biodata collected – श्रीफल जैन न्यूज़

अविवाहित बच्चों के बायोडेटा एकत्रित करना प्रमुख लक्ष्य : ज्ञानतीर्थ में राष्ट्रीय चिंतन सभा की बैठक में हुआ चिंतन
देशभर में निवासरत समाज बंधुओं को अपने बच्चों के संबंध तय करने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए जैसवाल जैन समाज की संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह ने सजातीय बच्चों के बायोडेटा एकत्रित कर समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर….

मुरैना। वर्तमान समय में समाज की पंच परम्परा के अभाव के कारण समाज में बच्चों के सगाई संबंध बनाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में निवासरत समाज बंधुओं को अपने बच्चों के संबंध तय करने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए जैसवाल जैन समाज की संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह ने सजातीय बच्चों के बायोडेटा एकत्रित कर समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। संपूर्ण भारतवर्ष में निवासरत दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के अविवाहित बच्चों की जानकारी के साथ परिचय एकत्रित कर समाज के समक्ष प्रस्तुत करना एवं रिश्ते तय करने की प्रक्रिया को सहज सरल बनाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। यह विचार ज्ञानतीर्थ मुरैना में एपीपीएस की राष्ट्रीय चिंतन सभा में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रवींद्र जैन जमूसर भोपाल एवं रूपेश जैन दिल्ली ने व्यक्त किए।

समाजोत्थान के लिए चिंतन-मनन

श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय सभा जैन उपासना स्थल ज्ञानतीर्थ पर संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर के 100 से अधिक संरक्षकों एवं क्षेत्रीय संयोजकों ने समाजोत्थान के लिए चिंतन, मनन और विचार विमर्श किया। मुख्य वक्ता के रूप में मंचासीन संस्था के संरक्षक उद्यमी पवन जैन मुरैना, मनोज जैन जैसवाल कोटा, अतुल जैन आगरा, संजय जैन शालीमार, अजय जैन मुरैना, प्रवीण जैन कोटा ने विभिन्न शैलियों से आए हुए 100 से अधिक क्षेत्रीय संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा करते समय आने वाली परेशानियों और आलोचनाओं से डरना नहीं चाहिए, बल्कि आने वाली समस्याओं का डटकर मुकाबला करना चाहिए।

APPS के संरक्षकों द्वारा सम्मान किया

समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए नये क्षेत्रीय संयोजक पंकज जैन मेडीकल मुरेना, सतेन्द्र जैन शिक्षक खनेता मुरेना, शीतल जैन प्राचार्य मनिया, अनिल जैन विजली वाले आगरा, जयचन्द्र जैन नन्दपुरा मुरेना को शपथ दिलाई एवं APPS के संरक्षकों द्वारा सम्मान किया गया। परिणय पत्रिका-26 एवं जैसवाल जैन परिणय एप के लिए अविवाहित बच्चों के फार्म का संकलन एव जानकारी एकत्रित करने का कार्य देश भर सभी नगरों कस्वों में प्रारंभ हो गया है । बायोडाटा एकत्रित करने का कार्य 31 मई 2026 तक चलेगा और जुलाई तक अविवाहित बच्चों की बहुरंगीन परिचय पत्रिका का प्रकाशन होने की पूर्ण संभावना है। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज नायक मुरैना ने बताया कि सभा के शुभारंभ में संरक्षक मंडल द्वारा भगवान आदिनाथ स्वामी, आचार्यश्री सुमतिसागरजी एवं आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज के चित्रों का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम संयोजक अनूप भंडारी मुरैना ने स्वागत भाषण, अजय जैन शिवपुरी ने प्रगति रिपोर्ट एवं आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया।

परिणय एप के न्यू वर्जन की जानकारी दी

जैसवाल जैन परिणय एप के एडमिन रूपेश जैन दिल्ली ने उपस्थित सभी लोगों को जैसवाल जैन परिणय एप के न्यू वर्जन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सभा का संचालन रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल द्वारा किया गया। सभा के प्रारंभ में मुरैना के क्षेत्रीय संयोजक बृजेश जैन दादा, प्रवीण जैन बड़े, अतुल जैन स्क्रैप, रमाशंकर नायक, मुकेश जैन पप्पू, मयंक जैन मंकू, सतेंद्र जैन, पंकज जैन ने पधारे हुए समस्त अतिथियों का मणिमाला, चुनरी, तिलक आदि से स्वागत सम्मान किया।

इन स्थानों से आए प्रतिनिधि

अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय चिंतन सभा में दिल्ली, आगरा, अजमेर, कोटा, शमसावाद, मनियाँ, राजाखेड़ा, धौलपुर, अम्बाह, गोहद, लश्कर, ग्वालियर, मुरार, डवरा, भोपाल, इन्दोर, गुना, शिवपुरी, फिरोजाबाद, कस्बाथाना, मुरैना एवं अन्य शैलियों से 105 प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के समापन पर उद्यमी पवन जैन मुरैना एवं रूपेश जैन दिल्ली ने सभी का आभार व्यक्त किया।