celebrated – श्रीफल जैन न्यूज़

दो दिवसीय रथोत्सव कार्यक्रम में नगर परिक्रमा पर निकलें भगवान नेमिनाथ : संगीत और नृत्य के साथ श्री जी की परिक्रमा
ऋषभदेव मेवाड़ और वागड़ के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र ऋषभदेव में हर साल की तरह इस वर्ष भी पर्युषण महापर्व की समाप्ति पर भगवान नेमीनाथ की प्रतीकात्मक बारात के रूप में जिनेन्द्र भगवान को रथ में विराजित कर नगर परिक्रमा निकाली गई। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट..

ऋषभदेव मेवाड़ और वागड़ के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र ऋषभदेव में हर साल की तरह इस वर्ष भी पर्युषण महापर्व की समाप्ति पर भगवान नेमीनाथ की प्रतीकात्मक बारात के रूप में जिनेन्द्र भगवान को रथ में विराजित कर नगर परिक्रमा निकाली गई। श्री दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा कमिटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने बताया की पर्युषण पर्व की समाप्ति के बाद एकम और बीज के दिन नगर में रथोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाता है। काष्ठ कला से बने तीन रथों को सजाया जाता है फिर श्री जी की प्रतिमा को विराजमान किया जाता है।

तीर्थ रक्षा कमिटी के उपाध्यक्ष पवन कुमार गंगावत ने बताया की कमिटी की तरफ से सभी प्रमुख समाज जनो को निमंत्रित किया जाता है। तीनों रथ शाम को मुख्य मंदिर से देवस्थान विभाग के बैंड, अहमदाबाद से आए नासिक ढोल के साथ निकलें। तीनो रथ मंदिर जी से जोहरी बाजार होते हुए सदर बाजार, नेहरू बाजार, पटुना चोक होते हुए कृष्णघाट पहुंचा। इस दौरान उपेंद्र अनु और दिवाकर त्रिवेदी की टीम, बांसवाड़ा से आए सेवन स्टार आर्केस्ट्रा के आंचल और गिरीश व अन्य कलाकारों ने गीत-भजन गाए और युवा व महिलाओं ने नृत्य के साथ रथ यात्रा पूरी की।

कृष्णघाट पर पंडित वारिशेन ने सोलह कारण पूजा और भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना की और आरती का लाभ लेने वाले परिवार द्वारा आरती की गई। आरती के बाद तीनो रथ पटुना चोक पहुंचा और यहीं देवस्थान विभाग के धुलेवा बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। रात 11 बजे तीनों रथों को कांच के मंदिर में भंडार धुलेव की सलामी के साथ विश्राम के लिए रखा गया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भवरा ने बताया की कल तीनो रथों को पुनः पतुना चोक प्रांगण में ले जाया जाएगा।

जहां पर सलामी होगी इसके बाद आरती की जाएगी। वहीं पर पगड़ी वाले पुरुष और चुंदड वाली महिलाओं की गैर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। महिला मंडल की आभा किकावत और सांस्कृतिक मंत्री नीलम भवरा ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में महिलाए पहले दिन पीले वस्त्र जिसे दहेज वाला ड्रेस कहते है और दूसरे दिन सभी महिलाए लाल रंग की चुन्दड पहन कर आती है। डांडिया में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को दूसरे दिन पुरुस्कृत किया जाता है। यहां से रथों को मुख्य मार्गो से होते हुए रात को मुख्य मंदिर जी पहुंचा कर रथ महोत्सव का समापन किया गया।

नवयुवक मंडल के सांस्कृतिक मंत्री पलाश भवरा ने बताया की मंदिर प्रांगण से निकलने वाले तीनों काष्ठ कला से निर्मित रथ सोने चांदी के छतरों से आच्छादित हुए। रथ स्वर्ग से आए भगवान के रजत एवं स्वर्ण रथ की तरह नजर आए। रथों में भगवान की प्रतिमा को विराजित कर रोशनी से सजाया गया। रथोत्सव की सुरक्षा को लेकर पुलिस थाना ऋषभदेव मय जाब्ता तैनात रहा।

संपूर्ण कार्यक्रम के लिए सभी तरह की कमेटिया बनाई गई। इस अवसर पर समस्त समाज के लोग उपस्थित रहे। मंडल कोषाध्यक्ष दीक्षांत किकावत और चिराग गांधी ने बताया की तीसरे दिन पीपली में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित प्रीतिभोज का आयोजन इस बार बोहरा परिवार है। पीपली में शांति नाथ भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद स्वामि वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।

आत्मा की शुद्धि एवं मधुरता का संदेश देने वाला है क्षमा वाणी पर्व : शुभ पर्व को आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य में मनाया गया
पयुर्षण महापर्व यानी दशलक्षण पर्व का जैन धर्म में बहुत महत्व माना गया है। जैन धर्म में पर्युषण पर्व को आत्म जागृति और शुद्धि का पर्व कहा गया है। यह सभी पर्वों का राजा माना गया है। इस महापर्व के समापन पर क्षमावाणी का पर्व मनाया जाता है, जो मन को शुद्ध कर देता है। पढ़िए सन्मति जैन काका सनावद की यह विशेष रिपोर्ट….

सनावद. पयुर्षण महापर्व यानी दशलक्षण पर्व का जैन धर्म में बहुत महत्व माना गया है। जैन धर्म में पर्युषण पर्व को आत्म जागृति और शुद्धि का पर्व कहा गया है। यह सभी पर्वों का राजा माना गया है। इस महापर्व के समापन पर क्षमावाणी का पर्व मनाया जाता है, जो मन को शुद्ध कर देता है। सन्मति जैन काका ने बताया की क्षमा वाणी पर्व नगर में विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य में मनाया गया जिसके अंतर्गत सुबह श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिरजी में सामूहिक अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर जी के ओत्तंग शिखरों पर केशरिया ध्वजाए चढ़ाई गई, जिसका सौभाग्य अक्षय कुमार, अभिजीत कुमार, सराफ परिवार को मिला। साथ ही आदिनाथ जिनालय में ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य नैना मनीष कुमार चौधरी परिवार को मिला।

इस अवसर पर आर्यिका सरस्वती माताजी ने कहा की भगवान महावीर ने हमें आत्म कल्याण के लिए दस धर्मों के दस दीपक दिए हैं। प्रतिवर्ष पर्युषण आकर हमारे अंत:करण में दया, क्षमा और मानवता जगाने का कार्य करता है। जैसे हर दीपावली पर घर की साफ-सफाई की जाती है, उसी प्रकार पर्युषण पर्व मन की सफाई करने वाला पर्व है। इसीलिए हमें सबसे पहले क्षमा याचना हमारे मन से करनी चाहिए।

जब तक मन की कटुता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नहीं है। अत: जैन धर्म क्षमा भाव ही सिखाता है। हमें भी रोजमर्रा की सारी कटुता, कलुषता को भूल कर एक-दूसरे से माफी मांगते हुए और एक-दूसरे को माफ करते हुए सभी गिले-शिकवों को दूर कर क्षमा पर्व मनाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार पहले आदिनाथ जिनालय ततपश्चात सुपार्श्वनाथ मंदिर और अंत मे पार्श्वनाथ जैन बड़ा मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके बाद सभी समाजजनों ने भगवान के समक्ष हाथ जोड़कर क्षमा याचना की। इसके बाद आर्यिका संघ से क्षमा याचना की फिर एक दूसरे से हाथ जोड़कर गले मिलकर क्षमा मांगी साथ ही अपने आपसी भेद भावों को खत्म किए।

कांच मंदिर पर सामूहिक क्षमावाणी पर्व: क्षमा वाणी हृदय की विशालता का पर्व है – आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज
इंदौर स्थित कांच मंदिर प्रांगण में बुधवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया। श्री सेठ माणकचंद मगनीराम गोठ के अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल,दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक प्रिंस पाल टोंग्या ने बताया कि कांच मंदिर में क्षमा वाणी पर्व पिछले 103 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस दौरान आचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज और आर्यिका सुनमयति माताजी ने सभा को संबोधित किया। पढ़िए सतीश जैन की यह विशेष रिपोर्ट….

इंदौर स्थित कांच मंदिर प्रांगण में बुधवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से सामूहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया। श्री सेठ माणकचंद मगनीराम गोठ के अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल,दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक प्रिंस पाल टोंग्या ने बताया कि कांच मंदिर में क्षमा वाणी पर्व पिछले 103 वर्षों से मनाया जा रहा है। वहीं क्षमा वाणी में आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज ने कहा कि क्षमावाणी हृदय की विशालता का पर्व है, कषाय हमें दुख देती है, इन्हें जल्द ही त्याग देना चाहिए।

क्षमा भी हमें विनम्रता से मांगना चाहिए। क्रोध कषाय अच्छी नहीं होती, भूलवश या अज्ञानता से हमसे कोई मूर्ति टूट जाए तो उसका प्रायश्चित है लेकिन जो व्यक्ति समाज को तोड़ता है वह कभी क्षमा का पात्र नहीं होता। क्रोध सबसे बड़ा अन्याय स्वयं के साथ करता है। उसके क्रोध से दूसरे को नुकसान हो ना हो लेकिन स्वयं को नुकसान होता है।

इस अवसर पर आर्यिका सुनयमति माताजी ने कहा कि क्षमा धर्म आत्मा का स्वभाव है, स्वभाव आसानी से प्रकट नहीं होता। क्षमा पर्व औपचारिकता का नहीं, आत्मा को शुद्ध करने का पर्व है। करोड़ों बार की भक्ति से बड़ा है किसी को हृदय से एक बार क्षमा करना।

साथ ही दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि श्री जी के कलश के बाद सामूहिक क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी समाज जनों ने जाने – अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा याचना की। कार्यक्रम की शुरुआत उषा शाह के मंगलाचरण से हुई। इस दौरान श्री पाटोदी और सुशील पांड्या ने झांकी व मंडल के विजेताओं के पुरस्कार घोषित किए। यह पुरस्कार अगली मीटिंग में विजेताओं को दिए जाएंगे।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के परम संरक्षक पुष्पा कासलीवाल, अमित कासलीवाल, दिलीप पाटनी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेंद्र सोनी, अरविंद जैन, एडवोकेट ऋषभ पाटनी, धर्मेंद्र पाटनी, देवेंद्र सोगानी, संजय जैन, अहिंसा, पार्षद राजीव जैन, डी के जैन (रिटायर्ड डीएसपी), संजय कासलीवाल, रितेश पाटनी, मनीष गंगवाल सहित बहुत अधिक संख्या में समाज जन मौजूद थे।

ब्रम्हचर्य अंतिम साधना है जीवन की : वासना के चक्र से बाहर निकले बिना परमात्मा के दर्शन नही हो सकते-आचार्य पुलक सागर
ऋषभदेव पर्यूषण पर्व के उपलक्ष में महावीर मंदिर के अनिल वानावत ने बताया कि महावीर चेत्यालय में चतुर्थदशी के अवसर पर मंदिर जी में श्री जी पर शांतिधारा की गई। सचिन जैन की रिपोर्ट

ऋषभदेव पर्युषण पर्व के उपलक्ष में महावीर मंदिर के अनिल वानावत ने बताया कि महावीर चेत्यालय में चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर जी में श्री जी पर शांतिधारा की गई। जिसका लाभ बाबूलाल जी पंचोली परिवार,निर्वाण लड्डू चढ़ाने का लाभ सरला बाई रमन जी वानावत परिवार एवं ध्वजा चढ़ाने का लाभ महेंद्र कुमार जी पंचोली परिवार को मिला। वहीं गुरुकुल में चल रहे शिविर में दिगंबर जैन दशा नरसिंह पूरा समाज के भट्टारक यश कीर्ति गुरुकुल सभागार में अंतिम दिन राजकीय अतिथि गुरुदेव आचार्य पुलक सागर जी महाराज जी के सानिध्य में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया।

गुरुकुल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुंदर लाल जी भानावत ने बताया कि इस अवसर पर गुरुदेव को जिनवाणी और शास्त्र भेट राजेश जी गंगवाल परिवार ने किया। इस दौरान गुरुदेव ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आज उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस है जो कि दशलक्षण पर्व का अंतिम दिन है। जो व्यक्ति ब्रह्मचर्य की साधना कर लेता है उसके बाद मोक्ष प्राप्त करता है, आज वासुपूज्य भगवान ने निर्वाण प्राप्त किया था।

गुरुदेव ने कहा कि ब्रह्मचर्य अंतिम साधना है जीवन की। वासना के चक्र से बाहर निकले बिना परमात्मा के दर्शन नहीं हो सकते। आदमी सब कुछ छोड़ सकता है वासना एवं इच्छाएं नही छोड़ सकता। गुरुदेव ने कहा कमल भले कीचड़ में खिलता है लेकिन वो जीता हमेशा ऊपर उठ कर। मां बाप से बच्चों का जन्म होता है हर मां बाप सोचते है कि हमारी संतान की मृत्यु गुरु के चरणों में हो जिससे उसका जीवन सार्थक बने। जीवन में ब्रह्म जैसी साधना करें। साधु अपनी शक्ति को योग में और गृहस्थ भोग में लगाता है संत हमेशा साधना और आचरण दिया करते है। जैन संत केवल तन निरवस्त्र नहीं होते बल्कि तन से पहले मन को भी साफ करते है। इस अवसर पर सभी शिविरार्थियो ने उपवास किए, सभी को गुरुदेव ने आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के जय प्रकाश जी सिसपुरिया और शीतल जी भानावत ने बताया कि भगवान आदिनाथ का महा शांतिधारा व 21 रसो से अभिषेक किया गया। साथ ही सचिन गंगावत ने बताया अभिषेक के बाद सभा आरती सभी समाजजन मौजूद रहे।

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का महाप्रयाण : बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
दलपतपुर के निकटवर्ती ग्राम तिनसी के एसएसके जैन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पढ़िए राजेश जैन रागी और रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट।

दलपतपुर । निकटवर्ती ग्राम तिनसी के एसएसके जैन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थापक व परम संरक्षक न्यायमूर्ति विमला जैन , सुरेश जैन आईएएस भोपाल की विशेष उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पूर्णचंद्र जैन बण्डा की अध्यक्षता तथा विधायक प्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह लम्बरदार बण्डा व अरविंद जैन जिला शिक्षा अधिकारी सागर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक वेषभूषा के साथ प्रस्तुत सरस्वती वंदना, बुंदेली स्वागत गीत , रामजी की निकली सवारी , सबसे पहिले लूंगा मम्मी डैडी का नाम आदि गीत संगीत नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर गत वर्ष में श्रेष्ठ प्रदर्शन व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया ।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रतिष्ठा जैन सीईओ जनपद पंचायत , विनोद जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल , एमपी आठिया संकुल प्राचार्य , सरपंच रघुनाथ सिंह, सरपंच मुकेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक ठेकेदार बण्डा,मोती लाल सांधेलिया , हरिनारायण गोस्वामी, खिलान सिंह धुरमार , पुष्पेन्द्र राठौर, महेंद्र सिंह महूना,रामेस्वर पटेरिया दलपतपुर आदि विशिष्ट अतिथि के साथ ही गणमान्य नागरिक अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही । अतिथि वक्ताओं ने सभी छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के मूल मंत्र दिए और अभिभावकों को बच्चों के सतत सहयोग की अपील करते हुए सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।विद्यालय अध्यक्ष सत्येन्द्र लोहिया, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन सांधेलिया एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश रागी बकस्वाहा एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को बताते हुए आभार प्रदर्शन प्राचार्य सुमतिप्रकाश जैन ने किया।