Eulogy – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य श्री धर्मसागर जी का 113 वां अवतरण दिवस मनाया : आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने दीक्षा गुरु को स्मरण कर उनका गुणानुवाद किया
प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी की अक्षुण्ण मूल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर संघ सानिध्य में आचार्य श्री धर्मसागर जी का 113 वां अवतरण दिवस गुरु भक्तों ने मनाया। इस अवसर पर आचार्य श्री धर्मसागर विधान का पूजन किया गया। निवाई से पढ़िए, राजेश पंचोलिया इंदौर की यह खबर…

निवाई। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी की अक्षुण्ण मूल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर संघ सानिध्य में आचार्य श्री धर्मसागर जी का 113 वां अवतरण दिवस गुरु भक्तों ने मनाया। इस अवसर पर आचार्य श्री धर्मसागर विधान का पूजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने दीक्षा गुरु को स्मरण कर उनका गुणानुवाद कर बताया कि आज ऐसे भव्य पुण्यात्मा को स्मरण करने का दिन है। जिनके जन्म दिवस और समाधि दिवस पर तीर्थंकर भगवान का कल्याणक दिवस था और जो श्रमण परंपरा के गौरव प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी की मूल परंपरा में तृतीय पट्टाधीश बने। गंभीरा में सन 1914 में श्री धर्मनाथ भगवान के केवल ज्ञान कल्याणक दिवस पर जन्मे चिरंजीलाल जी का प्राथमिक जीवन संघर्ष तथा निर्माेहता के साथ बीता। मात्र 15 वर्ष की उम्र में शुद्ध जल के नियम 30 वर्ष की उम्र में क्षुल्लक तथा 38 वर्ष की उम्र में मुनि दीक्षा ली।

साधु जीवन के 43 वर्षाें में 76 दीक्षा दीं

संयोग देखिए कि श्री धर्मनाथ भगवान के कल्याणक पर जन्मे आपकी मुनि दीक्षा बाद नाम भी भगवान के नाम पर ही मुनि श्री धर्मसागर जी किया गया। सन 1969 में आप द्वितीय पट्टाधीश आचार्य श्री शिवसागर जी की समाधि के बाद तृतीय पट्टाधीश बनाए गए। साधु जीवन के 43 वर्षाें में आपने 76 दीक्षा दीं। जिसमे आचार्य पदारोहण पर 11 भव्य प्राणियों को दीक्षा दी। जिसमें हमें भी मुनि दीक्षा देकर हम पर उपकार किया। यह मंगल देशना आचार्यश्री वर्धमान सागर जी ने श्री धर्म सागर विधान के पूजन पर प्रगट की।

113 वां वर्ष वर्धन अवतरण दिवस

पवन बोहरा के अनुसार वर्तमान में आचार्य श्री वर्धमान सागर, आर्यिका श्री शुभमति माताजी सहित 6 शिष्य एवं शिष्या धर्म प्रभावना कर रहे हैं। आज आपका 113 वां वर्ष वर्धन अवतरण दिवस है। सन 1987 में आपकी समाधि श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के केवल ज्ञान कल्याणक के दिन सीकर में हुई थी।

राजस्थान के जैन संत 32 संत श्री त्रिभुवन कीर्ति ने अपने रास में रोमांचक घटनाओं को संजोया: राजस्थान के जैन संतों की परंपरा में श्रेष्ठ विद्वान थे त्रिभुवन कीर्ति
राजस्थान के जैन संत व्यक्तित्व और कृतित्व श्रंखला में राजस्थान की धरती पर हुए जैन संतों ने बहुत सा साहित्य रचा। वही साहित्य आज गुरु-शिष्य परंपरा का अलग महत्व प्रतिपादित कर रहा है। सभी संतों ने अपने गुरु की वंदना में गीत, रास और छंद आदि लिखे हैं। जैन धर्म के राजस्थान के दिगंबर जैन संतों पर एक विशेष शृंखला में 32वीं कड़ी में श्रीफल जैन न्यूज के उप संपादक प्रीतम लखवाल का संत श्री त्रिभुवन कीर्ति के बारे में पढ़िए विशेष लेख…..

इंदौर। राजस्थान के जैन संत व्यक्तित्व और कृतित्व श्रंखला में राजस्थान की धरती पर हुए जैन संतों ने बहुत सा साहित्य रचा। वही साहित्य आज गुरु-शिष्य परंपरा का अलग महत्व प्रतिपादित कर रहा है। राजस्थान में ऐसे ही एक और संत हुए हैं। त्रिभुवन कीर्ति। त्रिभुवनकीर्ति भट्टारक उदयसेन के शिष्य थे। उदयसेन रामसेनान्वय तथा सोमकीर्ति, कमलकीर्ति तथा यशः कीर्ति की परंपरा में से थे। जीवंधररास, जंबूस्वामीरास ये दो रचनाएं इनकी मिली हैं। जीवंधररास को कवि ने कल्पवल्ली नगर में संवत 1606 में समाप्त किया था। इस संबंध में ग्रंथ की अंतिम प्रशस्ति इस प्रकार है।

नंदीयउ गछ मझार, रामसेनान्वयि हवा।

श्री सोमकीरति, विजयसेन, कमलकीरति, यशकीरति हवउ।।

तेह पाटि प्रसिद्ध, चारित्र भार धुरंधरो।

वादीय भंजन वीर, श्री उदयसेन सूरीश्वरो।।

प्रणमीय हो गुरु पाय, त्रिभुवनकीरति इस वीनवइ।

देयो तह्म गुणग्राम अनेरो कांई वांछा नहीं।।

कल्पवल्ली मझार, संवत सोल छहोत्तरि।

रास रचउ मनोहारि,रिद्धि हयो संघह धरि।।

इस रास की प्रति जयपुर के तेरहपंथी बड़ा मंदिर के शास्त्र भंडार में एक गुटके के 129 से 151 तक संग्रहित है। प्रत्येक पत्र में 19 पंक्तियां तथा प्रति पंक्ति में 32 अक्षर है। प्रति 1643 पौष वदी 11 के दिन आसपुर शांतिनाथ चैत्यालय में लिखी गई थी। प्रति शुद्ध एवं स्पष्ट है। प्रस्तुत रास में जीवंधर का चरित्र वर्णित है। जो पूर्णतः रोमांचक घटनाओं से युक्त है। जीवंधर अंत में मुनि बनकर घोर तपस्या करते हैं और निर्वाण प्राप्त करते हैं। रचना की भाषा राजस्थानी है। जिस पर गुजराती का प्रभाव है। रास में दूहा, चौपाई, वस्तुबंध, छंद ढाल एवं रागों का प्रयोग किया गया है