entire Jain community – श्रीफल जैन न्यूज़

साधु संत देश की धरोहर उनकी सुरक्षा प्रथम कर्तव्य : सकल जैन समाज की मौन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम 25 को
उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में 20 मई को आचार्य श्री विद्यासागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री उपशम मति माताजी एवं आर्यिका श्री श्रुत मति माताजी की दुर्घटना में असामयिक समाधि मरण से संपूर्ण भारत वर्ष का जैन समाज अत्यंत दुखी एवं आक्रोशित है। इसके विरोध स्वरूप मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवं अनंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में एक विनयांजलि सभा की गई। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह खबर…

इंदौर। उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में 20 मई को आचार्य श्री विद्यासागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री उपशम मति माताजी एवं आर्यिका श्री श्रुत मति माताजी की दुर्घटना में असामयिक समाधि मरण से संपूर्ण भारत वर्ष का जैन समाज अत्यंत दुखी एवं आक्रोशित है। इसके विरोध स्वरूप मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवं अनंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में एक विनयांजलि सभा की गई। मुनि श्री ने कहा कि इस प्रसंग से आप सभी अवगत है। कमी कहां पर हो रही है, उसको सुधारना जरूरी है। जैन साधु संत सभी जीवों के कल्याण की भावना रखते हैं, सबके हित की बात सोचते हैं। हम इसे घटना नहीं मान सकते, ये कुछ संगठनों की सोची समझी रणनीति के तहत हुआ है। साधु संत देश की धरोहर है, उनकी सुरक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। अहिंसा के पथिक सुरक्षित हो। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि जैन साधु-संतों के साथ हो रही दुखद दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे देश में सोमवार 25 मई को प्रातः 8 बजे कलेक्टर को मौन रैली निकाल कर ज्ञापन दिए जाएंगे। इंदौर में भी सकल जैन समाजजन प्रातः 8 बजे राजबाड़ा पर एकत्रित होंगे। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों और महिलाएं केसरिया साड़ी में, हाथों में संदेश की तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय तक जाएंगी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। शुक्रवार को इस विनयांजलि सभा में समाज श्रेष्ठी संतोष जैन, आनंद गोधा, डीके जैन, नवीन गोधा, राजीव जैन पार्षद, जेनेश झांझरी, सुदीप जैन, डीके जैन (सेनि डीएसपी) आदि ने भी विनयांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनामिका बाकलीवाल, सारिका जैन, रेखा जैन, अनिल जैन जैनको, आरके जैन (एक्स), रितेश पाटनी सहित कई मंदिरों के अध्यक्ष-मंत्री उपस्थित थे। संचालन सचिन जैन (उद्योगपति) ने किया एवं आभार ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप पीसी जैन ने माना।

गुस्सा आए तो रुको गलती हो तो झुक जाओ : राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी ने सनावद में दिया प्रेरक संदेश
सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रवचनमाला के प्रथम दिवस पर राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को क्रोध संयम, क्षमा और सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाई। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…

सनावद। सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रवचनमाला के प्रथम दिवस पर राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को क्रोध संयम, क्षमा और सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाई। महाराज जी ने कहा कि क्रोध बाहर से नहीं आता। हम खुद अपने भीतर पैदा करते हैं। विवेक चला जाए तभी गुस्सा आता है। महाराज जी ने प्रवचन में जोर देकर कहा कि स्वर्ग उन्हीं के लिए है, जो अपने गुस्से पर काबू रखते हैं और दूसरों की गलतियों को माफ कर देते हैं। उन्होंने व्यावहारिक संकल्प सुझाते हुए कहा कि पहला संकल्प लो कि क्रोध नहीं करेंगे। गुस्से का बहाना मत ढूंढो, बल्कि गुस्सा न करने का बहाना ढूंढो।

क्रोध पर विजय के सरल सूत्र

महाराज जी ने क्रोध नियंत्रण के कुछ आसान नियम बताए। सुबह आंख खुलते ही गुस्सा न करें। घर से बाहर जाते या अंदर आते समय मुंह फुलाकर न आएं। भोजन, शयन या बातचीत के समय कभी क्रोध न करें। गुस्सा केवल सुधार के लिए जायज है, अन्यथा नहीं।

क्षमा और मुस्कान की महिमा

महाराज जी ने क्षमा को सबसे बड़ा गुण बताते हुए कहा कि एक ‘सॉरी’ कह देने से बड़े-बड़े विवाद खत्म हो जाते हैं। उन्होंने मुस्कान पर जोर देते हुए दृष्टांत दिया कि फोटो खिंचवाते समय 3-4 सेकंड मुस्कुराते हैं तो फोटो सुंदर आता है। यदि यही मुस्कान हमेशा चेहरे पर रहे तो जिंदगी कितनी सुंदर हो जाएगी।

उन्होंने सलाह दी कि हमेशा मुस्कुराते रहें, जिससे भी बात करें मुस्कुराकर करें। मोबाइल पर बात करते समय भी गुस्सा न करें। भगवान उन्हीं से प्रेम करते हैं, जो दूसरों के प्रति दयावान होते हैं।

सही नजरिए से देखें तो दुख भी सुख लगेगा

इससे पूर्व डॉ. मुनिश्री शांतिप्रिय सागर जी ने कहा कि परमात्मा ने सांसें दी हैं, इसलिए जीवन को आनंद से जिएं। संसार में सम्मान-अपमान दोनों हैं, विपत्ति आए तो आपत्ति न करें। उन्होंने उदाहरण दिया कि दूध फट जाए तो निराश वही होता है जो रसगुल्ला बनाना नहीं जानता। मुनिश्री ने सम्यक दृष्टि पर बल देते हुए कहा कि सही नजरिए से देखें तो दुख भी सुख लगेगा गलत नजरिए से सुख भी दुख। कार्यक्रम में भागचंद जैन और अनिता जैन को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष अनिता जैन ने गुरुवंदना की, जबकि आभार भागचंद जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर के सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह प्रवचनमाला जैन समाज में क्रोध-क्षमा जैसे विषयों पर आत्म-सुधार का मजबूत संदेश दे रही है, जो आज के तनावपूर्ण जीवन में बेहद प्रासंगिक है।