Jain Shwetambar Temple – श्रीफल जैन न्यूज़

7 माह 7 दिन में मंदिर का निर्माण करवाया: मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ने लिटिल भाई से मिलने की जताई इच्छा
नगर से एक प्रेरणादायक समाचार सामने आया है, जहां समाजसेवा और धर्मनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। समाजसेवी राजकुमार पारख, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक लिटिल भाई के नाम से जानते हैं, ने एक असाधारण कार्य कर दिखाया है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। नगर से एक प्रेरणादायक समाचार सामने आया है, जहां समाजसेवा और धर्मनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। समाजसेवी राजकुमार पारख, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक लिटिल भाई के नाम से जानते हैं, ने एक असाधारण कार्य कर दिखाया है। उन्होंने जैन समाज के लिए भव्य जैन श्वेतांबर मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया और मात्र 7 महीने 7 दिन में सफेद संगमरमर से बना अत्यंत सुंदर मंदिर तैयार कर दिया। इस मंदिर की भव्यता और शिल्पकला ने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में 15 अप्रैल को मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें सकल जैन समाज ने भाग लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। राजकुमार पारख के इस कार्य की सराहना केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देशभर में भी हो रही है। जैन समाज के प्रसिद्ध मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने जब यह सुना कि रामगंजमंडी में इतने कम समय में इतना भव्य मंदिर तैयार किया गया है तो उन्होंने स्वयं लिटिल भाई से मिलने की इच्छा व्यक्त की। समाज के लोगों का कहना है कि यह कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और संगठन शक्ति का प्रतीक है। राजकुमार पारख का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और रामगंमंडी को धार्मिक दृष्टि से एक नई पहचान दिलाएगा।

रामगंजमंडी में जैन श्वेतांबर मंदिर का निर्माण जारी : श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार पारख ने संभाल रखी कमान
शहर के बाजार नं. 3 में स्थित श्रीआदिनाथ भगवान के 90 वर्ष पुराने मंदिर को पूरा उतारकर नींव से लेकर शिखर तक मकराना मार्बल से बनाया जा रहा है। मंदिर के नव निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। शहर के बाजार नं. 3 में स्थित श्रीआदिनाथ भगवान के 90 वर्ष पुराने मंदिर को पूरा उतारकर नींव से लेकर शिखर तक मकराना मार्बल से बनाया जा रहा है। मंदिर के नव निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने इसकी कमान संभाल रखी है। पारख ने बताया कि पूर्व के मंदिर में खनन एवं शिलान्यास नहीं होने एवं सामरण शिखर होने, शिखर बंध नहीं होने के साथ कई दोष बताए थे। साथ ही आचार्यों एवं मंदिर बनाने वाले कई शिल्पकारों ने इस मंदिर को घर देरासर की श्रेणी में माना और मंदिर जीर्णाेद्धार करवाने की बात कही। मंदिर बनाने के प्रयास कई वर्षों से मीटिंगों एवं कागजों तक ही सीमित रहे, लेकिन कभी धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया।

देवस्थान विभाग कोटा से ट्रस्ट का पंजीकरण हुआ

रामगंजमंडी श्वेतांबर समाज के वरिष्ठ ट्रस्टी विजयकुमार छाजेड़, सुभाष बापना, राजेंद्र रांका, दिलीप तिल्लानी, सुरेंद्र बापना, कोषाध्यक्ष सुशील गोखरू, सदस्य सुधीर पारख, रवि बापना, गौरव बापना, विनोद डोसी, अक्षत डांगी, यशवंत बापना, अभय बोहरा, दिलीप लोढ़ा, प्रेमचंद छाजेड़, कमल चाहेद, अक्षत डांगी, संदीप मोरावाल, कोमलचंद बोथरा, सुशील चोपड़ा, मोहित छाजेड़ और शैलेंद्र कटारिया ने बताया कि वर्ष 2022 में अध्यक्ष बने राजकुमार पारख का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। उनके प्रयासों से राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग कोटा से ट्रस्ट का पंजीकरण हुआ। आयकर विभाग से स्थाई 12 ए मिलना, नीति आयोग भारत सरकार में रजिस्ट्रेशन होना, दादाबाड़ी का आकर्षक नवीनीकरण, साधु साध्वी के ठहरने के उपाश्रय का बेहतर नवीनीकरण, भोजनशाला में टाइल्स एवं कोटा स्टोन लगाने का कार्य और वर्षों से लंबित पड़े मंदिर के निर्माण का कार्य अध्यक्ष राजकुमार पारख की लगन और मेहनत से शुरू हुआ। साथ ही बाहर के बड़े धार्मिक धर्मादा ट्रस्टों से बड़ी सहयोग राशि लाने जैसे कार्य ने समाज को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़े कर दिया।

मात्र 10 महीनों में पूर्ण होगा मंदिर का निर्माण

श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख एवं ट्रस्टी राजेंद्र रांका ने बताया कि 5 जून 2025 को भगवान की प्रतिमाओं का उत्थापन हुआ था। वहीं 5 मार्च को पूरा मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि परमात्मा के विराजने का गर्भगृह, रंगमंडप, समवशरण, 42 फिट ऊंचा शिखर और मंदिर परिसर के अंदर की दीवारें मार्बल से बन चुकी हैं। देवी-देवताओं के विराजमान होने के गोखलों का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, फरवरी माह में पूरे मंदिर परिसर में फर्श (गलीचे) फ्लोरिंग और सामने की दीवार पर सफेद मकराना मार्बल कार्विंग किया हुआ लगाया जाएगा। इसके बाद मकराना से बन रहा 26 फिट ऊंचा सिंह द्वार भी लगेगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव 13, 14 और 15 अप्रैल को

श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि कम समय में भव्य मंदिर का निर्माण होना भगवान की कृपा, दादा गुरुदेव के आशीर्वाद एवं अवंती तीर्थाेद्धारक, युग दिवाकर, मरुधर मणि, खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वर महाराज की पावन निश्रा है। जिन्होंने अब तक लगभग 300 मंदिरों एवं दादाबाड़ियों की प्रतिष्ठा करवाई है। मणिप्रभ सूरीश्वर महाराजा की निश्रा में इस मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 13, 14 और 15 अप्रैल को होगा। साथ ही यह प्रतिष्ठा महोत्सव रामगंजमंडी के सकल जैन समाज के मार्गदर्शन में होगा। श्वेतांबर सकल संघ, दिगंबर सकल संघ और रामगंजमंडी के विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित लोगों को साथ में लेकर यह प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा।

एक महीने में 750किमी का विहार करेंगे गुरुदेव

रामगंजमंडी के मंदिर की प्रतिष्ठा करवाने के लिए आचार्य श्री मणिप्रभ सूरीश्वर महाराज जैसलमेर से रामगंजमंडी तक का 750 किमी का उग्र विहार एक महीने में करेंगे। रामगंजमंडी के जैन समाज पर यह उनकी विशेष कृपा दृष्टि को दर्शाता है। प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए श्रीसंघ अध्यक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया को लिखित आमंत्रण दिया है।

हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के बाद भी हौसला कायम

शहर के मुख्य बाजार नंबर 3 में स्थापित इस मंदिर के बन रहे स्वरूप को हर व्यक्ति रुक कर निर्माण कार्य को देख रहा है। कार्य की कमान संभाल रहे राजकुमार पारख मंदिर निर्माण के दौरान कार्य करते हुए गिर गए। जिससे से उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया, इसके बाद भी मंदिर निर्माण में उनका हौंसला कायम रहा। इतना ही नहीं कोटा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, लेकिन ऑपरेशन के बाद अगले ही दिन पारख मंदिर निर्माण के कार्य में लग गए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पारख हार्ट के मरीज हैं एवं उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है।

जैन श्वेतांबर मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू: मंदिर, दादाबाड़ी, भोजनशाला, उपाश्रय के कार्य करवाए
रामगंजमंडी के बाजार नंबर 3 में स्थित 80 वर्ष पुराने श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर का जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू हो गया। मंदिर की छत पर स्थापित सामरण शिखर जो मार्बल का बना हुआ था उसको तोड़ने के लिए मकराना के कारीगर बुलाए गए। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाडिया की यह खबर…

रामगंजमंडी। रामगंजमंडी के बाजार नंबर 3 में स्थित 80 वर्ष पुराने श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर का जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू हो गया। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि पिछले 30 वर्षों में कई आचार्यों ने मंदिर का अवलोकन किया और मंदिर में कई दोष पाए समय समय पर तत्कालीन पदाधिकारियों ने कई सोमपुराओं जो मंदिर का निर्माण करते हैं। उन्होंने कई दोष लिखित में दिए और श्रीसंघ ने उनको उनकी फीस भी दी लेकिन, दोषों का निवारण कार्य नहीं हो पाया। सन 2022 में रामगंजमंडी के समाजसेवी राजकुमार पारख को श्रीसंघ ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष इसलिए बनाया था कि मंदिर के अधूरे पट्टे को पूरे पट्टे में स्वीकृत करावे श्रीसंघ को देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार से रजिस्टर्ड करवाए। अध्यक्ष पारख ने इन दोनों कार्यों के साथ मंदिर, दादाबाड़ी, भोजनशाला, उपाश्रय आदि में कई कार्य करवाए। पारख का कार्यकाल ढाई वर्ष का श्वेतांबर समाज के कई लोगों के द्वारा स्वर्णिम कार्यकाल बताया गया। वर्षों से चली आ रही श्रीसंघ के लोगो की मांग जिसे समाज के लोग बहुत जरूरी मानते है वह थी भगवान आदिनाथ जी के मंदिर का जीर्णाेद्धार श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख इस दिशा में एक जनवरी 2025 से लगे हुए थे।

उन्होंने ट्रस्ट मंडल की एक मीटिंग और ट्रस्ट की साधारण सभा की जो सर्वाेच्च होती है। उसकी चार मीटिंग इस विषय पर बुलाई और एक-एक सदस्य से अपने अपने विचार जाने लगभग तीन चौथाई सदस्यों ने मंदिर का जीर्णाेद्धार होना चाहिए।

5 जून को भगवान की प्रतिमाओं का हुआ उत्थापन

संघ के सदस्यों की भावना को जानकर 5 जून को शुभ मुहूर्त और विधि विधान से मंदिर के गर्भगृह से मूलनायक भगवान श्रीआदिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ और भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमाओं का उत्थापन करके उपाश्रय में विराजमान कराया।

सोमवार से मंदिर का टूटना हुआ प्रारंभ

मंदिर की छत पर स्थापित सामरण शिखर जो मार्बल का बना हुआ था उसको तोड़ने के लिए मकराना के कारीगर बुलाए गए। वही मंदिर को तोड़ने वाले ठेकेदार भंवरलाल और उसकी लेबर एवम श्रीसंघ के वरिष्ठ ट्रस्टी सुभाष बाफना, ट्रस्टी राजेंद्र रांका ट्रस्ट के सदस्य पार्षद श्रेयांस पारख, गौरव बाफना, कमल छाजेड, विनोद डोसी, मोहित छाजेड, सुरेंद्र बाफना, अंकित डांगी की देखरेख में कार्य हो रहा है।

परमात्मा अपना कार्य अपने प्रिय भक्त से करवाते है आचार्य मणीप्रभ सूरीश्वर

केसरिया तीर्थ पर रविवार को विराजित आचार्य जिन मणीप्रभ सूरीश्वर जी महाराज ने कहा कि परमात्मा अपना कार्य अपने प्रिय भक्त से करवाते हैं। उन्होंने रामगंजमंडी श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख, सुभाष बाफना, दिलीप तिल्लानी, राजेंद्र रांका, रवि बाफना, सुशील गोखरू, गौरव बाफना, मोहित छाजेड़ जो गच्छाधिपति के दर्शन करने गए थे। उनसे कहा रामगंजमंडी के मंदिर का कार्य वर्षों से नहीं हो रहा था। जैसे ही आपके संघ को एक ऊर्जावान और निर्भीक अध्यक्ष राजकुमार पारख के रूप में मिला परमात्मा की कृपा से सारे कार्य होते जा रहे हैं

किसी भी बाधा और विपत्ति से नहीं घबराना

खरतरगच्छाधिपति जिन मणीप्रभ सूरीश्वर जी जिनकी आज्ञा म ें400 साधु साध्वी हैं और उन्होंने कही बड़े-बड़े तीर्थ बनाए हैं और लगभग 250 मंदिरों और अंजनशालाओ का जीर्णाेद्धार कराया है और 170 साधु साध्वीयो को दीक्षा दी है। श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख से केसरिया जी तीर्थ गज मंदिर तीर्थ पर कहा कि धर्म और परमात्मा के काम में कई बाधाए और विपत्तिया आयेगी किसी से बिना घबराए परमात्मा का भव्य मंदिर बनाने का जो लक्ष्य लिया है उससे पीछे मत हटना।

जैन श्वेतांबर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार : 5 जून को होगा मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान का उत्थापन
5 जून गुरुवार को सुबह 5:30 बजे से स्नात्र पूजन, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, दस दिक्पाल, अष्टम मंगल पूजन होंगे। मूल गंमारे से सभी प्रतिमाओं का उत्थापन होने के बाद उपाश्रय में विराजमान करवाने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 4 मिनट रहेगा। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। रामगंजमंडी के बाजार नंबर 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, जो लगभग 80 वर्ष से ज्यादा पुराना है। इस मंदिर को समाज के लोगों ने बनवाया था जो अब इस दुनिया में नहीं है। समय-समय पर कई आचार्य एवं साधु साध्वी भगवंतों ने एवं कई मंदिर निर्माण करने वाले शिल्पकारों ने कई दोष बताए थे और इन दोषों की वजह से संघ में कटुता आना एवं संघ की तरक्की नहीं होने की बात लिखकर दी थी। राजकुमार पारख वर्तमान में श्रीसंघ अध्यक्ष हैं। वर्ष 2022 में इन्होंने कार्यभार संभाला। उसके बाद सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर परिसर का पूरा 15 हजार 292 वर्ग फीट का नगरपालिका से पट्टा बनवाया। चूंकि रामगंजमंडी श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ में 50 परिवार हैं और इन परिवारों के दम पर मंदिर का जीर्णोद्धार, सिंहद्वार एवं ट्रस्ट की पेढ़ी जिस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च होने के अनुमान को भापकर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार से श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट का गठन कर स्वीकृति प्राप्त की श्री पारख के ढाई वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न कार्य जैसे पूरे मंदिर में टीनशेड, आकर्षक जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी वर्तमान समय को देखकर साधु साध्वियों के ठहरने के लिए आधुनिक उपाश्रय एवं नीचे एक प्रवचन हॉल का निर्माण हुआ इन सभी कार्यों में श्री संघ के लोगों का सहयोग रहा।

5 जून को होगा उत्थापन

श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर के दृष्टि गंभारे के दोष, रंगमंडप एवं श्रृंगार चौकी के दोषों के निवारण के लिए भगवान श्री आदिनाथ, भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान श्री महावीर स्वामी, श्री गोमुखक्ष एवं चक्रेश्वरी देवी की प्रतिमाओं का उत्थापन विधिकारक पंकज नवलखा झारडा एवं शिल्पीकार विनोद शर्मा भीनमाल पूरे विधि विधान से करवाएंगे। 5 जून गुरुवार को सुबह 5:30 बजे से स्नात्र पूजन, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, दस दिक्पाल, अष्टम मंगल पूजन होंगे। मूल गंमारे से सभी प्रतिमाओं का उत्थापन होने के बाद उपाश्रय में विराजमान करवाने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 4 मिनट रहेगा। प्रतिमाओं को विराजमान करने की बोलियां लगेगी। सफेद मार्बल का सुंदर परमात्मा का मंदिर बनने में लगभग 6 से 8 माह का समय लगेगा श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख, ट्रस्टी सुभाष बाफना, ट्रस्टी विजय कुमार छाजेड़, ट्रस्टी राजेंद्र रांका, ट्रस्टी प्रदीप चतर, ट्रस्टी दिलीप तिल्लानी, ट्रस्टी विकास बाफना, ट्रस्टी राजेश लोढ़ा, ट्रस्टी ज्ञानचंद बम ने बताया कि

रामगंजमंडी श्रीसंघ ट्रस्ट के पास कुल 7लाख रुपए का बैलेंस है और मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य बड़ा है। इसलिए सहयोग के लिए जैन श्वेतांबर ट्रस्ट नाकोड़ा जीरावला पार्श्वनाथ ट्रस्ट, सेठ कल्याण जी आनंद जी ट्रस्ट एवं शंखेश्वर पार्श्वनाथ ट्रस्ट के पास आवेदन किए गए हैं। उत्थापन के दिन विधि कारक पूजन की सामग्री ढोल नगाड़े एवं सकल श्री संघ की नवकारसी (नाश्ता) सुबह 8:30 बजे होगी इस पूरे कार्यक्रम के लाभार्थी हुलासमल, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार पारख परिवार होगे। मूल गंभारे में उत्थापन के बाद खुदाई का काम होकर शिलान्यास 8 जून को शुभ मुहूर्त में होगा। प्रतिमाओं को उपाश्रय में विराजमान करने के लिए वेदियों का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।