Digambar Jain Eternal Tirtharaj Sammed Shikhar Trust – श्रीफल जैन न्यूज़

मानव सेवा में अग्रणी दिगंबर जैन शाश्वत सम्मेद शिखर ट्रस्ट : जैन तीर्थ मधुबन ने शुरू किया जन कल्याणकारी कंबल वितरण अभियान
मधुबन में लगातार बढ़ती ठंड और हाड़ कंपाने वाली सर्दी को देखते हुए दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट, मधुबन ने अपने मानवोपकारकारी कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ कर दिया है। सम्मेदशिखर जी से पढ़िए, यह खबर…

सम्मेदशिखर जी। मधुबन में लगातार बढ़ती ठंड और हाड़ कंपाने वाली सर्दी को देखते हुए दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट, मधुबन ने अपने मानवोपकारकारी कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ कर दिया है। यह जनहितकारी सेवा कार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष जंबूप्रसाद जैन (गाजियाबाद) एवं महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा (हजारीबाग) के मार्गदर्शन में शुरू हुआ। इस अवसर पर महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा ने कहा कि यह योजना अब पूर्ण रूप से क्रमबद्ध एवं निरंतर रूप से संचालित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक ठंड से राहत पहुंचाई जा सके। इसके लिए ट्रस्ट के सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी इस सेवा कार्य के दातार जगदीश जैन, पानीपत रहेंगे। यह मानवोपकारकारी प्रयास जैन धर्म के अहिंसा, करुणा और सेवा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रस्ट का उद्देश्य सदैव सेवा ही धर्म की भावना से हर कार्य को करना है।

110 डोली मजदूर लाभान्वित

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर ए सईदी तथा मुख्य स्वागतकर्ता गंगाधर महतो की उपस्थिति में किया गया। पहले चरण में निहारिका परिसर में 110 डोली मजदूरों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर निहारिका धर्मशाला में ठहरे कई श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। पहले चरण के दातार महेश जैन परिवार, मुंबई रहे। कंबल पाकर सभी डोली मजदूर अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने ट्रस्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ट्रस्ट के अन्य जनकल्याणकारी कार्य

उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट द्वारा इस क्षेत्र में समय-समय पर अनेक सामाजिक एवं लोककल्याणकारी गतिविधियां चलाई जाती हैं, जिनमें विकलांग शिविर, फ्री-कैंसर जांच शिविर, पौधरोपण कार्यक्रम, लॉकडाउन अवधि में राशन वितरण, खेलकूद के विविध आयोजन, पिछले पांच-छह वर्षों में ट्रस्ट द्वारा धर्मसम्मत जनकल्याण के कई प्रभावी कार्यक्रम चलाए गए हैं। निःशुल्क एंबुलेंस सेवा, डेड बॉडी फ्रिजर सेवा, जैन धर्म एवं देश के महापुरुषों पर आधारित बाल क्विज प्रतियोगिता, पूज्य आचार्यों के नाम पर खेल प्रतियोगिताएं, ग्रामीण विद्यालयों की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण इन सेवाओं के माध्यम से ट्रस्ट को नई पहचान मिली है तथा जैन धर्म के अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों का संदेश आसपास के आदिवासी एवं गैर-आदिवासी समाज तक पहुंचा है।

अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत

ट्रस्ट इस क्षेत्र में लगभग बीस वर्षों से निरंतर जनकल्याणकारी सेवाएं प्रदान कर रहा है। पूर्व में आयोजित विकलांग शिविर, आई-जांच शिविर एवं कैंसर प्री-डिटेक्शन कैम्प अत्यंत सफल रहे हैं और अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं। पहले चरण के कार्यक्रम में अनूप जैन, शैलेंद्र जैन, मुकेश महतो, अशोक दास, रोबिन बनर्जी, पवन माली, धनकिशोर मोहली, कोलश्वर सहित अन्य कर्मचारीगण ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राजकुमार अजमेरा ने संकलन किया।