Atishay – श्रीफल जैन न्यूज़

नसियाजी, गंगापुर सिटी में पारस प्रभु की प्रतिमा चोरीः भगवान का अतिशय चोर प्रतिमा नहीं ले जा सकें
दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी गंगापुर सिटी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पारस प्रभु की प्रतिमा को चुरा लिया गया था। ये भगवान का ही अतिशय है कि चोर प्रतिमाजी को मंदिर के बाहर खाली पड़ी भूमि से दूर नहीं ले जा पाया। इसकी सूचना जिनेन्द्र होस्टल के मालिक को मिल गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर इसका संज्ञान लिया। इन दोनों चोरों से उनकी हाथापाई होने के बाद प्रतिमा उन्होंने अपने कब्जे में लें ली। इस दौरान चोर भाग खड़े हुए। तत्पश्चात सूर्य मंत्र द्वारा प्रतिस्थापना कर प्रतिमाजी का शुद्धिकरण किया गया। बाद में इसे अभिषेक कर मंदिर में विराजमान किया। पढ़िए गंगापुरसिटी से राजेश पंचोलिया की यह पूरी खबर…

गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन मंदिर, नसियाजी, गंगापुर सिटी में दिनांक 16 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमारे पारस प्रभु की प्रतिमा को चुरा लिया गया था। लेकिन भगवान का अतिशय देखिए चोर प्रतिमाजी को मंदिर के बाहर खाली पड़ी भूमि से दूर नहीं ले जा पाया। कुछ लोगों ने बताया कि जिसके पास यह प्रतिमा थी वह लड़का वहीं पर एक जगह बैठ गया, उसका दूसरा साथी बार-बार कहता रहा की इस प्रतिमा को कहीं दूर ले जाकर बेच देते हैं। लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। अंततः दोनों चोरों ने वहीं पर प्रतिमा को बेचने का प्रयास किया। परंतु वह इसमें सफल नहीं हुआ।

हेमंतजी जैन एवं सचिनजी जैन की तत्परता

इसी दौरान हमारी खाली पड़ी जमीन के पास स्थित जय जिनेंद्र हॉस्टल के मालिक हेमंतजी जैन एवं उनके मिलने वाले सचिनजी जैन को इसकी सूचना मिल गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों चोरों से उनकी हाथापाई होने के बाद प्रतिमा अपने कब्जे में लें ली। इस दौरान चोर भाग खड़े हुए। इसकी सूचना तुरंत ही दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीणजी गंगवाल को मिली और उन्होंने नरेंद्रजी नृपत्या को इसके बारे में बताया और तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने को कहा। नरेंद्रजी ने घटना पर पहुंचकर प्रतिमाजी की पहचान कर अपने पास लिया एवं वहां पर उपस्थित सभी साधर्मियों के साथ प्रतिमाजी को झालर बजाते हुए मंदिर में पुनः लाया गया।

प्रतिमाजी वापस आ जाना भगवान का अतिशय है

इस पूरे घटनाक्रम में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रतिमा चुराने के बाद में एक से डेढ़ घंटे के अंदर पुनः प्रतिमाजी का मंदिर में वापस आ जाना भगवान का अतिशय ही है। यहीं नहीं इस पूरे घटनाक्रम में प्रतिमाजी की अशुद्धि हो जाने के कारण 24 घंटे के भीतर ही जयपुर में तारों की कूट स्थित जिनालय में हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिमाजी को ले जाया गया।

प्रतिमाजी की सूर्य मंत्र द्वारा प्रतिस्थापना शुद्धिकरण

पंचकल्याणक महोत्सव में परम पूज्य मुनिश्री 108 समत्व सागरजी एवं शील सागरजी महाराज के सानिध्य में पंडित धर्मचंदजी शास्त्री अष्टापद वालों के निर्देशन में प्रतिमाजी के तप, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक किए गए। तत्पश्चात सूर्य मंत्र द्वारा प्रतिस्थापना कर प्रतिमाजी का शुद्धिकरण किया गया।

प्रतिमाजी को लाया गया

कल दिनांक 24 जनवरी को प्रतिमाजी के शुद्धिकरण के बाद में समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, देवेंद्र पांड्या, नरेंद्र नृपत्या, महावीर सोगानी, सौरभ गंगवाल, पीसी जैन, मनीष सोगानी, रमेश जैन सोनी, रमेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में प्रतिमाजी को पुनः गंगापुरसिटी दिगंबर जैन मंदिर, नसियाजी में लाया गया है।

अभिषेक कर विराजमान किया

आज प्रतिमाजी के अभिषेक कर उच्च स्थान पर उन्हें विराजमान किया गया। साधर्मी बंधुओं ऐसी अतिशयकारी एवं चमत्कारिक 1008 श्री पारसनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर धर्म लाभ लें एवं पुण्यार्जन करें।

महावीर जी कमेटी का सम्मान : युवाओं को तीर्थ क्षेत्रों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए -सुधांशु कासलीवाल
दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की नवनिर्वाचित कमेटी पदाधिकारियों का शनिवार का राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से सम्मान किया गया। पढ़िये राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

जयपुर। उत्तर भारत के सबसे बड़े जैन तीर्थ क्षेत्र दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की नवनिर्वाचित कमेटी पदाधिकारियों का शनिवार का राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से सम्मान किया गया। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के नेतृत्व में भट्टारक जी की नसियां में आयोजित इस सम्मान समारोह में महावीर जी क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल, मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी, उपाध्यक्ष सी पी जैन, संयुक्त मंत्री सुभाष चन्द जैन, कार्यकारिणी सदस्य पी के जैन,अनिल पाटनी दीवान, सुधीर कासलीवाल आदि का युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, उपाध्यक्ष संजय पाण्डया, मंत्री अशोक पाटनी, भारतभूषण जैन, मुकेश कासलीवाल , योगेश टोडरका, राजेश चौधरी, नीतू जैन, डॉ अनामिका पापडीवाल, मैना गंगवाल आदि ने तिलक, माला, शाल, पगड़ी,bसाफा पहनाकर कर सम्मान किया।

इस मौके पर प्रदीप जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए महावीर जी क्षेत्र में कमेटी द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने संचालन करते हुए क्षेत्र कमेटी द्वारा गत वर्षों में किये गये विकास कार्यों के लिए युवा महासभा की ओर से साधुवाद दिया। महावीर जी कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने इस मौके पर युवाओं को महावीर जी क्षेत्र सहित तीर्थ क्षेत्रों की सेवा करने के लिए आगे आने का आव्हान करते हुए सेवा कार्य हेतु क्षेत्र से जुड़ने तथा नियमित रूप से महावीर जी जाकर क्षेत्र कमेटी द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों में सहयोग का आह्वान किया।

विकास के लिए सदैव तत्पर

मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज बन्धुओं का ही प्रेम है, जो वर्तमान कमेटी ही पुनः आ गई। कमेटी जैन धर्म की प्रभावना बढ़ाने एवं महावीर जी क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक डॉ गौरव सोगानी, पूनमचंद बैनाडा सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं ने सहभागिता निभाई।

श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र : मनाया जाएगा गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस
श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर ससंघ विराजित आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस 26 फरवरी को मनाया जाएगा। पढ़िए विस्तृत से सुनील सेठी की रिपोर्ट…

गुवाहाटी। श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर ससंघ विराजित परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री‌ विराग‌ सागर जी महामुनिराज की परम‌ विदुषी शिष्या आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस (संयम दीक्षा दिवस) 64 ऋद्धि विधान के साथ पूर्वोत्तर के सकल‌ दिगम्बर जैन समाज की ओर से 26 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

निशुल्क व्यवस्था

श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी ने गुवाहाटी से सूर्य पहाड़ जाने आने के लिए निशुल्क बसों की‌ व्यवस्था की है, जो उसी दिन रविवार को प्रातः 6:00 बजे मंदिर जी से छोड़ दी जाएंगी। धर्म लाभ प्राप्त करने के‌ इच्छुक सभी धर्मावलंबी अपना नाम रामचन्द्र सेठी (9435040124) को लिखवाकर अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं। श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी ने पूर्वांचल के सकल दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि यह सूचना की जानकारी मंदिर बोर्ड एवं व्हाट्स अप के माध्यम से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं तक पहुंचाएं।

निशुल्क भोजन

दीक्षा दिवस के कार्यक्रम में बाहर से आने वाले सभी अतिथियों के लिए इस क्षेत्र पर अल्पाहार एवं वात्सल्य भोजन की समुचित व्यवस्था धनराज प्रमोद कुमार-रेखा देवी सेठी परिवार, बंगाईगांव की ओर से की गई है।