Chief Minister Devendra Fadnavis – श्रीफल जैन न्यूज़

अगस्त की बारिश में कोल्हापुर क्यों गमगीन है : माधुरी हथिनी का बिछोह सह नहीं पा रहे नांदणी गांव के लोग
नांदणी गांव की गलियों में जहां कभी घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई देती थी। वहां अब सन्नाटा पसरा है। वह घंटियों की ध्वनि किसी और की नहीं बल्कि गांव की लाड़ली हथिनी माधुरी की थी। वह माधुरी जिसे लोग प्यार से महादेवी भी पुकारते है। अचानक गांव से दूर चली गई। उसे 1170 किमी दूर गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा भेज दिया गया। वह भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद। इंदौर कोल्हापुर से पढ़िए, यह खबर… स्रोत ‘द सूत्र’ वेबसाइट…

इंदौर कोल्हापुर। कहा जाता है कि अगस्त महीने की बारिश हमेशा कोल्हापुर की धरती पर खुशियां लेकर आती है। महाराष्ट्र के इस गन्ना बेल्ट में खेत लहलहाने लगते हैं। किसान राहत की सांस लेते हैं और बच्चे बारिश की बूंदों में मस्ती करते हैं, लेकिन इस बारिश के साथ यहां गहरा दुःख छाया है। नांदणी गांव की गलियों में जहां कभी घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई देती थी। वहां अब सन्नाटा पसरा है। वह घंटियों की ध्वनि किसी और की नहीं बल्कि गांव की लाड़ली हथिनी माधुरी की थी। वह माधुरी जिसे लोग प्यार से महादेवी भी पुकारते है। अचानक गांव से दूर चली गई। उसे 1170 किमी दूर गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा भेज दिया गया। वह भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद। अभी तक माधुरी हथिनी की इस कहानी को अभी तक जिसने भी पढ़ा होगा। वह टुकड़ों में ही होगी, लेकिन आज श्रीफल जैन न्यूज आपको बताएगा कि कैसे एक मूक जानवर और मानव का रिश्ता गहरा हो सकता है? कैसे लाखों लोग एक हथिनी के लिए देश के सबसे अमीर घराने से टकराने के लिए आगे जाते हैं।

माधुरी का सबसे अधिक ख्याल रखने वाले इस्माइल निडगुन

कोल्हापुर, कर्नाटक और आसपास के धार्मिक स्थलों से जुड़ा श्रेय दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वृषभांचल मठ सदियों से हाथियों की देखभाल करता आया है। यहीं पर 1992 में माधुरी को नांदणी गांव में लाया गया था। यह गांव उसका दूसरा घर बन गया था। माधुरी के सबसे अधिक हमदर्द और देखरेख करने वाले थे इस्माइल निडगुन, जो पिछले सात सालों से उसके महावत थे। 56 साल के इस्माल अपनी आंखे पोछते हुए कहते हैं कि ऐसा लगात है जैसे मेरी बेटी मुझसे छिन गई। यह गजशाला अब खाली नहीं, बल्कि मेरी आत्मा की तरह सूनी हो गई है। यहां उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई 2024 को वह दिन इतिहास बन गया जब सुप्रीम कोर्ट ने बांबे हाईकोर्ट के आदेश को कायम रखते हुए फैसला दिया कि माधुरी को राधेकृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट वनतारा लाया जाए। दरअसल,वनतारा अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो 998 एकड़ में फैला हुआ है और अभी यहां 238 हाथी रखे गए है, लेकिन नांदणी गांव के लोगों के लिए यह आदेश मौत के फरमान जैसा था।

आंदोलन भी और आंसुओं की बरसात भी

विगत 3 अगस्त की सुबह की तस्वीर मीडिया में छाने लगी। हजारो ग्रामीण पैदल नांदणी से कोल्हापुर कलेक्टर ऑफिस 40 किमी तक मार्च करते हुए पहुंचे। उनकी सिर्फ और सिर्फ एक ही पुकार थी। हमें हमारी माधुरी वापस चाहिए। गांव के किसान महावीर जुगले कहते हैं कि क्या अंबानी को सिर्फ हमारी माधुरी ही दिखी थी। गांधी चौक पर दुकान चलाने वाले विजय तेली का कहना है कि जैसे मां से बच्चा छीन लिया गया हो। जब भी घंटी बजती, लगता माधुरी आ रही है। बच्चे लाइन लगाकर उसके साथ खेलते थे। हर घर हर दुकान हर बुजुर्ग के पास माधुरी की याद है।

गांव ने विरोध के लिए यह कदम उठाए

नांदण गांव से कोल्हापुर तक 40 किमी मौन पदयात्रा की गई। माधुरी वापस लाओ आंदोलन चलाया। जियो का बहिष्कार किया। इसमें 743 गांव के लोगों ने अपना नेटवर्क बदला। ऑनलाइन याचिका के माध्यम से 2 लाख से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन राष्ट्रपति को भेजे। इस मामले में सबसे बड़ी लड़ाई गांव वालों, पेटा और कोर्ट के आदेश के मध्य, पेटा का दावा है कि माधुरी बीमार थी। उसके पैरों में संक्रमण था। नाखून बडे़ हुए ऑर्थराइटिस सहित कई तकलीफ थीं। गांव और मठ का दावा है कि माधुरी पूरी तहर ठीक थी। उसके रोज 5-10 किमी वॉक, पंचगंगा नदी में स्नान और बेहतर आहार इसका सबसे बड़ा सबूत है। गांव वालों का मानना है कि पेटा और वनतारा मिलकर देशभर से हाथियों को इक्कठा कर रहे हैं। वहीं पेटा का कहना है कि यह फैसला हाईपावर कमेटी ने लिया। हम सिर्फ आवाज बने।

उम्मीद है एक दिन माधुरी वापस आएगी

अगस्त 2025 तक हथिनी गांव वालों को वापस नहीं मिली है, लेकिन उसकी वापसी के लिए माहौल सकारात्मक है। कोल्हापुर के नांदणी गांव में हजारों लोगों के आंदोलन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। जिसमें वनतारा ने भी सहयोग का भरोसा दिया है। वनतारा ने स्पष्ट किया है कि अगर कोर्ट इजाजत देता है तो वे माधुरी को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से कोल्हापुर भेजेंगे। साथ ही माधुरी के लिए पुनर्वास केंद्र भी प्रस्तावित है। अभी अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी पर है। माधुरी फिलहाल वनतारा केंद्र में है, लेकिन वापसी संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि वनतारा नांदणी में ही एक सेटेलाइट सेंटर बनाएगा। इससे माधुरी जल्द वापस आ सकेगी। इसमें जल चिकित्सा हाइड्रो थैरेपी, लेजर ट्रीटमेंट, बड़ा झीलनूमा तालाब और बिना जंजीरों के खुला आंगन शामिल होगा। पूरे गांव ने माधुरी के लिए हस्ताक्ष मुहिम चलाई और विधायक और नेताओं ने ऑनलाइन याचिका शुरू की। जिस पर दो लाख अधिक हस्ताक्षर हुए और राष्ट्रपति को भेजे गए।

माधुरी के जल्द वापस नांदणी मठ आने का संकेत: माधुरी हथनी की जीत से जैन समाज में हर्ष व्याप्त
हमारे सभी गुरु भगवंतों एवं भारत के समाज जनो के अथक प्रयासों से माधुरी हथनी की वापसी की रहा आसान हुईं। वनतारा के प्रमुख नांदणी मठ पधार कर मठ के भट्टारक जी से मिले और उन्होंने ने कहा कि हम माधुरी हथनी को वापस नांदणी मठ को सौंपने के लिए तैयार हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। हमारे सभी गुरु भगवंतों एवं भारत के समाज जनो के अथक प्रयासों से माधुरी हथनी की वापसी की रहा आसान हुईं। माधुरी की वापसी के लिए श्रमण संस्कृति के आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी, आचार्य श्री वर्धमान सागर जी, आचार्य श्री सुनील सागर जी, आचार्य श्री कुंथु सागर जी, आचार्य श्री देवनंदी जी एवं ,मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री प्रणुत सागर जी, मुनि श्री सम्तव सागर जी, मुनि श्री सौम्य सागर जी सहित इस वसुंधरा पर विराजित सभी गुरु भगवंतों ने माधुरी को वनतारा ले जाने का विरोध किया। खुशी का समाचार यह है कि वनतारा के प्रमुख नांदणी मठ पधार कर मठ के भट्टारक जी से मिले और उन्होंने ने कहा कि हम माधुरी हथनी को वापस नांदणी मठ को सौंपने के लिए तैयार हैं। बस एक हफ्ते में अदालत से मंजूरी मिलते ही माधुरी को वापस नांदणी मठ को सौंप देंगे।

मुख्यमंत्री फड़णवीस ने एकजुटता को सराहा

माधुरी को लौटाने के फ़ैसले में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी जन भावनाओं और समाज जनों एवं अजैन लोगों की एकजुटता और जनभावना का प्रतीक बताया है। इस अवसर मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि सामूहिक लड़ाई में आप सभी के सहयोग के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया। हम वनतारा प्रबंधन द्वारा माधुरी को नांदणी मठ कोल्हापुर में पुनर्वासित करने के फ़ैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं।

इन समाजजनों ने जताया आभार

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वनतारा के इस निर्णय का इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद मयंक जैन, नरेंद्र वेद एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल मुक्ता जैन आदि ने वनतारा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

कोल्हापुर के नांदणी मठ ‘माधुरी’ जल्द लौटेगी: 36 साल से रह रही हथिनी माधुरी को वापस लाने की तैयारियां तेज
कोल्हापुर के प्राचीन नांदणी जैन मठ से वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजी गई हथिनी माधुरी को वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। याचिका में गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भी सरकार का साथ देने के लिए कटिबद्ध है। छत्रपतिसंभाजी नगर से पढ़िए, यह खबर…स्रोत दैनिक भास्कर।

छत्रपतिसंभाजीनगर। कोल्हापुर के प्राचीन नांदणी मठ से वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजी गई हथिनी माधुरी को वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। इस याचिका में गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर भी सरकार का साथ देने के लिए कटिबद्ध हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में वनतारा टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में चर्चा के बाद सरकार ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की और नांदणी जैन मठ के साथ मिलकर माधुरी के लिए नांदणी क्षेत्र में ही एक अत्याधुनिक सैटेलाइट रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस सेंटर को तय मानकों के अनुसार और सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त पावर्ड कमेटी के विशेषज्ञों की सलाह से ही बनाया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोल्हापुर के नांदणी जैन मठ में पिछले 36 साल से रह रही हथिनी माधुरी को वनतारा एनिमल रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेज दिया गया था।

जिसका देशभर में दिगंबर जैन समाज के लोगों ने विरोध जताया और अपने क्षेत्र के जिला मुख्यालयों और राज्य मुख्यालयों पर कलेक्टर, एसडीएम और राजनेताओं को आवेदन देकर माधुरी हथिनी को वापस जैन मठ नांदणी में लौटाने के लिए गुहार लगाई। वनतारा सेंटर के इस निर्णय से दिगंबर जैन समाज के लोगों में अपार आक्रोश भी देखा गया है। वे अभी भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।