fedretionof humad jain samaj – श्रीफल जैन न्यूज़

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की सातवीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: सम्मेद शिखरजी यात्रा आदि कार्यक्रम पर हुई चर्चा
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सातवीं गूगल मीट हुई। इसमें समाज के विभिन्न कार्यों की समीक्षा से लेकर कई नए कार्यक्रमों की प्रस्तावना तैयार की गई। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्र से समाजजनों ने जुड़कर अपनी बात रखी। पदाधिकारियों ने भी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पढ़िए बांसवाड़ा से यह खबर…

बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सातवीं गूगल मीट विपिन गांधी की अध्यक्षता तथा महेंद्र बंडी के संयोजन में हुई। प्रारंभ में भक्तामर काव्य के पाठ के साथ बैठक प्रारंभ हुई। 22नवंबर की सभा की कार्रवाई का वाचन महेंद्र बंडी ने किया। जिसका अजीत कोठिया संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने अनुमोदन किया तथा महेंद्र जैन में समर्थन के साथ सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से पारित किया। तरड़गांव महाराष्ट्र में हुई वार्षिक आमसभा पर रिपोर्ट पूर्व अध्यक्ष डॉ.श्रेणिक शाह एवं महामंत्री महेंद्र बंडी ने पढ़ी। इसे अब तक के श्रेष्ठ अधिवेशनों में से एक बताया गया। गुजरात प्रोविंस में हूमड़ संपर्क अभियान पर पूर्व अध्यक्ष वसंत दोशी ने रिपोर्ट पेश की।

फेडरेशन के प्रस्तावित संविधान संशोधन पर रिपोर्ट दी

सजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना पर सभी कपल को फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा वर-वधू दोनों पक्षों को प्रशस्ति पत्र देना और सम्मानित करना तय किया गया। धरियावाद राजस्थान में नंदनवन में हूमडों की 18 गौत्र देवियों और उनके गोरजी 9 खेडूआओं की गौत्र देवियों की कुल 27 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा 10,11,12 मई 2025 को प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जी के आचार्यत्व में करवाना प्रस्तावित किया गया। 1000 लोगों की शाश्वत तीर्थ सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखरजी की यात्रा के लिए तिथि 13 सितंबर 2025 प्रस्तावित की गई। हूमड़ वाणी पर समीक्षा महेंद्र जैन तथा प्रभारी अजीत कोठिया ने की। हूमड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन पर सूचनाएं दी गई। तरड़गांव वार्षिक साधारण सभा में फेडरेशन के प्रस्तावित संविधान संशोधन पर संजय भांचावत ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मध्यप्रदेश में सजातीय विवाह प्रोत्साहन पर सूचनाएं दी

नवंबर से फरवरी 2025 तक का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत ने प्रस्तुत किया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा कौशल्या पतंग्या तथा राजस्थान प्रोविंस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ. निधि जैन ने हूमड़ बहनों और महिला मंडल संबंधी जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि मध्यप्रदेश प्रोविंस चेयरमैन दीपक भूता ने मध्य प्रदेश में सजातीय विवाह प्रोत्साहन पर सूचनाएं दी। राजस्थान प्रोविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा ने अधिवेशनों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति को आवश्यक बताया। सम्मेद शिखर सफाई अभियान में मिहिर गांधी के सहयोग की सभी ने करतल ध्वनि से सराहना की।

समाज के सर्वांगीण विकास पर सार्थक कार्य योजना बनाई

आयोजन को मधु कोठारी, सचिव शाह, विजय जैन, प्रवीण जैन, सुशील शाह, ज्योत्सना दोशी, महेंद्र जे शाह, अजीत कोठिया, संजय भांचावत, धनपाल जैन, शरद पानोत, सहित सभी सदस्यों ने संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हंसमुख जैन गांधी, डॉ. श्रेणिक शाह, सुरेंद्र चांपावत, सुश्रुत शाह, वसंत दोशी, अजीत कोठिया तथा विपिन गांधी उपस्थित थे। संचालन महेंद्र बंडी ने किया। आभार डॉ. निधि गांधी एवं विपिन गांधी ने माना। सवा दो घंटे चली मैराथन बैठक में फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के सर्वांगीण विकास पर सार्थक कार्य योजना निर्धारित की गई।