Incarnation Day श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

56वें अवतरण दिवस पर विशेष : छिंदवाड़ा की बालिका ‘गुड़िया’ से लेकर जैन समाज की प्रेरणास्त्रोत गणिनी आर्यिका बनने तक का प्रेरक जीवनपथ
आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का जीवन संयम, सेवा और साहित्य साधना का अद्भुत संगम है। 1 नवम्बर 1969 को छिंदवाड़ा (सिवनी) में जन्मी संगीता जैन ने बाल्यकाल से ही धर्ममार्ग अपनाया और 1996 में आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी से आर्यिका दीक्षा ली। उन्होंने 121 बार सम्मेद शिखर जी की वंदना कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। माताजी ने सौ से अधिक धार्मिक ग्रंथों की रचना की, ‘शुभकामना परिवार’ की स्थापना की और हजारों युवाओं व कैदियों को प्रवचनों से जीवन परिवर्तन की प्रेरणा दी। उनकी प्रेरणा से बने जहाज आकार के स्वस्तिधाम मंदिर को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला। उनके 56वें अवतरण दिवस पर पढ़िए मनोज जैन नायक का विशेष आलेख….

मुरैना। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (सिवनी) में 1 नवम्बर 1969 को दिगंबर जैन परिवार के श्रावक श्रेष्ठी श्री मोतीलाल जैन एवं श्रीमती पुष्पा देवी जैन के घर एक तेजस्वी बालिका का जन्म हुआ। नाम रखा गया संगीता। यह बालिका इतनी प्यारी, चंचल और सुंदर थी कि सभी उसे स्नेह से गुड़िया कहने लगे।

बालिका गुड़िया को संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा परिवार से ही मिली। उनके पिता क्षुल्लक श्री परिणामसागर और माता क्षुल्लिका अर्हतमत्ती माताजी वर्तमान में साधनारत हैं। कहा गया है – ‘पोत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं।’ संगीता ने बाल्यकाल से ही देव, शास्त्र और गुरु के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हुए प्रतिदिन देव दर्शन और पूजा-पाठ करना अपनी दिनचर्या बना लिया।

धर्म के प्रति लगाव और जैन साधु-साध्वियों की सेवा में संलग्नता ने उन्हें संयम-पथ पर अग्रसर कर दिया। पढ़ाई में कुशाग्र बालिका गुड़िया ने एम.ए. (संस्कृत) तक शिक्षा प्राप्त की तथा प्राकृत, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में विशेष योग्यता हासिल की। चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर रही संगीता ने लौकिक शिक्षा के उपरांत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण किया।

बाद में आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज के संघ में ब्रह्मचारिणी बहन के रूप में रहकर संयम-साधना और शास्त्रों का गहन अध्ययन किया। तत्पश्चात 24 जनवरी 1996 को कटनी (मध्यप्रदेश) में आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज से आर्यिका दीक्षा ग्रहण कर उनका नामकरण हुआ – आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी।

माताजी ने शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी की लगातार 121 बार वंदना कर एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

साहित्य सृजन

माताजी ने विधान संग्रह, काव्य संग्रह, विधान पूजन संग्रह और गद्य संग्रह सहित शताधिक विशेष कृतियों की रचना की है। उनकी महत्वपूर्ण कृति ‘जिनपद पूजांजलि’ में समस्त जैन पूजा, पाठ, विधान, आरती, चालीसा और स्तोत्रों का सरल भाषा में अनुवाद किया गया है।

‘शुभकामना परिवार’ की स्थापना

1 जनवरी 2009 को दिल्ली स्थित बिहारी कॉलोनी से माताजी ने ‘शुभकामना परिवार’ की स्थापना की। आज इसके भारतभर में 500 से अधिक शाखाएँ संचालित हैं। विशेष बात यह है कि नेपाल में भी इसका गठन हो चुका है।

प्रवचन विशेष

कोटा (राजस्थान) में माताजी ने एक साथ 44 हजार मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों को उद्बोधन दिया। भारत की विभिन्न जेलों में उन्होंने अब तक 2500 से अधिक कैदियों को जीवन-परिवर्तनकारी प्रवचन दिए हैं। उनके ओजस्वी वचनों से डिप्रेशन के मरीजों ने भी स्वयं को बेहतर महसूस किया।

संस्कार शिविर प्रेरणा

माताजी अब तक बाल साधना संस्कार शिविर, ज्ञान ध्यान शिविर और ध्यान योग शिविर जैसे सैकड़ों शिविरों की प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं, जिनके माध्यम से असंख्य जीवनों में आध्यात्मिक संस्कार अंकुरित हुए।

कृत्रिम तीर्थ रचनाएँ

माताजी ने भारत के विभिन्न नगरों में धर्म-प्रभावना हेतु श्री समवशरण, श्री सम्मेद शिखर जी, श्री कैलास पर्वत और श्री पावापुरी जी की प्रतिकृतियाँ बनवाकर कृत्रिम तीर्थों की स्थापना करवाई है।

युवा प्रतिभा और प्रेरणा

माताजी ने देश की युवा प्रतिभाओं के सम्मान हेतु युवा प्रतिभा सम्मान समारोह और युवा सम्मेलन की परंपरा शुरू की। 13 मार्च 2021 को स्वस्तिधाम में आयोजित युवा सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. उज्ज्वल पाटनी ने सहभागिता की, जिसमें देशभर से 3500 से अधिक युवा उपस्थित रहे।

विभिन्न उपाधियाँ एवं सम्मान

माताजी को परम विदुषी लेखिका, काव्य रत्नाकर, भारत गौरव, युगप्रवर्तिका जैसी अनेक उपाधियाँ प्राप्त हुईं। 22 फरवरी 2020 को स्वस्तिधाम में आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज (छाणी परंपरा के षष्ट पट्टाधीश) द्वारा उन्हें गणिनी पद से विभूषित किया गया।

धर्मप्रेरणा एवं निर्माण कार्य

माताजी ने अब तक अनेक मंदिरों के जीर्णोद्धार और नवीन निर्माण की प्रेरणा दी है। उनकी प्रेरणा से श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम, जहाजपुर (राजस्थान) में भूगर्भ से प्रकटित चिंतामणि विघ्नहरण सर्वारिष्टनिवारक भगवान की प्रतिमा विराजमान की गई।

विश्व के सबसे बड़े जहाज के आकार में बने इस जहाज मंदिर को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 31 जनवरी से 7 फरवरी 2020 तक यहां हुए पंचकल्याणक महोत्सव में एक दिन में सर्वाधिक प्रतिमाओं को सूर्य मंत्र देकर प्राण प्रतिष्ठा की गई, जो गोल्डन बुक में दर्ज हुआ।

इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालु सम्मिलित हुए — एक दिन में लगभग 5 लाख और पूरे आयोजन में 15 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

माताजी का जीवन संदेश

माताजी अपने जीवन का एक भी क्षण व्यर्थ नहीं जाने देतीं। वे स्वयं धर्ममार्ग पर चलकर असंख्य जनों को नियमित मंदिर-भक्ति और साधना के लिए प्रेरित करती हैं।

उनका अमृत वचन —

जो मिला किसी से कम नहीं, जो नहीं मिला उसका गम नहीं।

यह वचन अनगिनत जीवनों में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बना है।

1 से 6 फरवरी 2023 तक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र, मुरैना (म.प्र.) में उनके निर्देशन में ऐतिहासिक श्री आदिनाथ जिनबिंब मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ।

56वें अवतरण दिवस पर स्वस्तिधाम प्रणेत्री, विदुषी लेखिका, भारत गौरव, गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के चरणों में शत-शत नमन।

धर्मसभा में दिए प्रवचन : गुरु की आज्ञा भगवान की आज्ञा से ऊपर है – मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज
मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने अवतरण दिवस के अवसर पर कहा कि जब श्रावक मेरा जन्मदिन मनाने आते हैं तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। मैंने आचार्य श्री विद्यासागर जी से पूछा था कि जब श्रावक अति भक्ति करता है और कहता है तुम जियो हजारों साल, उस वक्त क्या करना चाहिए? तो उन्होंने कहा था धारणा बदलनी चाहिए। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…

इंदौर। मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने अवतरण दिवस के अवसर पर कहा कि जब श्रावक मेरा जन्मदिन मनाने आते हैं तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। मैंने आचार्य श्री विद्यासागर जी से पूछा था कि जब श्रावक अति भक्ति करता है और कहता है तुम जियो हजारों साल, उस वक्त क्या करना चाहिए? तो उन्होंने कहा था धारणा बदलनी चाहिए। विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति का जन्म नहीं होता, किसी जीव का मरण नहीं होता , तो जीव अजर अमर है। व्यक्ति का जन्म नहीं होता, प्रकृति का जन्म होता है। पहले प्रकृति कैसी रहती थी और अब कैसी हो गई है। अपने जीवन का नर्क भी सोचो और स्वर्ग भी सोचो। जब श्रावक कहता है-

भावों की निर्मल सरिता में अवगाहन करने आया हूं

मेरा सारा दुख दर्द हरो, यह अर्घ चढ़ाने आया हूं।

तब सोचो मैं उस लायक हूं भी कि नहीं ? यथार्थ से आप लोग परिचित नहीं हो , मैं परिचित हूं। मेरी जिंदगी के कई साल ऐसे ही निकल गए, जब गुरु जी के संपर्क में आया तो मेरा जीवन सुधर गया। गुरुवर ने आमूल – चूल परिवर्तन कर दिया। गुरु की कृपा बहुत मायने रखती है। गुरु की आज्ञा, भगवान की आज्ञा से भी बड़ी थी। यदि गुरु का विजन शिष्य का विजन ना बन सके तो शिष्य का शिष्य होना बेकार है। आपने कहा कि आज गुरु सृष्टि पर नहीं है, मैं आपका आशीर्वाद चाहता हूं। आपका विजन मेरा विजन बने। मैं आपके द्वारा शुरू किए गए हथ- करघा के साथ ही सभी प्रकल्पों को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य दिनेश – मंजू, अतिशय -नेहा जैन परिवार को प्राप्त हुआ एवं पाद – प्रक्षालन का सौभाग्य राकेश, दिनेश, अखिलेश सिंघई ‘ चेतक ‘परिवार एवं मुकेश पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ। धर्म सभा में मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी महाराज, मनोज बाकलीवाल, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, शिरीष अजमेरा आदि ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। मंगलाचरण नृत्य आशिका जैन ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनीष नायक, सतीश डबडेरा, सचिन जैन, भूपेंद्र जैन, सतीश जैन,कमल अग्रवाल, भरतेश बड़कुल, अमित जैन, आलोक बंडा, रितेश जैन, सुधा मलैया, पवन चौधरी, प्रदीप बल्ला , पार्श्वनाथ नाथ ग्रुप, छत्रपति नगर महिला मंडल, कालानी नगर महिला मंडल के साथ ही बहुत संख्या में समाज जन उपस्थित थे। धर्म सभा का सफल संचालन विपुल बांझल एवं ब्रह्मचारिणी सरिता दीदी ने किया।

जैन समाज में छाया उत्साह : मुनि श्री विनम्र सागर जी का अवतरण दिवस मनाया गया
आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट एवं आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर के संयुक्त तत्वावधान में दलाल बाग स्थित मंडप में मनाया गया। इस अवसर पर गुरु देव की पूजा करने का परम सौभाग्य कालानी नगर दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट एवं आदिनाथ दिगम्बर जैन धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर के संयुक्त तत्वावधान में दलाल बाग स्थित मंडप में मनाया गया। इस अवसर पर गुरु देव की पूजा करने का परम सौभाग्य कालानी नगर दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हुआ एवं गुरु चरणों का पाद प्रक्षालन करने का परम सोभाग्य राकेश, दिनेश, अखिलेश जैन चेतक परिवार एवं मुकेश जैन पाटोदी ने प्राप्त किया एवं मुनि श्री को शास्त्र भेंट करने का परम सौभाग्य दिनेश जैन जर्दा परिवार ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुधा मलैया अशोक डोसी, मनोज बाकलीवाल, मनीष नायक, भूपेंद्र जैन, कमल जैन चेलेजर, निलेश जैन एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सोनाली बागड़ियां, शिरीष जैन आदि समाज जन उपस्थित हुए। धर्म सभा का संचालन विपुल बांझल ने किया।

सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजन : मनाया मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री का 41 अवतरण दिवस समारोह
एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमलानगर के तत्वावधान में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का 41वां अवतरण दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डी ब्लॉक कमलानगर जैन मंदिर से उपाध्यायसंघ की शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भक्तों ने पुष्पवर्षा से उपाध्यायसंघ का स्वागत किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमलानगर के तत्वावधान में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का 41वां अवतरण दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डी ब्लॉक कमलानगर जैन मंदिर से उपाध्यायसंघ की शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भक्तों ने पुष्पवर्षा से उपाध्यायसंघ का स्वागत किया। रुपाली जैन एंड पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीत पर बहुत सुंदर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।

अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमलानगर के पदाधिकारियों ने समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। ग्रेटर कमलानगर जैन समाज की समस्त महिला मंडलों ने भी बहुत सुंदर भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। दिल्ली से पधारे संजय जैन एवं रूबी जैन परिवार ने उपाध्यायश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन किया, साथ ही सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्यायश्री के समक्ष शास्त्र भेंट किए। बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाहर से पधारे भक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का पूजन किया।

कार्यक्रम के मध्य में भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद इंदौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें सूर सदन प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी भक्तों ने भजन गायक रुपेश जैन के मधुर जैन भजनों पर उपाध्यायश्री की भक्ति का आनंद लिया। अवतरण दिवस समारोह के मध्य में वर्षायोग समिति ने विहसंत सागर पब्लिक स्कूल के लोकार्पण समारोह की पत्रिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का माल, दुपट्टा एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन रपरिया एवं मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था ज्ञानोदय क्लब के सदस्यों द्वारा संभाली गई। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, रोहित जैन अहिंसा, शिखर जैन सिंघई, मनोज जैन बाकलीवाल, अनिल रईस, अनिल जैन, नरेश जैन, राजकुमार गुड्डू, पारसबाबू जैन, राकेश जैन, सुनील जैन ठेकेदार, नरेन्द्र जैन, राहुल जैन अंहिसा, अनुज जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन नेताजी, अंकेश जैन, राजू गोधा, रजत जैन, शुभम जैन सहित समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

होगा संगीतमय महाआरती एवं विराट भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम : नव वर्ष एवं उपाध्यायश्री के अवतरण दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि की पावन धरा पर अंग्रेजी नव वर्ष एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज के 52वें अवतरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…

बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि की पावन धरा पर अंग्रेजी नव वर्ष एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज के 52वें अवतरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैन तीर्थ क्षेत्र नैनागिरि के मंत्री राजेश रागी व देवेंद्र लुहारी ने बताया कि वरदत्तादि महर्षियों की निर्वाण तथा भगवान पार्श्वनाथ की समवशरण की पावन धरा पर अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को सांय 7.00 बजे से संगीतमय महाआरती एवं विराट भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें टीना जैन एण्ड पार्टी के साथ ही अनेक कलाकारों द्वारा सुमधुर भक्ति गीत भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

धर्मसभा में होंगे प्रवचन

सोमवार को अंग्रेजी नव वर्ष की प्रातःकाल बेला में पूजन, विधान, शांतिधारा और महामस्तकाभिषेक के उपरांत 9.00 बजे से पूज्य उपाध्यायश्री एवं आर्यिका माताजी के प्रवचन तथा पूज्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज के 52वें अवतरण दिवस पर गुणानुवाद सभा तथा मंगल क्रियाएं की जाएंगी। इस अवसर पर मुनि श्री विनियोग सागर जी महाराज का निर्देशन तथा आर्यिका विविक्तश्री माताजी, आर्यिका विप्रभाश्री माताजी, आर्यिका विश्व्रताश्री माताजी के प्रेरणामयी उपदेश व गुणानुवाद होगा।

होंगी अनेक धार्मिक क्रियाएं : आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का 25वां रजत दीक्षा दिवस एवं 50वां अवतरण दिवस समारोह 17 को
राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का भव्य 25वां मुनि दीक्षा दिवस एवं रजत 50वां अवतरण दिवस और मुनि श्री विश्व हर्ष सागर जी महाराज का प्रथम मुनि दीक्षा दिवस बड़ा गणपति स्थित, मोदी जी की नसिया में हजारों श्रद्धालुओं एवं समाज जन की उपस्थिति में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट…

इंदौर। वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के चल रहे 2550 वें निर्वाण महोत्सव वर्ष में राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का भव्य 25वां मुनि दीक्षा दिवस एवं रजत 50वां अवतरण दिवस और मुनि श्री विश्व हर्ष सागर जी महाराज का प्रथम मुनि दीक्षा दिवस बड़ा गणपति स्थित, मोदी जी की नसिया में हजारों श्रद्धालुओं एवं समाज जन की उपस्थिति में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम रविवार, 17 दिसंबर को दोपहर 12. 27 बजे से प्रारंभ होगा। इस दिन विशेष रूप से विशेष कार्यक्रम गुरु पूजन, पाद प्रक्षालन, पिच्छी- कमंडल व शास्त्र जी भेंट सहित अन्य धार्मिक क्रियाएं होंगी।

आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। मुनि श्री विश्व हर्ष सागर जी महाराज के एक वर्ष पूर्ण होने पर भी चर्चा होगी। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने ग्रुप सदस्यों एवं समाज जनों से निवेदन किया है कि इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

जैन धर्म समाज, साहित्य और संस्कृति में अतुलनीय योगदान : जैन समाज में शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी सी चमक रही हैं ज्ञानमति माताजी
सन् 1934 की शरद पूर्णिमा के शुभ दिन जब चन्द्रमा की शुभ्र छटा सम्पूर्ण धरा को अपने आवेश में समेटे थे, तब उ.प्र. के बाराबंकी जनपद के ग्राम टिकेतनगर में बाबू छोटेलाल जी जैन के घर एक कन्या का जन्म हुआ। यही कन्या आगे चलकर जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी ज्ञानमति माताजी बनीं। पहले मात्र 18 वर्ष की अल्प आयु में ही शरद पूर्णिमा के दिन ही मैना ने आचार्यरत्न श्री देशभूषण जी महाराज से सन् 1952 में आजन्म ब्रह्मचर्य व्रतरूप सप्तम् प्रतिमा एवं गृहत्याग के नियमों को धारण कर लिया। भगवान महावीर के पश्चात् 2600 वर्ष के इतिहास में किसी भी साध्वी ने इतने विपुल साहित्य का सृजन नहीं किया। पढ़िए यह विशेष आलेख….

इंदौर। परमपूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी देश की प्रज्ञावंत विदुषी आर्थिका माताजी हैं और जैन धर्म समाज, साहित्य और संस्कृति में उनका अतुलनीय योगदान है। वर्तमान में आप अयोध्या नगरी में विराजमान हैं। माताजी स्वयं आगम का सार हैं, जिन्होंने 500 ग्रंथों का लेखन किया है।

जीवन परिचय

22 अक्टूबर सन् 1934, शरद पूर्णिमा के दिन टिकैत नगर ग्राम (जि. बाराबंकी, उ.प्र.) के श्रेष्ठी श्री छोटेलाल जैन की धर्मपत्नी मोहिनी देवी के दांपत्य जीवन के प्रथम पुष्प के रूप में ‘मैना’ का जन्म परिवार में नवीन खुशियां लेकर आया था। मां को दहेज में प्राप्त ‘पद्मनंदिपंचविंशतिका’ ग्रन्थ के नियमित स्वाध्याय एवं पूर्वजन्म से प्राप्त दृढ़ वैराग्य संस्कारों के बल पर मात्र 18 वर्ष की अल्प आयु में ही शरद पूर्णिमा के दिन मैना ने आचार्यरत्न श्री देशभूषण जी महाराज से सन् 1952 में आजन्म ब्रह्मचर्य व्रतरूप सप्तम् प्रतिमा एवं गृहत्याग के नियमों को धारण कर लिया। उसी दिन से इस कन्या के जीवन में 24 घंटे में एक बार भोजन करने के नियम का भी प्रारंभीकरण हो गया।

बनीं क्षुल्लिका वीरमती

नारी जीवन की चरमोत्कर्ष अवस्था आर्यिका दीक्षा की कामना को अपनी हर सांस में संजोये ब्र. मैना सन् 1953 में आचार्य श्री देशभूषण जी से ही चैत्र कृष्णा एकम् को श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र में ‘क्षुल्लिका वीरमती’ के रूप में दीक्षित हो गईं। सन् 1955 में चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की समाधि के समय कुंथलगिरी पर एक माह तक प्राप्त उनके सान्निध्य एवं आज्ञा द्वारा ‘क्षुल्लिका वीरमती’ ने आचार्य श्री के प्रथम पट्टाचार्य शिष्य-वीरसागर जी महाराज से सन् 1956 में ‘वैशाख कृष्णा दूज’ को माधोराजपुरा (जयपुर-राज.) में आर्यिका दीक्षा धारण करके ‘आर्यिका ज्ञानमती’ नाम प्राप्त किया।

लेखन कार्य निरंतर जारी

भगवान महावीर के पश्चात् 2600 वर्ष के इतिहास में किसी भी साध्वी ने इतने विपुल साहित्य का सृजन नहीं किया। लेकिन दिव्यशक्ति से ओत-प्रोत गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने एक नहीं, दो नहीं लगभग विभिन्न विधाओं में लगभग 500 ग्रंथों का लेखन करके समाज को दे दिया। लेखनी आज भी बंद नहीं है। निरंतर लेखन का कार्य प्रारंभ है। पूज्य माताजी के द्वारा समयसार, नियमसार इत्यादि की हिन्दी-संस्कृत टीकाएं, जैनभारती, ज्ञानामृत, कातंत्र व्याकरण, त्रिलोक भास्कर, प्रवचन निर्देशिका इत्यादि स्वाध्याय ग्रंथ, प्रतिज्ञा, संस्कार, भक्ति, आदिब्रह्मा, आटे का मुर्गा, जीवनदान इत्यादि जैन उपन्यास, द्रव्यसंग्रह-रत्नकरण्ड श्रावकाचार इत्यादि के हिन्दी पद्यानुवाद व अर्थ, बाल विकास, बालभारती, नारी आलोक आदि का अध्ययन किसी को भी वर्तमान में उपलब्ध जैन वाङ्गमय की विविध विधाओं का विस्तृत ज्ञान कराने में सक्षम है। पूज्य माताजी ने जैनशासन के सर्वप्रथम सिद्धांत ग्रंथ ‘षट्खण्डागम’ की सोलहों पुस्तकों के सूत्रों की संस्कृत टीका ‘सिद्धांत चिंतामणि’ का लेखन करके महान कीर्तिमान स्थापित किया है।

दो बार डी.लिट् की उपाधि

दो बार डी.लिट् की उपाधि से अलंकृत-किसी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आदि में पारम्परिक डिग्रियों को प्राप्त किये बिना मात्र स्वयं के धार्मिक अध्ययन के बल पर विदुषी माताजी ने अध्ययन, अध्यापन, साहित्य निर्माण की जिन ऊंचाइयों को स्पर्श किया, उस अगाध विद्वत्ता के सम्मान हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद द्वारा 05 फरवरी 1995 को डी.लिट्. की मानद् उपाधि से पूज्य माताजी को सम्मानित करके स्वयं को गौरवान्वित अनुभव किया गया तथा दिगम्बर जैन साधु-साध्वी परम्परा में पूज्य माताजी यह उपाधि प्राप्त करने वाली प्रथम व्यक्तित्व बन गईं। पुन: इसके उपरांत 08 अप्रैल 2012 को पूज्य माताजी के 57वें आर्यिका दीक्षा दिवस के अवसर पर तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में विश्वविद्यालय का प्रथम विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित करके विश्वविद्यालय द्वारा पूज्य माताजी के करकमलों डी. लिट्. की मानद उपाधि प्रदान की गई।

निर्दोष आर्यिका चर्या में निमग्न

विभिन्न आचार्यों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पूज्य माताजी को न्याय प्रभाकर, आर्यिकारत्न, आर्यिकाशिरोमणि, गणिनीप्रमुख, वात्सल्यमूर्ति, तीर्थोद्धारिका, युगप्रवर्तिका, चारित्रचन्द्रिका, राष्ट्रगौरव, वाग्देवी इत्यादि अनेक उपाधियों से अलंकृत किया गया है, किन्तु पूज्य माताजी इन सभी उपाधियों से निस्पृह होकर अपनी आत्मसाधना को प्रमुखता देते हुए निर्दोष आर्यिका चर्या में निमग्न रहने का ही अपना मुख्य लक्ष्य रखती हैं। पूज्य माताजी की प्रेरणा से विकसित तीर्थ-पूज्य माताजी की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से विकसित अनेक तीर्थ हैं। जिनमें तीर्थंकर भगवन्तों की कल्याणक भूमियां मुख्य हैं।

होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम : धूमधाम से मनाया जाएगा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस
सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 78 वां अवतरण दिवस 28 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पढ़िए रत्नेश जैन / राजेश रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट…

कुण्डलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 78 वां अवतरण दिवस 28 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजा होगी। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप आराधना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती, 78 दीपों से पूज्य आचार्य श्री की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।