Chariot Festival श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

विश्व शांति महायज्ञ 25 मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान संपन्न: गिरारगिरी में बनेगी भव्य चौबीसी, अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी जी में 16 से 23 जनवरी तक आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज एवं मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में 25 मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान, वार्षिक मेला, विश्व शांति महायज्ञ एवं भव्य रथोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी जी में 16 से 23 जनवरी तक आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज एवं मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में 25 मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान, वार्षिक मेला, विश्व शांति महायज्ञ एवं भव्य रथोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि अंतिम दिन प्रातः बेला में अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन के बाद विश्व शांति महायज्ञ का किया गया। महोत्सव के पात्रों एवं श्रद्धालुओं ने संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव और अहिंसा की स्थापना की मंगल भावना से आहुतियां समर्पित कीं।

भव्य रथोत्सव में गूंजे मंगलगीत

दोपहर 1.30 बजे से भगवान श्रीजी का भव्य रथोत्सव निकाला गया। रथों में विराजित पात्रों द्वारा मंगलगीत गाए जा रहे थे। गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा में मुनिश्री ससंघ, विभिन्न स्वयंसेवी संगठन एवं सैकड़ों श्रद्धालु सहभागी बने। संपूर्ण वातावरण जयकारों और भक्ति-उल्लास से गुंजायमान हो उठा। विधान की समस्त विधियां विधानाचार्य पं. मनोज शास्त्री (बगरोही), पं. देवेंद्र शास्त्री (मड़ावरा) एवं विकर्ष शास्त्री ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से कराईं। इस अवसर पर विधानाचार्यों का सम्मान भी किया गया।

सहयोगियों और स्वयंसेवी संगठनों का सम्मान

आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, उप-समितियों एवं स्वयंसेवी संगठनों का सम्मान क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चक्रेश जैन, महामंत्री प्रदीप जैन (मड़ावरा), कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघई, आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री राजेश जैन ‘रज्जू’, कोषाध्यक्ष दीपचंद्र जैन, अभिषेक जैन, अजित जैन, त्रिलोक जैन, सुनील जैन मोनू सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

आज विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा: मुनिश्री समत्वसागर जी

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्री परिषद के महामंत्री ब्र. जयकुमार निशान्त जी ने सभा को संबोधित करते हुए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद पुण्यार्जक परिवारों ने मुनिश्री ससंघ का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान आत्मशुद्धि का विधान है। जब आत्मा श्रद्धा, ज्ञान और चारित्र की परिक्रमा करती है, तभी जीवन में वास्तविक शांति का उदय होता है। आज विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में अहिंसा, संयम और तप ही मानवता का पथ प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहाकृतीर्थ निर्माण केवल पत्थरों से नहीं, बल्कि पुण्य, भावना और त्याग से होता है। जो व्यक्ति तीर्थ के निर्माण में सहभागी बनता है, वह अपनी आत्मा के लिए भी तीर्थ का निर्माण करता है।

गिरारगिरी में भव्य चौबीसी के लिए पुण्यार्जन की घोषणा

यह महोत्सव अनेक उपलब्धियों से युक्त रहा। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी जी में 24 तीर्थंकरों की भव्य चौबीसी निर्माण की घोषणा की गई। मुनिश्री की प्रेरणादायी देशना के बाद कुछ ही क्षणों में 24 पुण्यार्जक परिवारों ने चौबीसी निर्माण का सौभाग्य प्राप्त करने की घोषणा कर दी। जिससे सभा में हर्ष और भावुकता का वातावरण बन गया। 24 पुण्यार्जक परिवार शांत कुमार ,कमलेशजी नीरज शास्री परिवार, देवेंद्र जैन, विनय जैन, प्रीतेश जैन परिवार, विनोद जैन, विशाल जैन, चंदेरिया परिवार, सुनील जैन , प्रीति जैन परिवार, सुरेश जैन, संध्या जैन परिवार, प्रकाशचंद जैन, राहुल जैन परिवार, राजेंद्र जैन, दीप्ति जैन परिवार, मुकेश जैन, शशि जैन परिवार, सुनील (मोनू), नेहा बाम एपी स्पेशल परिवार, बरायठा, डॉ. बालचंद सनत कुमार,सरोज जैन मेडिकल मड़ावरा, संतोष, अनिल(रानू) परिवार, उदयचंद शास्त्री परिवार सागर, राजकुमार जैन, चंदा जैन खुटगुआ वाले मड़ावरा परिवार, प्रदीप जैन, निधि जैन खुटगुआ वाले मड़ावरा परिवार, ताराबाई , प्रवीण जैन (चक्की वाले) परिवार,चक्रेश जैन, शशिप्रभा जैन बेरिया परिवार, पीसी जैन(पूर्व डीएसपी ) डॉ. श्रेणिक जैन परिवार सागर, माणिकचंद विनोद कुमार जैन, आशीष खुटगुआ वाले मड़ावरा परिवार, रतनचंद जैन, जिनेंद्र कुमार, गोना वाले परिवार, रविन्द्र जैन, आसमा जैन परिवार सागर, हरिश्चंद (मुन्ना) आशीष (डिग्गी) सेठ परिवार बरायठा, सेठ संदीप कुमार, अरुण कुमार सेठ परिवार गिरार, विजयकुमार सपरिवार फुटेरा, इंद्रा, अभिषेक (दीपू) (खुटगुआ वाले) परिवार मड़ावरा शामिल रहे।

मुनि श्री का गिरारगिरी से मंगल विहार

महोत्सव संपन्न होने के पश्चात मुनि श्री 108 समत्वसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पद विहार अतिशय क्षेत्र कारीटोरन जी के लिए हो गया। उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाव रू महोत्सव में मड़ावरा, बरायठा, महरौनी, शाहगढ़, टीकमगढ़, ललितपुर, सागर, बंडा, इंदौर, दमोह से सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। क्षेत्र कमेटी महामंत्री प्रदीप जैन (मड़ावरा) एवं आयोजन समिति महामंत्री राजेश जैन ‘रज्जू’ (मड़ावरा) ने सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई : स्वर्ण जयंती वर्ष पर डडूका में महावीर इंटरनेशनल की रथ यात्रा का भव्य स्वागत
महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर से प्रारंभ हुई गोल्डन जुबली रथ यात्रा का 17 मई (शनिवार) को प्रातः 9:15 बजे डडूका के होली चौक पर भव्य स्वागत किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

डडूका। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर से प्रारंभ हुई गोल्डन जुबली रथ यात्रा का डडूका के होली चौक पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजीत कोठिया ने बताया कि रथ यात्रा की अगवानी महावीर इंटरनेशनल केंद्र के चेयरमैन सुंदरलाल पटेल, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी, प्रेमजी पाटीदार, संरक्षक मणिलाल सूत्रधार, हितेश जैन तथा भरत टी. शाह द्वारा की गई। इस रथ यात्रा ने पूरे गांव में भ्रमण कर महावीर इंटरनेशनल की 50 वर्षों की सेवा गतिविधियों को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा।रथ यात्रा के साथ जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन एवं गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिगंबर जैन मंदिर के समीप रथ वाहक वीर मौसम, वीर श्याम एवं अन्य ग्रामीणों का जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागतकर्ता दल में सुंदरलाल पटेल, रणजीत सिंह सोलंकी एवं अजीत कोठिया प्रमुख रूप से शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में रथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। संचालन सुंदरलाल पटेल ने किया तथा अंत में आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया।

महावीर जयंती पर निकलेगी रथ यात्रा : प्रिंस पाल टोंग्या बने स्वर्ण रथ यात्रा के प्रमुख संयोजक
इंदौर (सतीश जैन)। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रिंस पाल टोंग्या को महावीर जयंती के अवसर पर निकलने वाली ऐतिहासिक स्वर्ण रथ यात्रा का प्रमुख संयोजक नियुक्त किया। यह नियुक्ति दिगंबर जैन समाज की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण कदम है।

स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन महावीर जयंती के अवसर पर किया जाएगा, जो जैन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। प्रिंस पाल टोंग्या की इस नियुक्ति पर एम के जैन, पुष्पा कासलीवाल, अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, राकेश विनायका, राजेंद्र सोनी, सतीश जैन, दिलीप पाटनी, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की और उनके नेतृत्व में यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।