Jhumri Tilaiya श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

दसलक्षण महापर्व पर बड़ा मंदिर सरस्वती भवन में 25 व्रतियों का सम्मान : समाजजनों ने व्रतियों के संयम, तप, आराधना की अनुमोदना की
स्थानीय बड़ा मंदिर सरस्वती भवन में मंगलवार को रत्नत्रयी 25 व्रतियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समाजजनों ने व्रतियों के तप और साधना की अनुमोदना की। झुमरी तिलैया से पढ़िए, राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन की यह खबर…

झुमरी तिलैया। स्थानीय बड़ा मंदिर सरस्वती भवन में मंगलवार को रत्नत्रयी 25 व्रतियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समाजजनों ने व्रतियों के तप और साधना की अनुमोदना की। जैन समाज के उप मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, किशोर जैन पांडया, ललित सेठी, सुनील सेठी, सुरेश सेठी एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन किया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में सभी व्रतधारियों को सम्मान पत्र देकर साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी, सचिव आशा जैन गंगवाल, किरण ठोलिया, मोना छाबड़ा, पार्षद पिंकी जैन आदि महिलाओं ने सभी व्रत धारी का सम्मान स्वागत अभिनंदन किया।

इन समाजजनों ने की अनुमोदना

समाज के पदाधिकारी राज जैन छाबड़ा, सुरेंद्र जैन काला, मंच संचालन कर्ता पंडित अभिषेक शास्त्री, कार्यक्रम संयोजक संजय जैन ठोलिया, मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने श्रद्धालु व्रत धारियों के प्रति अपनी अनुमोदना प्रकट की और कहा कि जैन धर्म में व्यक्ति की नहीं गुणों की पूजा होती है। सच्चे देव शास्त्र गुरु के प्रति जो श्रद्धा रखता है, उसी को सम्मान मिलता है। आप सभी ने व्रत तपस्या की है। उसी का आज सम्मान मिल रहा है। आत्म शुद्धि के इस महापर्व पर सभी ने धर्म गंगा में डुबकी लगाई है और अपने जीवन को धर्म पथ पर लगाया है। शशि जैन छाबड़ा ने भजनों से लोगों को आनंदित किया। सभी व्रतधारियों ने अपने संबोधन में गुरुदेव सुयश सागर जी के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति नमन प्रस्तुत किया और कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से ही हम यह व्रत कर पाए हैं।

इन्होंने किए व्रत और इनका किया गया सम्मान

राकेश जैन छाबड़ा, विनीत जैन गंगवाल, रुपेश जैन छाबड़ा ,आशीष जैन अजमेरा,

मिहिर जैन छाबड़ा, ऋषभ जैन पहाडिया ,अर्पित जैन सेठी, खुशबू जैन पांड्या, अंजू जैन पांड्या, आशिका जैन सेठी, अंजु जैन रावका, रक्षिता जैन सेठी, निधि जैन गंगवाल, शिल्पा जैन ठोल्या, शिखा जैन गंगवाल, संगीता जैन छाबडा, प्रियंका जैन छाबडा, शिल्पा जैन ठोल्या, वीणा जैन झांझरी, निधि जैन अजमेरा धर्मपत्नी पुनीत जैन अजमेरा, कोडरमा निवासी बेंगलोर प्रवासी ने रत्नत्रय व्रत धारण किया। नेहा झांझरी (रायपुर)में शोभा जैन पाटनी (दिल्ली) वंदना जैन गंगवाल(धनबाद) ने 10 लक्षण व्रत धारण किया। प्रेम जैन झांझरी ने 16 कारण व्रत धारण किया। जिनके व्रत संयम को नमन करते हुए समाज ने उन्हें सम्मानित किया और ससम्मान गाजे बाजे के साथ सभी व्रतधारियों को जैन भवन पहुंचाया गया। समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन काला, सुरेश जैन झांझरी, सुशील जैन छाबड़ा, बिनोद जैन अजमेरा, दिल्ली से अशोक-मंजू जैन अजमेरा आदि ने सब व्रत धारियों के पुण्य की अनुमोदना की। शाम को क्षमा वाणी पर्व मनाया।

उत्तम क्षमा धर्म का पूजन कर अभिषेक व शांतिधारा की : पर्युषण पर्व का पहला दिन, युवाओं मे दिखा उत्साह
निकटवर्ती दिगंबर जैन मंदिर लार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्वराज पर्युषण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजन आराधना एवं शांतिधारा में युवा वर्ग का उत्साह देखने लायक रहा। प्रातःकालीन बेला में सामूहिक अभिषेक करने का सौभाग्य डाक्टर अरबिंद्र जैन एवं शांतिधारा करने का महासौभाग्य मुकेश जैन, राजेश जैन को प्राप्त हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..

टीकमगढ़। निकटवर्ती दिगंबर जैन मंदिर लार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्वराज पर्युषण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजन आराधना एवं शांतिधारा में युवा वर्ग का उत्साह देखने लायक रहा। प्रातःकालीन बेला में सामूहिक अभिषेक करने का सौभाग्य डाक्टर अरबिंद्र जैन एवं शांतिधारा करने का महासौभाग्य मुकेश जैन, राजेश जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात् संगीतमय पूजन उपरांत दशलक्षण विधान का वाचन किया गया। पंडित कमल कुमार शास्त्री द्वारा बताया तु क्षमा का धारी तो वह है जिसे गालियां सुनकर भी क्रोध ना आए। क्रोध की उग्रता तो दूर मन में भी खेद तक उत्पन्न न हो, तब तक वह क्षमा है। आत्मा के समीप रहना, आत्मा में विलीन हो जाना, विभाव से स्वभाव की ओर लौटना।

जब हम बाह्य जगत से अलग होकर अंतर्मुखी हो जाते हैं, लालच से संतोष भाव में, क्रोध से क्षमा में, हिंसा से अहिंसा में, अभिमान से विनम्रता में, विषय वासनाओं से ब्रह्मचर्य में चले जाते हैं तो इसका नाम है पर्युषण पर्व। अधिकतर पर्व लौकिक होते हैं जिनमें हर्ष, उल्लास, आमोद-प्रमोद के साथ शरीर का पोषण किया जाता है। पर्युषण पर्व लोकोत्तर पर्व है जिसमें शरीर का नहीं आत्मा का पोषण किया जाता है। पर्युषण पर्व आत्म-जागृति का पर्व है। आत्म-जागृति के लिए अनिवार्य है अपने कर्म बंधनों को शिथिल करना।

इसलिए पर्युषण पर्व में जप, तप, ध्यान, दान, प्रायश्चित इत्यादि धर्म क्रियाओं द्वारा आत्मा के ऊपर आए कर्मों के आवरण को कम किया जाता है। समस्त कार्यक्रम पंडित कमलकुमार शास्त्री एवं विजय जैन के कुशल निर्देशन सम्पन्न किये गये।

भक्तजन धर्म की गंगा में लगाएंगे डुबकी : दिगम्बर जैन धर्म का दसलक्षण पर्युषण महापर्व प्रारंभ
पूरे भारतवर्ष सहित विश्व भर में रहने वाले जैन संप्रदाय के लोग 10 दिनों तक व्रत संयम तप त्याग उपवास पूजा में लीन रहते हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग सभी इन 10 दिनों में आवश्यक रूप से अपने अन्य कार्यों को छोड़कर धर्म ध्यान करते हैं। शहर में स्थापित दोनों जैन मंदिरों में प्रातः 4:00 बजे से ही मंदिर की घंटियां बजने लगती हैं। महिलाएं केसरिया वस्त्र में और पुरुष श्वेत वस्त्र में पूजा ध्यान में लीन हो जाते हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

झुमरी तिलैया। पूरे भारतवर्ष सहित विश्व भर में रहने वाले जैन संप्रदाय के लोग 10 दिनों तक व्रत संयम तप त्याग उपवास पूजा में लीन रहते हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग सभी इन 10 दिनों में आवश्यक रूप से अपने अन्य कार्यों को छोड़कर धर्म ध्यान करते हैं। शहर में स्थापित दोनों जैन मंदिरों में प्रातः 4:00 बजे से ही मंदिर की घंटियां बजने लगती हैं। महिलाएं केसरिया वस्त्र में और पुरुष श्वेत वस्त्र में पूजा ध्यान में लीन हो जाते हैं। 10 दिनों तक महिलाएं- पुरुष एक समय भोजन या फलाहार या निर्जल उपवास करते हैं।

वास्तव में यह 10 लक्षण पर श्रद्धालु भक्त जनों को आत्मा से परमात्मा की ओर ले जाने का मार्ग प्रकाशित करता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में भादो शुक्ल पंचमी से भादो शुक्ला 14 तक चलने वाली 10 दिवसीय दसलक्षण पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसकी तैयारी जैन समाज के पदाधिकारी सहित श्रद्धालु भक्तजन धूमधाम से कर रहे हैं। इन दिनों समाज के सभी लोग संयम और त्याग धारण कर अपने जीवन में पुण्य अर्जित करेंगे। जैन समाज के पदाधिकारी नरेंद्र झाझंरी, राज छाबड़ा, सुरेंद्र काला ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

जैन समाज के सभी वर्ग के लोग तन मन धन के साथ इस महापूर्व को सफल बनाने में लगे हुए हैं। जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी गुरुदेव की शिष्या बुंदेलखंड से आई गुणमाला दीदी चंदा दीदी का मंगल प्रवचन दोनों मंदिरों में 10 दिनों तक होंगे। स्टेशन रोड मंदिर और पानी टंकी रोड मंदिर को प्रकाश लाइट से सजाया गया है।

दुकानें और व्यासायिक प्रतिष्ठान रखे बंद : जैन संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की समाधि से जैन समाज व्यथित
जैन धर्म के महान संत पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चंद्र गिरि तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रातः समाधि मरण हो गया, यह सूचना प्राप्त होते ही झुमरी तिलैया के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने अपने व्यवसाय बंद कर मंदिर में णमोकार जाप किया। पढ़िए राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन की रिपोर्ट…

झुमरी तिलैया। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की संल्लेखना से श्रद्धालु भक्त जनों में दुख का माहौल है। जैन समाज की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे। जैन धर्म के महान संत पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चंद्र गिरि तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रातः समाधि मरण हो गया, यह सूचना प्राप्त होते ही पूरे भारतवर्ष और विश्व के जैन संप्रदाय के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने अपने व्यवसाय बंद कर मंदिर में णमोकार जाप किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी समाधि पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि उनका ब्रह्म लीन होना राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन समाज में स्वास्थ्य शिक्षा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में लगा रहा। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे।

सभी धर्मों में पूजनीय

कोडरमा की सांसद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी ने कहा कि जैन संत आचार्य विद्यासागर सभी धर्म के लोगों में पूजनीय थे। सत्य, अहिंसा और भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे। उनकी समाधि पर उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समाजसेवी सुरेश झाझंरी,राज छाबड़ा, सुरेंद्रकाला, किशोर पांड्या, जय कुमार गंगवाल, कमल सेठी, नि.पार्षद पिंकी जैन, समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार अजमेरा ने पूज्य आचार्य की समाधि पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट की। रात्रि में जैन मंदिर में गुरुदेव के प्रति विनयांजलि सभा आयोजित की गई है जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी और कहा संत शिरोमणि जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी का देवलोकगमन से हम सभी ने एक राष्ट्र संत और चलते- फिरते आज के भगवान को खो दिया।

हमेशा रहेंगे साथ

इसके साथ सभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई, जिसमें सर्वप्रथम आचार्य श्री की फोटो के समीप दीप प्रज्वलित समाज के वरिष्ठ सदस्य सुशील जैन छाबडा, ललित जैन सेठी, ओम प्रकाश जैन सेठी, सुरेश जैन सेठी, राज कुमार जैन अजमेरा, महिला समाज ने किया। इसके पश्चात समाज के महिला संगठन की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी ने मंगलाचरण किया। इसके बाद विनयांजलि समाज के सह मंत्री नरेंद जैन झांझरी ने कहा कि ऐसे संत उनके प्रेरणादायक जीवन की गौरवगाथा हम शब्दों में वर्णन नहीं कर सकते। उनके जीवन का एक-एक पल हम सबके लिए प्रेरणादायक रहेगा। प्रदीप जैन छाबडा ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी के जाने से से जैन समाज के एक युग का अंत हो गया। समस्त दिगंबर जैन समाज उन्हें भावपूर्ण विन्यांजलि अर्पित करती है। अजय जैन सेठी ने कहा कि आचार्य श्री वर्तमान के भगवान महावीर थे और जिनशासन के शान थे, हम सब के साथ हमेशा रहेंगे। जैन विद्यालय के संयोजक ने कहा कि जैन समाज ने अपना एक ध्रुव तारा खो दिया। समाज के कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला ने कहा कि आचार्य श्री की संल्लेखना समतापूर्वक समाधि का सुनकर कोडरमा जैन समाज स्तब्ध है। आज एक सूर्य अस्त हो गया। जैन समाज मुनि श्री का सदैव ऋणी रहेगा। दिगंबर महिला समाज की मंत्राणी आशा जैन गंगवाल ने कहा कि संत शिरोमणि विश्व वंदनीय राष्ट्र संत ब्रह्मांड के देवता आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज सिर्फ जैनियों के नहीं, बल्कि पूरे विश्व के हर धर्म के लोगों के दिलों में बसते थे। सुनीता जैन सेठी ने कहा कि उनका शरीर का तेज ऐसा था, जिसके आगे सूरज का तेज भी फीका था। अंकिता जैन सड़ती ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने जैनत्व के उच्च स्थान को प्राप्त किया। जैन समाज ने अपना एक ध्रुव तारा खो दिया।