Ghuwara – श्रीफल जैन न्यूज़

रोचक शैली में बच्चों ने सीखे संस्कार : जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर का हुआ समापन समारोह
नगर के महावीर जिनालय में 03 से 08 जून 2024 तक आयोजित चतुर्थ जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. गुलाब जैन ने की एवं मुख्य अतिथि उदयपुर से आए पं. राजकुमार शास्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त आमंत्रित अतिथियों एवं विद्वानों का स्वागत सम्मान किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…

घुवारा। नगर के महावीर जिनालय में 03 से 08 जून 2024 तक आयोजित चतुर्थ जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. गुलाब जैन ने की एवं मुख्य अतिथि उदयपुर से आए पं. राजकुमार शास्त्री उपस्थित रहे। इसी के साथ विशिष्ट अतिथियों के क्रम में द्रोणगिरी सिद्धक्षेत्र के मंत्री सनत कुमार कुटौरा, संयुक्त मंत्री निर्मल कुमार बारव, भोयरा मंदिर के अध्यक्ष धनीराम भोंयरा, मंत्री अमर चंद भोंयरा, जिनेश अमरमऊ, महेश जैन मुनीम साब, ऋषि सुनवाहा की उपस्थिति रही।

बच्चों को संस्कारित करने लिए जिन विद्वानों को आमंत्रित किया गया था, उनमें पं.राजकुमार शास्त्री उदयपुर, पं.संजय सिद्धार्थी इंदौर, पं.नीलेश शास्त्री घुवारा, पं.पीयूष शास्त्री खरगौन, पं.दीपक शास्त्री बांसवाड़ा, पं.हर्षित शास्त्री घुवारा, वि.मानसी शास्त्री , वि.दीपिका शास्त्री, वि.अनुभूति शास्त्री , वि.श्रेया शास्त्री घुवारा, वि. लब्धि ने बच्चों को बहुत ही रोचक शैली में अध्ययन कराया।

विद्वानों और बच्चों को हुआ सम्मान

कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चे अंशिका जैन और वाणी जैन के मंगलाचरण नृत्य गीत प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात समस्त आमंत्रित अतिथियों एवं विद्वानों का स्वागत सम्मान किया गया। इसी के साथ वीतराग विज्ञान पाठशाला की संचालिका सरोज जैन का विशेष सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक प्रभारियों में आकांक्षा जैन, सरोज जैन, अमन जैन, प्रशंसा जैन का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। सम्पूर्ण शिविर की व्यवस्थाओं को सूक्ष्म स्तर से देखने वालों में निर्मल जैन, आलोक जैन दाऊ, उत्तम चंद जैन का विशेष सम्मान कमेठी के सदस्यों द्वारा किया गया।

शिविर में प्रतिदिन बच्चों की विभिन्न सामूहिक कक्षाएं, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 220 शिवरार्थियों में से लगभग 170 शिवरार्थियों ने पेपर देकर पुरस्कार प्राप्त किया। शिविर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले शिवरार्थियों के पुरस्कारों की श्रृंखला में शिशुवर्ग में प्रथम स्थान अर्जिका जैन पुत्री डॉ. अरूण जैन, द्वितीय स्थान सिद्धानी जैन पुत्री संजीव जैन, तृतीय स्थान मान्या जैन पुत्री उदय जैन ने प्राप्त किया। बालवर्ग 1 में प्रथम स्थान श्रेयस जैन पुत्र संजीव जैन, द्वितीय स्थान आराध्या जैन पुत्री विकास जैन, तृतीय स्थान आदेश जैन पुत्री मुकेश जैन ने प्राप्त किया। बालवर्ग 2 में प्रथम स्थान दर्श जैन पुत्र आनंद जैन, द्वितीय स्थान श्रेया जैन पुत्री संजीव जैन, तृतीय स्थान अर्हम जैन पुत्र रविन्द्र जैन ने प्राप्त किया।

युवा वर्ग में प्रथम स्थान इशिता जैन पुत्रु विनोद जैन, द्वितीय स्थान आस्था जैन पुत्र पवन जैन, तृतीय स्थान साक्षी जैन पुत्री मनीष जैन ने प्राप्त किया। युगल वर्ग में प्रथम स्थान नेहा जैन पत्नी नीलेश जैन, द्वितीय स्थान मनोरमा जैन पत्नी अजय जैन, तृतीय स्थान सुलेखा जैन पत्नी जिनेन्द्र जैन ने प्राप्त किया। पुरस्कार का सौजन्य जिनेश जैन अमरमऊ परिवार को प्राप्त हुआ। शिविर में प्रमोद जैन, डॉ.अरूण जैन, सुनील जैन इंडेन गैस, सुनील जैन प्रियंका क्लॉथ, शिखर जैन, राजाराम जैन, पदम चंद जैन, अजित जैन, भूपेंद्र जैन सेसई, शैलेश जैन, शिक्षक अरविंद जैन, प्राचार्य संतोष जैन, सेठ उदय चंद, सेठ नवीन कुमार, राजीव पाटन, रत्नेश पनवारी, पं.अखिलेश शास्त्री घुवारा का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में प्रति दिवस के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण भी किया गया। सम्पूर्ण शिविर का संयोजन एवं समापन समारोह का संचालन पं.नीलेश शास्त्री घुवारा के द्वारा किया गया।

द्रोणगिरि के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान के 22 वर्षों से तक रहे अनवरत प्राचार्य : विद्वतरत्न पं.रमेशचंद्र जैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पं. रमेश चंद जी जैन (भौयरा) निवासी घुवारा का असामयिक आकस्मिक दु:खद देह परिवर्तन शांत परिणामों के साथ होने की जानकारी से सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड की समाज व देश के विद्वतवर्ग तथा अनेक संगठन संस्था कमेटियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को सद्गति की कामना की। पढ़िए राजेश जैन रागी की विस्तृत रिपोर्ट…

घुवारा। पं. रमेश चंद जी जैन (भौयरा) निवासी घुवारा का असामयिक आकस्मिक दु:खद देह परिवर्तन शांत परिणामों के साथ होने की जानकारी से सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड की समाज व देश के विद्वतवर्ग तथा अनेक संगठन संस्था कमेटियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को सद्गति की कामना की। पंडित जैन तीर्थ द्रोणगिरि के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान के 22 वर्षों से अनवरत प्राचार्य के पद पर रहकर अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए नैतिक शिक्षा, जैन दर्शन, विधि-विधान, वेदी प्रतिष्ठा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, प्रबंधन, ज्योतिष, वास्तु के शिक्षक के साथ ही अनेक प्रतिभाओं के धनी, सरल सहज मिलनसार व निर्लोभी विद्वान थे, जिन्होंने 1200 से भी अधिक छात्रों को धार्मिक संस्कारों के साथ प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया। ये छात्र देश ही नहीं अपितु विदेश में भी अपनी सेवाएं देकर एवं प्रतिष्ठाओं का दायित्वों को निभाते हुए द्रोणगिरि का यशोगान कर रहे हैं।

बच्चों को बना रहे थे संस्कारित

पंडित जी हरवर्ष छात्रों को सम्मेद शिखर जी की वंदना करवाने ले जाते थे और उनमें जीवनभर बच्चों को पढ़ाने, संस्कारित व स्वावलंबी बनाने की भावना समायी हुई थी। शताधिक विधान प्रतिष्ठाओं को विधि विधान से संपन्न कराने एवं द्रोणगिरि जैन तीर्थ के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व अंतिम सांसों तक भगवान का स्मरण करते हुए शांत परिणामों के साथ इस पर्याय से विदा हो गए।

विद्वानों से करते थे चर्चा

पंडित जी शुरू से ही क्षेत्र के विकास व प्रबंधन संस्थान को ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही अन्य तीर्थों के संरक्षण संवर्धन तथा श्रमण संस्कृति के रक्षार्थ, साधु संतो की चर्याओं के पालनार्थ को लेकर समय-समय पर विद्वानों से चर्चाएं करते थे। पंडित जी का सभी के प्रति अत्यंत वात्सल्य स्नेह सहयोगात्मक अपनत्व रहा है। उनका मार्गदर्शन और सरलतम महान व्यक्तित्व सभी के हृदय पटल पर स्मृतियों में बना रहेगा।

मिलती रहेगी प्रेरणा

पंडित जी के निधन से घुवारा, द्रोणगिरि ही नहीं अपितु बुंदेलखंड और देश की जैन समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। आपका व्यक्तित्व व कृतित्व निश्चित तौर से लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। आपका तीर्थ, धर्मायतन, श्रमण संस्कृति, धर्म व नैतिक संस्कार के प्रति समर्पण के भाव निश्चित ही सद्गति प्रदान करेंगे, ऐसी ही भावना द्रोणगिरि के बडे़बाबा, गुरुदत्तादि भगवंतों से करते हुये भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विद्वतवर्ग के बा. ब्र. पं.जयनिशांत जी टीकमगढ़, सनत कुमार विनोद कुमार रजवांस, पं. डॉ.सुनील संचय ललितपुर, पं.राजकुमार शास्त्री सागर, पं.अशोक बम्हौरी तथा न्यायमूर्ति विमला जैन भोपाल, जैन तीर्थ द्रोणगिरि के अध्यक्ष श्रेणिक मलैया व कपिल मलैया, मंत्री सुनील घुवारा व सनत कुटोरा एवं प्रमोद पाटनी, निर्मल वारव ,नरेन्द्र व्याजू , पूर्व मंत्री भागचन्द पीलीदुकान, प्रबंधन संस्थान के पं. देवेश बलेह प्राचार्य, गुरुदत्त उदासीन आश्रम के अध्यक्ष डा.नारायणदास फौजदार व संतोष घड़ी व मंत्री महेंद्र सिंघई व गजेंद्र मंडी, सिद्धायतन के अध्यक्ष विनोद देवडिया, मंत्री प्रद्युम्न फौजदार एवं आलोक दाऊ, जैन तीर्थ नैनागिरि के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस भोपाल व डा.पूर्णचंद, मंत्री राजेश रागी व देवेंद्र लुहारी एवं वीरेंद्र सिंघई, सुकमाल गोल्डी, सुरेश हल्लू दाऊ,सुखानंद, जैन तीर्थ आहार के अध्यक्ष महेंद्र बड़ागांव,मंत्री राजकुमार पठा, जैन तीर्थ नवागढ़ के मंत्री वीरचन्द्र नैकोरा, जैन तीर्थ खजुराहो के मंत्री राकेश जैन व पूर्व अध्यक्ष शिखर चंद अहिंसा, छतरपुर टाइम्स संपादक सनत जैन, डॉ. सुमतिप्रकाश, नवनीत जैन पत्रकार छतरपुर, पवन घुवारा, भागचंद सतपारा, संतोष सिद्धार्थ प्रेस बड़ा मलहरा, सुनील सुधाकर,एड.अरविन्द रवि, सागर ,पवन मैनेजर द्रोणगिरि आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।