annual pilgrimage – श्रीफल जैन न्यूज़

11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि तक पहुंचे 621 श्रद्धालु : ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा के साथ शांतिनाथ सेवा संघ ने रचा अनुशासन का इतिहास
जैन धर्म की आस्था, तप, संयम और साधना को सजीव रूप प्रदान करती हुई श्री शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष भव्यता, अनुशासन और सुव्यवस्थित आयोजन का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक हुई। अंबाह/जयपुर से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह/दिल्ली। जैन धर्म की आस्था, तप, संयम और साधना को सजीव रूप प्रदान करती हुई श्री शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष भव्यता, अनुशासन और सुव्यवस्थित आयोजन का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक हुई। 23 जनवरी से प्रारंभ हुई इस आध्यात्मिक यात्रा में देशभर से आए 621 श्रद्धालु यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जैन धर्म के 11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि सहित अनेक पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस यात्रा का सफल संचालन संघ के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन के नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में किया गया। उनके निर्देशन में यात्रा का प्रत्येक चरण पूर्णतः योजनाबद्ध, समयबद्ध और सुरक्षित रहा। इतने बड़े स्तर पर यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का उत्कृष्ट संचालन संघ की मजबूत संगठन क्षमता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अयोध्या, श्रावस्ती, काशी (वाराणसी) सहित अन्य प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर दर्शन एवं पूजन किया। काशी में गंगा तट पर आयोजित भव्य आरती में शामिल होकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं तीर्थंकरों की जन्मभूमि पर वंदन, पूजन, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर धार्मिक सभाएं एवं भक्ति कार्यक्रम भी किए गए, जिससे यात्रियों में धर्म, संस्कार और आत्मचिंतन की भावना और अधिक प्रबल हुई।

सहयोग के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं

इस पावन यात्रा को सफल बनाने में सेवा संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र जैन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन ‘अजिया’, सह-कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, यात्रा मंत्री राजकुमार जैन पप्पू, यातायात मंत्री दीपक जैन टीपू, भोजन मंत्री विशाल जैन एवं मनोज जैन टिंकल, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र जैन, प्रचार मंत्री अंकित जैन तथा संजय जैन (मुन्ना) सहित पूरी कार्यकारिणी ने समर्पण और सहयोग के साथ अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं।

धार्मिक साधना और आत्मिक शांति में लीन रहे श्रद्धालु

संघ द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान उत्तम आवास व्यवस्था, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, सुरक्षित यातायात, स्वच्छता व्यवस्था तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। इन व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान निश्चिंत होकर धार्मिक साधना और आत्मिक शांति में लीन रहे। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्री शांतिनाथ सेवा संघ के इस भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।

सदैव स्मरणीय रहेगी धार्मिक यात्रा

यात्रियों ने इसे केवल धार्मिक यात्रा ही नहीं, बल्कि सामूहिक एकता, अनुशासन, सेवा भावना और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह तीर्थ यात्रा जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी।

621 तीर्थयात्रियों ने 11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि को किया नमन : शांतिनाथ सेवा संघ की वार्षिक तीर्थयात्रा हुई संपन्न
जैन धर्म के 11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि की पावन रज को 621 यात्रियों के विशाल समूह ने अपने मस्तिष्क पर लगाकर अपनी मनुष्य पर्याय एवं जैन कुल में जन्म लेने को सार्थक किया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैन धर्म के 11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि की पावन रज को 621 यात्रियों के विशाल समूह ने अपने मस्तिष्क पर लगाकर अपनी मनुष्य पर्याय एवं जैन कुल में जन्म लेने को सार्थक किया। तीर्थ यात्रा समिति के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन एवं श्री शांतिनाथ सेवा संघ शकरपुर दिल्ली के अध्यक्ष हरिश्चंद जैन ने बताया कि शकरपुर दिल्ली की सेवाभावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक तीर्थ यात्रा 2025 के तहत 23 से 27 जनवरी तक अयोध्या-बनारस की तीर्थयात्रा का आयोजन किया। जिसमें मुरैना, अम्बाह, ग्वालियर, झांसी, नोएडा, दिल्ली, धौलपुर, आगरा, राजाखेड़ा, शमशाबाद, इलाहाबाद से 621 साधर्मी बंधु शामिल हुए। सम्पूर्ण यात्रा में सभी यात्रियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था पवन जैन, अक्षत जैन, मेघा जैन, दिविशा, जिनीश, विजयलक्ष्मी जैन नोएडा की ओर से की गई थी।

सूर्यकुंड पर लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया

यात्रा के प्रथम दिवस सभी यात्रियों ने शाश्वत तीर्थ अयोध्या जी में भगवान श्री ऋषभदेव स्वामी, अजितनाथजी, अभिनंदननाथजी, सुमतिनाथजी, अनंतनाथजी, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी की जन्मभूमि, गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माताजी के दर्शन और वंदना कर यात्रा का शुभारंभ किया। कुछ यात्रियों ने सरयू घाट पर डुबकी लगाकर स्नान भी किया। रात्रि को सरयू घाट पर भव्य आरती एवं सूर्यकुंड पर लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया। द्वितीय दिन श्रावस्ती पहुंचकर भगवान संभवनाथ स्वामी की जन्मभूमि एवं रतनपुरी में भगवान धर्मनाथ स्वामी की पावन भूमि को नमन किया। श्रावस्ती में आयोजकों की ओर से सद्भावना संगोष्ठी भी की गई।

गंगा नदी के जैन घाट पर डुबकी भी लगाई

तीसरे दिन वाराणसी पहुंचकर भगवान सुपार्श्वनाथ, चंद्रप्रभु, श्रेयांसनाथ, पार्श्वनाथ स्वामी की जन्मभूमि की वंदना कर अपने मानव जीवन को धन्य किया। गंगा नदी के जैन घाट पर डुबकी भी लगाई। साथ ही गंगा आरती एवं काशी विश्वनाथ मंदिर का अवलोकन भी किया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर भेलूपुर वाराणसी में संस्था के अध्यक्ष हरिश्चंद जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधान किया गया। मंदिरजी में विराजमान मुनिश्री समतासागर, मुनिश्री पवित्रसागर, मुनिश्री पूज्यसागर, मुनिश्री अतुलसागर, आर्यिका गुरुमति, दृढमति, गुणमति माताजी सहित विशाल संघ के दर्शन कर आहारचर्या में सहभागिता प्रदान की।

पवित्र भावना के फलस्वरूप ही यह यात्रा सानंद हो सकी

621 यात्रियों की सभी व्यवस्थाएं परिवहन पूर्ण रूप से चाकचौबंद थीं। इतने बड़े विशाल यात्रा संघ को संभालना कोई सहज कार्य नहीं था। हम लोग कभी किसी के भी कार्य में निकाल सकते हैं, लेकिन कार्य को सुचारू रूप में संपन्न कराना विरले ही व्यक्ति जानते हैं। सेवा संघ एवं आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं समाजसेवा की पवित्र भावना के फलस्वरूप ही यह यात्रा सानंद हो सकी। आयोजन समिति ने सभी यात्रियों को यथासमय चाय, नाश्ता, भोजन, फलाहार की व्यवस्था, परिवहन के लिए 12 बड़ी बसों सहित अन्य छोटे वाहनों और आवास के लिए सर्व सुविधायुक्त कमरे आदि की व्यवस्थाकर सभी यात्रियों का मन मोह लिया। सभी यात्रियों ने श्री शांतिनाथ सेवा संघ के समस्त बंधुओं की प्रशंसा की और सफल यात्रा के लिए बधाई दीं।

यात्रियों के सहयोग से सफल रही यात्रा

श्री शांतिनाथ सेवा संघ के महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया, यात्रा प्रभारी दीपक जैन ने बताया कि समाज के श्रावक श्रेष्ठियों के सहयोग से इस यात्रा में त्रुटियां होना स्वाभाविक है। यदि किसी भी यात्री को कोई असुविधा या परेशानी हुई हो तो हम अपनी संस्था और पूरी टीम की ओर से उनसे क्षमायाचना करते हैं। सभी यात्रियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया, यही कारण था कि यात्रा पूर्ण रूप से सफल रही।

अयोध्या में समाजबंधुओं ने की भक्तिभाव से की वंदना : शांतिनाथ सेवा संघ की वार्षिक तीर्थ यात्रा
भगवान आदिनाथ स्वामी सहित पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्याजी में 621 यात्रियों के समूह ने तीर्थंकरों की आराधना करते हुए अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं वंदना की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। भगवान आदिनाथ स्वामी सहित पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्याजी में 621 यात्रियों के समूह ने तीर्थंकरों की आराधना करते हुए अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं वंदना की। तीर्थयात्रा संघ के मुख्य मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन ने बताया कि दिल्ली शकरपुर की सेवा भावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा 2025 के तहत इस वर्ष 23 से 26 जनवरी तक अयोध्या, बनारस की तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है । यात्रा के प्रथम दिवस 621 तीर्थ यात्रियों ने अयोध्याजी पहुंचकर भगवान आदिनाथ, अजितनाथ, अभिनंदन, सुमतिनाथ, अनंतनाथ, स्वामी सहित अन्य सभी जिनालयों की वंदना कर दर्शन किए । अत्यंत ही भक्ति भावना के साथ सभी साधर्मी बंधुओं ने गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माताजी के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्री श्रावस्ती एवं धर्मनगरी के लिए रवाना होंगे

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजनादि की व्यवस्था श्रावक श्रेष्ठी पवन जैन, अक्षत जैन, मेघा जैन, दिवीशा, जिनीश, विजयलक्ष्मी जैन नोएडा एवं शाम-रात्रि के फलाहार दूध आदि की व्यवस्था वीरेंद्रकुमार सतेंद्रकुमार जैन कुतुकपुर वाले आगरा के सौजन्य से की गई है। श्री शांतिनाथ सेवा संघ शकरपुर के अध्यक्ष हरिश्चंद जैन, मंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजीया, दीपक जैन, संजय जैन मुरैना सहित सभी कार्यकर्ता एवं पूरी टीम यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए कड़ी मेहनत कर, उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रयासरत रहे। यात्रा के द्वितीय दिन आज सभी यात्रीगण 12 बसों द्वारा श्रावस्ती एवं धर्मनगरी के लिए रवाना होंगे । दिन में श्रावस्ती एवं धर्मनगरी में तीर्थ वंदना, पूजन भक्ति के पश्चात सभी लोग बनारस के लिए रवाना होंगे।

आस्था, संयम और साधना की यात्रा : श्री शांतिनाथ सेवा संघ की वार्षिक तीर्थ यात्रा 23 जनवरी से
शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थ यात्रा आगामी 23 जनवरी से श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ होने जा रही है। इस पावन यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को आत्मसंयम, समभाव और आध्यात्मिक चेतना की अनुभूति कराना है। दिल्ली से पढ़िए, हर्ष जैन की यह खबर…

दिल्ली।धर्म, आस्था और आत्मशुद्धि की भावना को सुदृढ़ करने वाली श्री शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थ यात्रा आगामी 23 जनवरी से श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ होने जा रही है। इस पावन यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को आत्मसंयम, समभाव और आध्यात्मिक चेतना की अनुभूति कराना है। यात्रा के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन ने बताया कि यह विशाल तीर्थ यात्रा दिल्ली, आगरा एवं झाँसी से प्रस्थान करने वाली चार विशेष ट्रेनों के माध्यम से संचालित होगी। इन ट्रेनों द्वारा श्रद्धालु अयोध्या, काशी (बनारस) सहित अनेक पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे, जहाँ अध्यात्म की दिव्य तरंगें आत्मा को शांति और संतोष प्रदान करती है।

621 श्रद्धालु यात्री सम्मिलित होंगे

इस वर्ष की यात्रा में 621 श्रद्धालु यात्री सम्मिलित हो रहे हैं। सेवा संघ द्वारा यात्रियों के लिए यात्रा, आवास, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु पूर्ण निश्चिंतता के साथ प्रभु भक्ति में लीन रह सकें। यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश और जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस आध्यात्मिक यात्रा का संचालन संघ की अनुभवी और समर्पित समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति में अध्यक्ष हरिश्चंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया एवं प्रदीप जैन, मंत्री राजकुमार जैन पप्पू, यातायात मंत्री दीपक जैन दीपू, संगठन मंत्री विशाल जैन एवं मनोज जैन टिंकल, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र जैन, तथा प्रचार मंत्री अंकित जैन एवं संजय जैन (मुरैना) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

अनुपम साधना सिद्ध होगी

संघ के सभी पदाधिकारी यात्रा के प्रत्येक चरण में श्रद्धालुओं के साथ रहकर व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन करेंगे। यह तीर्थ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उत्थान, धर्मभावना के जागरण और आत्मिक शुद्धि की अनुपम साधना सिद्ध होगी, जो जीवन में शांति, संयम और सदाचार का प्रकाश फैलाएगी।

वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा 25 मई को: भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे समाजजन
श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की ओर से वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा 25 मई रविवार को की जाएगी। इसके लिए आयोजन सुबह 10 बजे शकरपुर में होगा। प्रातः 10 से 11 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली सभी माताओं और बहनों को संस्था की ओर से एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट भेंट किया जाएगा। दिल्ली से पढ़िए, हर्ष जैन की यह खबर…

नई दिल्ली/अंबाह।  जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की ओर से वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा 25 मई रविवार को की जाएगी। इसके लिए आयोजन सुबह 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला मधुवन पार्क के सामने, शकरपुर में होगा। इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल तीर्थ यात्रा की घोषणा के लिए होगा, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगम के रूप में भी मनाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संघ की विशेष बैठक हुई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारी हरीशचंद जैन (अध्यक्ष), दिनेशजैन टीटू (महामंत्री), अजय जैन अजिया (कोषाध्यक्ष), राजकुमार जैन पप्पू बरबाई (मंत्री), मनोजजैन टिंकल (संगठन मंत्री), सुनील जैन मोहर वाले (उपाध्यक्ष), दीपक जैन (यात्रा मंत्री), अंकित जैन (मीडिया प्रभारी), राकेश जैन (संरक्षक) एवं लोकेंद्र जैन (संगठन मंत्री) उपस्थित रहे। इन सभी ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया और जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, 14 वर्ष तक के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, लक्की ड्रॉ, कुंडलपुर तीर्थ यात्रा की घोषणा और सभी आर्थिक सहयोगियों का सार्वजनिक सम्मान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रातः 10 से 11 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली सभी माताओं और बहनों को संस्था की ओर से एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट भेंट किया जाएगा। संघ ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

जैसवाल जैन परिषद का 04 जून को होगा: वार्षिक समारोह वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रम
परम पूज्य गुरुदेव अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन परिषद दिल्ली का वार्षिक समारोह रविवार, 4 जून को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार, दिल्ली में मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान ही प्रतिवर्ष जाने वाली तीर्थयात्रा के स्थान एवं समय की घोषणा भी की जायेगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

दिल्ली। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद (रजि.) दिल्ली का वार्षिक समारोह एवं वार्षिक तीर्थयात्रा घोषणा कार्यक्रम आगामी 4 जून को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ विरोदय निर्माण विहार, दिल्ली में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष अशोककुमार जैन (वर्धमान जनरेटर), गोविंदपुरी दिल्ली द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य गुरुदेव अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन परिषद दिल्ली का वार्षिक समारोह रविवार, 4 जून को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार, दिल्ली में मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान ही प्रतिवर्ष जाने वाली तीर्थयात्रा के स्थान एवं समय की घोषणा भी की जायेगी।

ये अतिथि होंगे उपस्थित

समारोह के मुख्य अतिथि मनोज जैन प्रधान भोपाल एवं नगर पालिका अम्बाह की अध्यक्षा अंजलि जिनेश जैन अम्बाह होंगे। विशिष्ट अतिथि जगदीशप्रसाद जैन (अध्यक्ष-दिगम्बर जैन परिषद) आगरा, सीए कमलेश जैन (सीएमडी वरुण वैवरेज) गुरुग्राम, रामकिशोर (निगम पार्षद) शकरपुर दिल्ली एवं अतिथि सगुनचन्द जैन (उत्तम नगर) दिल्ली, धनेंद्र जैन धन्ना (निर्माण विहार) दिल्ली, वीरेंद्रकुमार जैन (बाड़मेर वाले) अजमेर, नितिन जैन (निगम पार्षद) अजमेर, लता गुप्ता (जिलाध्यक्ष भाजपा) शाहदरा रहेंगे।

इन्हें मिलेगा सौभाग्य

श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली के सभागार में रविवार 4 जून को प्रातः 10.00 बजे मंगलाचरण एवं बालिका परिषद द्वारा की गई जिनेन्द्र प्रभु की वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। समारोह में मंच उद्घाटन पवन जैन (चावल वाले) नोएडा, चित्र अनावरण मनोज जैन, सिद्धार्थ जैन करोलबाग, राकेश जैन (मुरेना वाले) गणेशनगर, दीप प्रज्वलन सुनील जैन, अक्षत जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली, रूपेश जैन (मेघा ड्राई फ्रूट) सफदरगंज, जिनवाणी स्थापना महेंद्रकुमार योगेश जैन (हाथीपुरा) शकरपुर, सुनीलकुमार दिवांशु जैन (मोहर वाले) शकरपुर, पं.रमेशचन्द मनोज जैन (मनियां वाले) मंडावली करेंगे। राष्ट्रीय कवि कमलेश जैन बसन्त तिजारा मंच संचालन करेंगे एवं स्वागताध्यक्ष निर्मल जैन (पूना वाले) होंगे।

सधर्मी बंधुओं का होगा सम्मान

इस अवसर पर मातृशक्ति आर्थिक योजना में आर्थिक सहयोग करने वाले सधर्मी बन्धुओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर एक लक्की ड्रॉ का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। समारोह में उपस्थित सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था सुनील जैन, अक्षत जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली द्वारा की गई है। पूर्व में यह आयोजन 28 मई को होने जा रहा था लेकिन समाज के कुछ आत्मीयजनों के देवलोकगमन हो जाने के कारण अब 4 जून को सम्पन्न होगा। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद (रजि.) दिल्ली एनसीआर के महामंत्री निर्मल जैन शाहदरा एवं प्रचार प्रसार मंत्री अजय जैन अजिया ने समस्त सजातीय बन्धुओं से अधिकाधिक संख्या में समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।