Gurumaa श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

श्रद्धालुओं के लिए की गई बसों की निशुल्क व्यवस्था : अंबाह से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोनागिर तीर्थ में सहस्त्र कूट जिनालय के शिलान्यास में लिया भाग
अंबाह से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोनागिर तीर्थ में सहस्त्र कूट जिनालय के शिलान्यास में भाग लिया। जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन ने बताया कि अंबाह से 31मई को निशुल्क बस की व्यवस्था सोनागिर दर्शन के लिए की गई थी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

अंबाह। अंबाह से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोनागिर तीर्थ में सहस्त्र कूट जिनालय के शिलान्यास में भाग लिया। जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन ने बताया कि अंबाह से 31मई को निशुल्क बस की व्यवस्था सोनागिर दर्शन के लिए की गई थी। जिसमें राजू विमल जैन, मुन्ना लाल जैन, पंकज जैन मनिया वाले, चीकू जैन, कपिल जैन मोनू,सौरभ जैन वरेह वाले, आशु जैन, प्रदीप जैन, बड़े जैन सहित अनेक पुरुष और महिलाओं बच्चों ने दर्शन वंदना कर नए बनने वाले सहस्त्र कूट जिनलाय के शिलान्यास में भाग लिया।

स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी एवं गणिनी आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ससंघ का पावन वर्षायोग 2023 का सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी (दतिया) मध्यप्रदेश में करने की घोषणा की। चातुर्मास घोषणा से पूर्व पूज्य गुरुमां ने ससंघ 1008 से अधिक भक्तों के साथ श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर पर्वत की वन्दना की। सोनागिर पर्वत की वन्दना के मध्य ही परम पूज्य मुनिश्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री मंगलानन्द जी महाराज ससंघ, मुनिश्री आदर्शसागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री सोमदत्तसागर जी महाराज ससंघ, गणिनी आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी, गणिनी आर्यिका स्वर्णमति माताजी, क्षुल्लिका पूजाभूषण माताजी, क्षुल्लिका भक्तिभूषण माताजी के आशीर्वाद व सान्निध्य एवं स्वस्तिधाम प्रणेत्री गुरुमां गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के पावन निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत के सानिध्य में सोनागिर पर्वत पर श्री सहस्त्र कूट जिनालय की आधारशिला श्रावक श्रेष्ठी जौहरी लाल हरिद्वार, योगेश जैन खतौली वाले दिल्ली, राज कुमार जड़ीबूटी वाले शिवपुरी, कैलाश चंद, माणक रमेश जी ठोलिया जयपुर द्वारा रखी गई।

इस अवसर पर सोनागिर जी में दिल्ली, जयपुर, मुरार, मुरैना, लश्कर, डबरा, अम्बाह, ग्वालियर, करैरा, शिवपुरी, भीलबाड़ा, अजमेर, हरिद्वार एवं विभिन्न शहरों से हजारों की संख्या में गुरुमां के भक्त उपस्थित थे।

गुरुमां ने बरैया जैन मंदिर में दिया उदबोधन : हमारी कषाय ही हमें दुख देती हैं-आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी
जैन साध्वी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने श्री दिगम्बर बरैया जैन मंदिर, ग्वालियर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 कषाय ऐसी हैं, जो हर कर्म के साथ रहती हैं वरना अन्य कर्म प्रभावहीन हैं। अनन्तकाल से मात्र कषायों के वशीभूत हुए हैं। कषाय ने मालकियत जमा रखी है। हम एक क्षण के लिए भी कषायों के बगैर रह नहीं सकते। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

ग्वालियर। हमारे जीवन का सारा संचालन कषाय और योग के द्वारा चल रहा है। हमारे निर्देशक, हमारे डायरेक्टर कषाय और योग हैं। जीव के भाव कषाय और योग द्वारा उतपन्न हो रहे हैं। आज तक, अभी तक एक क्षण के लिए भी कषाय रहित नहीं हो पाते हैं। अभी आपको क्या लग रहा है, आप कषाय रहित हो गए या नहीं हुए। व्यक्ति में कषाय नहीं हैं, पर अंदर ही अंदर क्या परिणाम चल रहे हैं, यह तो स्वयं को ही पता चलता है। भाव परिवर्तन में जितने बन्ध हैं, वे पूर्ण किये हैं। जितने अध्यवसाय स्थान हैं, वे पूर्ण किये हैं। कषाय और योग के जाल से बाहर नहीं निकले। कषाय ने जितना स्थिति बन्ध कराया, अनुभाग बन्ध कराया, हमने किया है । कभी कम-कभी ज्यादा, कभी मंद-कभी तीव्र, कभी और तरह से। इसीलिए इसका नाम कषाय है। उक्त विचार जैन साध्वी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने श्री दिगम्बर बरैया जैन मंदिर, ग्वालियर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

मान ही महसूस कराता है अपमान

स्वस्तिधाम प्रणेत्री, विदुषी लेखिका गुरुमां ने अपने सारगर्वित उदबोधन में कषायों के संदर्भ में बताया कि जो आत्मा को कसे, जो आत्मा को दुख दे, उसे कषाय कहते हैं। हमें कोई दूसरा दुख नहीं देता, हमारी कषाय ही हमें दुख देती है। किसी ने हमारा अपमान किया, ये किसने बताया, मान कषाय ने। यदि मान कषाय न हो तो मैं आत्मा हूं यही भान होगा। मान ही अपमान महसूस कराता है। मान ही ये अहसास कराता है कि मैं भी कुछ हूं। जब मैं की याद आये, तब समझना कि मान कषाय का उदय चल रहा है। याद आने का मतलब ही कर्म है। जिस रात गहरी नींद में सोते हो। कुछ याद न आये तो कहते हो कि आज बहुत अच्छी नींद आई। सब कुछ भूल गए और नींद की गफलत में चले गए। ऐसे ही दांत की याद तब आती है, जब दांत में दर्द होता है। याद आने का मतलब है कषाय।

बिना कषाय कर्म नहीं देते फल

असाता वेदनीय के समय अरति भय शोक कषाय का उदय रहता है। बिना कषाय के कर्म अपना फल देने में समर्थ हैं ही नहीं। जिस समय अच्छा भोजन, कपड़ा, गाड़ी, मकान, परिवार मिले उस समय रति हास्य वेद का उदय भी हो सकता है। जैसे कोई चीज ऐसी भी होती है, जो हर दवाई में डाली जाती है। ऐसे ही 25 कषाय ऐसी हैं, जो हर कर्म के साथ रहती हैं वरना अन्य कर्म प्रभावहीन हैं। अनन्तकाल से मात्र कषायों के वशीभूत हुए हैं। कषाय ने मालकियत जमा रखी है। हम एक क्षण के लिए भी कषायों के बगैर रह नहीं सकते।