Khandwa – श्रीफल जैन न्यूज़

साधना का नाम ही सच्ची भक्ति है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी के सान्निध्य में मुनिसुव्रतनाथ विधान संपन्न
सनावद के नवकार नगर जैन मंदिर में आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी के सान्निध्य में मुनिसुव्रतनाथ मंडल विधान का आयोजन हुआ। विधान में चांदी के आठ प्रातिहार्य एवं आठ मंगल द्रव्यों की स्थापना की गई। माताजी ने कहा कि सच्ची भक्ति साधना और आत्मशुद्धि का मार्ग है। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।

सनावद/खंडवा। जैन धर्म में भगवान की भक्ति का अर्थ किसी चमत्कार की अपेक्षा करना नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर छिपी पूर्ण शुद्ध आत्मा को जागृत करने का पुरुषार्थ करना है। यह संदेश विद्याभूषण आचार्य सन्मति सागर जी की सुशिष्या आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने नवकार नगर स्थित जैन मंदिर में मुनिसुव्रतनाथ मंडल विधान के अवसर पर दिया।

भक्ति का स्वरूप साधना है

आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने कहा कि भक्ति केवल मंदिर जाने, माला जपने या ऊंचे स्वर में पूजा करने तक सीमित नहीं है। भगवान के गुणों का स्मरण कर अपने मन, विचार और चरित्र को पवित्र बनाने का प्रयास ही वास्तविक भक्ति है। साधना के माध्यम से ही आत्मा को मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर किया जा सकता है।

मुनिसुव्रतनाथ विधान का आयोजन

जैन समाज प्रवक्ता प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पूज्य माताजी विगत एक सप्ताह से नवकार नगर संत निवास में विराजमान होकर धर्म प्रभावना कर रही हैं। रविवार को उनके सान्निध्य में मुनिसुव्रतनाथ मंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सौधर्म इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य रेखा जी एवं महेश जी जैन को प्राप्त हुआ। मंडल की चारों दिशाओं में मंगल कलश की स्थापना रश्मि जैन, अरुणा पाटनी, कनक पाटनी एवं अंजली छाबड़ा द्वारा की गई। रुचि दिलीप जैन ने जिनवाणी विराजमान की तथा माधुरी अक्षय जैन ने अखंड ज्योत की स्थापना की।

चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्यों की स्थापना

अविनाश जैन ने बताया कि माताजी एवं संघस्थ ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी तथा उषा दीदी की प्रेरणा से मूलनायक श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की वेदी पर साधर्मी भक्तों के सहयोग से चांदी के आठ प्रातिहार्य एवं आठ मंगल द्रव्यों की स्थापना की गई।

इसके साथ ही भक्तों ने रजत भामंडल के लिए भी अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता

संगीतमय विधान में 108 अर्घ्य समर्पित किए गए। माताजी के मुखारविंद से वाचित शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रकाशचंद जैन, पवन पाटनी, अतुल जैन एवं कुश-कुंजन जैन को प्राप्त हुआ। आहारदान का पुण्यार्जन पवन प्रतीक गदिया परिवार ने किया।

समाजजनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विजय सेठी, अविनाश जैन, अतुल जैन, विलास साखरे, पंकज छाबड़ा, अजय पाटनी, राजेंद्र छाबड़ा, सुभाष सेठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धर्म संदेश

आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने संदेश दिया कि भगवान की भक्ति आत्मा के विकास और शुद्धि का माध्यम है। साधना, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने नवकार नगर में श्रद्धा और भक्ति का बताया आध्यात्मिक महत्व
खंडवा के नवकार नगर स्थित मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धा और भक्ति के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के बिना भक्ति पूर्ण नहीं हो सकती। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।

खंडवा/सनावद। आचार्य सन्मति सागर जी (बड़ागांव वाले) की शिष्या आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी इन दिनों नवकार नगर स्थित मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में विराजमान हैं। उनके सान्निध्य में प्रतिदिन धर्मसभा, प्रवचन और स्वाध्याय के माध्यम से धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

श्रद्धा और भक्ति का संबंध

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व के गुणों और उपलब्धियों के प्रति मन में सम्मान का भाव उत्पन्न होना श्रद्धा है, जबकि ईश्वर और गुरु के प्रति प्रेम, समर्पण एवं अपनत्व का भाव भक्ति है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है और श्रद्धा के साथ की गई प्रभु भक्ति विशेष फलदायी होती है।

पार्श्वनाथ स्तोत्र का महत्व बताया

माताजी ने पार्श्वनाथ स्तोत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा और भक्ति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। श्रद्धा वृक्ष की जड़ के समान है और भक्ति उस पर खिलने वाले सुंदर पुष्प हैं। जैसे वर्षा की बूंदें तालाब को भर देती हैं, वैसे ही तीर्थंकरों के गुण मन में श्रद्धा का संचार करते हैं।

नियमित प्रवचन और स्वाध्याय

सकल दिगंबर जैन मुनि सेवा ट्रस्ट के अविनाश जैन ने बताया कि आर्यिका श्री ने मलकापुर में दो माह की ग्रीष्मकालीन वाचना पूर्ण करने के बाद मुक्तईनगर और बुरहानपुर से पदविहार करते हुए खंडवा में मंगल प्रवेश किया। प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे प्रवचन, 9:30 बजे आहारचर्या तथा रात्रि 7:30 बजे ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी द्वारा रयणसार ग्रंथ पर स्वाध्याय कराया जा रहा है।

धर्मसभा में श्रद्धालुओं की सहभागिता

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण श्रीमती संतोष बैनाड़ा ने किया। गणाचार्य विरागसागर जी के चित्र के समक्ष राजेंद्र छाबड़ा एवं प्रकाशचंद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रारंभिक दो दिनों की आहारचर्या का सौभाग्य श्रीमती वंदना-अविनाश जैन परिवार तथा कु. अवनि एवं कु. इनिका जैन परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन अविनाश जैन ने किया।

खंडवा के पार्श्वनाथ जिनालय सराफा में भक्तिभाव से हुए भव्य चंदेवा 64 चंवर का अर्पण : उत्तरप्रदेश के हाथरस में निर्मित किए गए हैं अर्पित किए गए चंदेवा और चंवर, जरदौजी वर्क से परिपूर्ण हैं सभी आकर्षक प्रातिहार्य
श्री पोरवाड़ युवा ओटला मंच खंडवा के युवा साथियों के अथक प्रयास एवं समाज के विभिन्न दान दातारों के विशिष्ट सहयोग से बुधवार को श्री पार्श्वनाथ जिनालय सराफा में मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान के समवशरण के समक्ष भव्य चंदेवा, 64 चंवर एवं स्वर्ण-रजतमयी छत्र अर्पित किए गए। खंडवा से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…

खंडवा। श्री पोरवाड़ युवा ओटला मंच खंडवा के युवा साथियों के अथक प्रयास एवं समाज के विभिन्न दान दातारों के विशिष्ट सहयोग से बुधवार को श्री पार्श्वनाथ जिनालय सराफा में मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान के समवशरण के समक्ष भव्य चंदेवा, 64 चंवर एवं स्वर्ण-रजतमयी छत्र अर्पित किए गए। इस अवसर पर पं. निखलेश जी के निर्देशन में संगीतमय पार्श्वनाथ विधान का आयोजन भी किया गया।

चारों तरफ नवकार महामंत्र के साथ ही अष्ट मंगल द्रव्य बनाए

मुनि भक्त अविनाश जैन ने बताया कि उल्लेखनीय है कि इस चंदेवा में जबलपुर स्थित प्रतिभा स्थली की ब्रह्चारी दीदियों द्वारा अपने हाथों से अद्भुत ज़रदोज़ी वर्क द्वारा पंच परमेष्ठी और मंगल कलश उकेरे गए हैं। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा से सज्जित इस चंदेवा में पंचरंगी 64 चंवर भी विराजमान किए गए हैं। जो कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में निर्मित किए गए हैं। चारों तरफ नवकार महामंत्र के साथ ही अष्ट मंगल द्रव्य सी इन सी कटिंग द्वारा बनाये गए हैं। सभी से निवेदन है कि इस सुंदर भव्य आकर्षक प्रातिहार्य को निहारने सराफा जिनालय अवश्य पहुंचे।

तीर्थ संरक्षिणी महासभा के विस्तार पर हुई लंबी चर्चा : जिला प्रभारियों की नियुक्ति की, समाजजनों ने दी बधाई
भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा मप्र की बैठक में जिला प्रभारी की नियुक्तियां हुई। इंदौर रीज़न के शेष जिलों के प्रभारी की नियुक्तियां भी शीघ्र की जाएगी। जिसमें खंडवा, नीमच, शाजापुर, रतलाम आदि जिलों को शामिल किया गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा जो कि कई वर्षाे से जैन धर्म के प्राचीन तीर्थाे मंदिरों के जीर्णाेद्धार के कार्य को संपादित कर रही है। इसके प्रादेशिक पदाधिकारी की बैठक कार्याध्यक्ष तल्लीन बड़जात्या के निवास पर मंगलाचरण के साथ संपन्न हुई। निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक एवं वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि इस बैठक में महासभा के विस्तार के संबंध में चर्चा हुई। जिसके तहत इंदौर रीज़न के अंतर्गत सभी जिलों के प्रभारी की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी की सहमति से की गई। जिसके अंतर्गत उज्जैन जिला प्रभारी के रूप में प्रदीप झांझरी, देवास से अरविंद पाणोत, मंदसौर से भरत कोठारी, धार से अजय लुहाड़िया, झाबुआ से रमेश डोसी, खरगोन से पंकज जटाले, बुरहानपुर से विमल पाटनी, बड़वानी से राजेश काला, राजगढ़ ब्यावरा से ओम जैन (सारंगपुर) को नियुक्त किया गया। शीघ्र ही सभी जिला प्रभारी की अनुशंसा से तहसील गांव स्तर पर भी नियुक्तियां की जाएगी।

सभी जिला प्रभारी की नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष तल्लिन बड़जात्या, महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी, ओम पाटोदी पुरातत्व संयोजक, पवन पाटोदी अध्यक्ष इंदौर रीज़न आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी। इंदौर रीज़न के शेष जिलों के प्रभारी की नियुक्तियां भी शीघ्र की जाएगी। जिसमें खंडवा, नीमच, शाजापुर, रतलाम आदि जिलों को शामिल किया गया है।

मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश : खंडवा से इंदौर की ओर चल रहा है विहार
खंडवा नगर में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न करवाने के बाद पुनः इंदौर की ओर विहाररत मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ का मंगल पर प्रवेश रविवार शाम को हुआ। सभी समाजजनों ने ढकलगांव फाटे खंडवा रोड पर पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी कर मंगल प्रवेश करवाया। सनावद से पढ़िए, यह खबर…

सनावद। निरंतर धर्म प्रभावना का संकल्प लिए मुनि श्री आदित्य सागर जी 4 पिच्छी का मंगल प्रवेश रविवार शाम नगर में हुआ। सन्मति जैन काका ने बताया कि खंडवा नगर में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न करवाने के बाद पुनः इंदौर की ओर विहाररत मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ का मंगल पर प्रवेश रविवार शाम को हुआ। सभी समाजजनों ने ढकलगांव फाटे खंडवा रोड पर पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी कर मंगल प्रवेश करवाया। मुनि श्री ने शाम को गुरु भक्ति की। साथ ही समाजजनों ने आरती भक्ति की। मुनि श्री का रात्रि विश्राम आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना निलय में हुआ। इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित थे।

मुनिश्री सुयश सागर जी ससंघ का सनावद में मंगल प्रवेश : रेलवे गेट औंकारेश्वर रोड पहुंच मुनिश्री ससंघ की समाजजनों ने अगवानी की
मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। चातुर्मास समाप्ति के बाद इंदौर से मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ससंघ सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट की वंदना करते हुए राजिम छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहे है। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…

सनावद। त्याग एवं तपस्वियों की नगरी में मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। चातुर्मास समाप्ति के बाद इंदौर से मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ससंघ सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट की वंदना करते हुए राजिम छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहे है। नगर में सभी समाजजनों ने रेलवे गेट औंकारेश्वर रोड पर पहुंच कर मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ससंघ अगवानी की एवं नगर में प्रवेश कर नगर के जैन मंदिरों के दर्शन किए पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी में मुनि श्री के सान्निध्य में शांतिधारा मनीष चौधरी, रितेश मुंशी, राहुल स्वास्तिक, अक्षय सराफ, हेमू जैन, कमल केके, सुरेश मुंशी, सुनील मास्टर साब, कमल जटाले, अशोक पंचोलिया के द्वारा की गई तत्पश्चात मुनि श्री  प्रवचन हाल में विराजमान हुए। सभा का शुभारंभ प्रदीप पंचोलिया द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज ने अपनी दिव्य देशना का रस पान करवाते हुए कहा कि व्यक्ति को सुख प्राप्त जब ही होता है। जब तक व्यक्ति पुरुषार्थ जागृत नहीं करता। तब तक प्राप्त सुख सह योगों का लाभ नहीं मिल पाता है। परिमंड वस्तु का स्वभाव है और प्रति समय वस्तु अपने नए रूप को प्राप्त हो रही है।

कुछ लोगों को इस बात का बोध होता है पर कुछ लोगों को इस बात का बोध नहीं होता है, जो वस्तु के इस स्वभाव को जानते है, वो साम्य भाव को प्राप्त होते है ओर जो वस्तु के इस स्वभाव को नहीं जानते है वो वे विकल्प को प्राप्त होते है। आज के इस शुभ अवसर पर सुयश सागर जी महाराज को आहार दान का सौभाग्य साधना देवेंद्रकुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। दोपहर में मुनिराज द्वारा समयसार की क्लास संपन्न हुई। तत्पश्चात खंडवा की ओर मंगल विहार हुआ। इस अवसर पर हेमंत काका, सरल जटाले, सुधीर जैन, निमिष जैन, आशीष जैन, महेंद्र मुंशी, सुनील पांवणा, अचित्य जैन, राजू जैन, रेखा जैन, चेतना गोधा सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।

मुनि श्री विश्रुत सागर जी का हुआ मंगल विहार: सिद्धवरकूट जी की यात्रा कर खंडवा की ओर चल रहा विहार
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी में पिछले 2 दिनों से अपने तप की साधना से नगर वासियों को अमृत मय रसपान करवाने वाले उपाध्याय मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार खंडवा की ओर हुआ। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…

सनावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी में पिछले 2 दिनों से अपने तप की साधना से नगर वासियों को अमृत मय रसपान करवाने वाले उपाध्याय मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार खंडवा की ओर हुआ।

विदित है कि आप निरंतर 4 माह से खंडवा में चातुर्मास कर धर्म की प्रभावना निरंतर कर रहे थे। आप धार्मिक क्षेत्र सिद्धवरकूट जी की यात्रा कर पुनः खंडवा की ओर विहाररत हैं। नगर में विराजमान मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के साथ सभी समाजजन मुनिश्री को बासवा पुल तक सहायक बन कर विहार में सहयोगी बने।

इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की नई टीम ने संभाला दायित्व: खंडवा की आरती जैन बनी मंडल उपाध्यक्ष
इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की वार्षिक असेम्बली भोपाल में की गई। इनरव्हील क्लब खंडवा एवं इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महीपाल कलकत्ता से आईं। उन्होंने इनरव्हील थीम को विस्तृत रूप से समझाया और सेवा कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। खंडवा से पढ़िए, यह खबर…

खंडवा। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की वार्षिक असेम्बली भोपाल में की गई। इनरव्हील क्लब खंडवा एवं इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महीपाल कलकत्ता से आईं। उन्होंने इनरव्हील थीम को विस्तृत रूप से समझाया और सेवा कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 304 की मंडल अध्यक्ष विभा सिंह को प्रभार दिया गया। मंडल उपाध्यक्ष वाइस चेयरमेन का पद खंडवा की आरती जैन को दिया गया। मंडल सचिव स्मिता बियानी, मंडल कोषाध्यक्ष तनु जैन, एसी मेंबर मीनाक्षी शर्मा, मंडल आईएसओ प्रज्ञा तिवारी, मंडल संपादक ताप्ति राय यादव को पदभार सौपा गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमेन आरती जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि समर्पण और एकता से मुश्किल काम भी सहजता से किए जा सकते हैं।

इस आयोजन में मंडल 304 के 300 सदस्य उपस्थित हुए। इस आयोजन में इनरव्हील क्लब खंडवा की अध्यक्ष श्वेता गोयल, सचिव प्रीत खंडपुरे, पीडीसी बिना शाह, पूर्व अध्यक्ष स्नेहा पटेल, इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल की अध्यक्ष दीपमाला पांडे, सचिव मोना थापक, पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, रविंद्र सलूजा, दुर्गा वाघमारे उपस्थित रहीं और आरती जैन को डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमेन बनने की बधाइयां दीं।

सुरेंद्र से बने क्षुल्लक श्री पुण्योदय सागर: उदयपुर के समाजजनों ने निकाली बिनोरी
सुरेंद्र जैन जीरभार वालों की झीलों की नगरी उदयपुर में आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्याती भव्य क्षुल्लक दीक्षा हुई। दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन की दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या पर उदयपुर नगर वासियों ने बिनोरी कार्यक्रम किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज ने सुरेंद्र जैन को क्षुल्लक दीक्षा देकर पुण्योदय सागर का नया नाम दिया। बेडिया से पढ़िए, अजय शाह की यह खबर…

बेडिया। निमाड़ की धरा बहुत पुण्य शाली है। जहां एक ही परिवार से 9 लोगों ने दिगंबरत्व धारण किया। सुरेंद्र जैन जीरभार वालों की झीलों की नगरी उदयपुर में आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्याती भव्य क्षुल्लक दीक्षा हुई। दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन की दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या पर उदयपुर नगर वासियों ने बिनोरी कार्यक्रम किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। अमरिष जैन और सौरभ जैन इंदौर ने बताया कि 8 जून की प्रातः 9.30 बजे दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन को दिगंबरत्व धारण कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दर्शना सुनील जैन ने दीक्षार्थी के माता-पिता बनकर अपना फर्ज निभाया। दीक्षार्थी सुरेंद्र जैन के दीक्षा समारोह के दौरान एक कबूतर पूरे समय मंच के उपर बैठकर दीक्षा समारोह के खूबसूरत फलों को निहार रहा था।

सभी समाजजन सत्य विचार में उसकी उपस्थिति एहसास से ऐसा महसूस कर रहे थे, जैसे वो आत्मा तो नहीं जिसने वर्षों पहले उनके मन में एक बीज का रोपण किया था। आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज ने सुरेंद्र जैन को क्षुल्लक दीक्षा देकर पुण्योदय सागर का नया नाम दिया। कार्यक्रम के दौरान बैडिया, सनावद, इंदौर, खंडवा, साटकुर, भोपाल आदि से परिजन दीक्षा समारोह में शामिल हुए।

सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र में आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी का आगमन तीसरी बार: तीन दिवसीय लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा
जिले में मां नर्मदा रेवा तट पर स्थित जैन तीर्थ सिद्धवरकूट में 20 अप्रैल को आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज के भव्य प्रवेश की तैयारी की जा रही है। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ससंघ का सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में मंगल आगमन प्रातः काल में होगा। आचार्य श्री के सानिध्य में लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा पंडित शरद बनारसी छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठाचर्यित्व में होगी। सनावद में विराजित अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज का भी यहां सानिध्य प्राप्त होगा। खंडवा से पढ़िए यह खबर…

खंडवा। जिले में मां नर्मदा रेवा तट पर स्थित जैन तीर्थ सिद्धवरकूट में 20 अप्रैल को आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज के भव्य प्रवेश की तैयारी की जा रही है। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ससंघ का सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में मंगल आगमन प्रातः काल में होगा। क्षेत्र कमेटी के प्रचार संयोजक राजेंद्र जैन महावीर, सुनील जैन खंडवा ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का सिद्ध क्षेत्र में तीसरी बार आगमन हो रहा है। आचार्य संघ विगत 2014 व 2017 में सिद्धवरकूट आ चुका है। उस दौरान मूलनायक श्री संभवनाथ मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पूज्य श्री के सानिध्य में हुई थी। सनावद में विराजित अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज का भी यहां सानिध्य प्राप्त होगा।

20 से 22 अप्रैल तक होगा लघु पंचकल्याणक

क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अमित कासलीवाल इंदौर ने बताया कि आचार्य श्री के सानिध्य में लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा पंडित शरद बनारसी छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठाचर्यित्व में होगी। 20 अप्रैल को मंगल प्रवेश के लिए भव्य तैयारियां जारी है। वर्किंग ट्रस्टी बाबूलाल जैन, महामंत्री विजय काला, ट्रस्टी आशीष चौधरी ने बताया कि झंडारोहण चित्रांश रिया जैन गुरुग्राम द्वारा किया जाएगा। भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य पंडित रमेश ममता जैन भिंड को मिला है। सौधर्म इंद्र प्रवीण निशा जैन, माहेंद्र इंद्र विजय संगीता कटारिया इंदौर ,कुबेर इंद्र मयूर प्रिंसी जैन ,राजा श्रेयांश अनिल पूनम सेठी दिल्ली को बनाया गया है।

तीस हजार वर्ष प्राचीन तीर्थ है सिद्धवरकूट

क्षेत्र कमेटी के प्रचार संयोजक व क्षेत्र की इतिहास पुस्तक सुहावना सिद्धवरकूट के लेखक राजेंद्र जैन महावीर सनावद ने बताया कि वयोवृद्ध विद्वान और इतिहासकार डॉ. सूरजमल बोबरा इंदौर ने ऐतिहासिक साक्ष्य प्रमाणों के आधार पर कहा है कि क्षेत्र से मोक्ष पधारे दो चक्री दस काम कुमार सहित साढ़े तीन करोड़ मुनियों में मघवा चक्रवर्ती भी सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट से निर्वाण को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सिद्धवरकूट रेवा तट से ही तपस्या की थी। उनके नाम से ही यह क्षेत्र अभी भी मांधाता के नाम से जाना जाता है। प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की अति प्राचीन अतिशयकारी प्रतिमा, मूलनायक संभवनाथ भगवान की प्रतिमा तीर्थ पर विराजित है। सुनील जैन प्रेमांशु जैन ने बताया कि उल्लेखनीय है कि रेवा नर्मदा तट स्थित इस तीर्थ पर जैन जगत के संतों का विशेष आशीर्वाद रहा है। आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का चातुर्मास, आचार्य विद्यासागर जी महाराज का तीन बार लंबा प्रवास और आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के गुरु गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का आगमन सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में पूर्व में हो चुका है।

पुण्यलाभ लेने की अपील

क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, बाबूलाल जैन, विजय काला, नंदलाल टोंगिया, महेंद्र सराफ, कैलाश मोटाघर ,आशीष चौधरी,सुनील जैन,ललित बड़जात्या ,योगेंद्र सेठी ,सुभाष सामरिया, मुकेश पेप्सी, कैलाश जैन, संतोष जैन ,हेमेंद्र जैन हेमू, अमरीश चौधरी आदि ने समाजजनों से पुण्य लाभ लेने की अपील की है।