coronavirus – श्रीफल जैन न्यूज़

दस दिवसीय महा मस्तकाभिषेक का समापन रविवार को
निकलेगी रथयात्रा

जयपुर/ श्री महावीरजी – -चांदनपुर वाले बाबा के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध भूगर्भ से प्रकटित भगवान महावीर की मूंगावर्णी अतिशयकारी प्रतिमा के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में सातवें दिन शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त रवि जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ महामस्तकाभिषेक किये।। इस मौके पर मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महामस्तकाभिषेकमहोत्सव का 4 दिसंबर को समापन होगा। इस दौरान पुण्यार्जक श्रद्धालुओं एवं इन्द्र-इन्द्राणियों द्वारा 2651 कलशों से भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि शनिवार को टीले से निकली अतिशयकारी 1 हजार वर्ष प्राचीन भगवान महावीर की मूंगावर्णी मूलनायक प्रतिमा के जम्बू प्रसाद जैन ने नवरत्न कलश के माध्यम से प्रथम महामस्तकाभिषेक किये। रत्न कलश के माध्यम से समाजश्रेष्ठी रमेश सरावगी एवं परिवारजनों द्वारा द्वितीय कलश, दिव्य कलश के माध्यम से राज कुमार वीर बिल्डर्स सहित जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त रवि जैन, राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन, पूर्व न्यायाधीश अतुल कुमार जैन,भारत सरकार में संयुक्त सचिव राहुल जैन, समाजसेवी,महोत्सव समिति के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा,अशोक बाकलीवाल,यश कमल अजमेरा, राजेश बड़जात्या,कमल वैद सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अन्य कलशों के माध्यम से महामस्तकाभिषेक किये। इस मौके पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी के संरक्षक प्रवीण चन्द्र छाबड़ा,श्री वीर सेवक मण्डल जयपुर के अध्यक्ष महेश काला सहित कई गणमान्य श्रेष्ठी जनों ने सहभागिता निभाई।

चरण छतरी के नजदीक नव प्रतिष्ठित 24फुट 1इंच की उतंग खड्गासन बिजोलिया पत्थर से निर्मित भगवान महावीर की प्रतिमा के सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ महामस्तकाभिषेक किये गये।

आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शनिवार को प्रातः 8.15 बजे से हुए महामस्तकाभिषेक भगवान महावीर स्वामी की भूगर्भ से प्रकटित मूंगावर्णी मूलनायक प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक करने हेतु श्रद्धालु नाचते गाते शुद्ध पीत वस्त्र धारण कर बैण्ड बाजों के साथ विशाल जुलूस के रूप में मुख्य मंदिर पहुंचे। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्याध्यक्ष विवेक काला एवं मुख्य संयोजक सुभाष चन्द जैन के मुताबिक लगभग 425 कलशों से पुण्यार्जक परिवारों के सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा सातवें दिन जयकारों के बीच मंत्रोच्चार से महामस्तकाभिषेक किये गये।

महोत्सव समिति के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक शांतिधारा पुण्यार्जक पवन, मनीष,भरत गंगवाल परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान के सिर पर शांतिधारा की गई। महोत्सव समिति के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि शनिवार 3 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे से सायं 4.15 बजे तक भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ। सायंकाल 5.30 बजे आयोजित सम्मान समारोह में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव सहित अन्य कार्यों में सहयोग करने वाले 141 सहयोगियों का तिलक, माल्यार्पण, प्रशस्तिपत्र एवं भगवान महावीर का चित्र भेंट कर क्षेत्र कमेटी की ओर से अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

श्री जैन ने बताया कि भगवान महावीर की मूंगावर्णी अतिशयकारी प्रतिमा का 4 दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 8.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक महामस्तकाभिषेक होगा। आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दोपहर बाद पाण्डाल से विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें श्री जी विराजमान होंगे। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य मंदिर पहुंचेगी जहां श्री जी को जयकारों के बीच वेदी में विराजमान किया जाएगा। अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि रविवार को रात्रि में 8.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में भगवान महावीर के वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया जाएगा।

मंदिर दर्शन का समय —-

कार्याध्यक्ष विवेक काला ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए मुख्य मंदिर दर्शन प्रातः 5.00 बजे से 7.00 बजे तक तथा सायंकाल 6.00 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक हो सकेंगे। मंदिर के नीचे स्थापित ध्यान केन्द्र की प्रतिमाओं के दर्शन प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक हो सकेंगे।

एक माह से चल रहे जन जन के महावीर कार्यक्रमों की श्रंखला समापन समारोह रविवार को श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र में
जयपुर/श्री महावीरजी – -भगवान श्री महावीर स्वामी के 24 वर्ष बाद आयोजित महामस्तकाभिषेक महोत्सव के दौरान एलईडी में विभिन्न कार्यक्रमो की श्रृंखला जन जन के महावीर का प्रसारण दिंगबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में गत एक माह से चल रहे आयोजन का समापन रविवार,4 दिसंबर को श्री महावीरजी स्थित बन्जी ठोलियो की धर्म शाला में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में होगा ।

रविवार को सायंकाल 6.00 बजे से आयोजित इस समापन समारोह में सभी सहयोगियों का श्री विद्यासागर कार्मिक जगत समाचार पत्र जयपुर परिवार की ओर से सम्मान किया जाएगा। जन जन के महावीर कार्यक्रम की इस एलईडी में भगवान श्री महावीर स्वामी को समर्पित कई कार्यक्रमों का प्रसारण श्रीं विद्यासागर कार्मिक जगत समाचार पत्र जयपुर ने करवाया।

महामस्तभिषेक महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि सर्वोदय जैन धर्म की महती प्रभावना श्रीमहावीरजी जिला करौली में डे नाइट एलईडी 5 नवम्बर से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दिन में 1.00 बजे तथा दिन में 3.00 बजे से रात्रि 10.00 तक संचालित हुई है। इसमें भगवान श्री महावीर स्वामी को समर्पित कार्यक्रमो की श्रृंखला जन जन के महावीर का प्रसारण किया गया इसके पोस्टर का अनावरण जयपुर में गणिनी आर्यिका श्री 105 स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में हुआ था और श्री महावीर जी में एलईडी स्क्रीन का शुभारंभ श्राविका श्रेष्ठि श्रीमति सुशीला पाटनी किशनगढ़ के कर कमलों से 5 नवंबर को कृष्णा बाई जी जैन मंदिर श्री महावीर जी में हुआ।

भक्ति भाव से भरपूर इस वृहद कार्यक्रमों की श्रंखला में भगवान श्री महावीर की अद्भुत पूजन, चांदनपुर के श्री महावीर डॉक्यूमेंट्री फिल्म, सर्वोदय श्रमण आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की महापूजन, महोत्सव पर समाज एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के विचारो, शुभकामना संदेशो का प्रसारण भारत के 48 सिद्ध और अतिशय क्षेत्रो की वंदना को समर्पित श्री भक्तामर अनुष्ठान तथा श्री महावीर स्वामी जी की महाआरती का समावेश किया गया है।

जन जन के महावीर कार्यक्रम के प्रभारी गौतम जैन ने बताया कि इस वृहद जन जन के महावीर कार्यक्रम को श्री महावीर जी में होने वाले महामस्ताभिषेक को देखते हुए श्री विद्यासागर कार्मिक जगत समाचार पत्र जयपुर द्वारा धर्म प्रभावना एवं जन जागृति के उद्देश्य से तैयार किया गया ।

पूजा और भक्तामर में विश्व की सुप्रसिद्ध बाल गायिका निष्ठा जैन जयपुर की मधुर आवाज के साथ श्री महावीर जी क्षेत्र के मनोरम दृश्यों का प्रसारण किया गया। महोत्सव समिति के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि चांदनपुर के श्री महावीर के नाम से नव निर्मित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण एक साथ कई राष्ट्रीय चैनल के माध्यमों के साथ संपूर्ण विश्व में 5 नवंबर से किया जा रहा है यह एक संयोग ही है कि पोस्टर का विमोचन आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सानिध्य में हुआ और समापन भी उनके सानिध्य मे होगा।

जयकारों के बीच हुआ आचार्य वैराग्य नन्दी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का श्री महावीर जी में भव्य मंगल प्रवेश –
आचार्य वर्धमान सागर महाराज सहित सभी साधू संतों से हुआ भव्य मिलन

जयपुर – –दिगम्बर जैनाचार्य 108 वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 21 पिच्छिकाओं सहित एवं जहाजपुर स्वस्ति धाम प्रणेत्री,भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में शनिवार 3 दिसम्बर को विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

भगवान महावीर महामस्तकाभिषेक महोत्सव समिति के प्रचार संयोजक एवं राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश जुलूस प्राकृतिक चिकित्सालय से रवाना हुआ जो बैण्ड बाजों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगाते हुए मुख्य मंदिर के द्वार पर पहुंचा जहां क्षेत्र कमेटी पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल एवं महामंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के नेतृत्व में आचार्य वैराग्य नन्दी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की गई। इससे पूर्व आचार्य श्री एवं गणिनी आर्यिका माताजी ससंघ का प्रातः बड़ागांव से श्री महावीरजी के लिए मंगल विहार हुआ।

आचार्य श्री एवं आर्यिका माताजी ससंघ ने मुख्य मंदिर में भगवान महावीर की मूंगावर्णी अतिशयकारी प्रतिमा के दर्शन किए तथा श्री महावीरजी में चल रहे महामस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होकर भगवान के महामस्तकाभिषेक का आनन्द उठाया। तत्पश्चात् श्री महावीर जी में प्रवासरत आचार्य वर्धमान सागर महाराज, आचार्य विमल सागर महाराज, आचार्य अमित सागर महाराज,गणिनी आर्यिका सृष्टीभूषण माताजी ससंघ से आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कांच वाला पर जयकारों के बीच भव्य मिलन हुआ।इस मौके पर आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

आचार्य संघों ने आपस में कुशल क्षेम पूछी। रात्रि में मुख्य मंदिर में आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ के सानिध्य में विशाल भक्ति संध्या हुई जिसमें भगवान महावीर के गुणगान किये गये। श्री जैन के मुताबिक आचार्य श्री डूंगरपुर जिले के रामगढ़ कस्बे से चलकर भीलवाड़ा जहाजपुर ,केकड़ी ,बघेरा, टोंक ,निवाई ,चाकसू, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा, दौसा सिकन्दरा, गुढ़ाचंद्रजी,नादौती होते हुए शनिवार 3 दिसंबर को श्री महावीरजी पहुंचें। जहा चल रहे भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होकर भगवान महावीर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। इस मौके पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ सहित अन्य साधु संतों से भव्य मंगल मिलन हुआ

आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज प्रतिदिन 30 किलोमीटर से अधिक दूरी का पद विहार कर रहे हैं। आचार्य श्री के साथ 21 दिगंबर साधु संत व आर्यिका माताजी साथ में चल रहे हैं। श्री जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का जयपुर से श्री महावीरजी के लिए गत 10नवम्बर को मंगल विहार हुआ था। माताजी ससंघ मोहनपुरा, दौसा, सिकंदरा, गीजगढ़ होते हुए गुढ़ाचंद्रजी पहुंची।जहा वेदी शुद्धि के आयोजन में सानिध्य प्रदान किया।

पंचकल्याणक में पिच्छिका परिवर्तन, नेमिकुमार की निकली बारात
इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। \ महावीर नगर में चल रहे पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को तप कल्याणक मनाया गया एवं श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमितसागरजी एवं सहज सागर जी महाराज ने नियम, संयम के साथ जीवन जीने और विशुद्धि बढ़ाने का संकल्प लेने वाले तीन श्रावकों को अपनी पुरानी पिच्छिका प्रदान की। वहीं कई श्रावकों ने सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर त्रय मुनिराजों को नई पिच्छिका भेंट की। पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य पंडित रतन लाल शास्त्री, आजाद जैन, हंसमुख गांधी, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, अरुण सेठी, राजेश दद्दू, अशोक खासगीवाला, सुरेश चंद जैन, कीर्ति पांड्या, प्रभादेवी व मंजू अजमेरा आदि ने प्राप्त किया।

मुनि श्री आदित्य सागर जी की पिच्छिका विकास पायल जैन को, अप्रमित सागर जी की हितेश सारिका जैन को मिली। मुनि सहज सागर जी की पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य विकास-प्रीति बड़जात्या ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन के वे क्षण बहुत पावन होते हैं, जब जीव को संयम धारण करने के भाव आते हैं। नियम संयम का संकल्प लेकर पिच्छिका प्राप्त करने वालों को आशीर्वाद देते हुए मुनिश्री ने कहा कि अपनी विशुद्धि और संयम को बढ़ाएं। मुनि श्री ने कहा कि शांतिनाथ भगवान की स्फटिक मणि की प्रतिमा को जो लोग कांच की प्रतिमा बताकर प्रचारित कर रहे हैं, उनकी आंख कांच की है, श्रद्धा की नहीं।

स्फटिक मणि की प्रतिमा शुद्ध स्फटिक मणि की, अतिशयकारी एवं ऊर्जावान है। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रतिमा जब समवशरण मंदिर में विराजमान होगी, तब श्रद्धा एवं भाव भक्ति से दर्शन पूजन करने वालों के हृदय में सुख शांति की धारा बहा अपनी करुणा बिखेरेगी।नेमिनाथ जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत पुलक चेतना मंच के नेतृत्व में महोत्सव स्थल महावीर नगर से नेमिकुमार की वैराग्य बारात निकली, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बाराती के रूप में सम्मिलित हुए। बारात में 20 बग्घियां, ई रिक्शा, तीन बैंड, दो विंटेज कार चल रही थीं, इनमें महोत्सव के पात्र विराजमान थे। संजय गंगवाल नेमिकुमार, सुयश जैन बलभद्र एवं अतिशय जैन कृष्ण के रूप में बग्घियों में परिवार सहित विराजमान थे। मार्ग में जगह-जगह बारात का ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड ड्रिंक्स एवं श्रीफल भेंट कर और चंदन का टीका लगा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

एक किलो मीटर लंबी बारात ढाई किलोमीटर का भ्रमण कर तिलक नगर, साईं नाथ कॉलोनी एवं कनाडिया रोड होते हुए महावीर नगर महोत्सव स्थल पहुंची। इसके पश्चात मुनि श्री के प्रवचन एवं राज दरबार में नेमिकुमार के वैराग्य प्रसंग की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि नेमिकुमार की बारात संसार की बारातों से बिल्कुल अलग थी। यह एक ऐसी बारात थी, जिसने नेमिकुमार के मन में वैराग्य का बीजारोपण कर दिया और नेमिकुमार के कदमों को ससुराल के बजाय सिद्धालय जाने को प्रेरित कर दिया।

रविवार को ज्ञान कल्याणक

पंचकल्याणक महोत्सव में रविवार को महा मुनिराज की आहार चर्या, मुनिश्री के प्रवचन, 48 संस्कार विधि, अंक न्यास विधि, मंत्र, केवल ज्ञानोत्पत्ति, दिव्य ध्वनि एवं शंका समाधान के कार्यक्रम होंगे।

भगवान महावीर के बाद उग्रतम साधना करने वाले पहले सन्त दिगम्बर जैन संत अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी गुरुदेव के 500 उपवास पू
-28 जनवरी को होगा महापारणा महोउत्सवर्ण,.. भक्तों में उत्साह

सम्मेदशिखर जी-:- आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी कहते है कि अगर आप किसी भी काम में पूरी तन्मयता से डूब जाते हैं, तो समझो जीवन मे आध्यात्मिक प्रक्रिया वहीं शुरू हो जाती है। …..इसी आध्यात्मिक से अपने तन, मन और जीवन को तप साधना में समर्पित करने वाले तीर्थंकर मार्गी अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज का 500वां सिंह निष्क्रीड व्रत दो दिसंबर को पूर्ण हो गया है।

गुरुदेव के उपवास निर्विघ्न पूर्ण होने पर भक्तो में अपार उत्साह है।….. कहते है ना कि गुरु समस्त मंत्रों का मूल गुरु है और गुरु ही परम तप है। गुरु की प्रसन्नता मात्र से शिष्य सिद्धि को प्राप्त कर लेता है। गुरु की कृपा से शक्ति प्रसन्न होती है और शक्ति की प्रसन्नता से मोक्ष प्राप्त होता है। ऐसे गुरु जिनकी साधना मात्र से भक्तो का पुण्य प्रबलता की और बढ़ रहा हो तो भक्तो की खुशी अपने आप अंतर्मन से उत्साहित हो जाती है।

इसी उत्साह को आत्मा अनुभूति की ओर ले जाने के लिए भक्त गुरुदेव के 500 उपवास पूर्ण होंने पर व आगामी होने वाले उपवासों की सफलता के लिए मंत्र जाप, आरती, पाठ व व्रत की सफलता की कामना करेंगे।

प्रवक्ता रोमिल जैन सोनकच्छ व नरेंद्र अजमेरा, पीयूष कासलीवाल औरंगाबाद ने बताया कि जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थ शिखर जी की 20 पंथी कोठी में ससंघ विराजमान अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज अपने उपवास की साधना में लीन है। उन्हीं के शिष्य सौम्य मूर्ति मुनि पीयूष सागर जी महाराज के सानिध्य में गुरुदेव के उपवास काल मे प्रतिदिन जिनेंद्र भक्ति कराई गई। यहां सुबह जिनसहस्त्र नाम पूजा, कलशाभिषेक, शन्तिधारा, प्रवचन व शाम को गुरुभक्ति आरती का लाभ भक्तो को मिल रहा है।

आगामी 27 जनवरी को गुरुदेव के 557 दिन के मौन तप सिंह निष्क्रीड साधना पूर्ण हो रही है। इस दिन उनका महा पारणा कराया जाएगा जिसे लेकर तैयारी पूर्ण है। पारणा दिवस पर गुरुदेव की एक झलक पाने को भक्तो का तांता लगा हुआ है। भक्तो के प्रेम समर्पण को अपने ह्रदय में विराजमान कर गुरुदेव भी समय समय पर अपना आशीर्वाद भक्तों को प्रदान कर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, विवेक गंगवाल कोलकाता