Kalash Sthapan Puja श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का रहेगा सानिध्य : कलश स्थापन पूजा के साथ बच्चों को किया जाएगा संस्कारित
दिगम्बराचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास असम प्रांत के गुवाहाटी नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को संजोए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चल रहा है। इसी संदर्भ में शरद पूर्णिमा के पावन दिवस शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक आचार्य श्री के कर कमलों से उपस्थित 05 से 25 वर्ष तक के सभी अविवाहित बच्चों को संस्कारित किया जायेगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

गुवाहाटी। परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम प्रभावक आज्ञाकारी शिष्य, असम राजकीय अतिथि, अहिंसा तीर्थ प्रणेता, महान दिगम्बराचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास असम प्रांत के गुवाहाटी नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को संजोए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चल रहा है। श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी (असम) के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री बीरेंद्र कुमार सरावगी ने बताया कि इसी संदर्भ में शरद पूर्णिमा के पावन दिवस शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा…

1. प्रातः 4:30 से 5:30 बजे तक कलश स्थापन पूजा कार्यक्रम होगा, जिसमें चातुर्मास कलश, गुरु चरण, अखंड दीप एवं आचार्य श्री के 28वें चातुर्मास के 28 कलशों के स्थापनकर्ताओं (पुण्यार्जक परिवार) की उपस्थिति विनय पूर्वक सादर आमंत्रित एवं अनिवार्य है। मालूम हो चातुर्मास स्थापन काल से अब तक हर अमावस्या/पूर्णिमा को इसका पूजन -विधान-हवन किया जाता रहा है और इस बार यह चातुर्मास काल के पूर्णिमा का अंतिम कार्यक्रम होगा। अतः जिन स्थापनकर्ता पुण्यार्जक परिवार जो अब तक इस कार्यक्रम के सहभागी नहीं हुए हैं, वे सभी इस अंतिम कार्यक्रम के सहभागी बनकर इस सौभाग्यशाली कलश कार्यक्रम को पूर्ण करें। पूजन-हवन सामग्री की समुचित व्यवस्था समिति द्वारा चातुर्मास स्थल पर रहेगी‌।

2. प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक आचार्य श्री के कर कमलों से उपस्थित 05 से 25 वर्ष तक के सभी अविवाहित बच्चों को संस्कारित किया जायेगा। जिन परिवारों के अभिभावक अपने बच्चों को संस्कारित करवाना चाहते हैं , वे अपना व अपने बच्चे का नाम शुक्रवार शाम 7:00 बजे तक जितेन्द्र गंगवाल (9435048766), संजय रारा (9864204300) या प्रमोद कुमार पहाड़िया (9864063477) को लिखा दें।

जिन बच्चों को संस्कारित किया जायेगा उन सभी बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति इस कार्यक्रम के तहत अनिवार्य होगी। बच्चों के अभिभावकों से निवेदन है कि वे बजने वाला एक सूखा नारियल व घुली हुई केसर अपने साथ लेकर आयें। ध्यान रहे कार्यक्रम स्थल पर 6:15 बजे उपरांत किसी भी बच्चे को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अतः सभी समय का ध्यान रखें।

कार्यक्रम समापन पश्चात बच्चों सहित उपस्थित सभी महानुभावों के लिए भगवान महावीर धर्मस्थल में अल्पाहार एवं बच्चों के लिए इस शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष रूप से खीर की भी समुचित व्यवस्था रखी जाएगी ।

3. सायं 6:00 बजे से गुरु भक्ति, धार्मिक चर्चा, आचार्य श्री के द्वारा जिज्ञासाओं का समाधान, आरती पश्चात 8:00 से 9:00 बजे तक आचार्य श्री ससंघ के सान्निध्य में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष फल प्राप्ति हेतु सामूहिक जाप का आयोजन किया गया है जिसका लाभ लेने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं। अगर किसी किसी को निश्चित समय उपरांत भी और अधिक जाप करना हो तो वे पांडाल में बैठकर अपने जाप जारी रख सकते हैं।

संस्कारित होने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों से निवेदन है कि वे बच्चों को श्वेत वस्त्र पहना कर लायें / पहन कर आने को कहें। साथ ही जाप में बैठने वाले सभी धर्मानुरागी महिला -पुरूषों से निवेदन है कि सभी श्वेत वस्त्र पहनकर ही जाप करें जो अति उत्तम है तथा शीघ्र फलदायी है।