Bhaktyanubhuti Chaturmas Committee – श्रीफल जैन न्यूज़

इंदौर स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों में रहेगी होड़ : 4 और 5 सितंबर को पंच बालयति मंदिर में होगा भव्य आयोजन
पर्युषण पर्व पर इंदौर स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विजयनगर के पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत दो दिवसीय आयोजन में भव्य तार्किक शक्ति के प्रयोगार्थ वाद-विवाद प्रतियोगिता स्वदेशी अपनाने में ही भारत की आर्थिक विजय विषय पर 4 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगी। वहीं नारी उत्थान के लिए नारी संस्कार लधु नाटिका का मंचन 5 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगा। इसके अलावा बैनर प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम भी होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। पर्युषण पर्व पर इंदौर स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विजयनगर के पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत दो दिवसीय आयोजन में भव्य तार्किक शक्ति के प्रयोगार्थ वाद-विवाद प्रतियोगिता स्वदेशी अपनाने में ही भारत की आर्थिक विजय विषय पर 4 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगी। वहीं नारी उत्थान के लिए नारी संस्कार लधु नाटिका का मंचन 5 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगा। इसके अलावा बैनर प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम भी होगा। साथ ही लघु नृत्य नाटिका प्रतियोगिता भी होगी। आयोजक भक्तयानुभूति चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज के सानिध्य में होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष में 8-8 प्रतियोगी रहेगा। इनको प्रस्तुति देने के लिए 5 मिनट का समय तथा एक मिनट अतिरिक्त दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5 हजार 100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार 100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 2 हजार 100 रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतियोगियों को भी पारितोषिक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 2 सितंबर तक संपर्क करना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ. विशाल पुरोहित, मुकेश जैन, जैनेसिस, महावीर जैन, प्रमोद डफरिया, सपना भूपेंद्र नीमा होंगे। वहीं नारी संस्कार लघु नाटिका में अधिकतम समय 10 मिनट रहेगा। इसके विषय संस्कृति का त्याग, संयुक्त परिवार और नारी, संस्कार पाठशाला, लिव इन रिलेशनशिप, पाश्चात्य संस्कृति, किटी पार्टी, धर्म में नारी का योगदान, प्री-वेडिंग फोटो शूट, धर्म में नारी का योगदान, संस्कारी नारी का महत्व, अंतरजातीय विवाह, सोला शुद्धि और नारी के श्रंगार का प्रभाव रहेंगेै इस प्रतियोगिता के लिए 3 सितंबर अंतिम तिथि रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार 100 तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक आकाश दीपिका जैन कोयला, जितेंद्र अनिता जैन, अक्षय लीना कासलीवाल, संजय बरखा बड़जात्या, जितेंद्र रानू पोरवाल हैं। संयोजकों ने अपील की है कि इन प्रतियोगिताओं के विषय को ठीक से समझकर दिए गए समयानुसार अपने नाम संयोजकों को दें। जानकारी में नाम, मोबाइल नंबर, पता वाट्सएप पर भी लिखकर दें। इसमें भाग लेने के लिए संजय बड़जात्या, हाई लिंक समाज अध्यक्ष से मोबाइल नंबर 98930 45948 पर संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजजन और युवा-युवतियां भाग लेकर अपनी सहभागिता सिद्ध करें।