anumodana – श्रीफल जैन न्यूज़

सब दिन एक से नहीं होते सबकी रक्षा करो और दया करो : आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने धर्मसभा में साधना को परम श्रेष्ठ बताया
परिणामों को विशुद्ध करो, परन्तु भूलकर भी गलत कार्य मत करो। गलत करना भी नहीं, गलत सोचना भी नहीं, गलत सलाह भी नहीं देना और गलत की अनुमोदना भी नहीं करना। यह उद्गार आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज ने धर्मसभा में दिए। पथरिया से पढ़िए, यह खबर…

पथरिया। परिणामों को विशुद्ध करो, परन्तु भूलकर भी गलत कार्य मत करो। गलत करना भी नहीं, गलत सोचना भी नहीं, गलत सलाह भी नहीं देना और गलत की अनुमोदना भी नहीं करना। परस्पर में जीवन ऐसे जियो कि समाज की एकता-अखंडता नष्ट ना हो। छोटों की बात भी सुनी जाए और बड़ों का भी आदर, सम्मान

बना रहे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह उद्गार आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। अपने आगे कहा कि यदि कोई गलत नहीं कर रहा है, तो उसके कई कारण हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिबन्ध, धर्म का प्रतिबंध, राष्ट्र का प्रतिबंध, राज्य का प्रतिबंध, शासन का प्रतिबंध, लोकाचार का प्रतिबंध, घर-परिवार का प्रतिबंध, जिससे तुम पाप कर नहीं पा रहे हो, यह कोई बड़ी बात नहीं है। यदि तुम सच्चे धर्मात्मा हो, तो अपने मन में गलत सोचना भी नहीं, ये स्वयं का धर्म है। गलत नहीं सोचना, ये साधन है। अपने आपको संयमित रखना, यही तो साधना है। पाप नहीं करना, यह कोई बड़ी बात नहीं है। अपने चित्त को निर्मल रखना और अपने परिणामों को पवित्र रखना, यह तुम्हारी साधना है जो तुम्हें पाप से बचाएगी।

रीति-नीति का ज्ञान नहीं होगा, तो एकता संभव नहीं

अदृश्य और दृश्य जो है, इसे श्रुतज्ञान से जाना जाता है। हम परोक्ष ज्ञान से भी अदृश्य और दृश्य को जान सकते हैं और जान ही रहे हैं। परोक्ष भी प्रमाण है। स्मृति, प्रत्यभिज्ञान, तर्क, अनुमान, आगम ये परोक्ष-प्रमाण के भेद हैं। आगम को पढ़ो, आगम को जानो, आगम के अनुसार जीवन जियो। भैया ! सूर्यमुखी-पुष्प बनकर जीवन जियो। सूर्य जैसे-जैसे घूमता है वैसे-वैसे सूर्यमुखी पुष्प घूमता जाता है। समाज में आनंद और शांति तब ही होती है, जब समाज दिगम्बर-गुरुओं की सेवा भक्ति में तल्लीन रहती है। भैया ! तुम्हें रीति-नीति का परिचय भी होना चाहिए। यदि रीति-नीति का ज्ञान नहीं होगा, तो परिवार व समाज की एकता संभव नहीं है। यदि आपका बेटा किसी पड़ोसी से झगड़ा करके आ गया और उसका पिता आपसे शिकायत करने आगया लेकिन आप यदि समझदार हो तो आप ही अपने बेटे को थोड़ा समझाकर डांट दोगे तो सामने वाला स्वयं ही शांत हो जाएगा। जीवन भी जियो तो नीति के साथ जियो।

पुण्यात्मा के पास आते ही शत्रु भी विनम्र हो जाता है

पुण्यात्मा भूतों के घर में पहुंच जाए तो सम्मान प्राप्त करता है। जिसके पास नीति और पुण्य है उसे कोई पराजित नहीं कर सकता है। पुण्यात्मा के पास आते ही शत्रु भी विनम्र हो जाता है। ज्ञानियो ! संक्षेप में यही समझना; भाई भी लड़ने खड़ा हो जाए तो हाथ जोड़कर खड़े हो जाना और मन में अदृष्ट को निहारना। मैंने पूर्व-पर्याय में कभी इस जीव को कष्ट दिया होगा, इसी कारण आज भाई लड़ रहा है। चरण छू लेना, तो वह भी पानी-पानी हो जाएगा। मुनि भगवंतों पर जब-जब उपसर्ग हुए, तो उन्होंने किसी को दोष नहीं दिया, अपितु समत्व-भाव से, समता धारण कर अदृष्ट को निहारा तो वह भी भगवान् बन गए। इस प्रकार दृष्ट व अदृष्ट को निहार कर, समता धारण कर शिवत्व के लिए पुरुषार्थ करें।

गिरनार तीर्थ के लिए 500 यात्रियों का जत्था रवाना: विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में पहुंचेंगे गिरनारजी
गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनारजी तीर्थ के लिए इंदौर से यात्रियों को जत्था सोमवार शाम को रवाना हुआ। 8 बसों के माध्यम से विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में यह यात्रा हो रही है। जैन सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने धर्मयात्रियों को मंगलकामनाओं सहित विदा किया। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…

इंदौर। भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली पर मोक्ष कल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए मां अहिल्या की नगरी इंदौर शहर से 500 से अधिक जैन श्रद्धालुओं का 8 स्लीपर कोच बसों से जत्था सोमवार शाम 7 बजे महावीर बाग एरोड्रम रोड से गिरनार तीर्थ क्षेत्र के लिए रवाना हुआ। यह धार्मिक यात्रा जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण है। जिसको लेकर समंग्र जैन श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिखा। तीर्थ यात्रियों को महावीर बाग एरोड्रम रोड से जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं धार्मिक संगठनों ने विदाई दी। यात्रा के संयोजक विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याण दिवस बुधवार को लेकर देशभर के जैन तीर्थ क्षेत्र में एवं जिनालयों में भगवान नेमीनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें गिरनार पर्वत का विशेष महत्व है। यहीं से भगवान नेमीनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। इस धार्मिक आयोजन में इंदौर सहित देशभर से लगभग 50 हजार श्रद्धालु गिरनार जी पहुंचकर भगवान नेमिनाथ को सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे।

सफल मंगलमय यात्रा की अनुमोदना की

गिरनार तीर्थ के तीर्थ यात्रियों को विदाई देने के लिए लिए 8 बसों के पुण्यार्जक सहित समाज श्रेष्ठी कांतिलालल बम, राजीव जैन पार्षद, प्रदीप बड़जात्या, कैलाश वेद, डॉ. जैनेंद्र जैन, पूर्व पार्षद पवन जैन , जयदीप जैन ,मनोज काला, नकुल पाटोदी, जैनेश झांझरी, महावीर जैन, वीरेंद्र बड़जात्या, पवन पाटोदी, संगीता विनायका आदि गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया। मंगलमय यात्रा की अनुमोदना की। संयोजक मयंक जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

जूनागढ़ एसपी हर्षद मेहता ने इस्तीफा देकर आध्यात्म मार्ग चुना : नगरवासियों और कार्यालय स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई
जूनागढ़ के एसपी हर्षद मेहता ने अपनी शासकीय नौकरी से त्याग पत्र देकर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया है। उन्हें पूरे नगर के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्हें स्टाफ ने भी शानदार विदाई देकर अनुमोदना की। पढ़िए जूनागढ़ से यह खबर…

जूनागढ़। हर्षद मेहता जूनागढ़ (गुजरात) के एसपी के पद पर सुशोभित थे। उन्हें एकदम विचार आया कि यह सब क्षणभंगुर है। आनंद तो अध्यात्म पद पर है। एसपी के पद से शनिवार को नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और अध्यात्म के रास्ते पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया और ठान लिया कि अब मुझे आध्यात्म पद पर आगे बढ़ना है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि उन्हें पूरे नगर एवं पूरे स्टाफ ने विदाई दी। कार्यालय स्टाफ और सारे पुलिसकर्मी उन्हें विदाई देने आए। ऐसे अफसर बड़ी मुश्किल से मिलते हैं और विचार करने वाली बात है कि अपनी इतनी बड़ी नौकरी छोड़कर धर्म के रास्ते पर जिन ध्वजा फहराने जा रहे हैं। उनके इस निर्णय के इसकी कोटि-कोटि अनुमोदना की जा रही है।