Jain Community श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़
कोतवाली के बाहर चक्काजाम, हिंदू संगठन व जैन समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन: कुलदेवी की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर तनाव, आमने-सामने आए दो समुदाय
सोनी समाज की कुलदेवी की मढ़िया व मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर शनिवार की शाम को दो समुदाय आमने-सामने आ गए। सोनी व हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाना के बाहर चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर में सोनी समाज के कुलदेवी के मंदिर में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की गई और विरोध करने वाले दो युवकों के साथ मारपीट भी की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सोनी व हिंदू समाज के लोग लामबंद हो गए और उन्होंने कोतवाली थाना के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
सागर। सोनी समाज की कुलदेवी की मढ़िया व मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर शनिवार की शाम को दो समुदाय आमने-सामने आ गए। सोनी व हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाना के बाहर चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर में सोनी समाज के कुलदेवी के मंदिर में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की गई और विरोध करने वाले दो युवकों के साथ मारपीट भी की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सोनी व हिंदू समाज के लोग लामबंद हो गए और उन्होंने कोतवाली थाना के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली टीआई नवीन जैन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दूसरा पक्ष भी सक्रिय हो गया और महिलाओं व पुरुषों के साथ वे भी कोतवाली थाना के सामने जमा हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की निष्क्रियता की वजह से दोनों पक्ष थाने के सामने ही टकराव की स्थिति में आ गए। भीड़ में शामिल जैन समाज के एक युवक ने खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की, जिसको पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष के चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आला अफसरों की नींद टूटी और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। कई स्थानों पर तोड़फोड़ बताया जा रहा है कि कोतवाली के सामने हुए प्रदर्शन के बाद दोनों पक्षों ने ही रात में अलग-अलग स्थानों पर नारेबाजी की और कुछ दुकानों के शटरों में पत्थरबाजी भी की। हालांकि रात के समय पुलिस गश्त पर रही।
दो सौ साल पुरानी बताई जा रही मढ़िया
सोनी व हिंदू संगठनों ने बताया कि बड़ा बाजार की जड़िया वाली गली में करीब 200 साल पुरानी सोनी समाज की कुलदेवी की मढिया है, जहां पर जैन समाज के लोग अपना धार्मिक स्थल बना रहे हैं। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि शनिवार को कुछ नकाबपोश युवकोंने मढिया में तोड़फोड़ की और मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। रोकने पर आरोपियों ने सोनी समाज के 2 युवकों से मारपीट कर घायल कर दिया।
आश्वासन के बाद भड़क गया जैन समाज
पुलिस ने जब मढ़िया के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया तो इस बात से जैन समाज आक्रोशित हो गया। समाज के लोग कोतवाली के पास जमा हो गए। दोनों समुदाय एक स्थान पर होने से तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली के सामने जब दोनों पक्ष जमा हुए तो पुलिस सिर्फ मूक-बधिर बनी रही।
छोटे कर्मचारियों पर की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने मोनू महाकाल, आदर्श जैन सहित अन्य अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। वहीं प्रदर्शन में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास करने वाले नीरज जैन नाम के युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक स्थल के पास ड्यूटी में लापरवाही करने पर एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को लाइन अटैच किया है।
माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
शनिवार को बरियाघाट में गौड़ बब्बा या क्षेत्रपाल जी मंदिर में हुई तोड़फोड़ गलत है और इस मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल यह हनुमान जी या क्षेत्रपाल जी का जो मंदिर है। इस मंदिर को भव्य मंदिर बनाने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई थी। यह बात पूर्व विधायक सुनील जैन ने रविवार को जैन समाज की ओर से मोराजी में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जड़िया परिवार से चर्चा भी हो चुकी थी। लेकिन असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जैन ने कहा कि प्रशासन भी नहीं चाहता था कि मामले का हल हो । उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं प्रशासन के लोगों व सीएसपी से दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को बैठाकर चर्चा के माध्यम से मामले को सुलझाने कहा था लेकिन अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं ली। जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनर्गल पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सागर रविवार को दोनों पक्षों के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन दिए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ज्ञापन देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
7 साल पहले महाकाल हिंदू संगठन से हटाया गया था मोनू
1 आरोपी मोनू जैन पंतनगर निवासी मोनू जय महाकाल हिंदू संगठन से लंबे समय तक जुड़ा रहा। 7 साल पहले उसे संगठन से हटा दिया गया है। संगठन के अध्यक्ष शुभम शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर यह बात कही।
दोनों पक्षों ने सौंपे ज्ञापन, कहा- मंदिर में तोड़फोड़ गलत, सख्त कार्रवाई हो
सराफा बाजार में हुई सकल हिंदू संगठन के बैनर तले बैठक में अनेक लोग शामिल हुए। बैठक में चर्चा के बाद संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस मंदिर की जमीन को हथियाने के लिए तोड़फोड़ की गई है उस मंदिर को ससम्मान हिंदुओं को सौंपा जाए। जिन लोगों ने जानबूझकर मंदिर में तोड़फोड़ की है उनकी सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर सभी को गिरफ्तार किया जाए। इन सभी पर सागर के सौहार्द्र को बिगाड़ने की धारा लगाई जाए। बैठक में पूर्व महापौर अभय दरे, महंत नरहरिदास, विहिप के जिलाध्यक्ष अजय दुबे, उमेश सराफ, कमलेश सोनी, याकृति जड़िया, गोविंद जड़िया, कौशल यादव, शैलेंद्रसिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को भी शहर बंद का आह्वान करने की बात कही गई। वहीं दूसरे पक्ष की बैठक मोराजी क्षेत्र में हुई और सागरोदय तीर्थ क्षेत्र के लेटर हेड पर जिला कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन एएसपी को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 4 जनवरी की दोपहर असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्रपाल – जी मंदिर चकराघाट में तोड़फोड़ की गई जिसकी निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जाती है। इसके अलावा विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जैन मंदिर में तोड़फोड़ की गई व वैमनस्य फैलाया गया। जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रपाल मंदिर का निरीक्षण करने गया तो पाया कि मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है मूर्ति सुरक्षित है। उपद्रवियों ने शनिवार रात में जैन मंदिरों के समक्ष तोड़फोड़ की थी।
पुलिस बल तैनात
किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 100 से अधिक लाइन का बल और थानों के पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात हैं।लोगों को जागरुक होना होगा कि वह किसी के बहकावे में न आएं। अफवाहों पर ध्यान न दें, पैनी नजर है।
– विकास शाहवाल, एसपी सागर
(साभार-दैनिक भास्कर, पत्रिका)
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन मनाया गणतंत्र दिवस : झंडा वंदन से पहले महिलाओं ने किया मंगलाचरण
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने मंगलाचरण किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडावंदन कर मंगलाचरण किया गया। सुबह 9.15 पर इंदौर शहर के विभिन्न ग्रुप के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन फेडरेशन के निर्देशन में इंदौर रीजन के संयोजन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शिखर द्वारा किया गया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुख्य कार्यालय कीर्ति स्तंभ पर झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल मंजू अजमेरा, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, कार्याध्यक्ष कीर्ति पांडया, इंदौर रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा द्वारा झंडावंदन किया गया। साथ ही विशेष रूप से फेडरेशन ऑफिस पर अपनी सेवाएं देने वाले प्रभाकर ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने मंगलाचरण किया। इस मौके पर इंदौर रीजन के सभी ग्रुपस के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन इंदौर रीजन के सचिव रितेश पाटनी ने किया।
संविधान सम्मत अपने धर्म की रक्षा करना सबका दायित्व- पूज्य सागर महाराज : गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडा वंदन
पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर परम पूज्य पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में दादा रतन पाटोदी चौराहे सुपर कारिडोर पर झण्डा वंदन किया गया। झण्डा वंदन से पहले पूज्य सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा की संविधान सम्मत अपने धर्म की रक्षा करना सबका दायित्व है।
इंदौर । पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर परम पूज्य पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में दादा रतन पाटोदी चौराहे सुपर कारिडोर पर झण्डा वंदन किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक इंदौर के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद व विश्व जैन संगठन के इंदौर अध्यक्ष मयंक जैन, ओम जैन, दादा रतन पाटोदी के पुत्र नकुल पाटोदी व प्रदीप पाटोदी उपस्थित थे।
गणतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं का आह्वाहन
झण्डा वंदन के पहले परम पूज्य पूज्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा आज महान दिन है , हमें संविधान सम्मत अपने धर्म की रक्षा के लिए कार्य करते रहना चाहिए, नरेन्द्र वेद जी ने कहा अब प्रति वर्ष धूमधाम से दादा रतन पाटोदी चौराहे पर झण्डा वंदन किया जाएगा, इस अवसर पर दादा रतन पाटोदी के पुत्र ने भी उद्बोधन दिया, युवाओं से आव्हान किया कि गणतंत्र जिस आशय से बाबा साहब अम्बेडकर बनाया उसके विपरीत हर कार्य हो रहा है लोकतंत्र बिक रहा है और संविधान सम्मत न्याय नहीं मिला रहा , अतः एक बार फिर युवाओं खड़ा होना होगा गणतंत्र की रक्षा लिए। झण्डा वंदन के बाद जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक जैन ने किया
प्रो. राजाराम जैन जी को पद्मश्री : भारत वर्षीय जैन समाज हुआ गौरवान्वित
भारत सरकार ने देर शाम पद्म पुरस्कारों की पूरी सूची जारी कर दी है। इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा। जैन समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है की प्राकृत एवं जैन विद्या के जैन रत्न महामनीषी 97 वर्षीय आदरणीय प्रो. राजाराम जैन जी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा. केंद्र सरकार ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेता वैजयंतीमाला बाली और के. चिरंजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया है. जैन समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है की प्राकृत एवं जैन विद्या के जैन रत्न महामनीषी 97 वर्षीय आदरणीय प्रो राजाराम जैन जी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।
जैन समाज गौरवान्वित
इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन आदि ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की प्रो. राजाराम जैन के इस चयन से भारत वर्षीय जैन समाज गौरवान्वित हुआ है।
इक्षु रस से अभिषेक कर मनाई गई अक्षय तृतीया : समाजजनों ने किया सामूहिक पूजन
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म चैत्र कृष्ण नौवीं के दिन सूर्योदय के समय हुआ। उन्हें ऋषभनाथ भी कहा जाता है। पढ़िए सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट…
सनावद। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म चैत्र कृष्ण नौवीं के दिन सूर्योदय के समय हुआ। उन्हें ऋषभनाथ भी कहा जाता है। उन्हें जन्म से ही सम्पूर्ण शास्त्रों का ज्ञान था। वे समस्त कलाओं के ज्ञाता और सरस्वती के स्वामी थे।
पंचामृत व जलाभिषेक किया
सन्मति जैन काका ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर छोटा णमोकार धाम मंदिर में सभी धर्मावलंबियों के द्वारा पंचामृत व जलाभिषेक किया गया ततपश्चात सामूहिक पूजन किया गया। बड़ा मंदिर जी में सामूहिक रूप से भगवान आदिनाथ मंडल विधान सुनील पावणा, महेंद्र मुंसी, सुनील मास्टर साब, सुबोध बाई,राजकुमारी बाई, मीना जटाले,सुनीता लश्करे,सुषमा जैन,सरोज जैन,सुनीता जैन,सहित अनेक समाजजनों के द्वारा कराया गया। तथा रात में भक्ति व पंडित अचिन्त्य जैन के द्वारा प्रवचन किये गए। जैसे की सभी को ज्ञात है कि वैशाख शुक्ला तृतीया को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। इस दिन जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव (आदिनाथ ) ने राजा श्रेयांस के यहां इक्षु रस का आहार लिया था, जिस दिन तीर्थंकर ऋषभदेव का आहार हुआ था, उस दिन वैशाख शुक्ल तृतीया थी। अतः आज भी लोग इसे अक्षय तृतीया कहते हैं।
भरत क्षेत्र में इसी दिन से आहार दान की परम्परा शुरू
जैनधर्म के अनुसार भरत क्षेत्र में इसी दिन से आहार दान की परम्परा शुरू हुई। ऐसी मान्यता है कि मुनि का आहार देने वाला इसी पर्याय से या तीसरी पर्याय से मोक्ष प्राप्त करता है। राजा श्रेयांस ने भगवान आदिनाथ को आहारदान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया था, अतः यह तिथि अक्षय तृतीया के रूप में मानी जाती है।
भगवान ऋषभनाथ ने ही विवाह-संस्था की शुरुआत की
सभी को ज्ञात है कि भगवान ऋषभनाथ ने ही विवाह-संस्था की शुरुआत की और प्रजा को पहले-पहले असि , मसि , कृषि , विद्या, शिल्प और वाणिज्य-व्यापार के लिए प्रेरित किया।  इसके पूर्व तक प्रजा की सभी जरूरतों को कल्पवृक्ष पूरा करते थे। उनका सूत्र वाक्य था- ‘कृषि करो या ऋषि बनो।’
ऐसे जैन धर्म में अनेक सम्प्रदायों की शुरुआत हुई
इस प्रकार, उनके बहुत से अनुयायी भूख बर्दाश्त न कर सके और उन्होंने अपने अलग समूह बनाने प्रारंभ कर दिए। ऐसे जैन धर्म में अनेक सम्प्रदायों की शुरुआत थी। अत: आदिनाथ को एक वर्ष तक भूखे रहना पड़ा। इसके बाद वे अपने पौत्र श्रेयांश के राज्य हस्तिनापुर पहुंचे। श्रेयांस ने उन्हें गन्ने का रस भेंट किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। वह दिन आज भी ‘अक्षय तृतीया’ के नाम से प्रसिद्ध है। इस अवसर पर विशाल सराफ़ अंकुर जैन, प्रतीक जैन,अंकित जैन,अनुभव जैन,राजेश जैन,अक्षय जैन, राजू जैन,संदेश जैन ,प्रीति जटाले,डीसेंनबाला जैन सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।