annual function – श्रीफल जैन न्यूज़

पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ मना वार्षिकोत्सव : दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह
लिटिल चैम्पियन एकेडमी पुरानी धानमंडी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। कुचामनसिटी से पढ़िए, बबीता जैन की यह खबर…

कुचामनसिटी। लिटिल चैम्पियन एकेडमी पुरानी धानमंडी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। संस्था की प्रधानाचार्य बबीता बड़जात्या ने छोटे बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग नहीं करने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलवाया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सुरजीतसिंह एवं सुमित्रा रहे। अध्यापिका उमंग जैन, ईना गंगवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के देशभक्ति और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में आए लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभावान और खेल प्रतियोगिता विजेता बच्चों का गोल्ड मेडंल पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देवश्री, अनिता मेम, मंजू, उषा पहाडिया, रीमा सेठी के अलावा अभिभावकों ने भी भाग लिया। संचालन खुशी जैन सुरभि ने किया।

शिक्षा के साथ संस्कारों के बीजारोपण की आवश्यकता : मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी प्रभावी प्रस्तुति
शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अतिआवश्यक है। बच्चों को किताबी ज्ञान मिलता है, लेकिन वे संस्कारों से दूर रहे हैं। होना यह चाहिए कि स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ संस्कारों का बीजारोपण भी किया जाए। यह उद्गार मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने वर्जुअल व्यक्त किए। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अतिआवश्यक है। वर्तमान में स्कूली शिक्षा में बच्चों को किताबी ज्ञान मिलता है, लेकिन वे संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। होना यह चाहिए कि स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण भी किया जाए। यह उद्गार मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने वर्जुअल व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा ज्ञान और कौशल सिखाती है, जबकि संस्कार नैतिक मूल्य, सही आचरण और जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं। ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और एक सभ्य, सफल और जिम्मेदार व्यक्ति तथा समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि, व्यक्ति शिक्षा के बिना अज्ञानी और संस्कारों के बिना चरित्रहीन हो सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा और संस्कार दोनों का महत्व है। शिक्षा और संस्कार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। शिक्षा दिशा देती है और संस्कार उस दिशा में चलने की प्रेरणा और शक्ति देते हैं। आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा से व्यक्ति जीवन में भटक सकता है, लेकिन शिक्षा के साथ संस्कार मिलने से जीवन सरल और सफल बनता है। एक शिक्षित व्यक्ति बुद्धिमान हो सकता है, लेकिन एक संस्कारवान व्यक्ति ही देश, समाज के लिए उपयोगी और अच्छा इंसान बन सकता है। इसलिए, बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अच्छे आचरण की शिक्षा देना बहुत ज़रूरी है, ताकि वे एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। देश, धर्म, समाज और परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान होना भी जरूरी है।

नौ रसों का प्रभावशाली प्रदर्शन

विगत दिवस मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष के वार्षिक समारोह की थीम ‘नवरस: जीवन के नौ भाव’ पर आधारित थी। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने मानव जीवन की विविध भावनाओं को मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर जैन छात्रावास के बच्चों ने वाद्ययंत्रों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत एवं शांत इन नौ रसों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नवरस थीम बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में सहायक

विद्यालय के डायरेक्टर्स ने पालकों और विद्यार्थियों से कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि नवरस जैसी थीम बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट के साथ साथ आगामी कार्य योजना भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

गुरुमां स्वस्तिभूषण ने सभी को दिया शुभाशीष

कार्यक्रम के मध्य वर्जुअल माध्यम से आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने समस्त बच्चों, पालकों एवं स्टाफ को शुभाशीष प्रदान किया। जैसे ही गुरुमां ने शुभाशीष के लिए हाथ उठाया। संपूर्ण सभा मंडप तालियों की गड़गड़ाहट और उनके जय जयकारों से गूंज उठा। सभी के चेहरे पर प्रसन्नता और खुशी के भाव दृष्टिगोचर हो रहे थे।

छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे आचार्य सन्मतिसागर अवॉर्ड : सन्मति फाउंडेशन का वार्षिक समारोह 25 जून को होगा
जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था सन्मति फाउंडेशन का वार्षिक समारोह एवं छात्र-छात्राओं को उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह 25 जून को होने जा रहा है। इस अवसर पर होनहार विद्यार्थियों को अवॉर्ड दिए जाएंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

दिल्ली। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था सन्मति फाउंडेशन का वार्षिक समारोह एवं छात्र-छात्राओं को उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह 25 जून को होने जा रहा है। सन्मति फाउंडेशन के महेंद्र जैन मधुवन, दिल्ली ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सन्मति फाउंडेशन का वार्षिक समारोह एवं कक्षा 10वीं व 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन टॉपर छात्रों को आचार्य श्री सन्मतिसागर जी अवॉर्ड व नगद धन राशि से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सन्मति फाउंडेशन के संरक्षक ट्रस्टी सर्वश्री राजेंद्रप्रसाद जैन नोएडा एवं जितेंद्रकुमार जैन कृष्ण कुंज लक्ष्मीनगर दिल्ली का विशेष बहुमान किया जाएगा।

अवॉर्ड हेतु इस वर्ष भी उपरोचियां जैसवाल जैन समाज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए। चयन कमेटी ने निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कक्षा 12वीं से हितांषी जैन मुनीरिका दिल्ली, अरिहंत जैन गुरुग्राम, कनिष्का जैन भजनपुरा दिल्ली एवं कक्षा 10वीं से परी जैन हिंडौनसिटी, शौर्य जैन रकाबगंज आगरा, दक्ष जैन हिंडौनसिटी को अवॉर्ड देने का निर्णय लिया है। इन सभी छात्र-छात्राओं को 25 जून को विशेष समारोह में आचार्य सन्मतिसागर अवॉर्ड, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली एनसीआर के सजातीय बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद आदि में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर भी सम्मानित किया जाएगा।

ये कार्यक्रम भी होंगे

यह विशाल एवं भव्य समारोह 25 जून को प्रातः 09.30 बजे ऑर्चिड ग्रैंड बैंक्वेट कड़कड़डूमा मैट्रो स्टेशन दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि दिलीपकुमार जैन जयपुर एवं श्रेयांस जैन ढिलवारी अजमेर होंगे। समारोह में दीप प्रज्वलन भूपेंद्र जैन ग्रीनपार्क, अजीतकुमार जैन सफदरगंज, सुदर्शनकुमार जैन मधुवन दिल्ली होंगे। श्री जिनेन्द्र प्रभु चित्र अनावरण विनीतकुमार जैन गुरुग्राम, सुदीप जैन (मिढेला वाले) गुरुग्राम, सुरेश जैन (अम्बाह वाले) साउथ एक्सटेंशन दिल्ली, आचार्य श्री सन्मतिसागर चित्र अनावरण सुरेश जैन द्वारिका, राजीव जैन जनकपुरी, पारसमणी जैन नोयडा एवं जिनवाणी स्थापना मुन्नीदेवी जैन मधुवन, शशि कमलेश जैन गुरुग्राम, जान्हवी जैन खेलगांव करेंगी। छात्र-छात्राओं को सम्मानित राशि के चैक राजेंद्रप्रसाद जैन नोएडा एवं अनिलकुमार जैन नोएडा द्वारा प्रदान किये जायेंगे। समारोह का संचालन नीरू जैन गणेशनगर दिल्ली करेंगी। इस अवसर पर ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी बड़ागांव व सीए अजय जैन कोटा विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपने भजनों व गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे। सन्मति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिलकुमार जैन, महामंत्री नवीनकुमार जैन, कोषाध्यक्ष सीए शैलेन्द्र जैन ने समस्त फाउंडेशन परिवार व आमंत्रित अथितियों से समारोह में पधारने की अपील की है।

जैसवाल जैन परिषद का 28 को होगा वार्षिक समारोह : वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा के साथ होंगे विभिन्न कार्यक्रम
आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन परिषद दिल्ली का वार्षिक समारोह रविवार 28 मई को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली में मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान ही प्रतिवर्ष जाने वाली तीर्थयात्रा के स्थान एवं समय की घोषणा भी की जाएगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

दिल्ली। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद (रजि.) दिल्ली का वार्षिक समारोह एवं वार्षिक तीर्थयात्रा घोषणा कार्यक्रम 28 मई को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ विरोदय निर्माण विहार, दिल्ली में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष अशोककुमार जैन (वर्धमान जनरेटर) गोविंदपुरी, दिल्ली ने बताचा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य गुरुदेव अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन परिषद दिल्ली का वार्षिक समारोह रविवार 28 मई को श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली में मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान ही प्रतिवर्ष जाने वाली तीर्थयात्रा के स्थान एवं समय की घोषणा भी की जाएगी।

ये होंगे शामिल

समारोह के मुख्य अतिथि मनोज जैन प्रधान, भोपाल एवं नगर पालिका अम्बाह की अध्यक्षा अंजलि जिनेश जैन, अम्बाह होंगे। विशिष्ट अतिथि जगदीशप्रसाद जैन (अध्यक्ष-दिगम्बर जैन परिषद) आगरा, सीए कमलेश जैन (सीएमडी वरुण वैवरेज) गुरुग्राम, रामकिशोर (निगम पार्षद), शकरपुर, दिल्ली एवं अतिथि सगुनचन्द जैन (उत्तम नगर) दिल्ली, धनेंद्र जैन धन्ना (निर्माण विहार) दिल्ली, वीरेंद्रकुमार जैन (बाड़मेर वाले) अजमेर, नितिन जैन (निगम पार्षद) अजमेर, लता गुप्ता (जिलाध्यक्ष भाजपा) शाहदरा रहेंगे।

प्रभु की वन्दना से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

श्री दिगम्बर जैन तीर्थ वीरोदय निर्माण विहार दिल्ली के सभागार में रविवार, 28 मई को प्रातः 10.00 बजे मंगलाचरण एवं बालिका परिषद द्वारा जिनेन्द्र प्रभु की वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। समारोह में मंच उद्घाटन पवन जैन (चावल बाले) नोएडा, चित्र अनावरण मनोज जैन सिद्धार्थ जैन करोलबाग, राकेश जैन (मुरैना वाले) गणेशनगर, दीप प्रज्वलन सुनील जैन अक्षत जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली, रूपेश जैन (मेघा ड्राई फ्रूट) सफदरगंज, जिनवाणी स्थापना महेंद्रकुमार योगेश जैन (हाथीपुरा) शकरपुर, सुनीलकुमार दिवांशु जैन (मोहर वाले) शकरपुर, पं.रमेशचन्द मनोज जैन (मनियां वाले) मंडावली करेंगे। राष्ट्रीय कवि कमलेश जैन बसन्त, तिजारा मंच संचालन करेंगे एवं स्वागताध्यक्ष निर्मल जैन (पूना वाले) होंगे।

सधर्मी बन्धुओं का सम्मान

इस अवसर पर मातृशक्ति आर्थिक योजना में आर्थिक सहयोग करने वाले सधर्मी बन्धुओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर एक लक्की ड्रॉ का आयोजन भी रखा गया है। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था सुनील जैन अक्षत जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली द्वारा की गई है। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद (रजि.) दिल्ली एनसीआर के महामंत्री निर्मल जैन शाहदरा एवं प्रचार प्रसार मंत्री अजय जैन अजिया ने समस्त सजातीय बन्धुओं से अधिकाधिक संख्या में समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है ।