Jaineshwari initiation – श्रीफल जैन न्यूज़

गुरु चरण शरण से कष्ट विपत्ति कम होती है: आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने दीक्षा पूर्व दीक्षार्थियों को दिए मंगल आशीर्वचन
आचार्य श्री वर्धमानसागर जी, गणनी आर्यिका श्री सरस्वती मति, गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में संघ सहित विराजित हैं। इस अवसर पर आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने कहा कि मोक्षमार्ग ,वैराग्य, संयम से सभी प्राणी घबराते हैं उन्हें कठिन लगता है। पदमपुरा से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…

पदमपुरा। आचार्य श्री वर्धमानसागर जी, गणनी आर्यिका श्री सरस्वती मति, गणनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में संघ सहित विराजित हैं। इस अवसर पर आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने कहा कि मोक्षमार्ग ,वैराग्य, संयम से सभी प्राणी घबराते हैं उन्हें कठिन लगता है। पहाड़ दूर से बहुत कठिन लगता है किंतु निकट जाने पर जो चलना प्रारंभ करता है, उसका रास्ता सरल और आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि उसी प्रकार मोक्ष मार्ग भी आसान है। सम्यक दर्शन, सम्यकज्ञान ,सम्यक चारित्र ,धर्म से राह सरल और आसान हो जाती है। तब मोक्ष रूपी फल मिलता है। धर्म रूपी बीज को गुरु चरणों में अर्चना निष्ठा समर्पण से सिंचित करते रहना चाहिए। दोनों दीक्षार्थियों ने आज गणघर वलय विधान में गणधरों की रिद्धियां की अर्चना भक्ति कर अर्घ समर्पित किए हैं। देव शास्त्र गुरु की चरण शरण से राह आसान हो जाती है। जिन सुकुमाल मुनि को बिस्तर पर सरसों का दाना भी चुभता था। उन्होंने भी दीक्षा ली है। आज सभी अनुमोदना करने के लिए एकत्र हुए है।

तीन वलय वाले गणधर विधान में 48 अर्घ्य किए समर्पित

अनुमोदना करने के साथ दीक्षा भी लेना चाहिए। घर हो या संयम साधु जीवन हो कर्मों के कारण कष्ट और विपत्ति रोग आते हैं। भगवान की भक्ति से सब रोग कष्ट पीड़ा दूर होती है। दीक्षार्थी लादूराम जी भी आचार्य श्री धर्मसागर जी के समय से संघ परंपरा से जुड़े हैं। गुरुचरण से शरण मिलती है। भावना भव नाशिनी होती है। भावना और भव से दुख दूर होते हैं। यह मंगल धर्म देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने दीक्षा पूर्व दीक्षार्थियों द्वारा किए गए गणधर विधान के पूजन के अवसर पर प्रकट की। पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी द्वारा श्री ब्रह्मचारी लादूराम जी और बालब्रह्मचारी सत्यम भैय्या के केशलोचन बाद मस्तक और हाथों पर दीक्षा संस्कार कर जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। तीन वलय वाले गणधर विधान में प्रथम वलय में आठ ,दूसरे में 16 और तीसरे वलय में 24 कुल 48 अर्घ्य समर्पित किए गए। इसके बाद आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का पूजन किया गया।

आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का 18वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया : पार्श्वनाथ जैन मंदिर थडी मार्केट मानसरोवर में हुई जैनेश्वरी दीक्षा
आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज के सानिध्य में ससंघ सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर थड़ी मार्केट मानसरोवर में रविवार को दोपहर 1 बजे सरदार पटेल स्कूल गुजराती भवन में बाल बह्मचारी देशना दीदी एवं ब्रह्मचारी उषा दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज के सानिध्य में ससंघ सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर थड़ी मार्केट मानसरोवर में रविवार को दोपहर 1 बजे सरदार पटेल स्कूल गुजराती भवन में बाल बह्मचारी देशना दीदी एवं ब्रह्मचारी उषा दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का 18वां आचार्य पदारोहण दिवस एवं आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज का 88 वां अवतरण दिवस भी मनाया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने बताया कि समारोह का झंडारोहण जयप्रकाश निर्मला जैन, मांगियावास जयपुर द्वारा किया गया। मंगलाचरण ब्रह्मचारणी दीदी ने किया। मंगल गीत नृत्य स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। दीक्षार्थियों के माता-पिता प्रेमचंद चंदा देवी बाकलीवाल पीपला वाले भानु मोहित मालपुरा वाले थे। सभी मांगलिक क्रियाएं विधि विधान द्वारा आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज द्वारा कराई गई। दीक्षा में सहयोग प्रदान किया आचार्य श्री शशांक सागर जी महाराज ने।

उपस्थित भक्तगणों ने दीक्षा की अनुमोदना की।

इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए। बाराबंकी उत्तर प्रदेश जैन समाज के पदाधिकारियों एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अंकुर जैन मंत्री तेजकुमार जैन के नेतृत्व में आचार्य श्री को श्रीफल चढ़ाया और निवेदन किया कि आचार्य श्री ससंघ 2026 का चातुर्मास बाराबंकी में हो। इस अवसर पर ब्र शैली दीदी एवं पंकज लुहाडिया ने संचालन किया। समारोह में समाज श्रेष्ठी प्रवीण प्रिया, विकास मेनका बडजात्या, जयकुमार जैन कोटा वाले, मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुमतिकुमार जैन, मंत्री अशोककुमार जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन नगीना वाले आदि पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न संस्थाओं के महिला मंडल, युवा मंडल के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तगणों ने दीक्षा की अनुमोदना की।

सात साल बाद उदयपुर बना दिगंबर मुनि दीक्षा का साक्षी : वैराग्य की राह पर चले तीन अनुयायी
गृहस्थ से संत जीवन में प्रवेश कर तीन दीक्षार्थियों ने वीरता और पुण्य की धरा उदयपुर को धन्य कर दिया। आचार्य पुण्यसागर के सान्निध्य में रविवार को विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण में सात साल बाद तीन दीक्षार्थियों को सीधे मुनि दीक्षा दी गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

उदयपुर। गृहस्थ से संत जीवन में प्रवेश कर तीन दीक्षार्थियों ने वीरता और पुण्य की धरा उदयपुर को धन्य कर दिया। आचार्य पुण्यसागर के सान्निध्य में रविवार को विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण में सात साल बाद तीन दीक्षार्थियों को सीधे मुनि दीक्षा दी गई। शाही वेशभूषा में मंच पर बैठे दीक्षार्थियों ने जैसे ही गुरु की आज्ञा के बाद देश-विदेश से आए हजारों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में अपने वस्त्र उतारकर दिगंबर वेश धरा तो पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। इस क्षण ने पंडाल में वीतराग की नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

आशीर्वाद लेने की होड़

सभी धार्मिक क्रियाओं और 28 व्रत दिलाकर आचार्य पुण्य सागर ने नए मुनियों का नामकरण किया। फरीदाबाद के अरङ्क्षवद कोटडिय़ा मुनि 108 उज्ज्वल सागर, मुंबई के आदर्श कुमार जैन मुनि उपदेश सागर और देवीलाल चंपालाल भोरावत का नया नाम मुनि उपशम सागर होगा। यह घोषणा होते ही पंडाल तीर्थंकर, जिनशासन, आचार्य पुण्यसागर और नवदीक्षित मुनियों के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं में मुनियों से आशीर्वाद लेने की होड़ मच गई। इससे पहले 2018 में आचार्य सुनील सागर के सान्निध्य में टाउन हॉल में दीक्षार्थियों को मुनि दीक्षा दी गई।

गरिमा से संपन्न हुआ कार्यक्रम

दीक्षा की संपूर्ण विधि संहिता सूरी प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन धरियावद और बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी बिगुल के निर्देशन में हुई। दीक्षा कुंभ स्थापना नरेंद्र एवं बबीता जैन (कोलकाता) ने की। दीक्षार्थियों ने परिवार और समाज से क्षमा याचना की और आचार्य से दीक्षा की स्वीकृति प्राप्त की। प्रचार-प्रसार मंत्री मुकेश पांड्या ने बताया कि संचालन राजेश देवडा ने किया।

आचार्य ने 28 व्रतों का दिया आशीर्वाद

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-4 स्थित नागेंद्र भवन से आचार्य पुण्य सागर ससंघ के सान्निध्य में दीक्षार्थियों की शोभायात्रा निकली। दीक्षार्थियों को सजी हुई बग्गी में बैठाकर रवाना किया। शोभायात्रा जब विद्या निकेतन स्कूल पहुंची तो मंगल ध्वनियों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। अपराह्न 3 बजे दीक्षार्थियों का केशलोंच हुआ। इसके बाद आचार्य ने तीनों दीक्षार्थियों के सिर पर श्री और स्वास्तिक बनाया। दीक्षार्थियों को 28 व्रतों का आशीर्वाद दिया। दीक्षार्थियों को समाजजनों और परिजन ने पिच्छी, कमंडल और शास्त्र भेंट किए।

वीणा दीदी को महिला रत्न सम्मान

समाज की ओर से आचार्य के संघस्थ बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी बिगुल को महिला रत्न की उपाधि से अलंकृत किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद् डॉ. नीलाक्षी जैन का सम्मान हुआ। संघस्थ विकास भैया का भी अभिनंदन किया। स्वामी वात्सल्य के पुण्यार्जक भगवती लाल मुकेश कुमार जङ्क्षसगोत परिवार रहे। इस दौरान आचार्य ने बालक ललितांग का अन्नप्राशन संस्कार भी किया।

ऐसे चला दीक्षा का कार्यक्रम

सुबह 6:30 बजे: आचार्य पुण्य सागर महाराज का पाद प्रक्षालन

8.00 बजे: दीक्षार्थी अवतरण

सुबह 9.00 बजे: प्रवचन और आचार्य की आहार चर्या।

सुबह 11.00 बजे : नागेंद्र भवन से समारोह स्थल तक शोभायात्रा

दोपहर 12.00 बजे : दीक्षा कुंभ स्थापना, दीक्षा प्रार्थना

दोपहर 3.00 बजे : केशलौंच

अपराह्न 4.30 बजे : पिच्छी, कमंडल, शास्त्र भेंट

शाम 5.04 बजे: आचार्य ने नए मुनियों का नामकरण किया।

दिगंबर मुद्रा ही मोक्ष मार्ग है

समारोह में आचार्य पुण्य सागर ने कहा कि दिगंबर मुद्रा ही मोक्ष मार्ग का आधार है। तीर्थंकर ऋषभदेव से लेकर महावीर भगवान तक सभी ने दिगंबर रूप के माध्यम से संसार का परित्याग किया। आचार्य ने बताया कि 38 वर्ष पहले उन्होंने उदयपुर की धरती पर आचार्य शांति सागर की परंपरा में आचार्य अजीत सागर से दीक्षा ली

और वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर के आज्ञानुवर्ती बने।

अब आचार्य संघ में कुल 20 मुनि

सेक्टर 11 आदिनाथ दिंगबर जैन मंदिर के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि अभी मुनि संघ में 17 साधु और आर्यिका हैं, अब संघ 20 का हो जाएगा। दीक्षा कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। दीक्षा स्थल पर पंडाल के बाहर भी सैकड़ों लोगों ने खड़े रहकर कार्यक्रम देखा। आयोजकों ने अतिथियों के लिए दीक्षा स्थल के आसपास ही ठहरने की व्यवस्था की।

इनसे बढ़ी शोभा

दीक्षा समारोह में विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, निवर्तमान उपमहापौर पारस सिंघवी, दिनेश खोडनिया, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा अध्यक्ष गजराज गंगवाल, देवस्थान सहायक आयुक्त जतिन गांधी सहित देशभर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, झमक लाल अखावत, सुंदरलाल लूणदिया, निर्मल मालवी, गौरव गनोडिया एवं पारस कुणावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

करोड़ों के कारोबार को अलविदा, संयम और साधना की राह पर तीन जैन श्रावक : उदयपुर में होगा भव्य दीक्षा समारोह
तीन दीक्षार्थियों की यह यात्रा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नया अध्याय है, बल्कि यह जैन समाज के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे सांसारिक जीवन की उलझनों से ऊपर उठकर संयम, तपस्या और साधना के मार्ग को अपनाया जा सकता है। करोड़ों के कारोबार से त्याग कर साधु बनने की यह पहल आध्यात्मिक समर्पण और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट….

उदयपुर। एक ऐसा दुर्लभ और प्रेरणादायक आयोजन आगामी 5 अक्टूबर को उदयपुर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-4 में होगा, जहां आचार्य पुण्यसागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में तीन जैन श्रावक अपने करोड़ों के कारोबार और सांसारिक वैभव को छोड़कर दीक्षा ग्रहण करेंगे। यह दीक्षा समारोह न केवल जैन धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तीनों दीक्षार्थी हैं:

आदर्श कुमार जैन (फरीदाबाद)

अरविंदभाई कोटड़िया (मुंबई)

देवीलाल चंपालाल भोरावत (उदयपुर मूल, मुंबई निवासी)

इनमें से हर एक की जीवन यात्रा और संघर्ष की कहानी बेहद प्रेरक है, जो बताती है कि भले ही सांसारिक जीवन में सफलता मिली हो, अंततः आध्यात्मिक संतुष्टि ही असली मंजिल होती है।

आदर्श कुमार जैन: मैकेनिकल इंजीनियर से करोड़ों के कारोबार तक का सफर

फरीदाबाद निवासी आदर्श कुमार जैन का जन्म 1957 को हुआ। रुड़की से 1980 में बीई मैकेनिकल की। 1992 तक एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में प्रोडक्शन मैनेजर रहे। इसके बाद पेपर मिल्स के स्पेयर पार्ट्स की फैक्ट्री लगाई। पत्नी पूनम, बेटी डॉ. प्राची जैन, दामाद डॉ. अर्पित जैन, बेटा उदित जैन है। पिता समंदर लाल जैन और माता विमला के धार्मिक संस्कारों का असर रहा। 2005 में आचार्य ज्ञान सागर से ब्रह्मचर्य व्रत लिया। 2007 आचार्य बसु नंदी से शिविर में अणुव्रत लिए। 2017 में आचार्य विशुद्ध सागर से भीलवाड़ा में प्रथम प्रतिमा ली। 2019 में मुनि भावभूषण से हस्तिनापुर में दो प्रतिमा धारण की। 2022 में पुण्य सागर से सोनागिरी में तीसरी प्रतिमा धारण की। 2024 में भी दीक्षा भाव प्रकट किए, पर स्वास्थ्य कारण से नहीं हो पाई। 2025 में आचार्य पुण्यसागर से दीक्षा का निवेदन किया।

अरविंदभाई कोटड़िया: धर्म के प्रति बढ़ी जिज्ञासा ने पहुंचाया दीक्षा मार्ग पर

मुंबई में कपड़ा व्यवसायी अरविंद कोटडिया का 1949 में गुजरात के छाला में चंदूलाल कोटडिया के घर जन्म हुआ। परिवार में पत्नी सुलोचना, एक बेटे धर्मेश कोटडिया और दो बेटियों अनीता आशीष गांधी और पूर्वी निमित शाह सहित भरा पूरा परिवार। 2001 में उपाध्यक्ष सूरदेव सागर से चमड़े की वस्तुओं का त्याग का नियम लिया। 2003 में मलाड़ में बाल ब्रह्मचारिणी सुशीला दीदी की चर्या से प्रभावित होकर धर्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ी। 2007 में बीना बारह में आचार्य विद्यासागर से आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत नियम लिया। 2015 में आचार्य पुण्य सागर से दो प्रतिमाओं का नियम लिया, अभी छह प्रतिमाधारी। कई संत व आचार्य के साथ विहार करा चुके। 2025 में आचार्य पुण्य सागर से दीक्षा का निवेदन किया।

देवीलाल जैन: पत्नी की दीक्षा के बाद उन्होंने भी साधु बनने का लिया निश्चय

उदयपुर जिले के गुड़ली बम्बोरा में 1949 में जन्मे देवीलाल जैन अभी मुंबई में व्यवसायी। 13 साल की उम्र में अहमदाबाद (गुजरात) नौकरी करने गए। पिता चंपालाल भोरावत के निधन से 15 साल की उम्र में ही माता रतन बाई, दो भाई मदन और हीरालाल, बड़ी बहन ख्याली की जिम्मेदारी आ गई। 1964 में मुंबई में व्यवसाय शुरू किया। 18 साल की उम्र में बबली देवी से विवाह हुआ। तीन बेटियां तारा, वनिता, जसोदा एवं तीन बेटे पंकज, राजेश, भरत का अच्छे से लालन पालन कर विवाह करवाया। परिवार आचार्य पुण्य सागर के संपर्क में आया। पत्नी 3 दिसंबर, 2021 में आचार्य से सम्मेद शिखर में दीक्षा लेकर आर्यिका नियममति माता बनीं। 2025 में गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने आचार्य से दीक्षा देने का निवेदन किया।

दीक्षा समारोह की तैयारी और कार्यक्रम

5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे दीक्षा समारोह की शुरुआत होगी। समारोह का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-3, 4, 5 एवं उदयपुर द्वारा किया जा रहा है। दीक्षा का संपूर्ण कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन (नंदनवन, धरियावद) और ब्रह्मचारिणी वीणा बिगुल के निर्देशन में सम्पन्न होगा। इससे पूर्व शुक्रवार को दीक्षार्थियों की हल्दी-मेहंदी की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई। शनिवार सुबह जम्बूद्वीप विधान और आहार ग्रहण के बाद शाम 6 बजे शोभायात्रा एवं गोदभराई का आयोजन होगा। इसके बाद, रविवार को पाद प्रक्षालन, अवतरण क्रिया, आहार क्रिया एवं शोभायात्रा की विशेष तैयारियां की गई हैं।

12 अक्टूबर को महापारणा का महोत्सव

वर्षायोग कमेटी के संरक्षक शांतिलाल जैन वेलावत ने बताया कि 12 अक्टूबर को विद्या निकेतन स्कूल परिसर में मुनि महोत्सव सागर, मुनि उदित सागर और आर्यिका हर्षितमति की महातपस्या का महापारणा महोत्सव प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। यह महोत्सव जैन धर्म के अनुयायियों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आचार्य प्रज्ञासागर की पहल : 100 साल पुराने पेड़ के नीचे जैन भगवती दीक्षा लेंगे 3 साधक
दिगंबर जैन आचार्य प्रज्ञासागर के सान्निध्य में कोटा में 2 मार्च का दीक्षा महोत्सव होगा। परंपरा से हटकर यह महोत्सव खुली जगह में ऐसे पेड़ के नीचे होगा जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। पेड़ और महोत्सव में आने वाले लोगों की तादाद देखते हुए कोटा जैन समाज के पदाधिकारी ऐसी जगह तलाश रहे थे। दीक्षा संस्कार अब थेगड़ा रोड स्थित मधुबन में करना तय हुआ। पढ़िए रेखा संजय जैन ,संपादक की यह विशेष रिपोर्ट…

कोटा। दिगंबर जैन आचार्य प्रज्ञासागर के सान्निध्य में कोटा में 2 मार्च का दीक्षा महोत्सव होगा। परंपरा से हटकर यह महोत्सव खुली जगह में ऐसे पेड़ के नीचे होगा जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। पेड़ और महोत्सव में आने वाले लोगों की तादाद देखते हुए कोटा जैन समाज के पदाधिकारी ऐसी जगह तलाश रहे थे। दीक्षा संस्कार अब थेगड़ा रोड स्थित मधुबन में करना तय हुआ। यहां कई पुराने पेड़ लगे हैं और चारों ओर अच्छी हरियाली है।

महावीर स्वामी ने ली थी पेड़ के नीचे दीक्षा

आचार्य प्रज्ञासागर ने बताया कि महावीर स्वामी ने स्वयं वृक्ष के नीचे दीक्षा ली थी। जितने तीर्थंकर हुए हैं, सभी जंगलों में और पेड़ों के नीचे

दीक्षित हुए। आचार्य शांतिसागर महाराज की दीक्षा भी पेड़ के नीचे हुई थी। जैन धर्म में दीक्षा लेना यानी सभी भौतिक सुख-सुविधाएं त्यागकर एक सन्यासी जीवन बिताने के लिए खुद को समर्पित कर देना है। संत बनने पर सांसारिक सुख- सुविधाएं, वैभव त्याग कर स्वयं को प्रकृति के लिए समर्पित कर देते हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को यहां तीन साधकों को दीक्षा दी जाएगी। इनमें सूरत के देवेंद्र, उज्जैन की मीना और इंदौर की प्रेमलता जैन शामिल हैं। इसके लिए थेगड़ा रोड पर मधुवन गार्डन तय किया गया। यहां पांडाल नहीं बनेगा। आयोजन खुले में प्रकृति के सान्निध्य में होगा। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में जैन समाजजन पहुंचेंगे, जो पौधे लगाने का संकल्प लेकर जाएंगे। थेगड़ा रोड पर मधुबन गार्डन, यहां कई पुराने पेड़ हैं। तीन साधकों की यहीं जैन भगवती दीक्षा होगी।

एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

सकल दिगंबर जैन समाज के कार्याध्यक्ष जे जैन ने बताया कि आचार्य सागर महाराज ने एक करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य लेकर उज्जैन से इसकी शुरूआत की है। वह जहां भी विहार करते है, वहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते है और अनुयायियों से पेड़ लगवाते है। इसके पीछे उनका उद्देश्य है कि धरती हरी-भरी रहेगी तो जीवन भी हरा-भरा रहेगा। वृक्ष है तो जीवन है। अभी तक सवा लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं। कोटा में भी बड़े स्तर पौध रोपण का कार्यक्रम होगा। कोटा के स्मृति वन के एक हिस्से में प्रज्ञा वाटिका बनेगी, जिसमें समाजजन के माध्यम से 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक समाजजन के व्यक्ति को 11 पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज देंगे दीक्षा : जैनेश्वरी दीक्षार्थियों की भव्य गोद भराई सम्पन्न
आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के करकमलों से सिरसाड़, मुंबई में 2 मार्च 2025 को दीक्षित होने वाले चार ब्रह्मचारी भैया जी की गोद भराई का कार्यक्रम श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, दीनदयाल नगर, झांसी में भव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ। पढ़िए राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट…

झांसी। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के करकमलों से सिरसाड़, मुंबई में 2 मार्च 2025 को दीक्षित होने वाले चार ब्रह्मचारी भैया जी की गोद भराई का कार्यक्रम श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, दीनदयाल नगर, झांसी में भव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कौन हैं दीक्षार्थी भैया जी

1. बा. ब्र. अंकुर भैया जी (नागौर, राजस्थान) – CA, आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के प्रवचन सुनकर विदेश की नौकरी छोड़ दी और वैराग्य की ओर बढ़े।

2. बा. ब्र. मयंक भैया जी (गोंदिया, महाराष्ट्र) – MBA, PhD, एक बार दीक्षा गुरु के दर्शन करने के बाद घर को त्याग दिया।

3. ब्र. गणेशी लाल जी (गुनौर, मध्य प्रदेश) – 1979 से निमित ज्ञानी श्री विमल सागर जी महाराज से प्रेरित।

4. ब्र. यशवंत भैया जी (रामगढ़, राजस्थान) – 5 वर्ष पूर्व पुत्र की मुनि दीक्षा से वैराग्य भाव जाग्रत हुआ।

चारों भैयाजी सिद्धक्षेत्र श्री सोनागिरि जी के दर्शन कर श्री पारसनाथ दिगम्बर पंचायती मंदिर, दीनदयाल नगर, झांसी पहुंचे, जहां पर उपस्थित भक्त महिलाओं ने चौक पूर कर भैया जी को उच्चासन पर विराजमान कराया। सभी भैया जी का तिलक कर एवं हार-मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी श्री अक्षय भैया जी ने किया, जिन्होंने सभी दीक्षार्थियों का परिचय कराया। ब्रह्मचारी भैया अंकुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन की सार्थकता मुनि पद धारण कर स्वयं का कल्याण करने में ही है। तत्पश्चात सभी उपस्थित भक्तगणों ने चारों भैया जी की गोद भरकर स्वयं को धन्य महसूस किया और यह भावना व्यक्त की कि हम भी एक दिन जिन दीक्षा लेकर मोक्ष की राह पर आगे बढ़े। कार्यक्रम के अंत में सभी भैयाजी ने मूलनायक श्री पारसनाथ भगवान के चरणों में नमोस्तु किया और फिर टीकमगढ़ की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम संयोजक राजेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।