Digambar Jain Social Parliament श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

क्या इस्तीफे से निकल पाएगा समाधान : इस्तीफे से ज्यादा जरूरी है चुनाव प्रक्रिया का समाधान
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद में चल रहा संग्राम चर्चा का विषय बनकर रह गया है। इस्तीफा देना चाहिए, ये बातें हो रही हैं लेकिन क्या इस संग्राम का हल इस्तीफा ही है और क्या इस्तीफे के बाद यह विवाद थम जाएगा ? अजमेर में दो गुटों को एक कर दिया गया। चार महीने बाद फिर संग्राम हुआ और इतना हुआ कि संत भवन पर दोनों गुटों ने अपना-अपना ताला लगा दिया। इंदौर संग्राम का हल इस्तीफा होने के बाद भी हो जाएगा, इस पर भी शंका बनी हुई है। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज के दीपक जैन की विशेष अपील

इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद में चल रहा संग्राम चर्चा का विषय बनकर रह गया है। इस्तीफा देना चाहिए, ये बातें हो रही हैं लेकिन क्या इस संग्राम का हल इस्तीफा ही है और क्या इस्तीफे के बाद यह विवाद थम जाएगा ? अजमेर में दो गुटों को एक कर दिया गया। चार महीने बाद फिर संग्राम हुआ और इतना हुआ कि संत भवन पर दोनों गुटों ने अपना-अपना ताला लगा दिया। इंदौर संग्राम का हल इस्तीफा होने के बाद भी हो जाएगा, इस पर भी शंका बनी हुई है। दोनों गुट के अध्यक्षों को इस्तीफे हो गए तो इसके बाद चुनाव प्रक्रिया कौन करवाएगा? इस्तीफे के बाद संसद के बने संविधान के अनुसार कौन सा गुट चुनाव करवाएगा? अगर दोनों गुट को छोड़ कर कोई अन्य चुनाव करवाता तो क्या वह संविधान के अनुसार होगा?  अगर संविधान के अनुसार नहीं हुआ तो फिर वही स्थिति बनेगी जो अभी है। इस्तीफे से पहले वोटर लिस्ट बने और चुनाव किस प्रक्रिया से हो, यह मंदिर का प्रतिनिधि करे। समाज का प्रत्येक व्यक्ति वोट डालकर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा कैसे बने, जब तक स्पष्ट नहीं होगा सही मायने में संसद के संग्राम का कोई हल नहीं है। दोनों गुटों ने इस्तीफा दे दिया तो फिर तीसरा कौन व्यक्ति आ करके चुनाव को निष्पक्षता के साथ कर सकता है, ऐसा विश्वास समाज को कौन देगा? अगर पूरे घटनाक्रम को समझें तो संसद के इस संग्राम का हल इस्तीफा नहीं है, बल्कि समुचित चुनाव प्रक्रिया है और चुनाव प्रक्रिया पर समाज को, समाज के वरिष्ठ जनों को चिंतन करना चाहिए। इंदौर जैन समाज का प्रत्येक व्यक्ति सोचे कि जो समाचार व्हाट्सएप से आता है, वह कितना सच है और कितनी अफवाह? हमें सच को स्वीकार करना पड़ेगा कि किसी भी लड़ाई का अंत इस्तीफा नहीं है। ये परिस्थितियों क्यों बनीं, अगर इस पूरे घटनाक्रम को देखा जाए तो यह निकल कर आएगा कि जब तक चुनाव प्रक्रिया दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक स्थाई समाधान नहीं है। चुनाव प्रक्रिया कैसी होगी, इसका निष्कर्ष निकालने के लिए संतों के पास पहुंचकर अपनी बात रखें और संत समाज आशीर्वाद दे कि आप अपनी चुनाव प्रक्रिया सही करके समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों और संस्कार-संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करें। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज, मुनि पूज्य सागर महाराज संसद के संग्राम को लेकर अपना मार्गदर्शन दे चुके हैं। अगर वास्तव में समाज बंधु संग्राम को विराम देना चाहते हैं तो निश्चित रूप से दोनों गुटों के लोगों को बैठ करके चुनाव प्रक्रिया को स्पष्ट कर लेना चाहिए क्योंकि अगर दोनों के इस्तीफा देने के बाद चुनाव प्रक्रिया कौन कराएगा, इस पर संशय बना रहा तो निश्चित रूप से यह समाज के लिए अधिक घातक सिद्ध हो सकता है और इससे उलझन और बढ़ सकती है। इसलिए पहले यह तय कर दिया जाए कि चुनाव प्रक्रिया कैसे होगी, कौन कराएगा और किस संविधान के अनुसार होगी। नहीं तो समाज की स्थिति और गंभीर होती जाएगी। चलिए यह भी मान लिया जाए कि इस्तीफे से समाधान निकल जाएगा तो फिर इस्तीफे के बाद चुनाव प्रक्रिया कैसे की जाएगी और कौन कराएगा, इसका स्पष्टीकरण भी होना अत्यंत आवश्यक है। यह भी संभव है कि अगर चुनाव की प्रक्रिया और चुनाव करने वाला व्यक्ति भी दोनों गुटों को या किसी एक गुट को मंजूर नहीं हुआ तो फिर क्या स्थिति होगी? इसलिए संसद की एक साधारण बैठक हो और उसे बैठक में यह निर्णय किया जाए कि इस्तीफे के बाद चुनाव प्रक्रिया और चुनाव करने वाला व्यक्ति कौन होगा, तो निश्चित रूप से संभव है कि एक ऐसा समाधान सामने आ जाए जो आने वाले समय में भी ऐसे गहन विवाद से बचा सकता है। याद रखें, सभी लोग स्थिति के पीछे पड़े हुए हैं पर वास्तव में यह ठीक नहीं है ।स्थिति के पहले चुनाव प्रक्रिया पर भी चर्चा होनी चाहिए, जैसे मकान बनाने के पहले हम मकान का नक्शा तैयार कर लेते हैं, उसी प्रकार अगल चुनाव का कैसे होगा, इसकी प्रक्रिया भी हमें अभी से तैयार कर लेनी होगी।

28 जुलाई को होगा गोमटगिरी पर वृक्षारोपण : वृक्षारोपण के लिए मशीनों से गड्ढों का कार्य प्रगति पर
गोमटगिरी पर 28 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण हेतु दो मशीनों से गड्ढों का कार्य प्रगति पर है। कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश व महामंत्री डीके जैन के समन्वय से सभापति राजेंद्र राठोर ने गोमटगिरी का दौरा कर हर संभव सहयोग करने का वादा किया। तलहटी के तालाब का गहरी करण भी नगर निगम करेगा, इसके साथ ही बावड़ी का सफाई कार्य भी हो रहा है। पढ़िए यह रिपोर्ट…

इंदौर। गोमटगिरी पर 28 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण हेतु दो मशीनों से गड्ढों का कार्य प्रगति पर है। कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश व महामंत्री डीके जैन के समन्वय से सभापति राजेंद्र राठोर ने गोमटगिरी का दौरा कर हर संभव सहयोग करने का वादा किया। तलहटी के तालाब का गहरी करण भी नगर निगम करेगा, इसके साथ ही बावड़ी का सफाई कार्य भी हो रहा है।

अभी तक सात सौ गड्ढे करवा चुके हैं। आज सभापति ने एक गड्ढा करने की मशीन और भेज दी, कार्य की गति तेज हो गई, संभव है कि 2550 ही नहीं, 5000 पांच हजार पेड़ लगाने में सफल हो जाएं। सभापति ने नर्मदा परियोजना वाले अधिकारियों को नल कनेक्शन देने के स्पाट पर आदेश दे दिये। उन्होंने बताया कि गोमटगिरी पर पानी की कोई कमी नहीं आने देंगे।

अधिक से अधिक गड्ढे लगाकर पौधे लगवाए जाएंगे। पहाड़ी मोरम की होने की वजह से मशीन के बाद कई जगह मैन पावर से भी काम करवा रहे हैं। तलहटी पर गुमटियां लगना शुरू हो गई थी, वो भी तुरंत प्रभाव से हटाई गई। इस अवसर पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद, महामंत्री डीके जैन, विमल सेठी , सुधीर कासलीवाल, रवि विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे। पौधारोपण संयोजक नकुल पाटोदी, पिंकेश टोग्या, राजेश गोधा, बबलू पाटोदी ने बताया कि सम्पूर्ण पेड़ों को स्पिंकल से सींचने की तीन वर्षों तक अहम भूमिका निभाने वाले रत्नेश टोग्या एवं मेनेजर गोमटगिरी अनिल जैन उपस्थित थे।

बिना अनुमति खुले में मांसाहार की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध : नवनियुक्त मुख्यमंत्री के आदेश की जैन समाज ने सराहना
मप्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले खुले में तथा बिना अनुमति पत्र के पशु और उनका मांस तथा मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। जैन समाज ने इसकी सराहना की है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….

इंदौर। मप्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले खुले में तथा बिना अनुमति पत्र के पशु और उनका मांस तथा मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल जैन, राजनैतिक चेतना मंच के राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश लारेल एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, सीमा रावत, कल्पना परवार, समता सोधीया, नीलम बांझल आदि ने मुख्यमंत्री के आदेश को बहुत ही सराहनीय कदम बताया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। इसके तहत सभी शहरों में 15 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

इस दौरान ऐसे व्यक्ति जो अवैध अथवा नियम विरुद्ध बिना अनुमति पत्र के पशु मांस अथवा मछली का विक्रय कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई को नगरीय निकाय के अतिक्रमण निरोधी दस्ते, स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा पशु चिकित्सा अधिकारी अंजाम देंगे।