Compassion for Living Beings – श्रीफल जैन न्यूज़

मूक पशुओं की सेवा कर निभाया जीवदया का अनुपम कर्तव्य : सलाहकार दिनेश मुनि की प्रेरणा से एसएस जैन सभा मोहाली ने किया कार्यक्रम
जब नववर्ष 2026 के स्वागत में देश-दुनिया आतिशबाज़ी, पार्टियों और भौतिक उल्लास में डूबी हुई थी, उसी समय मोहाली की धरती पर एक ऐसा दृश्य आकार ले रहा था, जो शांति, करुणा और अहिंसा के मूल्यों को जीवंत कर रहा था। जैन संत श्री जीनेश मुनि जी महाराज एवं श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज की पावन प्रेरणा से एसएस जैन सभा, मोहाली ने नववर्ष का आरंभ सेवा और संवेदना के संकल्प के साथ किया। मोहाली से पढ़िए, यह खबर…

मोहाली। जब नववर्ष 2026 के स्वागत में देश-दुनिया आतिशबाज़ी, पार्टियों और भौतिक उल्लास में डूबी हुई थी, उसी समय मोहाली की धरती पर एक ऐसा दृश्य आकार ले रहा था, जो शांति, करुणा और अहिंसा के मूल्यों को जीवंत कर रहा था। जैन संत श्री जीनेश मुनि जी महाराज एवं श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज की पावन प्रेरणा से एसएस जैन सभा, मोहाली ने नववर्ष का आरंभ सेवा और संवेदना के संकल्प के साथ किया। सभा के अध्यक्ष अशोक जैन, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नववर्ष का स्वागत केवल आत्म केंद्रित आनंद से नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाकर होना चाहिए। जीवदया को समर्पित अनेक सेवा कार्यक्रम किए। इस अवसर पर अपने आध्यात्मिक संबोधन में श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि ने मूक पशुओं की सेवा को धर्म का सर्वाेच्च स्वरूप बताया। उन्होंने कहा, बेजुबान जानवरों की पीड़ा को समझना और विशेषकर इस कड़कड़ाती ठंड में उनके आहार की व्यवस्था करना ही वास्तविक सेवा धर्म है। जो जीव अपनी व्यथा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, उनके प्रति दया भाव रखना ही हमें श्रेष्ठ मानव बनाता है।

विविध जीवदया उपक्रम

नववर्ष के शुभारंभ पर इन कार्यक्रमों के तहत जीव-जंतुओं की प्रकृति के अनुसार उन्हें भोजन कराया गया। जिसमें गौ सेवा, गायों को पौष्टिक गुड़ और चारा, श्वानों के लिए ब्रेड, बिस्किट, पक्षियों के लिए बाजरा और चींटियों के लिए दाना (कसारी) और बंदरों के लिए केला अन्य फल दिए गए।

स्व-अर्जित धन से अनूठी पहल

इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि इस पूरे सेवा कार्य के लिए किसी बाहरी चंदे का उपयोग नहीं किया गया। एसएस जैन सभा, मोहाली के सदस्यों ने अपनी मेहनत की कमाई (स्व-अर्जित धन) से सहयोग राशि एकत्रित की और इस सेवा उपक्रम को सफल बनाया। सदस्यों का मानना है कि अपनी नेक कमाई का एक हिस्सा परोपकार में लगाना ही धन की वास्तविक सार्थकता है।

जैन दर्शन में जीवदया का महत्व

जैन धर्म में ‘जीवदया’ को सर्वाेच्च पुण्य माना गया है। प्रत्येक जीव में आत्मा का वास मानने वाला जैन दर्शन सिखाता है कि सभी जीव जीना चाहते हैं, सुख चाहते हैं और दुख से बचना चाहते हैं।

इसी सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए एसएस जैन सभा ने यह कार्यक्रम किया, जो केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन दर्शन का सजीव उदाहरण बन गया।

भविष्य का संकल्प

सभा के कोषाध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि जीवदया, अहिंसा और सेवा के ऐसे कार्य केवल नववर्ष तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे वर्ष निरंतर चलते रहेंगे। इस अवसर पर एसएस जैन सभा, मोहाली के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। इन्होंने इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

सेवाभावी बुजुर्गों का किया सम्मान: स्थापना दिवस पर सेवा प्रकल्प के कई कार्य किए
जैन मिलन के 59वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन स्वंत्रत द्वारा आलोक ब्रदर्स स्वराज एजेंसी में सेवाभावना से परिपूर्ण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पक्षियों को प्रतिदिन दाना-पानी डालकर जीवदया का संदेश देने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही गाय एवं अन्य पशुओं को चारा खिलाया गया। सेवाभावी बुजुर्गों का सम्मान किया गया। डबरा से मनोज जैन की पढ़िए, यह खबर…

डबरा। जैन मिलन के 59वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन स्वंत्रत द्वारा आलोक ब्रदर्स स्वराज एजेंसी में सेवाभावना से परिपूर्ण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पक्षियों को प्रतिदिन दाना-पानी डालकर जीवदया का संदेश देने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही गाय एवं अन्य पशुओं को चारा खिलाया गया। जिससे जीवदया सेवा का वास्तविक रूप प्रकट हुआ। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गाे का सम्मान भी किया गया। सामाजिक क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा देने वाले समाज के बुजुर्ग हम सबके प्रेरणा स्रोत लख्मीचंद जैन एवं यशवंत जैन (यशवंत फोटो स्टेट) का सम्मान कर उनके अनुभवों को प्रणाम किया गया। मुनि सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले नवीन अग्रवाल जी का भी सम्मान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में शुगर कॉलेस्ट्रोल की जांच की

जैन मिलन कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भाजपा पूर्व महामंत्री केशव बघेल, विशिष्ट अतिथि बॉबी संधू पूर्व पार्षद एवं सुरभि ग्रुप के अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ध्यानंेद्रसिंह चौहान का भी स्वागत सम्मान किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महेंद्र जैन द्वारा किया गया। जिसमें शुगर, कॉलेस्ट्रोल आदि की जांच निशुल्क की गई। सभी अतिथियों द्वारा जैन मिलन स्वंत्रत के इस कार्य की बहुत बहुत सराहना की गई । कार्यक्रम के बाद अतिथियों के स्वल्पाहार कराया गया। जैन मिलन स्वंत्रत डबरा के सदस्य अतिवीर दीपक जैन स्वराज ट्रेक्टर, वीर मनोज जैन एकांत, अतिवीर रीतेश जैन राजू, नवीन कुमार जैन सिद्धांत, शुभम जैन दीपू, देवेंद्र जैन, दीपक जैन बिट्टू, महेंद्र जैन, अमित जैन ऑनलाइन, महिला अध्यक्ष पद्मा जैन सहित सभी लोग शामिल रहे। ऐसे ही कांधे से कांधा मिलाकर चलेंगे। अध्यक्ष अतिवीर दिनेशकुमार जैन एडवोकेट, मंत्री वीर नवीन जैन सिद्धांत, कोषाध्यक्ष वीर अमित जैन एमपी ऑनलाईन ने आभार व्यक्त किया।