Epic – श्रीफल जैन न्यूज़

तन की शुद्धि जल से, चेतन की शुद्धि भावों से होती है: आचार्य श्री विमर्शसागर जी ने जैन मिलन विहार में किया धर्मसभा को संबोधित
मुज़फ़्फ़रनगर की पावन धर्मधरा पर 35 पिच्छीधारी संयमियों के साथ आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपूर्व धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। जैन मिलन विहार में उपस्थित विशाल धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि जिनेंद्र देव कहते हैं कि एक गृहस्थ श्रावक को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। मुजफ्फरनगर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

मुज़फ़्फ़रनगर (उप्र)। जीवन है पानी की बूंद महाकाव्य के मूल रचनाकार आचार्य श्री विमर्शसागर जी दिगंबर जैन परंपरा में सर्वश्रेष्ठ साधक एवं विशाल चतुर्विध संघ के अधिनायक संघ शिरोमणि अद्वितीय संत हैं। मुज़फ़्फ़रनगर की पावन धर्मधरा पर 35 पिच्छीधारी संयमियों के साथ आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपूर्व धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। जैन मिलन विहार में उपस्थित विशाल धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि जिनेंद्र देव कहते हैं कि एक गृहस्थ श्रावक को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। बंधुओ! आप जन्म से लेकर आज तक तन अर्थात् शरीर को स्नान कराते आए हैं। ध्यान रखो, जल से शरीर की शुद्धि हो सकती है किंतु यदि आपको अपने चेतन को शुद्ध करना है तो वह बाहरी जल से शुद्ध नहीं होगा, चेतन शुद्धि के लिए आपको शुभ-शुद्ध भावजल की आवश्यकता है। भाव शुद्धि के बिना तीन काल में भी आपके चेतन-आत्मा की शुद्धि नहीं हो सकती। बंधुओ शरीर तन को स्नान कराते हुए तो अनादि काल बिता दिया। अब एक बार अपने भावों को संभालकर भावशुद्धि द्वारा अपने चेतन आत्मा को स्नान करा लो, आपकी आत्मा भी परमात्मा हो जाएगी।

जल को छानकर ही उपयोग करना चाहिए

जल की महत्ता बताते हुए आचार्य श्री ने कहा जिनेंद्र भगवान ने पानी की एक बूंद में असंख्यात जीव बतलाए हैं, वर्तमान में वैज्ञानिक भी एक बूंद पानी में 36,450 जीव बताते हैं। बंधुओं! आप प्रतिदिन स्नान करते हैं, छने हुए जल से या बिना छने जल से। विचार करना, आपने अनछने जल से स्नान कर लिया। आपने अपने शरीर की शुद्धि की है या शरीर को अशुद्ध कर लिया। आपकी जेब में रूमाल हो या न हो लेकिन, पानी छानने का छन्ना अवश्य होना चाहिए। पानी छानने का छन्ना आपके अहिंसक होने का प्रतीक है। अहिंसा धर्म का पालक अवश्य ही पानी छानकर ही प्रयोग करेगा। आपके पास छन्ना है तो समझ लेना आपके पर चारों अनुयोगों के शास्त्र है, क्योंकि आपके पास अहिंसा धर्म का आचरण है।

इस तरह रहेगा विहार का मार्ग

3 दिसंबर की मध्याह्न बेला में आचार्य श्री विमर्श सागर जी ससंघ जैन मिलन विहार कॉलोनी से पद विहार करते हुए नंदगांव में पदार्पण करेंगे। 4 दिसंबर की प्रातः बेला में आचार्य संघ की आहार चर्या नंदगांव में ही होगी। 4 दिसंबर को मध्याह्न बेला में आचार्य श्री विमर्शसागर जी अतिशय क्षेत्र वहलना में पदार्पण करेंगे, जहां उन्हीं के सानिध्य में आचार्य विमर्श सागर प्रवचन सभागार का लोकार्पण किया जाएगा। शाम को आचार्य संघ पद‌विहार करते हुए ग्राम तावली पहुं‌चेंगे।

24 घंटे में एक कार्य स्वार्थ रहित होकर अवश्य करें : आचार्य श्री विमर्शसागर जी ने कहा-जीवन संवर जाएगा
जीवन है पानी की बूंद महाकाव्य के मूल रचनाकार आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपने विशाल चतुर्विध संघ (30 पिच्छी) के साथ प्रथम बार प्राचीन धर्मनगरी रामपुर मनिहारान पधारे। सहारनपुर से पढ़िए, सोनल जैन की खबर…

सहारनपुर। जीवन है पानी की बूंद महाकाव्य के मूल रचनाकार आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपने विशाल चतुर्विध संघ (30 पिच्छी) के साथ प्रथम बार प्राचीन धर्मनगरी रामपुर मनिहारान पधारे। 27 अक्टूबर को धर्मनगरी सहारनपुर से चातुर्मास के बाद पद‌विहार करते हुए 31 अक्टूबर को आचार्य गुरुवर चतुर्विध संघ सहित रामपुर मनिहारान में आए। प्रातः बेला में सकल जैन समाज के साथ संपूर्ण नगरवासी जनों ने आचार्य संघ की भव्य मंगल अगवानी करते हुए जैन मंदिर के दर्शन कराते हुए कन्या विद्यालय के प्रांगण में पदार्पण कराया।

स्थानीय जैन समाज एवं आगन्तुक भक्तों से भरी धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य भगवन ने कहा आज आपको मन,वचन और यह देह प्राप्त हुई है। यह आपके ही पूर्वोपार्जित पुण्योदय का फल है। आपको आज धन-वैभव प्राप्त हुआ। वह भी पुण्य का फल है। याद रखो-पुण्य के फल से आपको सांसारिक धन संपदा प्राप्त हो सकती है किन्तु यदि आपको धर्म चाहिए तो वह मात्र पुण्य से प्राप्त नहीं होगा।

मानव धर्म की खोज कर रहा

धर्म यदि चाहिए तो वह पुष्य के साथ-साथ पुरुषार्य से प्राप्त होगा।1 नवम्बर को आचार्यश्री ने अपने मंगल उपदेश में कहा कि आज हर मानव धर्म की खोज कर रहा है, धर्म के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहा है किन्तु प्रभु तीर्थंकर महावीर स्वामी कहते हैं कि धर्म कहीं बाहर नहीं मिलेगा। धर्म अपनी ही आत्मा में सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र के रूप में मिलता है लेकिन, ध्यान रहे वह धर्म सच्चे देव-शास्त्र गुरु के आश्रय के बिना भी कभी प्राप्त नहीं होता। इसीलिए सच्चे धर्माभिलाषी मानव को सच्चे देव-शास्त्र गुरु की शरण में रहकर समीचीन रत्नत्रय धर्म की प्राप्ति करना चाहिए।

जन्म और जीवन सफल

आचार्य श्री विमर्शसागर जी का विशाल चतुर्विध संघ तीन दिन तक रामपुर मनिहारान के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्रवास करते हुए नगरवासियों को धर्मलाभ प्रदान कर रहे हैं। नगर के इतिहास में प्रथम बार इतना विशाल चतु‌र्विध का पदार्पण हुआ है। जैन-अजैन सभी श्रद्धालु गण प्रातः मध्याह्न, संध्या और रात्रि बेला में संघ की सेवा करते हुए अपने जन्म और जीवन को सफल कर रहे हैं।

3 नवंबर को ननौता में होगा ससंघ का प्रवेश

2 नवम्बर, रविवार को धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन स्वार्थ में ही बिता देता है। कोई बिरला ही स्वार्य मुक्त जीवन जी पाता है, संत जीवन स्वार्थ से रहित होता है। स्वार्थ में मनुष्य अकरणीय कार्य भी कर बैठता है। यदि आप जीवन में आनंद चाहते हैं, धर्म को प्राप्त करना चाहते है तो 24 घंटे में एक कार्य ऐसा अवश्य करें जो स्वार्थ से रहित हो, आपका यह एक कार्य ही आपके पूरे जीवन को संवार लेगा। मानव

3 नवम्बर सोमवार की प्रातः बेला में आचार्य श्री ससंघ रामपुर मनिहारान से पद विहार करते हुए ननौता नगर में प्रवेश करेंगे। 3 नवंबर को ननौता, 6 नवंबर को जलालबाद और 9 नवंबर को शामली पहुंचेंगे।

ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी ने दी : आचार्य श्री विद्यासागर जी को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि प्रदान की
इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। ब्रिटिश नेशनल यूनिवर्सिटी क्वीन ऑफ मैरी यूनाइटेड किंगडम स्टेट ऑफ अमेरिका द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी द्वारा रचित महाकाव्य मूक माटी पर गुरुदेव को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर ( डी. लिट.) की उपाधि से अलंकृत किया गया है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह सम्पूर्ण भारत वर्ष के जैन समाज के लिए बहुत गर्व की बात है।