Jhumri Telaiya jain mandir – श्रीफल जैन न्यूज़

धूमधाम से मनाई गई गुरु विशल्य सागर जी का दीक्षा जयंती
झुमरी तिलैया.राजकुमार अजमेरा । जैन समाज द्वारा आयोजित विश्व शांति महायज्ञ समवशरण कल्पद्रुम विधान में आज भक्ति और श्रद्धा पूर्वक जैन संत 108 गुरु विशल्य सागर जी का दीक्षा जयंती शरद पूर्णिमा के पावन दिन मनाई गई। इस मौके पर पूरे झारखंड और भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से भक्तजन पहुंचे। सर्वप्रथम आचार्य विराग सागर जी के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद आए हुए अतिथियों ने गुरुदेव का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किया। सभी भक्तजनों ने गुरुदेव को श्रीफल चढ़ाया और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार और कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव उपस्थित थीं। उन्होंने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।

निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन में उन्हें तिलक लगाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। जैन संत विशल्य सागर जी के द्वारा लिखित शास्त्र पुस्तक “मत थामो वैशाखीया” का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज गुरुदेव के दीक्षा महोत्सव पर पहुंचकर मैं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। जैन गुरु के द्वारा पिछले 3 महीनों से जिले में अमृतवाणी सुनने का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस विश्व शांति महायज्ञ में पहुंचकर मुझे बहुत खुशी हुई है। इससे लोगों की धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और शांति का वातावरण स्थापित होगा। मैं जैन धर्म के तप त्याग को नमन करती हूं। जैन धर्म के अहिंसा धर्म का पालन करके ही विश्व और जीवन में शांति को लाया जा सकता है।

जैन संत विशल्य सागर जी ने भक्त जनों को संबोधित करते हुए अपनी पीयूष वाणी में कहा कि गुरु से बड़ा तीनों लोकों में कोई भी नहीं हो सकता। गुरु के बाद ही प्रभु का नंबर आता है। जीवन में गुरु का महत्व सबसे ऊंचा है। जिसके जीवन में गुरु मिल जाते हैं, उसका जीवन सफल हो जाता है। गुरु के द्वारा जो संस्कार दिए जाते हैं, वही सबसे बड़ा मुक्ति का मार्ग है। गुरु का उपकार जीवन में नहीं चुकाया जा सकता। अनुशासन में जो चलता है, वही सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त कर सकता है। दीक्षा के बिना मोक्ष संभव नहीं है। गुरु और प्रभु रूपी आंखें जीवन को प्रकाशमय बनाती हैं। जैन धर्म में सभी परिग्रह का त्याग कर दिगंबरत्व रूप धारण कर ही तप त्याग तपस्या की राह पर बढ़ा जा सकता है। इसी पथ पर चलकर आत्म कल्याण हो सकता है।

पूज्य गुरुदेव को दीक्षा दिवस पर नई पिच्छी देने का सौभाग्य सुरेंद्र सौरव काला परिवार को मिला। गुरुदेव ने अपनी पुरानी पिच्छी मानिकचंद तारामनी मनीष सेठी परिवार को दी। पूरे भारतवर्ष से आए भक्तों ने अपने राज्य के अलग-अलग वेषभूषा में नवरत्न से गुरुदेव का चरण प्रक्षालन किया और अष्ट द्रव्य से पूजा की। कार्यक्रम को डॉक्टर नीलम जैन, डॉक्टर कमलेश जैन बसंत तिजारा राजस्थान, अलका दीदी, समाज के मंत्री ललित शेट्टी, सुरेश झाझंरी ने संबोधित किया। इस मौके जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित सेठी, उपाध्यक्ष कमल सेठी, मंच संचालनकर्ता राज छाबड़ा, कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, दिलीप बाकलीवाल, चातुर्मास संयोजक सुरेंद्र काला, हजारीबाग से विजय लोहारिया, सुशील जैन छाबड़ा, किशोर जैन पांड्या दिल्ली और समाज के अग्रजनों ने अपनी सहभागिता प्रदान की। ये जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।

मुनि श्री विशल्य सागर जी मुनिराज ने दी भव्य जैनेश्वरी दीक्षा
झुमरीतिलैया. राजकुमार अजमेरा। परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य श्री विराग सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से उनके परम प्रभावक शिष्य झारखंड राजकीय अतिथि श्री विशल्य सागर जी मुनिराज के कर कमलों से ब्रह्मचारी संतोष भैया की ऐलक दीक्षा संपन्न हुई। विश्व शांति महायज्ञ चतुर्थ दिन जैन संत गुरुदेव विशल्य सागर जी ने दीक्षार्थी ब्रह्मचारी संतोष भैया को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की। जैन धर्म के विधि-विधान संस्कारों से सुसज्जित कर उन्हें गुरुदेव ने ऐलक दीक्षा प्रदान की और उनका नया नामकरण करके तत्वार्थ सागर मुनिराज नाम रखा गया।

इस अद्भुत कार्यक्रम में भारतवर्ष के कई राज्यों से सैकड़ों जैन धर्मावलंबी शामिल हुए। दीक्षार्थी संतोष भैया ने मुनि श्री के चरणों में शीश झुका कर दीक्षा देने की आग्रह की, मुनि श्री ने सर्वप्रथम केश लोंच कर माथे पर स्वास्तिक बना कर ऐलक दीक्षा के संस्कार दिए। मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने संतोष भैया को दीक्षा प्रदान करने के बाद उनका नामकरण ऐलक 105 तत्वार्थ सागर जी महाराज रखा गया।

तत्वार्थ सागर जी को पिच्छी देने का सौभाग्य महायज्ञ नायक शांति लाल छाबड़ा की पुत्री नीलम कटारिया दिल्ली और गुवाहाटी के साथ कमण्डल देने का सौभाग्य सुरेंद्र-सरिता सौरभ काला को प्राप्त हुआ। बाल विसर्जन करने का सौभाग्य रीना रौनक बड़जात्या को प्राप्त हुआ। वस्त्र देने का सौभाग्य समाज के मंत्री ललित नीलम सेठी के परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य चक्रवर्ती सुशील-शशि छाबड़ा के परिवार, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्रदीप मीरा युगांत छाबड़ा को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज ने कहा कि जैन धर्म में दीक्षा के बिना मोक्ष को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जैनेश्वरी दीक्षा आग पर चलने का नाम है। दुनिया की सभी मोह माया को त्याग कर आत्म कल्याण में लगना ही कार्य है। दीक्षा के बाद बिना बर्तन के एक ही समय हाथों में भोजन करना, पैदल पूरी दुनिया का भ्रमण करने के साथ कम सोना, किसी भी प्रकार का परिग्रह नहीं रखना है।

केवल तीन उपकरण पिच्छी, कमण्डल और शास्त्र ही अब आप के साथ रहेगा। इनके अलावा किसी भी तरह की भौतिक चीजों का संग्रह नहीं रखना है और किसी से मोह-माया नहीं रखना है। सभी को एक समान देखना है और आशीर्वाद देना है। प्रभु भक्ति दुनिया की सर्वोच्च भक्ति है। हमें अपने जीवन में ऐसे बड़े-बड़े धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ आदि करते रहना चाहिए, तभी पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है।

इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जैन महिला समाज की नीलम सेठी, आशा गंगवाल, सुनीता सेठी के निर्देशन में डांडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। डांडिया में भगवान की भक्ति और गुरुदेव के जयकारों से मिश्रित भजन और संगीत प्रस्तुत किए। इस महा अनुष्ठान को सफल बनाने में रायपुर से आए विद्वान प्रतिष्ठाचार्य अजीत जैन शास्त्री, अलका दीदी, भारती दीदी, कविराज अखिलेश बंसल, सुरेश झाझंरी, किशोर पांड्या, विधान संयोजक नरेंद्र झाझंरी, राज छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, पंडित अभिषेक शास्त्री, चातुर्मास संयोजक सुरेंद्र काला ने अपना योगदान दिया। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन ने दी।