ष पूर्ण हो जाता है और महामुनि कुरूजांगल देश के आभूषण ऐसे हस्तिनापुर नगर के समीप पहुंचते हैं।

जैन श्रद्धालु आहार दान की महिमा का वर्णन करते हैं

अक्षय तृतीया का प्राचीन इतिहास हस्तिनापुर तीर्थ से ही प्रारंभ हुआ है। वैशाख सुदी तीज को अक्षय तृतीय के नाम से जाना जाता है। अक्षय का अर्थ है जिस वस्तु का कभी क्षय न हो अर्थात् वस्तु समाप्त न हो और वह महीना वैशाख का था और तिथि तृतीया थी। इसलिए इसका नाम अक्षय तृतीया पड़ा। लोगों का मानना है कि इस दिवस किया जाने वाला कार्य वृद्धि को प्राप्त होता है। भगवान ऋषभदेव को हुए कोड़ा कोड़ी वर्ष (करोड़ों करोड़ों साल) व्यतीत हो गए लेकिन, आज भी अक्षय तृतीया का पर्व मनाने के लिए देश एवं विदेश से जैन श्रद्धालु हस्तिनापुर की धरती पर आते हैं। जैन श्रद्धालु आहार दान की महिमा का वर्णन करते हुए इस पवित्र धरती पर आते हैं। इस पवित्र दिवस का ये महत्व है कि बिना मुहुर्त के ही हजारों विवाह संपन्न होते हैं। अगणित ग्रह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं और इसे सर्वश्रेष्ठ मुर्हूत माना जाता है।

भगवान ऋषभदेव को प्रथम पारणा का रहस्य

हस्तिनापुर नगरी के शासक राजा सोमप्रभ और उनके भाई श्रेयांस कुमार थे। पिछली रात्रि में राजा श्रेयांस को उत्तम-उत्तम 7 स्वप्न दिखाई देते हैं। प्रातः वह अपने स्वप्नों को अपने भाई सोमप्रभ से उन स्वप्नों को बताकर उनका फल पूछते हैं। प्रथम स्वप्न में मैने सुमेरूपर्वत देखा है, दूसरे में एक कल्पवृक्ष देखा है, जिसकी शाखाओं पर आभूषण लटक रहे हैं, तीसरे में सिंह देखा है, चौथे में बैल, पांचवें में सूर्य और चंदमा, छठे में लहरों से सुशोभित समुद्र तथा सातवें में अष्ट मंगल द्रव्यों को हाथों में धारण किये व्यंतर देवों को देखा है। इन स्वप्नों का उत्तम फल जानकरके अति प्रसन्न चित्त हो करके के चिंतन ही कर रहे होते हैं कि तभी सुनने में आता है कि तीर्थंकर ऋषभदेव हस्तिनापुर में प्रवेश कर चुके हैं। चारों ओर भारी जन समुदाय एकत्र होकर के भगवान का दर्शन करता है। उनके चरणों की पूजन करता है।

प्रभु के चरणों में नम्रता पूर्वक नमस्कार करते हैं

कोई कहता है कि अहो बड़े आश्चर्य की बात है कि ये तीन लोक के स्वामी भगवान ऋषभदेव समस्त राज्य वैभव का त्याग कर पूर्ण दिगंबर होकर आज अकेेले ही इस पृथ्वीतल पर विचरण कर रहे हैं। इतने में ही द्वारपाल द्वारा सूचना प्राप्त होती है कि प्रभु समीप में ही पधार चुके है और इधर ही आ रहे हैं। राजा सोमप्रभ और श्रेयांस महल के बाहर आ जाते हैं प्रभु के चरणों में नम्रता पूर्वक नमस्कार करते हैं। इतने में ही राजकुमार श्रेयांस को पूर्वभव का जाति स्मरण हो जाता है कि जब में राजा बज्रजंघ की रानी श्रीमती की पर्याय में मुनियों को दिए गए आहार दान की सारी विधि स्मरण में आ जाती है।

इच्क्षु रस का हुआ पारण, आखा तीज महान

महाप्रभु ऋषभदेव को देखते ही राजा श्रेयांस एवं सोमप्रभ ने हे भगवन् अत्रो-अत्रो, तिष्ठो-तिष्ठो आहार जल शुद्ध है, मन शुद्धि, वचन शुद्धि, काय शुद्धि आहार-जल शुद्ध है मुद्रा छोडिये आहार ग्रहण करिये नवधा भक्ति पूर्वक पड़गाहन कर लेते हैं एवं अष्ट द्रव्य से पूजन कर नमस्कार करते हैं ऐसे निवेदन कर प्रभु से आहार ग्रहण करने हेतु प्रार्थना करते हैं भगवान ऋषभदेव करपात्र में आहार प्रारंभ कर देते हैं, बड़ी भक्ति के साथ राजा श्रेयांस इच्छुरस (गन्ने) का आहार देते हैं। उसी समय आकाश से देवों द्वारा रत्न वृष्टि होने लग जाती है नाना प्रकार सुगंधित पुष्पों की वृष्टि होने लग जाती है। देवता भी धन्य है यह दान धन्य यह पात्र धन्य ये दाता ऐसे शब्दों से आकाश गुंजायमान कर देते हैं एवं देवों द्वारा पांच अतिशय पंचाश्चर्य कहलाते हैं राजा श्रेयांस प्रभु को आहार देने में मग्न हैं देवतागण हर्ष विभोर होकर के पंचाश्चर्य की वृष्टि कर रहे हैं। प्रभु ऋभषदेव आहार करके वन की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। उस दिन सारे नगर में गन्ने के रस का प्रसाद वितरण किया जाता है। लेकिन फिर भी गन्ने का रस समाप्त नहीं होता है। वह अक्षय हो जाता है।

इच्क्षु रस का हुआ पारण, आखा तीज महान।

जय जय ऋषभदेव भगवान, जय जय ऋषभदेव भगवान।।

भरत चक्रवती के द्वारा राजा श्रेयांस को दान तीर्थ की उपाधि

राजा श्रेयांस ने प्रथम आहार दान दिया क्योंकि इस युग के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव थे। तो यह प्रथम आहार था भरत चक्रवर्ती ने अयोध्या से पूरी सेना के साथ हस्तिनापुर आकर के राजा श्रेयांस व सोमप्रभ का खूब सम्मान किया एवं दान तीर्थ प्रवर्तक की उपाधि से उन्हें अलंकृत किया। इससे पूर्व दान देने की प्रथा इस धरती पर नहीं थी इसका शुभांरभ राजा श्रेयांस के द्वारा ही हुआ। तो यह दानवीर भूमि भी कहलाई।

अक्षय हो गई यह भूमि गन्ने की खेती से

तब से लेकर के आज तक ये हस्तिनापुर की धरती के समीप वर्ती क्षेत्रों में इच्क्षुु (गन्ना) खेती खूब पाई जाती है उस दिन से इस धरती पर गन्ने की खेती भी अक्षय हो गई समीपवर्ती सभी क्षेत्रों में गन्ने की खेती होती है एवं ऐसा मानते है कि जैन साधु जहॉं पर भी विराजमान है उनको आज के दिन गन्ने के रस का आहार करवाया जाता है। जो लोग वर्षीय उपवास करते हैं वे पारणा करने के लिए हस्तिनापुर की धरती पर आकर के अपना उपवास समाप्त करके पारणा इच्क्षु रस से करते है और अपने आप को धन्य मानते हैं यह इस भूमि का असीम पुण्य है। अक्षय तृतीय आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।

हस्तिनापुर जम्बूद्वीप स्थल पर जैन समाज की सर्वाेच्च साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा से आहार महल का निर्माण किया गया हैै। जिसमें भगवान ऋषभदेव व राजा श्रेयांस की प्रतिमा विराजमान की गई है। प्रत्येक वर्ष इस प्रतिमा के समक्ष इच्क्षुरस का आहार करवाया जाता है एवं आने वाले भक्त भगवान को आहार देने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं एवं गन्ने के रस का प्रसाद ग्रहण करते हैं। अक्षय तृतीया का पावन पर्व हस्तिनापुर से ही प्रारंभ हुआ है। इसकी पहचान ही हस्तिनापुर से है। तब से लेकर के आज तक करोड़ों वर्ष बीत गये लेकिन, उसी मान्यता को लेकर भक्तगण आज भी इस धरती पर आ करके अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ पर विराजमान साधुओं को आहार देकर के अपने जीवन को धन्य मानते है।

अवधपुरी में मनाया भगवान कुंथुनाथ का निर्वाण कल्याणक: भक्तों ने अर्पित किया श्रीजी को निर्वाण लाडू
पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्री कुंथुनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्री कुंथुनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। वहीं श्री कुंथुनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य राकेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर प्रवीन जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, रवि जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, करुणा जैन, पुष्पा जैन, अलका जैन, समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव : भगवान कुंथुनाथ स्वामी की प्रतिमा विराजमान करने का मिला सौभाग्य
इन्द्रकुमार, वीणा, अंकुर, सुप्रिया सेठी परिवार को भगवान कुंथुनाथ की मनोहारी प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पढ़िए यह रिपोर्ट…

इंदौर। परम पूज्य आचार्य गुरु प्रज्ञा सागर जी के प्रेरणा से अतिशय क्षेत्र पुष्पगिरी में श्री प्रज्ञेश्वर आदिनाथ भगवान गुफा मंदिर का निर्माण हुआ। इसका पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। मंदिर जी में 1500 वर्ष पुराने मूलनायक आदिनाथ भगवान की मनोहारी प्रतिमा विराजमान है। एवं साथ ही नवनिर्मित मंदिर में 24 तीर्थंकर भगवान की मनोहारी एवं सुंदर चौबीसी विराजमान है। इन्द्रकुमार, वीणा, अंकुर, सुप्रिया सेठी परिवार को भगवान कुंथुनाथ की मनोहारी प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संजय किरण कासलीवाल ने सेठी परिवार के पुण्योदय की अनुमोदना की है।

भगवान श्री कुंथुनाथ जी का होगा गुणगान : जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को
कुंडलपुर (राजेश रागी बकस्वाहा)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 17वें तीर्थंकर भगवान श्री कुंथुनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। इस अवसर पर निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीपअर्चना, पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने धर्म श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।