Annapurna Devi – श्रीफल जैन न्यूज़

सर्वधर्म सभा में दी आचार्य श्री को विनयांजलि : दर्शन मात्र से ही भक्त हो जाते थे तृप्त – आचार्य प्रसन्न सागर महाराज
जैन धर्म के महामुनि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी के ब्रह्मलीन होने पर सर्व धर्म विनयांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज की आचार्य श्री विद्यासागर जी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थी। पढ़िए राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन की रिपोर्ट…

झुमरीतिलैया। जैन धर्म के महामुनि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी के ब्रह्मलीन होने पर सर्व धर्म विनयांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज की आचार्य श्री विद्यासागर जी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने इस धरती के भगवान आचार्य विद्यासागर जी के जीवन के कठिन तप, त्याग, तपस्या के प्रति अपने उद्गार और विनयांजलि को व्यक्त किया। कार्यक्रम में अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर गुरुदेव ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर एक ऐसे संत थे, जिन्हें किसी जाति- मजहब, अपना- पराया, देसी- विदेशी से परहेज नहीं था। सभी धर्मों के अनुयायी उन्हें नमस्कार कर रहे हैं। वे संत नहीं, साक्षात् इस धरती के भगवान थे।

इस धरती पर उनके जैसा पूजनीय संत आज तक पैदा नहीं हुआ है। वह एक ऐसे वीतरागी महा संत थे, जिन्होंने आज तक अपने हाथों से पैसा, मोबाइल और भौतिक सामानों को हाथ नहीं लगाया। आचार्य भगवन विद्यासागर जी के आत्मा में पूरा भारत देश बसता था। भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने हमेशा हस्तकरघा उद्योग, आयुर्वेद औषधालय की स्थापना, गायों की रक्षा के लिए सैकड़ों गौशालाएं की स्थापना की। बालिकाओं की शिक्षा संस्कार आत्मनिर्भरता के लिए स्कूल कॉलेज की स्थापना की और जेल में प्रवचन देकर कैदियों के जीवन में सुधार आदि अनगिनत राष्ट्र निर्माण के कार्य किए। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर समुद्र के उसे खारे पानी के समान थे, जिनके नजदीक जाकर भक्तों की प्यास बुझती ही नहीं थी।

आचार्य विद्यासागर एक ऐसे संत थे जिन्होंने कभी भी घड़ी नहीं देखी। अपने जीवन को ही समय बना लिया। उनके दर्शन मात्र पास में बैठने से ही भक्तों के मन तृप्त हो जाते थे। सारे विटामिन उनके पास बैठने से ही मिल जाते थे। उनके संयम में अनुराग था। तप प्रतिक्रमण अंतरंग से करते थे। संत शिरोमणि विद्यासागर जी के लिए बोलने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं। ऐसे महा संत इस भारतवर्ष में हर युग में पैदा हो प्रत्येक 10-20 वर्षों में पैदा हों, तभी यह भारत देश अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मे जैन धर्म का सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी पर्वत के ऊपर रहकर मेरे द्वारा 557 दिन तक कठिन मौन तपस्या उपवास की साधना गुरुदेव विद्यासागर जी के आशीर्वाद से ही मैंने की है। गुरुदेव ने मुझसे कहा कि अपने ज्ञान तप के टॉर्च का प्रकाश अपनी आत्मा में लगाओ।

भारत रत्न देने की मांग

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आचार्य विद्यासागर जी के समाधि लीन होने पर कहा कि यह राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण और राष्ट्र कल्याण को दिया है। उनके बताए हुए आदर्श को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समाजसेवी सुरेश झाझंरी के द्वारा आचार्य विद्यासागर जी को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग पर अन्नपूर्णा देवी जी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से इस विषय पर बात करूंगी एवं आप सभी की भावनाओं को प्रधानमंत्री के पास तक पहुंचाऊंगी। इस मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी जन-जन के आराध्य थे।

जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, सिख समाज, मारवाड़ी समाज, राजपूत समाज एवं कई समाज स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष मंत्री पदाधिकारी ने अपनी बातों को रखा और गुरुदेव के प्रति अपने श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस कार्यक्रम के संयोजक मनीष सेठी थे। इस मौके पर सुनील छाबड़ा, मनीष सेठी, दिलीप जैन समाज के उप मंत्री नरेंद्र झांझरी, राज छाबड़ा, सुरेंद्र काला, पूर्व अध्यक्ष ललित सेठी, सुशील छाबड़ा , कमल सेठी, डिंपल छाबडा, सुबोध गंगवाल, नवीन पांडया , आशा गंगवाल, नीलम सेठी, सोना सेठी, त्रिशला गंगवाल, सीमा सेठी, तारामणि सेठी, जैन समाज के प्रभारी राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन, मनीष सेठी ने भी आचार्य विद्यासागर जी के प्रति अपनी विनयांजलि अर्पित की।

झांझरी कीमोथेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन : कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए झांझरी परिवार ने प्रस्तुत किया सेवा का अनुपम उदाहरण
सुरेश जैन झाझंरी परिवार के द्वारा सामाजिक सेवा का एक ओर उपलब्धि करते हुए अपने आर्थिक सहयोग से कोडरमा जिले में झांझरी कीमोथेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉक्टर कुमार प्रभास, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक कोडरमा डॉ. नीरा यादव और झाझंरी परिवार ने संयुक्त रूप से किया। पढ़िए राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन की विशेष रिपोर्ट…

झुमरीतिलैया। सुरेश जैन झाझंरी परिवार के द्वारा सामाजिक सेवा का एक ओर उपलब्धि करते हुए अपने आर्थिक सहयोग से कोडरमा जिले में झांझरी कीमोथेरेपी ब्लॉक का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉक्टर कुमार प्रभास, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक कोडरमा डॉ. नीरा यादव और झाझंरी परिवार ने संयुक्त रूप से किया।

ऐतिहासिक कार्य

कैंसर मरीजों को सहायता प्रदान करने वाली संस्था आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट की पहल पर होली फैमिली हॉस्पिटल के तत्वाधान में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के सहयोग से जैन सुरेश झांझरी परिवार की ओर से होली फैमिली हॉस्पिटल परिसर में जिले का पहला कीमोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कैंसर से पीड़ित लोगों के समूह के द्वारा कैंसर से पीड़ित अन्य दूसरे लोगों की परेशानियों को देखते हुए शुरू किए गए इस कीमोथेरेपी सेंटर से लोगों को मानसिक एवं आर्थिक रूप के परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। जैन समाज हमेशा मानव सेवा का कार्य में अग्रणी रहा है और झांझरी परिवार हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर योगदान देता है।

समाज आए आगे

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कीमोथेरेपी सेंटर के उद्घाटन को कोडरमा जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और जैन समाज के साथ झांझरी परिवार को बधाई दी। टीएमएच मुंबई के डॉ. कुमार प्रभास ने कहा कि हर समस्या का समाधान सरकार नहीं कर सकती है। समाज को और लोगों को आगे आकर समस्याओं के समाधान के प्रति सोचने की आवश्यकता है। जैन समाज और झांझरी परिवार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज कैंसर होने का एक सबसे बड़ा कारण तंबाकू से बने उत्पाद हैं। वर्तमान में 100 में से 50 कैंसर के मामले तंबाकू के उपयोग करने से सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएमएच में उनकी देखभाल में होली फैमिली से चिकित्सक और नर्सों की एक टीम ने कीमोथेरेपी देने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिससे लोगों को बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

हॉस्पिटल की सिस्टर जेसी ने बताया कि कोरोना काल में जिस प्रकार से होली फैमिली की टीम ने पूरी तरह से समर्पित होकर महामारी से मुकाबला कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में एक मिसाल कायम किया, उसी प्रकार कीमोथेरेपी सेंटर में भी यहां की टीम के द्वारा पूरी तरह से समर्पित एवं सेवा भाव से सहयोग दिया जाएगा। आवर हैप्पी फैमिली ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा ने बताया कि कीमोथेरेपी के लिए पहले कोडरमा से लोगों को रांची, जमशेदपुर समेत अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, पर अब यह सुविधा यहीं जैन झांझरी परिवार को सहयोग से उपलब्ध हो पाएगी।

मील का पत्थर होगा साबित

इस मौके पर सुरेश झाझंरी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इस नेक कार्य में अपना सहयोग देने पर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह कीमोथेरेपी सेंटर मील का पत्थर साबित होगा, कैंसर से पीड़ित लोगों को आर्थिक रूप से बहुत मदद मिलेगी। पहले दिन अरुण मिश्रा ने पहली कीमोथेरेपी ली। इस अवसर पर जैन समाज के उपाध्यक्ष जैन कमल सेठी, महामंत्री जैन ललित सेठी, पूर्व अध्यक्ष सुशील छाबडा, पूर्व मंत्री जय कुमार गंगवाल, मनीष सेठी, सरोज पापड़ीवाल, सिद्धार्थ झांझरी, सुरेन्द काला, संदीप सेठी, राज कुमार अजमेरा, जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबडा, मंत्री सुमित सेठी, आशीष सेठी, टिंकू मिश्रा, जैन राज कुमारअजमेरा, नवीन जैन, नेमि देवी झांझरी, प्रेम झांझरी, निधि झांझरी, अंजना सेठी, उषा सेठी, किरण, सुनीता जैन के अलावा सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।