Jain Music Emperor Namji Jain – श्रीफल जैन न्यूज़

स्व.जैन संगीत सम्राट नमजी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन : बकानी में छात्र सेवा समिति का वार्षिक उत्सव मनाया
आशु कवि साहित्यकार तथा कई जैन समाज की सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर राजकुमार जैन टिल्लू के संरक्षण में स्व.जैन संगीत सम्राट नमजी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व छात्र सेवा समिति का वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास से मनाया गया। इसमें समाज के 4 व्यक्तियों का सम्मान किया। बकानी से पढ़िए, यह खबर…

बकानी(झालावाड़)। कुछ लोग धरती जन्म लेकर इतिहास बनाकर चले जाते हैं, जीवन को जीवंत बनाकर जाते हैं। जी हां मैं बात कर रहा हूं। जैन संगीत सम्राट नमजी जैन बकानी की, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 5 हजार से अधिक जैन आध्यात्मिक भजन लिखे और संपूर्ण भारत के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में अपनी सुमधुर आवाज में संगीत की स्वर लहरियों के साथ प्रस्तुति दीं। उनके लिखे हुए भजन आज भी लोग जब सुनते हैं तो भक्ति रस में डूब जाते हैं। नमजी जैन जगत के महान गीतकार रहे, जिनकी प्रसिद्ध रचनाएं बाजे ‘कुंडलपुर में बधाई’ ‘थारी बाकडली झाड़या में रास्ता भुलाया मारा पारस जी’ ‘जीते नंगा मरते नंगा’ ‘उम्र थोड़ी सी हमको मिली थी मगर’ ‘चांदखेड़ी का राजा बाजे मंदिर पर बाजा रे’ ‘कालों कालों सावरो’ आदि उनके प्रसिद्ध भजन हैं। नमजी को आचार्य शांति सागर ने संगीत सम्राट की उपाधि प्रदान की थी।

नमजी कई जगहों पर हुए हैं सम्मानित

नमजी की हस्तलिखित पांडुलिपियों उनके पुत्र के पास आज भी सुरक्षित है। नमजी को देश-विदेश में कई जगह सम्मानित किया गया। बालाचार्य योगेंद्र सागर ने नमजी को जैन जगत का कोहिनूर कहा था। पद्मावती सहस्त्रनाम की रचना तथा बाहुबली गाथा भी उन्हीं ने लिखी थी। श्री महावीर जी व केशोरायपाटन में उनकी लिखी हुई आरतियां ही गाई जाती हैं। अतिशय तीर्थ चांदखेड़ी से उनका विशेष लगाव था तथा चांदखेड़ी के बाबा पर उनकी कई प्रसिद्ध रचनाएं हैं, जो वर्तमान में विभिन्न गीतकार गाते हैं। अफसोस यह है कि वह नमजी नाम हटाकर या तो अपना नाम लिख लेते हैं या सेवक शब्द लिख देते हैं। यह बहुत बड़ी समय की विडंबना कही जा सकती है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

श्री नमजी चेरिटेबल ट्रस्ट से यह समाजजन जुड़े

नमजी के सुपुत्र आशु कवि साहित्यकार तथा कई जैन समाज की सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर राजकुमार जैन टिल्लू सेवाएं समर्पित कर रहे हैं। उन्हीं की मंगल प्रेरणा से स्व.जैन संगीत सम्राट श्री नमजी चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया। इस ट्रस्ट के संरक्षक राजकुमार जैन टिल्लू, सचिव प्रतीक जैन इशू बूंदी, अध्यक्ष आशीष जैन पप्पी कोटा कार्याध्यक्ष कविम जैन झालरापाटन को चयनित किया गया। महिम जैन टीवी एंकर, राष्ट्रीय कवि अतुल जैन, अखिलेश जैन पत्रकार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ कोटा, धर्मेंद्र जैन कोटा, हिमांशु जैन बूंदी, भाग्येश जैन प्रांतीय अध्यक्ष हिंदू महासभा तथा दिगंबर जैन महा समिति गंगापुर सिटी, नागेश जैन, नई दिल्ली, अनिल जैन, सुनील जैन इंदौर, अवनीश जैन बूंदी, कमल जैन सोनी झालरापाटन, हंसराज भंडारी वरिष्ठ समाजसेवी बकानी, विजय जैन एडवोकेट झालावाड, ़इंजीनियर समन जैन मुंबई, दिवाकर जैन, विवेक जैन कोटा इस ट्रस्ट से जुड़े हैं।

वार्षिक उत्सव में 4 लोगों का किया सम्मान

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पार्श्वमणि ने कि बकानी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व छात्र सेवा समिति का वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास से मनाया गया। चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक राजकुमार जैन टिल्लू ने जैन संगीत सम्राट श्री नमजी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाले 4 लोगों को प्रशस्ति पत्र, पुष्पहार, शॉल और नकद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर बकानी के विद्वतगण श्रेष्ठीजन, व्यापारी, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।