Chaubisi Manastambh Pratistha Mahamahotsav – श्रीफल जैन न्यूज़

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा कार्यक्रम : घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ शुरू होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तंभ प्रतिष्ठा महामहोत्सव
समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज और आचार्य शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद और मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी आगरा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा, बरौली अहीर शमशाबाद रोड आगरा में श्री मजिंनेंद्र चंद्रप्रभु जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं मानस्तंभ महामहोत्सव का आयोजन 12 से 17 नवंबर के मध्य आर.पी जैन कृषि फार्म हाउस बगदा पर होने जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज और आचार्य शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद और मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी आगरा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा, बरौली अहीर शमशाबाद रोड आगरा में श्री मजिंनेंद्र चंद्रप्रभु जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं मानस्तंभ महामहोत्सव का आयोजन 12 से 17 नवंबर के मध्य आर.पी जैन कृषि फार्म हाउस बगदा पर होने जा रहा है। पंचकल्याणक महा महोत्सव समिति बगदा द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पूर्व, 10 नवंबर को पंचकल्याणक महोत्सव समिति बगदा के तत्वावधान में आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नारायण भवन पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

पंचकल्याणक महामहोत्सव के पहले दिन, 12 नवंबर को, विशाल रथयात्रा और घटयात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार से सुबह 8:00 बजे उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में निकाली जाएगी। रथ में सात बैंड, 24 बग्गी, ढोल नगाड़े, आठ झाकियां, घोड़े, ऊंट और अन्य झांकियां शामिल होंगी। इस रथयात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्रीएसपी सिंह बघेल और राज्यसभा सांसद नवीन कुमार करेंगे। वहीं, महोत्सव का ध्वजारोहण नवीन जैन , राज्यसभा सांसद, हीरालाल जी बैनाड़ा, निर्मल कुमार मौठ्या और जितेंद्र जैन करेंगे।

ये होंगे कार्यक्रम

पंचकल्याणक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि 13 नवंबर को गर्भकल्याणक उत्तर रूप मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 7:00 बजे जापयानुष्ठान, श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा और गर्भकल्याणक पूजन होगा। दोपहर 2:00 बजे सीमातनी क्रियाएं और सुलक्षणा देवी की भव्य गोद भराई के बाद 3:00 बजे घटयात्रा प्रतिष्ठा मंडप से मंदिर तक निकाली जाएगी। इसके अलावा, वेदिका-शिखर कलश शुद्धि संस्कार विधि की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की जाएंगी।

अन्य महत्वपूर्ण तारीखें:

-14 नवंबर: जन्म कल्याणक महोत्सव

-15 नवंबर: तपकल्याणक महोत्सव

-16 नवंबर: ज्ञान कल्याणक महोत्सव

-17 नवंबर: मोक्षकल्याणक महोत्सव के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन होगा।

यह छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव युगल प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन एवं डॉ. आशीष जैन और संगीतकार पारस जैन अंबर दिल्ली के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। मंच संचालन श्री सत्येंद्र जैन साहू और वाणीभूषण श्री मनोज बाकलीवाल द्वारा किया जाएगा। मंच कलाकार उमेश जैन भिंड होंगे। इस भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आगरा और विभिन्न नगरों से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, मनोज जैन बाकलीवाल, अनंत कुमार जैन, अजय कुमार जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, कुमार मंगलम जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और बगदा मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।