gunayatan – श्रीफल जैन न्यूज़

सम्मेदशिखर में होगा जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव : 18 अप्रैल को मुनिश्री प्रमाणसागरजी देंगे शिष्यों को दीक्षा
शाश्वत सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर की पावन वंदनीय धरा एक बार फिर त्याग, तपस्या और आत्म जागरण का अद्भुत दृश्य देखने जा रही है। 18 अप्रैल शनिवार का वह पावन दिवस, जब मुनि प्रमाण सागर अपने शिष्यों को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान करेंगे। केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म परिवर्तन का युगांतकारी क्षण होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। शाश्वत सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर की पावन, वंदनीय धरा एक बार फिर त्याग, तपस्या और आत्मजागरण का अद्भुत दृश्य देखने जा रही है। 18 अप्रैल शनिवार का वह पावन दिवस, जब मुनि प्रमाण सागर अपने शिष्यों को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान करेंगे, केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म परिवर्तन का युगांतकारी क्षण होगा। ऐसा प्रतीत होता है मानो 1968 का स्वर्णिम इतिहास पुनः जीवंत हो उठेगा, जब मुनिश्री ज्ञानसागरजी महाराज ने एक ऐसे संत को दीक्षा दी थी, जिन्होंने आगे चलकर पूरे भारत में संयम की अलख जगाई और सैकड़ों मुनि-आर्यिकाओं को दीक्षित कर धर्मध्वजा को ऊंचा किया। उसी महान परंपरा के संवाहक मुनिश्री प्रमाण सागरजी का जीवन स्वयं त्याग और तपस्या की प्रेरक गाथा है।

मुनिश्री ने मध्यप्रदेश को कर्मस्थली बनाया

राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी एवं स्थानीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज ने नवीन कुमार के रूप में हजारीबाग की धरती पर सेठी परिवार में जन्म लिया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाल्यकाल बिताते हुए वे गुरुदेव आचार्य विद्यासागर के दिव्य व्यक्तित्व से अत्यंत प्रभावित होकर मात्र 18 वर्ष की आयु में उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर लिया। युवावस्था के सपनों का त्याग कर आत्म कल्याण की राह चुनना ही उनके जीवन की दिशा बन गया। सन् 1988 में सिद्धक्षेत्र सोनागिर की पवित्र भूमि पर उन्होंने भव्य जैनेश्वरी दीक्षा लेकर संसार से विरक्ति का सशक्त संदेश दिया। दीक्षा के बाद वर्षों तक मध्यप्रदेश को कर्मस्थली बनाकर उन्होंने भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

15 अप्रैल को सम्मेद शिखर में मंगल प्रवेश

वर्ष 2005 में सम्मेदशिखर की तलहटी में गुणायतन और सेवायतन की स्थापना कर धर्म को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया। लाखों श्रद्धालुओं के जीवन में उन्होंने समाधान, प्रेरणा और आस्था का दीप प्रज्ज्वलित किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इंदौर और भोपाल के ऐतिहासिक चातुर्मासों के माध्यम से उन्होंने समाज के बच्चों को संस्कार, संयम और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया तथा विद्या प्रमाण गुरुकुलम की स्थापना कर भविष्य की पीढ़ी को दिशा प्रदान की। अब वही गुरुवर वर्ष 2026 में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं, जब वे 15 अप्रैल को अपने शिष्यों एवं संसघ सहित सम्मेदशिखर की पवित्र भूमि पर मंगल प्रवेश करेंगे और उन्हें संयम जीवन की ओर अग्रसर करेंगे। यह क्षण केवल दीक्षा का नहीं, आत्मजागरण का है। यह अवसर केवल देखने का नहीं, अनुभव करने का है। यह आयोजन केवल इतिहास नहीं, भावनाओं का महासंगम होगा। जहां त्याग की गंगा बहेगी, वैराग्य का दीप जलेगा और हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति के आंसू झिलमिलाएंगे। नमोस्तु शासन जयवंत हो।

गुरु भाइओं का मंगल मिलन शीतलधाम में : मुनि श्री प्रमाण सागरजी ससंघ का मंगल प्रवेश दोपहर तीन बजे
शंका समाधान एवं गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागरजी ससंघ का मंगल विहार विदिशा की ओर चल रहा है। मुनिसंघ की आहार चर्या ज्ञानोदय तीर्थ दीवान गंज में संपन्न हुई। विदिशा से पढ़िए, अविनाश जैन की यह खबर…

विदिशा। शंका समाधान एवं गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागरजी ससंघ का मंगल विहार विदिशा की ओर चल रहा है। मुनिसंघ की आहार चर्या ज्ञानोदय तीर्थ दीवान गंज में संपन्न हुई एवं शंका समाधान तथा रात्रि विश्राम पारस गार्डन सलामतपुर में होकर रविवार को प्रातः प्रवचन सांची दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः8:30 बजे हुए। आहार चर्या उपरांत दोपहर एक बजे सांची से मंगल विहार होकर तीन बजे ईदगाह चौराहे से सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा मंगल अगवानी की जाएगी। मुनिसंघ शीतलधाम पर पहुंचेंगे एवं विदिशा नगर में विराजमान

मुनि श्री सम्भवसागर महाराज ससंघ के साथ गुरु भाईओं का मंगल मिलन होगा। सांयकालीन विश्वप्रसिद्ध शंकासमाधान 6:20 से 7.15 बजे तक शीतलधाम पर होगा।

हमें अपने आत्मस्वरूप का ज्ञान और बोध ही नहीं

इधर, ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज में मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि जीवन उन्हीं का ऊंचा उठता है,जो अपने आपको आगे बढ़ाने के लिये संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने आपसे प्रश्न करो मैं कौन हूं, मेरा क्या है? मैं क्या कर रहा हूं? और मुझे क्या करना चाहिये? उन्होंने कहा कि हमें अपने आत्मस्वरूप का ज्ञान और बोध ही नहीं है। इसलिये जो मैं हूं इसे जानते नहीं, बहुत थोड़े से लोग है, जो अपने जीवन और जीवन के मर्म को पहचानते हैं।

यह शरीर एक चोले के समान है

मुनि श्री ने कहा कि आचार्य कुंद-कुंद स्वामी कहते है कि मैं एक शुद्ध चेतन आत्मा हूं, यह शरीर एक चोले के समान है। यह जो परिचय दिया जा रहा है, वह मैं नहीं वह संसार को भटकाने वाला है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे व्यक्ति नशे की हालत में होता है तो उसे कोई सुधबुध नहीं रहती। उससे भी खराब नशा मोह का होता है, जिसमें मनुष्य अपनी सुधबुध भूल जाता है।

मुनि श्री प्रमाणसागर जी का विदिशा में मंगल प्रवेश 16 नवंबर को : रविवार को आहारचर्या सांची दिगंबर जैन मंदिर में होगी
आचार्य श्री विद्यासागरजी के शिष्य विद्या प्रमाण गुरुकुलम के जनक गुणायतन शंका समाधान के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने राजधानी भोपाल में 8 माह तक लगातार प्रवास कर तथा भोपाल को एक नई सौगात विद्या प्रमाण गुरुकुलम् के रूप में देकर विदिशा की ओर मंगल विहार किया। विदिशा से पढ़िए, यह खबर…

विदिशा। आचार्य श्री विद्यासागरजी के शिष्य विद्या प्रमाण गुरुकुलम के जनक गुणायतन शंका समाधान के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने राजधानी भोपाल में 8 माह तक लगातार प्रवास कर तथा भोपाल को एक नई सौगात विद्या प्रमाण गुरुकुलम् के रूप में देकर विदिशा की ओर मंगल विहार किया। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनि श्री का संघ सहित रात्रि विश्राम सूखी सिंवनिया में होगा एवं 15 नवंबर शनिवार की आहार चर्या ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज में होगी तथा 16 नवंबर को आहारचर्या सांची दिगंबर जैन मंदिर में होकर दोपहर पश्चात विदिशा नगर में मंगल प्रवेश होगा।

यह इस धरती का ही कोई सुयोग्य था…

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया भोपाल के लोग गुरु विछोह की वेदना को महसूस कर रहे हैं। वहीं विदिशा नगर वासियों में अपार उत्साह है अपने गुरुदेव की मंगल अगवानी का। श्री दिगंबर जैन शीतलविहार न्यास श्री सकल दिगंबर जैन समाज एवं मुनि सेवक संघ के सभी सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। इधर, जब विद्यासागर विज्ञान संस्थान एवं विद्याप्रमाण गुरुकुलम् के पदाधिकारियों एवं स्कूल के नन्हे मुन्ने बालकों ने सजल नेत्रों से भावभीनी विदाई दी। तब मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि यह इस धरती का ही कोई सुयोग्य था कि 1995 के बाद जब यहां आना हुआ तो इसका अभयोदय काल आ गया और हम निमित्त बन गए।

अंकुरण के उपरांत अब जिम्मेदारी और ज्यादा है

मुनि श्री ने अपने गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से गुरुकुलम् का यह स्वरूप निखर कर आया है। मुनि श्री ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते कहा कि भावना से ऊपर उठकर कर्तव्य बोध के साथ कार्य करना चाहिए। अब आप लोगों के ऊपर यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और बढ़ गई है। खेत में बीज बोया गया उसका अंकुरण हो गया है। अंकुरण के उपरांत अब जिम्मेदारी और ज्यादा है, खरपतवार से उस अंकुरण को बचाने की तथा समय-समय पर खाद-पानी देकर इसे पुष्ट करने की। उन्होंने कहा कि विगत दिनों आप लोगों ने जो कुछ सीखा और समझा और ग्रहण किया। अब उन सबके प्रयोग करने का समय आ गया है। उसमें सभी को मिल जुलकर के फलवान बनाना है।

निश्चित शुरुआत में कठनाइयां ज्यादा आती हैं

मुनि श्री ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि गुरुकुलम् हमारी कल्पना के अनुरूप आकार ले रहा है तथा आने वाले दिनों में एक वृहद स्वरूप प्राप्त करेगा तथा ये नन्हे मुन्ने बच्चों के भविष्य को संवरेगा। उन्होंने कहा कि यह इन बच्चों का पहला साल है और निश्चित शुरुआत में कठनाइयां ज्यादा आती हैं। गुरुदेव ने मूक माटी लिखा है कि कितना भी कुशल पाक शास्त्री हो उसकी पहली रोटी कच्ची हो ही जाती है। उन्होंने कहा कि यह भले ही यह पहली रोटी है लेकिन, तवा गरम है और अब दनादन रोटियां सिकेंगी और सभी रोटियां फूली-फूली होगी, जो सभी के हृदय को और और आल्हादित करेगी।

आपसी तालमेल को बनाए रखें

मुनि श्री ने कहा कि हम जो छोड़कर जा रहे हैं। उसे आप सभी लोग मिलकर और बड़ा कीजिए। उन्होंने भोपाल गुरुकुलम् की पूरी टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोगों की आपस की एकता सदभाव और समन्वय बना रहना चाहिए। आपसी तालमेल को बनाए रखें तथा गुरुकुलम के नाम पर सभी अपना ईगो को गुरु चरणों में रखकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी का एक ही संकल्प रखें कि हमें अपने इस मिशन को आगे बढ़ाना है।

जितना सानिध्य मिला है, उसमें संतोष करो

मुनि श्री ने कहा कि हमें आप सभी लोगों की भावना और भक्ति में कोई संशय नहीं है। आप लोगों को जितना सानिध्य मिला है, उसमें संतोष करो अब और रुकना संभव नहीं है। आप सभी जानते है कि जैन मुनियों का जीवन शास्त्रों से बंधा हुआ होता है तथा शास्त्रों की आज्ञानुसार ही जीवन आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि दूरी मन की होती है,बाहर की नहीं, आप सभी लोग तो मन से इतने निकट आ चुके हो कि हमें अपने से कहीं दूर जाने ही नहीं दोगे इस अवसर पर महामंत्री अनुभव सराफ ने कहा कि आपने आशीर्वाद दिया और हम लोग इकट्ठे हुए और उसे गुरुकुलम् परिवार का रूप मिला। गुरुदेव अभी तक तो आप थे लेकिन, अब वह समय आ गया है कि हमें आपके बिना इसे आगे बढ़ाना होगा।

टीम भावना के साथ काम करने की भावना व्यक्त की

8 माह का समय कब निकल गया पता ही नहीं चला। उन्होंने गुरुकुलम् परिवार की भावना को सजल नेत्रों से व्यक्त करते हुए कहा कि आप हम सभी को ऐसा आशीर्वाद प्रदान करें कि हम सभी आपकी भावना में खरे उतरें। इस अवसर पर सुरेश जैन आइएएस, राजेश जैन, विनीत गोधा, सैज के प्रशांत जैन, नरेन्द्र जैन टोंग्या, रचना पारख आदि सभी टीम सदस्यों ने टीम भावना के साथ काम करने की भावना व्यक्त की तथा कहा कि हम आपकी भावनाओं पर खरे उतरेंगे।

भोपाल में शिक्षा, समाज और साधना के क्षेत्र में गुणायतन गौरव कार्यक्रम का आगाज : विद्या प्रमाण गुरुकुलम बनेगा देश के जैन बालकों का प्रेरणा केंद्र, 7 से 9 नवंबर तक तीन दिवसीय आयोजन
भोपाल में मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज के सान्निध्य में 7 से 9 नवंबर तक तीन दिवसीय “गुणायतन गौरव कार्यक्रम” आयोजित होगा। विद्यासागर गुरुदेव की प्रेरणा से स्थापित “विद्या प्रमाण गुरुकुलम्” अब जैन बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनकर उभर रहा है। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…

भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महामुनिराज की प्रेरणा से गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने गत वर्ष इंदौर चातुर्मास में जैन समाज के बालकों और युवाओं के लिए एक आदर्श गुरुकुलम् की स्थापना का संकल्प दिया था। उसी प्रेरणा के परिणामस्वरूप भोपाल के अवधपुरी स्थित श्री विद्यासागर इंस्टीट्यूट में “विद्या प्रमाण गुरुकुलम्” की स्थापना की गई, जहाँ समूचे भारतवर्ष से 180 प्रतिभावान बच्चों का चयन कर उन्हें आवास, शिक्षा और संस्कार की समग्र व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने इन बालकों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से 2025 का चातुर्मास भी यहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बच्चों में यह भावना जगाई कि वे केवल संस्कारित नहीं बल्कि देश के “आइकॉन” बनें जो समाज और राष्ट्र दोनों का गौरव बढ़ाएँ।

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि 7 नवंबर को गुरुकुलम् के विभिन्न प्रकल्पों का शिलान्यास, 8 नवंबर को गुणायतन का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन, तथा 9 नवंबर को मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं मुनि श्री संधानसागर महाराज ससंघ की उपस्थिति में पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर देश-विदेश से गुणायतन परिवार की प्रमुख विभूतियाँ उपस्थित रहेंगी जो ज्ञान और संसाधनों से गुरुकुलम् को समृद्ध करेंगी।

3 नवंबर को चूना भट्टी, भोपाल में मुनि श्री प्रमाणसागर और मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज ससंघ का मंगल मिलन हुआ। इसके अतिरिक्त सोमवार, 4 नवंबर को बाबड़िया कला में साधु वाटिका का शिलान्यास प्रवचन उपरांत किया जाएगा। गुणायतन परिवार ने समस्त जैन समाज से इस स्वर्णिम आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।

शांति पाने के लिए मनुष्य को भगवान के चरणों में आना आवश्यक — मुनि श्री प्रमाण सागर : झिरनों जैन मंदिर में मुनि श्री प्रमाण सागर ने कहा — श्रद्धा से ही प्रभु की उपस्थिति का होता है अनुभव
भोपाल के झिरनों स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा कि बाहर के साधन प्राप्त करना सरल है, परंतु भीतर की शांति पाना जीवन का सबसे दुर्लभ लाभ है। उन्होंने भगवान की सच्ची भक्ति और आंतरिक श्रद्धा के महत्व पर प्रकाश डाला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

भोपाल। गुणायतन एवं विद्या प्रमाण गुरुकुलम् के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने शनिवार को झिरनों स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित प्रातःकालीन धर्मसभा में कहा कि “शांति पाने के लिए मनुष्य को भगवान के चरणों में आना आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि बाहर के संसाधनों की प्राप्ति कठिन नहीं, लेकिन भीतर की शांति सबसे मूल्यवान उपलब्धि है।

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि सभा की शुरुआत भगवान नेमीनाथ स्वामी के मस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। तत्पश्चात गणधर विलय विधान संपन्न हुआ। मुनि श्री ने कहा कि भगवान की उपस्थिति का अहसास कोई अन्य नहीं करा सकता — यह हमारे भीतर की श्रद्धा से ही संभव है। मूर्ति के नहीं, मूर्तिमान के दर्शन करो — जिनविम्ब के दर्शन से ही सम्यक दर्शन प्राप्त होता है।

उन्होंने झिरनों मंदिर को आत्मशांति का केंद्र बताते हुए कहा कि “यह स्थान ऐसा है जहाँ बैठते ही ध्यान स्वतः लग जाता है।” मुनि श्री ने कहा कि भगवान की भक्ति में इतने रच-बस जाओ कि तुम्हारे और भगवान के बीच की दूरी समाप्त हो जाए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा — “अर्जुन गुरु के पास था, पर एकलव्य ने गुरु को अपने हृदय में बसाया। अर्जुन को जो नहीं मिला, एकलव्य ने पा लिया।” मुनि श्री ने कहा कि यही अंतर है भगवान के पास जाने और भगवान को अपने भीतर बिठाने में।

कार्यक्रम का संयोजन दि. जैन पंचायत चौक मंदिर भोपाल द्वारा किया गया। अध्यक्ष मनोज जैन बांगा ने अपनी टीम के साथ मुनिसंघ को श्रीफल समर्पित किया और आचार्य श्री से चौक मंदिर आने का निवेदन किया। मुनि श्री का रात्रि विश्राम टी.टी. नगर जैन मंदिर में हो रहा है।

गोमटगिरी तीर्थ में भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक के साथ नया वर्ष 2025 मनाया गया : तीन दिवसीय “उदय” कार्यक्रम “भावनायोग” का समापन
भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक के साथ नया वर्ष 2025 मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ के आशीर्वाद के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय “उदय” कार्यक्रम “भावनायोग” का समापन किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की एक रिपोर्ट…

इंदौर। “नया वर्ष 2025 नई खुशियाँ और नये संकल्प के साथ आगे बढ़ें” यह उद्गार परम पूज्य मुनि श्री प्रमाणसागर महामुनिराज ने गोमटगिरी तीर्थ पर भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक एवं तीन दिवसीय युवाओं को दिए जा रहे मोटीवेशन शिविर “भावनायोग” के समापन पर व्यक्त किए। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया, परम पूज्य मुनि श्री ने युवाओं से संवाद करते हुए सभी को “बचपन” में ले गए और कहा, याद करो उस बचपन में जब आपसे कोई भी गलती हो जाती थी तो आप उन गलतियों को मां-बाप से तथा गुरु जनों से नहीं छुपाते नहीं थे। भोलेपन में सारी बातें बता देते थे, लेकिन अब आप लोग बड़े और समझदार हो गये हो। अपनी बड़ी-बड़ी गलतियों को मां-बाप और गुरुजनों से छिपाने लगे हो। जब कि तुम जानते हो मां-बाप और गुरुजनों को अपनी कमजोरियां बताओगे तो वह आपको सही मार्ग बताऐंगे। उन्होंने लगभग एक घंटे “भावनायोग” के माध्यम से सभी को 2025 नये वर्ष में नए संकल्प, उत्साह के साथ जीवन जीने के तरीके बताए। सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक किया गया

इस अवसर पर संघसत मुनि श्री निर्वेगसागर जी महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज सहित समस्त क्षुल्लक गण मंचासीन थे। भावनायोग के बाद भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक प्रारंभ हुआ। जिसका प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य गुणायतन के शिरोमणि संरक्षक एवं धर्म प्रभावना समिति के महामंत्री हर्ष तृप‌ति जैन परिवार को मिला। बड़ी संख्या में जैन समाज जन उपस्थित हुए। प्रातः 7.30 बजे से “योग” की कक्षा थी। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारियां दी गईं। उसके बाद एक घंटे का भावनायोग मुनि श्री के मुखारविंद से शुभारंभ हुआ। जिसमें युवावर्ग के साथ बड़ी संख्या में इंदौर नगर के नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर इंदौर शहर के दानवीर भरत कुसुम मोदी का नागरिक अभिनंदन किया गया। इसमें श्री बाहुबली दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट धर्मप्रभावना समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज तथा इंदौर के सभी समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शॉल-श्रीफल एवं तिलक के साथ सम्मान किया गया।

ये सभी उपस्थित रहे

इस अवसर पर गुणायतन के कार्याध्यक्ष सुभाष जैन, एनसी जैन दिल्ली, धर्मप्रभावना समिति के अध्यक्ष अशोक रानी डोसी, नवीन आनंद गोधा महामंत्री हर्ष तृप्ति जैन, मुकेश पाटोदी गौम्मटगिरी ट्रस्ट के महामंत्री सौरभ पाटौदी, मुकेश टोंग्या, प्रेम सांवरिया, प्रीतपाल टोंग्या, नकुल पाटोदी, दिलीप गोधा एवं समाज के वरिष्ठ आरके जैन, रनेका डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद, संदीप जैन, मोर्या कैलाश वेद, निर्मल कासलीवाल, मनीष अजमेरा, संजय पाटोदी, पिंकेश टोंग्या, कुशलराज जैन, अनिल जैनको, महावीर जैन, मुक्ता जैन, रानी डोसी, अनामिका बाकलीवाल आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

नागरिक अभिनंदन किया गया

संचालन बाल ब्र. अभय भैया ने किया। श्री सम्मेदशिखर तीर्थ पर गुणायतन द्वारा बनाए जा रहे विशाल तीर्थ के सामने ही भरत मोदी ने विशाल मंदिर एवं आधुनिक धर्मशाला का निर्माण किया है। उस मंदिर एवं धर्मशाला का संपूर्ण संचालन, गुणायतन के हाथों सौंपकर निश्चिंत हो गए। इसी क्रम में लश्करी मंदिर इंदौर का संचालन भी गुणायतन के हाथों सौंप दिया। गुणायतन कमेटी श्री सम्मेदशिखर, धर्मप्रभावना समिति इंदौर तथा जैन समाज इंदौर ने उनके उदारतापूर्ण निर्णय के मद्देनजर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।