jain dharm ki news – श्रीफल जैन न्यूज़

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज का 76वां जन्मदिवस
ललितपुर.राजीव सिंघई । वर्णीनगर मडावरा में आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज का 760वां जन्मदिवस नगर में विराजमान आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के अष्टम् निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री प्रभात सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री निरीहसागर महाराज के पावन सानिध्य में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पाठशाला समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि जैन समाज मडावरा द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने प्रातःकाल श्री महावीर विद्या विहार परिसर में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज की संगीतमयी पूजा अष्ट द्रव्य से सुसज्जित थालों के माध्यम से पाठशाला की आचार्या रूबी जैन व ऋतु जैन के निर्देशन में की।

सायंकाल में संगीतमयी आरती व भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुनि श्री प्रभात सागर महाराज ने कहा कि आचार्य श्री का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन कर्नाटक प्रांत के सदलगा ग्राम में सन् 1946 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन को संयम के पथ पर चलाकर 76 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उनकी चर्या का गुणगान नहीं किया जा सकता है। आचार्य श्री ने हमें संयमित जीवन जीने का संदेश दिया है। आचार्य श्री के जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यार्थी जीवन से ही हमें चरित्रवान जीवन यापन करना चाहिए। हमें अपनी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करना है। हम अपने जीवन को अनुशासन युक्त बनाएं। संस्कारों के माध्यम से ही व्यक्ति महान बनता है। संस्कार ही हमें अच्छे व बुरे मार्ग पर ले जाते हैं।

आचार्य श्री ने हमें संयमित जीवन जीने का संदेश दिया है। वहीं आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा में आचार्य श्री का जन्म दिवस बडे ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कस्बे में प्रभातफेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले विद्यालय के पदाधिकारियों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं आचार्य श्री के जीवन चरित्र को दर्शाती हुई “विद्याधर से विद्यासागर” नाटिका बच्चों ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय जैन परदेशी ने की। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्र जैन ने आचार्य श्री के जीवन चरित्र के संस्मरण बच्चों सुनाए। आचार्य श्री बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, स्वदेशी अपनाएं,पर्यावरण-स्वच्छता अभियान, मातृभाषा अभियान, संस्कृति बचाओ जैसे अभियानों को चलाकर लोगों को संदेश दे रहे हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलने की बहुत आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन महेश चन्द जैन ने किया।

आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य चक्रेश जैन ने जताया। इस दौरान विद्यालय समिति के पदाधिकारी प्रेमचन्द्र जैन, विजय जैन, प्रधानाचार्य चक्रेश जैन, रमेश चंद्र जैन, महेशचन्द्र जैन, सुधेश खरे, धर्मेन्द्र सिंह, विशेष जैन, आकांक्षा विश्वकर्मा, अर्चना,कीर्ति सिंह, इशिका विश्वकर्मा, राशि निरंजन, रोहित सोनी, महेन्द्र सोनी, विवेकप्रताप सिंह मौजूद रहे।

समवशरण महामंडल विधान का हो रहा महाआयोजन
झुमरी तिलैया. राजकुमार अजमेरा। कोडरमा के श्री दिगम्बर जैन नया मंदिर के निकट रानी सती धर्मशाला में आयोजित ऐतिहासिक चातुर्मास अंतर्गत श्री 1008 चौबीस समवसरण महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का महाआयोजन श्रमण मुनिश्री 108 विशल्य सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य में पूरी भक्ति और उत्साह से हो रहा है। आज कोडरमा में होने वाली दीक्षार्थी संतोष भैया ने प्रातः केश लोंच किया।

इसके बाद आज तीसरा दिन प्रातः 1008 आदिनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा समाज के महामंत्री ललित-नीलम सेठी को प्राप्त हुआ। उसके पश्चात विश्व शांति प्रदायक 1008 कल्पद्रुम महामंडल की पूजा रायपुर से आये अजित जी शास्त्री, कमलेश जी शास्त्री और अभिषेक जी शास्त्री के द्वारा एक-एक मंत्र को शुद्धता के साथ वाचन कर की। इसके साथ एक-एक कर अर्घ्य के साथ 302 श्रीफल चढ़ाए गए।

इस विधान के बारे में परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर मुनिराज ने बताया कि अर्घ्य समर्पण करने से मन मे एकाग्रता आती है और ये कल्पतरु विधान कल्पवृक्ष के जैसा फल देने वाला है, जहां आपको सुख शांति स्वास्थ्य समृद्धि सफलता और पुण्य प्रसून के साथ परम्परा से मोक्ष का भी कारण भी बनेगा। दिन में दीक्षार्थी भैया के अनुमोदन के लिए गंधरवलय विधान किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विभव सागर जी मुनिराज के द्वारा दीक्षा लेने वाले दीदी और भैया का गोद भराई सम्मान समारोह हुुआ।

संघस्थ अलका दीदी, भारती दीदी ने इन दीक्षार्थियों की अनुमोदना कर कहा कि ये जल्द ही मुनि और आरियक बन अपने जीवन को मोक्ष मार्ग पर लगाये। विधान संयोजक नरेंद्र झांझरी, राज छाबड़ा ने बताया कि कोडरमा की इतिहास में 5 सितम्बर को संतोष भैया का दीक्षा का कार्यक्रम होगा। आज विधान के समवशरण में पूजा करने और विशेष अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य मुख्य श्रोता प्रदीप- मीरा छाबड़ा, विशेष चक्रवर्ती संजय-बबिता गंगवाल, ईशान इंद्र- अजय-सारिका बड़जात्या, सनत कुमार इंद्र कमल-कुशम गंगवाल, महेंद्र इंद्र -विजय-नीलम सेठी, जाप कलश स्थापना कर्ता नरेंद-वीणा झांझरी, अखंड दीप प्रज्ज्वलनकर्ता प्रदीप-प्रेम प्रियंका पांड्या परिवार को प्राप्त हुआ। आज विशेष रूप से विधान में शामिल सौरभ अजमेरा हजारीबाग, मनोज-वंदना गंगवाल धनबाद के साथ अनेक लोग शामिल हुुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राज कुमार अजमेरा ने दी।