Idol installation – श्रीफल जैन न्यूज़

मेवाड़-वागड़ की सबसे बड़ी भगवान मुनिसुव्रतनाथ प्रतिमा का 10 जुलाई को होगा भव्य मंगल प्रवेश : ड्रोन से होगी रत्न-पुष्पवर्षा, हाथी करेगा प्रथम श्रीफल अर्पण
निर्माणाधीन सुखोदय तीर्थ नसियाजी, नौगामा में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की 21 फीट ऊंची श्यामवर्ण प्रतिमा का 10 से 12 जुलाई तक भव्य मंगल प्रवेश एवं स्थापना महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन में ड्रोन से रत्न-पुष्पवर्षा और हाथी द्वारा प्रथम श्रीफल अर्पण प्रमुख आकर्षण रहेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।

नौगामा। वागड़ क्षेत्र के जैन समाज के लिए 10 से 12 जुलाई तक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। निर्माणाधीन सुखोदय तीर्थ नसियाजी में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की 21 फीट ऊंची श्यामवर्ण प्रतिमा का भव्य मंगल प्रवेश एवं स्थापना महोत्सव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद, निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया (सुयश, अशोकनगर) के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

बजरंगगढ़ से प्रारंभ होगा मंगल विहार

वास्तुविद श्रीपाल जैन एवं प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा को पहले बजरंगगढ़ तीर्थ (गुना) ले जाया जाएगा, जहां मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के समक्ष प्रतिमा का अवलोकन एवं तिलक संस्कार होगा। इसके बाद प्रतिमा का मंगल विहार प्रारंभ किया जाएगा।

10 जुलाई को वागड़ में होगा भव्य प्रवेश

10 जुलाई को प्रातः 7 बजे प्रतिमा का वागड़ क्षेत्र में भव्य प्रवेश होगा। बांसवाड़ा में समाजजन स्वागत करेंगे। शोभायात्रा कलेक्ट्रेट चौराहा, पुराना बस स्टैंड, कस्टम चौराहा, बाहुबली कॉलोनी एवं खांडू कॉलोनी होते हुए वीरोदय तीर्थ पहुंचेगी। कलेक्ट्रेट चौराहे पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक प्रतिमा की अगवानी करेंगे। रात्रि विश्राम वीरोदय तीर्थ पर होगा, जहां भक्ति संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

12 जुलाई को स्थापना महोत्सव

11 जुलाई को प्रतिमा का स्वागत बड़ोदिया, कलिंजरा एवं बागीदौरा में किया जाएगा। 12 जुलाई को प्रातः शोभायात्रा के साथ प्रतिमा सुखोदय तीर्थ नसियाजी पहुंचेगी, जहां दोपहर 12 बजे विधि-विधान के साथ भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

ड्रोन से होगी रत्न-पुष्पवर्षा

स्थापना महोत्सव के दौरान ड्रोन के माध्यम से प्रतिमा पर रत्न एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। आयोजन का विशेष आकर्षण जयपुर से आने वाले हाथी द्वारा भगवान के चरणों में प्रथम श्रीफल अर्पित करना होगा। इसके बाद श्रद्धालु क्रमवार श्रीफल अर्पित करेंगे।

21 फीट ऊंची और 25 टन वजनी प्रतिमा

आयोजकों के अनुसार भगवान मुनिसुव्रतनाथ की कमलासन सहित प्रतिमा 21 फीट ऊंची, 12 फीट चौड़ी एवं लगभग 25 टन वजनी है। प्रतिमा के लिए 11 टन वजनी विशाल कमलासन भी तैयार कराया गया है। पूरे नगर एवं मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा तथा विहार मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालु स्वागत एवं वंदन करेंगे।

सिद्धि रेजीडेंसी में वेदी प्रतिष्ठा 81 कलशों से शुद्धि: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वास्तु वलय विधान हुआ
सिद्धि रेजीडेंसी कॉलोनी के दिगंबर जैन समाज की ओर से नवनिर्मित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नूतन वेदी पर जिन प्रतिमा स्थापना की जा रही है। इसके तहत विविध विधान करवाए जा रहे हैं। जिन प्रतिमा स्थापना, मंदिर शिखर पर कलश तथा ध्वजादंड स्थापना के कार्यक्रम हो रहे हैं। मुनि श्री आज्ञा सागरजी महाराज, आर्यिका सुप्रज्ञाश्री माताजी संघ के सानिध्य में महोत्सव पूर्ण होगा। सागवाड़ा से पढ़िए यह खबर…

सागवाड़ा। नगर के डूंगरपुर रोड स्थित सिद्धि रेजीडेंसी आवासिय कॉलोनी के दिगंबर जैन समाज की ओर से नवनिर्मित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नूतन वेदी पर जिन प्रतिमा स्थापना, मंदिर शिखर पर कलश तथा ध्वजादंड स्थापना के लिए तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मुनि श्री आज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में शनिवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। सिद्धि रेजीडेंसी जैन समाज के अध्यक्ष गिरिश शाह ने बताया कि तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को प्रातः मुनि श्री आज्ञा सागरजी महाराज, आर्यिका सुप्रज्ञाश्री माताजी संघ के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ मूलनायक शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा, आदिनाथ भगवान, वासुपूज्य भगवान, पारसनाथ भगवान की प्रतिमाओं पर इंद्र-इंद्राणी समूह की ओर से विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया गया।

वेदी की शुद्धि क्रिया कर मंगल कलश स्थापित

सौधर्म इंद्र सतीश ममता शाह तथा डिंपल प्रफुल्ल दोसी ने मुनि श्री आज्ञासागरजी महाराज मंत्रोचारण के साथ विश्व शांति कामनार्थ शांति धारा की। मुनि श्री आज्ञा सागरजी का पाद प्रक्षालन नलिनी पवन कुमार गोवाड़िया ने किया। सिद्धि रेजीडेंसी महिला मंडल द्वारा मुनि श्री को जिनवाणी भेंट की गई। नवदेवता पूजा के बाद नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय मंे रेखा निलेश शाह जेठाणा ने 81 जलपूरित कलशों के साथ नूतन सफेद पाषाण से निर्मित वेदी की शुद्धि क्रिया कर मंगल कलश स्थापना की। काजल मनीष शाह विजय नगर ने मंदिर शिखर की 21 जलपूरित कलशों से शुद्धि की। साथ ही नूतन जिनालय मंे वास्तु वलय विधान तथा चारों दिशा में हवन किया गया। मध्यान्ह में इंद्र इंद्राणी समूह ने शांतिनाथ महामंडल विधान के तहत विधान मंडप पर 125 अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए। रात्रि मंे जिनेंद्र भगवान और मुनिश्री आज्ञा सागरजी महाराज की आरती की गई।

रविवार के आयोजन

प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिय ने बताया कि रविवार को समापन दिवस पर प्रातः जिनेंद्र भगवान के अभिषेक शांतिधारा के बाद इंद्र इंद्राणी समूह सर्व शांति महायज्ञ के तहत हवन कुंड में आहूति देंगे। साथ ही श्रीफल पूर्णाहूति होगी। आरती, शांतिपाठ, विसर्जन, क्षमायाचना के बाद शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित वेदी पर मूलनायकशांतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजित की जाएगी। साथ ही जिनालय शिखर पर कलश और ध्वजदंड स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा।

तिर्थक्षेत्र कमेटी के क्षेत्रीय निहारिका के महामंत्री का स्वागत ओैर सम्मानः जन्मदिन और शादी की सालगिरह तीर्थक्षेत्र में मनाएं
इतखोरी में हजारीवाग निवासी प्रसिद्ध उद्योगपति अनेक संस्थाओं के ट्रस्टी अजमेरा परिवार ने शादी की सालगिरह पर 70 श्रावक-श्राविकाओं के साथ श्री शीतलनाथ भगवान के जन्मस्थली पर बड़ी ही भक्ति-भाव आनंद के साथ शांति विधान कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। पढ़िए राजकुमार अजमेरा से इतखोरी की यह पूरी खबर…

इतखोरी। भगवान शीतल नाथ की जन्म भूमि, भद्दलपुर इटखोरी में हजारीवाग निवासी प्रसिद्ध उद्योगपति अनेक संस्थाओं के ट्रस्टी राज कुमार-मंजू अजमेरा ने शादी की सालगिरह पर ऋषि-स्वेता, कुणाल-रिंकी अजमेरा परिवार ने 70 श्रावक-श्राविकाओं के साथ 1008 श्री शीतलनाथ भगवान के जन्मस्थली पर बड़ी ही भक्ति-भाव आनंद के साथ शांति विधान कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।

अभिषेक व शांतिधारा और असीमित पुण्य अर्जन किया

वर्तमान में जहां लोग अपनी सालगिरह जन्मदिन आदि शुभ अवसर पर होटलों में पिकनिक मनाते है। अभक्ष्यों का सेवन करते हैं। वही हजारीबाग निवासी राज कुमार-मंजू अजमेरा ने अपनी 50वी सालगिरह भगवान के जन्म भूमि में भदलपुर की पावन भूमि पर मनाया गया। सुबह 1008 शीतलनाथजी में का प्रथम अभिषेक और शांतिधारा कर मनाई और असीमित पुण्य अर्जन किया।

जन्मदिन और शादी की सालगिरह तीर्थक्षेत्र में मनाएं

कार्यक्रम में श्री शीतलनाथ ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश झांझरी ने जैन राज कुमार-मंजू अजमेरा को तिलक, माला मुकुट पहनाकर स्वागत किया और कहा कि सभी जैन श्रावक को अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह किसी तीर्थक्षेत्र में मनाना चाहिये। साथ ही सभी श्रावक इस क्षेत्र में जुड़े और अपनी चंचला लक्ष्मी का उपयोग भगवान की जन्म भूमि में निर्माण हो रहे जिन मंदिर और मूर्ति स्थापना में लगाकर पुण्य अर्जित करें।

संगीतमय शान्ति विधान

इसके बाद झुमरी तिलैया कोडरमा के प. अभिषेक जैन शास्त्री के निर्देशन में बहुत ही भक्ति भाव के साथ संगीतमय शान्ति विधान धूमधाम से कराया गया। इस विधान में 1008 श्री शांतिनाथ भगवान के चरणों मे 120 अर्घ्य चढ़ाया गया। विधान के बाद जैन धर्म के तीर्थंकर 1008 अरहनाथ भगवान का पूजन के साथ गर्भ कल्याणक का अर्थ चढ़ाया गया।

विधान में गणमान्यजन शामिल हुए

आज फागुन शुक्ल तृतीया के दिन पूरे विश्व मे श्री अरहनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक के रूप में मनाया जाता है। इस विधान में विशेष रूप से शामिल होने वाले प्रताप अजमेरा, भागचंद लुहाड़िया, दिलीप-पुष्पा अजमेरा, प्रदीप अजमेरा, अरुण सेठी, सुरेश-आशा विनायका, अनिल जैन, प्रेमा टोंग्या, रश्मि अजमेरा, संगीता अजमेरा, हजारीबाग, हरखचंद जैन, प्रकाश जैन, सौरभ जैन रामगढ ,सुनील अजमेरा कोडरमा आदि शामिल हुवे।