Digambar Jain Dharamshala श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की नई कार्यकारिणी घोषित: सर्वानुमति से संतोष जैन बने अध्यक्ष
परेड चौराहा स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें ग्रुप की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026 का सर्वानुमति से गठन किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। परेड चौराहा स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें ग्रुप की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026 का सर्वानुमति से गठन किया गया। बैठक में ग्रुप के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही और लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य संजीव जैन ‘बिल्लू’ ने की, जबकि प्रमुख रूप से महेश जैन (एमपीईबी) एवं संस्थापक अध्यक्ष सुशील जैन एवं पूर्व अध्यक्ष ओपी जैन उपस्थित रहे। महेश जैन ने अध्यक्ष पद के लिए संतोष जैन रिठौना का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों का चयन भी आम सहमति से किया गया।

यह है नई कार्यकारिणी

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री विकास जैन पांडे, कोषाध्यक्ष नितिन जैन ‘लवली’, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र जैन पटेल, उपाध्यक्ष मनोज जैन, कुलदीप जैन, राजकुमार जैन (चक्की वाले), मनीष जैन, सांस्कृतिक मंत्री श्रेयांस जैन, आकाश जैन, मीडिया प्रभारी कपिल जैन केपी, मंत्री संदीप जैन (चक्की वाले), पत्रकार पंकज जैन एवं ऑडिटर आकाश जैन पांडे, प्रचार मंत्री मोंटी जैन (लोहे वाले) को नियुक्त किया गया।

भरोसा है नई कार्यकारिणी परंपरा को आगे बढ़ाएगी

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमित जैन टकसारी ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाजहित का मंच है। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह ने स्वास्थ्य शिविर, सिविल अस्पताल में फल वितरण, भक्तामर पाठ, प्रतिभा सम्मान समारोह और समाज रत्न समारोहो जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और आगे बढ़ाएगी और युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।

संगठन को समाजोन्मुखी बनाया जाएगा: संतोष जैन

नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष जैन ने सभी सदस्यों और वरिष्ठ समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। संतोष जैन ने स्पष्ट किया कि संगठन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और समाजोन्मुखी बनाया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा और प्रत्येक कार्यक्रम को योजना बद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

सभी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह हुआ

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह के साथ हुआ। वरिष्ठ सदस्य, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी सभी ने नई कार्यकारिणी को सफल बनाने और समूह के समाजहित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की यह नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा, युवा ऊर्जा और समाजसेवा के नए आयाम प्रदान करेगी।