International Jain Youth and Girls Introduction Conference – श्रीफल जैन न्यूज़

करीब 1300 प्रविष्टियां एवं 3000 लोगों की उपस्थिति से हुआ परिचय: सम्मेलन का आगाज दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का प्रथम प्रयास, युवक युवती परिचय सम्मेलन रहा सफल
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अन्तरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में 24 दिसंबर, रविवार को स्थानीय पुखराज पैलेस फूटी कोठी में आयोजित हुआ। देश-विदेश से करीब 1200 प्रविष्टियां आईं और संपूर्ण प्रदेशों से अप्रवासी भारतीय एवं उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, चार्टेड एकाउंटेंट्स, इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यवसायी एवं अन्य प्रोफेशनल्स प्रत्याशी अपने-अपने माता-पिता के साथ इस आयोजन में शिरकत करने पधारे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…

इंदौर। वर्तमान परिपेक्ष में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। ऐसी स्थिति में नई पीढ़ी को अपने जीवनसाथी के बारे में विचार जानने का अवसर इस तरह के युवक युवती परिचय सम्मेलन में मिलता है। युवकों को परिवार को निभाने वाली और साथ ही साथ बाहर की जिम्मेदारियां को भी बेहतर तरीके से निभाने वाली जीवनसाथी चाहिए, वहीं दूसरी ओर युवतियां ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जो उनके माता-पिता का सम्मान करे और उनके सामाजिक और प्रोफेशनल कार्यों के साथ-साथ घर के कामों में भी उनकी मदद करे। युवक- युवती परिचय सम्मेलन में संचालनकर्ता प्रफुल्ल पारीक ने युवक- युवतियों से मंच से अपने होने वाले जीवन साथी के विषय में सवाल पूछे तो दोनों पक्षों ने खुलकर अपनी-अपनी पसंद के बारे में अभिभावकों को बताया। अवसर था

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का, जो स्थानीय पुखराज पैलेस में बीते रविवार को अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की सराहना

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायिक मालिनी गौड़ एवं नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के उद्घाटन से हुआ। इसके उद्घाटनकर्ता मुल्क राज बादशाह थे। राष्ट्रीय ध्वजारोहण राहुल जैन एवं जैन ध्वजारोहण प्रसिद्ध उद्योगपति आरके जैन रानेका, दीप प्रज्वलन अनिल मधु जैन द्वारा किया गया।

खुलकर बताई पसंद

युवक और युवतियों, दोनों ने ही मंच से अपनी-अपनी पसंद बेहिचक जाहिर की, उन्होंने अपने करियर के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने हेतु सहमति जताई। इसके अलावा युवक-युवतियों के माता-पिता ने भी अपने बच्चों के लिए योग्य प्रत्याशी के रूप में अपनी पसंद बताई। हमारे घर में बेटी नहीं है मुझे बेटी चाहिए, घर में बहु नहीं, बेटी ही आएगी। दामाद नहीं, हमें बेटा चाहिए जो हमको और हमारे दोनों परिवार को एकजुट बनाए रखे… ऐसी बात कहीं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे कुछ बच्चों के माता-पिता ने मंच पर आकर अपने बच्चो की जानकारी दी। मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश,महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़,गुजरात, दिल्ली, जम्मू आदि स्थानों से भी लोग वर-वधु की तलाश में इंदौर आए हुए थे, सभी आगंतुक अतिथियों को फेडरेशन के द्वारा भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई थी।

स्मारिका की गई वितरित

फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल के मार्गदर्शन में फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, महासचिव विपुल बांझल, मीडिया प्रभारी, राजेश जैन दादू एवं संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि प्रथम बार आयोजित इस सम्मेलन के लिए अप्रवासी भारतीय, एवं उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स,चार्टेड एकाउंटेंट्स,इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यवसायी एवं अन्य प्रोफेशनल्स बच्चों की करीब 1285 से अधिक प्रविष्टियां देश-विदेश से प्राप्त हुई थीं। सभी प्रत्याशियों की प्रविष्टियां रंगीन फोटो सहित स्मारिका में प्रकाशित की गई हैं। इसके मुख्य संपादक कीर्ति पांड्या है। इसका वितरण सभी प्रत्याशियों/उनके अभिभावकों को समारोह स्थल पर ही किया गया, जिससे उन्हें आगे संपर्क करने में आसानी हो।

हाइटेक था कार्यक्रम स्थल

कार्यक्रम स्थल पुखराज पैलेस फूटी कोठी को पूर्णतः हाइटेक बनाया गया था, जिसमें सुरक्षा, सीसीटीवी और आयोजन स्थल पर खान -पान के साथ ही कुंडली मिलान व समन्वय कक्ष आदि की व्यवस्था रखी गई थी, जिसकी सभी समाज जनों ने प्रशंसा की। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन के मुख्य सूत्रधार यशकमल अजमेरा जयपुर, जे के जैन (कोटा ), ममता जैन (रायपुर ) थे। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन भारतवर्ष में दिगम्बर जैन समाज की सर्वाधिक सक्रिय संगठन है, जिसकी 350 से अधिक शाखाएं 13 राज्यों के माध्यम से संपूर्ण देश में फैली हुई हैं। इसकी 5 अंतरराष्ट्रीय शाखाएं भी हैं। इनके माध्यम से इस परिचय सम्मेलन के लिए, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, इंग्लैंड सहित राजस्थान, गुवाहाटी, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र ,कर्नाटक, आन्ध्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित 13 राज्यो में करीब 150 से ज्यादा संयोजक नियुक्त किए गए थे, जिनके प्रयास स्वरूप इस परिचय सम्मेलन की गूंज, प्रत्येक दिगंबर जैन परिवार तक पहुंची है।

सभी पदाधिकारी रहे मौजूद

सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रदीप गंगवाल इंदौर, राजीव गिरधरवाल भोपाल, प्रशांत जैन जबलपुर,संजय पापड़ीवाल इंदौर थे।कार्यक्रम में रितेश पाटनी, अमित कासलीवाल, दिनेश दोशी, कमलेश कासलीवाल, हंसमुख गांधी, अनिल रावत, अनुराग जैन, देवेंद्र कंसल, अतुल बिलाला, मुकेश बाकलीवाल , विमल अजमेरा, एवं सभी पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय कैबिनेट सभा का आयोजन भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया था जिसके मुख्य आयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर था। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जैन ने किया।

देश-विदेश से करीब आई हैं 1200 प्रविष्टियां : अंतरराष्ट्रीय जैन युवक -युवती परिचय सम्मेलन 24 को
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अन्तरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में 24 दिसंबर, रविवार को स्थानीय पुखराज पैलेस फूटी कोठी में आयोजित होने जा रहा है। अभी तक देश-विदेश से करीब 1200 प्रविष्टियां आ चुकी हैं और संपूर्ण प्रदेशों से अप्रवासी भारतीय एवं उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, चार्टेड एकाउंटेंट्स, इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यवसायी एवं अन्य प्रोफेशनल्स प्रत्याशी अपने-अपने माता-पिता के साथ इस आयोजन में शिरकत करने पधार रहे हैं। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…

इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अन्तरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में 24 दिसंबर, रविवार को स्थानीय पुखराज पैलेस फूटी कोठी में आयोजित होने जा रहा है। जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन भारतवर्ष में दिगम्बर जैन समाज का सर्वाधिक सक्रिय संगठन है, जिसकी 350 से अधिक शाखाएं 13 राज्यों के माध्यम से संपूर्ण देश में फैली हुई हैं। इसकी 5 अंतरराष्ट्रीय शाखाएं भी हैं। इनके माध्यम से इस परिचय सम्मेलन के लिए, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, इंग्लैंड सहित राजस्थान, गुवाहाटी, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित 13 राज्यों में करीब 150 से ज्यादा संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

हाइटेक बनाया गया है कार्यक्रम स्थल

अभी तक देश-विदेश से करीब 1200 प्रविष्टियां आ चुकी हैं और संपूर्ण प्रदेशों से अप्रवासी भारतीय एवं उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, चार्टेड एकाउंटेंट्स, इंडस्ट्रियलिस्ट, व्यवसायी एवं अन्य प्रोफेशनल्स प्रत्याशी अपने-अपने माता-पिता के साथ इस आयोजन में शिरकत करने पधार रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस परिचय सम्मेलन के लिए कार्यक्रम स्थल पुखराज पैलेस फूटी कोठी को पूर्णतः हाइटेक बनाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा, सीसीटीवी और आयोजन स्थल पर खान-पान के साथ ही कुंडली मिलान व समन्वय कक्ष आदि की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सभी प्रत्याशियों की प्रविष्टियां रंगीन फोटो सहित स्मारिका द्वारा प्रकाशित की जा रही हैं। इसके मुख्य संपादक कीर्ति पांड्या हैं। स्मारिका का वितरण सभी प्रत्याशियों/उनके अभिभावक

को किया जाएगा, जिसके माध्यम से सम्मेलन के पश्चात, योग्य प्रत्याशियों के परिवारजन आपस में संपर्क स्थापित कर सकें।

अवसर होंगे उपलब्ध

अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन में संपूर्ण जैन समाज की उपजातियां के अविवाहित युवक-युवतियों के लिए योग्य प्रत्याशी चयन के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल के मार्गदर्शन में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, महासचिव विपुल बांझल, मीडिया प्रभारी राजेश जैन व संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा परिचय सम्मेलन का मुख्य सूत्रधार यशकमल अजमेरा जयपुर को मनोनीत किया गया है। सम्मेलन का राष्ट्रीय सूत्रधार जे के जैन (कोटा ) और ममता जैन (रायपुर ) को मनोनीत किया गया है। सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रदीप गंगवाल इंदौर, राजीव गिरधरवाल भोपाल, प्रशांत जैन जबलपुर, संजय पापड़ीवाल इंदौर एवं सभी पदाधिकारी ने इस आयोजन को भव्यतम एवं सफल बनाने की अपील की है।