FIR – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन समाज की अचल संपत्ति का फर्जी पट्टा बनाने से आक्रोश : जैन समाज ने दिया उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन’
शहर में एक बार फिर फर्जी पट्टे बनाने का मामला सामने आया है। गत 20 नवंबर को दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल के नेतृत्व में इस बारे में उप जिला कलेक्टर वीरेंद्र मीणा एवं थानाधिकारी करण सिंह से मिला। व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की करवाई गई। गंगापुर सिटी से पढ़िए, यह खबर…

गंगापुर सिटी। शहर में एक बार फिर फर्जी पट्टे बनाने का मामला सामने आया है। घी वाली गली स्थित दिगंबर जैन मंदिर के पास की दिगंबर जैन समाज की अचल संपत्ति जो देवस्थान विभाग राजस्थान जयपुर में रजिस्टर्ड है और इस पर स्थित दुकानों को सन 1963 से दिगंबर जैन मंदिर द्वारा किराए पर दिया गया है। संपत्ति से संबंधित तमाम कागजात जैन समाज के पास मौजूद है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दुकानों की ऊपरी मंजिल पर मंदिर का सेवादार परिवार सहित रह रहा है। इसके बावजूद मंदिर की संपत्ति पर पड़ोस में रह रहे राधेश्याम, रमेश, देवकीनंदन, दिनेश, राजेश मधुबन सुपुत्र स्व. सूरजमल दिगंबर जैन समाज की मंदिर के पास स्थित दुकान की भूमि को गलत रूप से अपनी बताकर तथा अपने मिलने वाले गवाह गिरिराज पुत्र रूपनारायण महाजन और शिवचरण पुत्र मदनलाल के गलत रूप से झूठे शपथ पत्र दिलवाकर पट्टा संख्या 633 दिनांक 4 /5/ 2022 को नगर परिषद से सेटिंग कर प्राप्त कर लिया। नगर परिषद ने भी बिना छानबीन एवं मिली भगत से पट्टा जारी कर दिया।

गत दिनों दिगंबर जैन समाज द्वारा इस दुकान में बिजली की सप्लाई के लिए कनेक्शन का प्रार्थना पत्र विद्युत विभाग में पेश किया गया। जिस पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने आए तो रमेश पुत्र सूरजमल ने एतराज करते हुए कहा कि जिस दुकान पर मीटर लगवा रहे हो वह संपत्ति तो हमारी ह।ै इस समय इसका नगर परिषद से पट्टा प्राप्त कर रखा है। इस पर जैन समाज के पदाधिकारीयों ने इसकी जांच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि इन लोगों ने गुपचुप तरीके से नगर परिषद से मिलजुल कर इसका पट्टा बनवा लिया है। इससे जैन समाज में भारी आक्रोश है।

कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश

उल्लेखनीय है कि गत 20 नवंबर को दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल के नेतृत्व में इस बारे में उप जिला कलेक्टर वीरेंद्र मीणा एवं थानाधिकारी करण सिंह से मिला। थाना अधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस बारे में बातचीत की। राधेश्याम रमेश मधुबन आदि भाइयों ने पुलिस थाने में इस बारे में अपनी गलती स्वीकार करते हुए बहुत ही जल्दी पट्टा खारिज करवाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन 7 दिन उपरांत अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे जैन समाज में आक्रोश का माहौल है।

इन समाजजनों ने दिया ज्ञापन

शुक्रवार को जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल के नेतृत्व में जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य सुभाष जैन पांड्या, नरेंद्र जैन गंगवाल, अरिहंत जैन बोहरा, सुमेर जैन सोनी, डॉ.मनोज जैन, राजेश गंगवाल, नरेंद्र जैन नृपत्या, कृष्णकुमार जैन, मनोज जैन, लोकेश जैन सोगानी, सौरभ जैन गंगवाल, मुकेश गोधा, रमेश जैन शिक्षा अधिकारी, आलोक कबाडी सहित दर्जनों जैन बंधुओ ने उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना से मुलाकात की एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए इस फर्जी पट्टे को तुरंत निरस्त करने की मांग की।

एफआईआर दर्ज करवाई

शुक्रवार को इस बारे में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष की ओर से थाना अधिकारी के समक्ष भी वाद प्रस्तुत किया गया और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की करवाई गई। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि प्रशासन ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की और इस फर्जीपट्टे को रद्द नहीं किया तो जैन समाज जल्दी ही इस बारे में आंदोलनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

जैन प्रतिमाओं के निरादर पर शिवपुरी जैन समाज ने कलेक्टर को दिया ज्ञापनः मध्य प्रदेश के ग्वालियर की घटना से आक्रोश
असामाजिक तत्वों द्वारा ग्वालियर किले पर स्थापित प्राचीन जैन प्रतिमाओं का निरादर करने वाले परिवार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर शिवपुरी जैन समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर की इस घटना से सभी में आक्रोश है। पढ़िए शिवपुरी से मनोज जैन नायक की यह पूरी खबर…

शिवपुरी। असमाजिक तत्वों द्वारा ग्वालियर किले पर स्थापित प्राचीन जैन प्रतिमाओं का निरादर करने वाले परिवार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर शिवपुरी जैन समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्वालियर किला पर तोमर वंश के राजाओं द्वारा निर्मित अति प्राचीन हजारों जैन प्रतिमाएँ स्थापित हैं जो कि पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। ये सभी प्राचीन प्रतिमाएँ स्थापत्य कला की दृष्टि से भी अनमोल धरोहर हैं। यहाँ किले पर इन प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से प्रतिदिन अनेक भक्त जन आते हैं।

प्राचीन प्रतिमाओं का हो रहा निरादर

पिछले कुछ समय से यहाँ पर आने वाले कुछ पर्यटक इन प्राचीन प्रतिमाओं का बहुत ही निरादर कर रहे हैं। यहाँ पर जूते चप्पल पहनकर प्रतिमाओं पर चढ़ जाते हैं। रील बनाते हैं और जैन भगवानों के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं जिसके कारण जैन समाज सहित प्राचीन धरोहर को पसंद करने वाले सभी नागरिकों में बहुत रोष है। अभी हाल ही में एक मगरौनी के एक परिवार ने इस किले का भ्रमण किया था। जिसने जूते चप्पल पहनकर इन प्रतिमाओं पर बैठकर ना केवल फोटो खिंचवाये वरन प्राचीन जैन प्रतिमाओं के लिए बहुत ही घटिया शब्दों का इस्तेमाल रील में कर रहे हैं। इसलिए इस घटना से दुखी होकर जैन समाज द्वारा पूरे भारत में जगह जगह इस परिवार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए जैन समाज द्वारा प्रशासन को ज्ञापन दिये जा रहे हैं।

जैन समाज के संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति जबर्दस्त रहीं

जैन समाज द्वारा जारी विज्ञप्ति में राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रवक्ता महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि आज शिवपुरी कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देते समय संयोजक हरिओम जैन, छत्री मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश जैन, महावीर जिनालय के महामंत्री चंद्र सैन जैन, सकल जैन समाज महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश जैन, पुरानी शिवपुरी जिनालय के अध्यक्ष वाय के जैन, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एस के चौहान, संजीव बांझल पत्रकार, वात्सल्य समूह के सचिव अजय जैन, पं अशोक जैन रन्नौद, पं ऋषभ जैन, दिनेश जैन मुरैना, स्याद्वाद युवा क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महेन्द्र जैन रावत, मुकेश जैन पत्रकार, शैलेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, पत्रकार आरती जैन, हिंदू महासभा के रामदास महाराज, संजय जैन, संतोष जैन, शिक्षक ऋषभ जैन, विवेक जैन एवं सनी जैन वकील, सतीश जैन, देवेंद्र जैन, भीकम चंद्र जैन, रतन जैन, शुभम जैन, अनूप जैन, प्रदीप जैन सहित जैन समाज के अनेक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन प्रवक्ता महेन्द्र जैन भैयन ने किया। जिला कलेक्टर शिवपुरी की ओर से ज्ञापन अपर कलेक्टर श्री दिनेश शुक्ला जी ने ग्रहण किया। सभी का आभार व्यक्त संयोजक हरिओम जैन के द्वारा किया गया।