Ayodhya Nagari – श्रीफल जैन न्यूज़

पंचकल्याणक महोत्सव में गूंजा तीर्थंकर जन्म कल्याणक का उल्लास, हाथी पर निकली भव्य शोभायात्रा: सौधर्म इंद्र ने तीर्थंकर बालक को कराया नगर भ्रमण, पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने दिया धर्म और सत्य का संदेश
भिंड के निराला रंग विहार में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर जन्म कल्याणक का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। हाथी पर सवार तीर्थंकर बालक की शोभायात्रा निकाली गई और धर्मसभा में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने प्रेरक उद्बोधन दिया। भिंड से पढ़िए ,सोनल जैन की यह खबर

भिंड। अयोध्या नगरी निराला रंग विहार में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार को तीर्थंकर जन्म कल्याणक का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जैसे ही सौधर्म इंद्र बने देवेंद्र जैन ने तीर्थंकर बालक के जन्म की घोषणा की, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

कुबेर इंद्र ने की रत्नों की वर्षा

जन्म कल्याणक की खुशी में चारों ओर उत्सव जैसा वातावरण बन गया। कुबेर इंद्र बने मोहन जैन द्वारा रत्नों की वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

हाथी पर निकली भव्य शोभायात्रा

सौधर्म इंद्र ने तीर्थंकर बालक को हाथी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। बैंड-बाजों और जयघोष के साथ निकली यह शोभायात्रा अयोध्या नगरी निराला रंग विहार से शुरू होकर महावीर गंज, देव नगर कॉलोनी, इटावा रोड, बताशा बाजार, सदर बाजार और गोल मार्केट होते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

जन्माभिषेक का हुआ आयोजन

नगर भ्रमण के बाद सौधर्म इंद्र द्वारा तीर्थंकर बालक का जन्माभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

भगवान का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर भगवान का जन्म केवल एक परिवार या समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए होता है। जब तीर्थंकर भगवान जन्म लेते हैं तो चारों ओर खुशियां छा जाती हैं और एक पल के लिए नारकीय जीव भी सुख की अनुभूति करते हैं।

माताओं से कराया गर्भपात न करने का संकल्प

अपने उद्बोधन में पट्टाचार्यश्री ने मातृत्व की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कौन जानता है किस गर्भ में कोई महापुरुष या भगवान बनने योग्य आत्मा पल रही हो। उन्होंने उपस्थित माताओं से गर्भपात न करने और न कराने का संकल्प दिलाया। सभा में मौजूद महिलाओं ने हाथ उठाकर इस संकल्प को स्वीकार किया।

सत्य को जानने वाला ही पाता है मुक्ति

पट्टाचार्यश्री ने कहा कि जन्म और मृत्यु तो संसार का नियम है, लेकिन जो व्यक्ति सत्य को जान लेता है वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो सकता है। सत्य त्रिकालिक है और उसे समझने वाला जीवन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर लेता है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने लिया आशीर्वाद

जन्म कल्याणक के अवसर पर पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी महोत्सव में पहुंचे और पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाराजश्री ने उन्हें “विचार” नामक पुस्तक भेंट करते हुए नियमित स्वाध्याय का संदेश दिया।

समाज सेवा की मिसाल बनी जलपान सेवा

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में गोलालारे समाज सेवा समिति भिंड के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान सेवा भी लगातार संचालित की जा रही है। सेवा कार्य में समाज के सदस्य पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

महोत्सव में प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन, आशीष जैन, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, मुकेश जैन बड़ेरी, रविसेन जैन, विनोद जैन, पार्षद मनोज जैन, यश जैन, जगदीश जैन, राजेंद्र जैन, महेंद्र जैन, मनीष जैन, मोनू जैन, कमलेश जैन, सोनू जैन, सचिन जैन, वैभव जैन सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और धर्मभावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

तीर्थंकर बालक आदि कुमार के जन्म कल्याणक पर उमड़े श्रद्धालु : आस्था के सागर में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे
एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में न्यू आदर्श नगर स्थित श्री 1008 सर्वताभद् जिनालय का श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी के सानिध्य में तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव को उल्लास से मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…

आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में न्यू आदर्श नगर स्थित श्री 1008 सर्वताभद् जिनालय का श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी के सानिध्य में तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव को उल्लास से मनाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिनाभिषेक, शांतिधारा एवं जन्म कल्याणक पूजन के साथ हुआ। जिसे प्रतिष्ठाचार्य जय निशांत जैन शास्त्री एवं विधानाचार्य संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में कराया गया। इस दौरान आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के चित्रों का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

साथ ही बाहर से पधारे अतिथियों का दुपट्टा भेंट और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट की परंपरा भी श्रद्धापूर्वक निभाई गई। जैसे ही माता मरूदेवी द्वारा तीर्थंकर बालक के जन्म का संदेश अयोध्या नगरी में गूंजा। पूरा पंडाल भगवान आदिनाथ की जय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर भव्य जन्म कल्याणक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तीर्थंकर बालक को ऐरावत हाथी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

1008 स्वर्ण कलशों से भव्य जन्माभिषेक किया

शोभायात्रा में भगवान के माता-पिता, विभिन्न इंद्र-इंद्राणियां, कुबेर स्वरूप श्रद्धालु, अष्टकुमारियां एवं सुसज्जित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। हिडौन का प्रसिद्ध ताज बैंड सहित विभिन्न बैंडबाजों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं कुबेर स्वरूप भक्तों द्वारा रत्नों की वर्षा ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।नगर भ्रमण के पश्चात अयोध्या नगरी पहुंचकर तीर्थंकर बालक की प्रतिमा को कैलाश पर्वत पर विराजमान कर 1008 स्वर्ण कलशों से भव्य जन्माभिषेक किया गया। सायंकालीन कार्यक्रमों में संगीतमय मंगल आरती, सौधर्म इंद्र का तांडव नृत्य,बाल लीला, पालना उत्सव एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

25 अप्रैल को प्रातःकाल तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि तीर्थंकरों का जन्म केवल एक घटना नहीं, बल्कि मानव जीवन को आत्म कल्याण, संयम और मोक्ष मार्ग की ओर प्रेरित करने वाला दिव्य संदेश है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस जन्म कल्याणक की शोभायात्रा की व्यवस्था शांतिनाथ युवा मंडल जयपुर हाउस,जय जिनेंद्र युवा समिति छीपीटोला, अरिहंत सेवा मंडल नुनिहाई, नमोस्तु शासन जयवंत हो द्वारा संभाली गई। 25 अप्रैल को प्रातःकाल तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इनकी उपस्थिति से रहा माहौल गरिमामय

इस पंचकल्याणक महोत्सव में विशिष्ट गरिमा उस समय और बढ़ गई। जब विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशांत पौनिया जिलाध्यक्ष भाजपा, नितेश शिवहरे महानगर महामंत्री, भाजपा एवं दिनेश भारत सदस्य,एससी/एसटी आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार पधारे। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा एवं जैन सोशल ग्रुप के संदेश जैन की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया। सभी अतिथियों ने धर्ममय वातावरण में सहभागिता कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया तथा महोत्सव की भव्यता की सराहना की। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, रजत जैन, पंकज जैन, पारस जैन कंसल, राजीव बैंक, सुमेर जैन पांड्या, नरेंद्र कुमार जैन, मनोज जैन बल्लो, शैलेंद्र जैन, प्रवीण जैन, दीपक जैन, विशाल जैन, कमल जैन, विष्णु भगवान जैन, अंकेश जैन, उषा मारसंस, खुशबू जैन, बबीता जैन उपस्थित रहे।