initiation program – श्रीफल जैन न्यूज़

पुतले जलाने के बजाय पापों का त्याग करें तो दुनिया स्वर्ग बनेगी: आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ने स्मृतिनगर में मुनिश्री सुव्रतनाथ भगवान के दर्शन कर मंगल देशना दी
हजारों वर्ष से हम रावण का पुतला जला रहे हैं और रावण के किए पापों को पाले हुए हैं। यह बात आर्यिका सिद्ध श्री माताजी ने कही। वहीं मुनिश्री शुद्धोपयोग सागर जी ने कहा कि किसी के गुणों को जानने के लिए उनसे मिलने, संबंध बनाने अथवा निकट जाने की जरूरत नहीं उनका साहित्य पढ़ लो बस। स्मृतिनगर में भक्तों ने अभिषेक और शांतिधारा कर आराधना की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। रावण बुरा नहीं था, रावण ने जो पाप किए वह बुरे थे, परन्तु हजारों वर्ष से आज तक हम रावण का पुतला जला रहे हैं और रावण के पापों को पालतू कुत्ते की तरह पाले हुए हैं।वाह रे मानव वाह। जरा सोचिए रावण के पुतले को जलाने के बजाय यदि हम उसके द्वारा किए गए पाप को अपने आप से विसर्जित कर दें तो यह दुनिया स्वर्ग बन जाएगी। यह विचार आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ने अपने अल्प प्रवास के दौरान स्मृति नगर जैन मंदिर में प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। वे यहां समर्थ सिटी से पंचबालयति मंदिर विजय नगर दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में मुनि संघ के दर्शनार्थ श्री मुनिसुव्रतनाथ नाथ जिनालय स्मृति नगर पहुंची थीं। साथ में आर्यिका संघ श्री माताजी एवं सभाश्री माताजी भी विहाररत हैं। आर्यिका संघ द्वारा मुनि संघ के दर्शन किए।

गुरु के प्रति समर्पण ही शिष्य को प्रसिद्धि दिलाता है

इस अवसर पर मुनि श्री शुद्धोपयोग सागर जी महाराज ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनि राज की हस्तलिखित अनुपम काव्य संग्रह ‘डुबो मत लगाओ डुबकी’ पर प्रतिदिन चलने वाली प्रवचन श्रृंखला के दौरान प्रवचन करते हुए कहा कि किसी महापुरुष के गुणों को जानने के लिए उनसे मिलने, संबंध बनाने अथवा निकट जाने की जरूरत नहीं उनका साहित्य पढ़ लो बस। उनके असीम गुणों का दर्शन उनके द्वारा लिखे गए साहित्य में हो जाते हैं। एक शिष्य का अपने गुरु के प्रति जो समर्पण होता है वह समर्पण ही शिष्य को प्रसिद्धि दिलाया करता है। आचार्य श्री विद्यासागर जी की प्रसिद्धि भी उनके बड़े-बड़े शिष्य मुनिश्री समय सागर जी, मुनिश्री सुधा सागर जी, मुनिश्री प्रमाण सागर जी, मुनिश्री समता सागर जी आदि के कारण नहीं हुई बल्कि उनके द्वारा अपने गुरु श्री ज्ञानसागर जी महाराज की अंतिम समय में की गई निःस्वार्थ अनुपम सेवा का सुफल है कि आज विश्व प्रसिद्ध हो गए। उन्हें हम आज संत शिरोमणि युगाचार्य और जगतगुरु के नाम जानते हैं। भले ही भौतिक रूप में वे आज हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं परन्तु उनका यह साहित्य आज भी हमें उनके संयम पथ और उनकी अद्भुत साधना की अनुभूति करवा रहा है।

भक्तों ने अभिषेक शांतिधारा का लिया लाभ

वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी एवं समाज अध्यक्ष शैलेष चंदेरिया ने बताया कि प्रारंभ में भक्तजनों ने श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा आदि का लाभ लिया। समर्थ सिटी से आए श्री पार्श्वनाथ भक्त मंडल द्वारा भी प्रभु भक्ति और प्रवचन का लाभ प्राप्त किया गया। दोपहर चार बजे आर्यिका संघ का विहार समोशरण जैन मंदिर के लिए हुआ था। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रातः उनका विहार मंगल सिटी के लिए होगा। रविवार को आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज के सानिध्य में दो भव्य मुनि दीक्षा होगी।

जैन समाज गुवाहाटी द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन : बा. ब्र. उर्वशी दीदी एक जून को ग्रहण करेंगी दीक्षा
बा. ब्र. उर्वशी दीदी आगामी 01 जून 2023 को डीमापुर की पुण्य धरा पर प.पू.आर्यिका गरिमामती माताजी के कर कमलों से आर्यिका दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय फैन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बर जैन(बड़ा) मंदिर में‌ दीक्षार्थी उर्वशी दीदी की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िए सुनील कुमार सेठी की रिपोर्ट…

डीमापुर। नगर में ससंघ विराजित दिगम्बर जैन समाज की महान‌ साध्वी गणिनी आर्यिका प्रमुख 105 श्री सुपार्श्वमती माताजी से दीक्षित परम पूज्य आर्यिका रत्न द्वय 105 श्री गरिमामती माताजी एवं‌ 105 श्री गंभीर मती माताजी की संघस्थ बा. ब्र. उर्वशी दीदी आगामी 01 जून 2023 को डीमापुर की पुण्य धरा पर प.पू.आर्यिका गरिमामती माताजी के कर कमलों से आर्यिका दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं।

इस अवसर पर स्थानीय फैन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बर जैन(बड़ा) मंदिर में‌ दीक्षार्थी उर्वशी दीदी की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रीति सेठी द्वारा मंगलाचरण से हुई, तत्पश्चात पंचायत के पदाधिकारी द्वारा दीक्षार्थी उर्वशी दीदी को शास्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उषा चूड़ीवाल, कनक बड़जात्या, कुसुम छाबडा, राज कुमारी पाटनी आदि ने अपने भजनों से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठी, संयुक्त मंत्री जय कुमार छाबड़ा, निरंजन गंगवाल, महावीर प्रसाद पाटनी,संजय रारा, राम चंद्र सेठी,सतोंष कुमार पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी व सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है।