Ambah – श्रीफल जैन न्यूज़

वैश्य महासम्मेलन अंबाह इकाई ने ली शपथ : प्रतिभाओं और सामाजिक पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश इकाई की अंबाह तहसील का शपथ ग्रहण समारोह जैन बगीची में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह रिपोर्ट…

अंबाह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश इकाई की अंबाह तहसील का शपथ ग्रहण समारोह जैन बगीची में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय अध्यक्ष विजय गुप्ता, महिला ग्रुप अध्यक्ष अंजलि जैन गुप्ता एवं युवा अध्यक्ष भारत जैन (चीकू) के नेतृत्व में नई टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

आयोजन के दौरान वैश्य समाज के सामाजिक प्रमुख एवं महामंत्री का सम्मान किया गया। साथ ही सक्रिय संगठनों एवं समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय अध्यक्ष विजय गुप्ता ने समाज की एकजुटता और उत्थान पर जोर देते हुए सभी से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। संचालन संतोष वर्मा ने किया।

अंबाह में अपार भक्तिपूर्वक गूंजा णमोकार महामंत्र: सामूहिक जाप में उमड़ा जैन समाज, विश्व शांति की कामना की
विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर परेड स्थित जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा सामूहिक जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर णमोकार महामंत्र का जाप किया और विश्व शांति, आत्मशांति तथा सद्भावना की कामना की। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर परेड स्थित जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा सामूहिक जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर णमोकार महामंत्र का जाप किया और विश्व शांति, आत्मशांति तथा सद्भावना की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालु अनुशासनपूर्वक एक स्थान पर बैठकर लगभग डेढ़ घंटे तक एक स्वर में णमोकार महामंत्र का जाप करते रहे। इस दौरान पूरे परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार ने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस महामंत्र के जाप से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

100 से अधिक मेगा इवेंट्स हुए

कार्यक्रम के दौरान महेशचंद जैन एमपीईबी ने बताया कि यह आयोजन विश्व शांति, आत्मिक संतुलन, सद्भावना और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) संस्था द्वारा वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में 180 से अधिक देशों के लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विश्वभर में 100 से अधिक मेगा इवेंट्स तथा 6000 से अधिक मंदिरों एवं विभिन्न स्थलों पर सामूहिक जाप किया गया, जो इस आध्यात्मिक अभियान की व्यापकता को दर्शाता है।

नियमित जाप से व्यक्ति के आभामंडल की शुद्धि होती है

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र केवल आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि अनुभव का भी विषय है। यह मंत्र आत्मा के गहनतम स्तर को स्पर्श करता है, जहां से चेतना की शुद्ध धारा प्रवाहित होती है। सामूहिक जाप के दौरान श्रद्धालुओं ने मानसिक शांति, स्थिरता और आंतरिक संतुलन का अनुभव किया। इससे तनाव, भय और अवसाद जैसी समस्याओं में कमी आती है और मन में सकारात्मकता का संचार होता है। अमित जैन टकसारी के अनुसार, इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति के आभामंडल की शुद्धि होती है, जिससे उसकी ऊर्जा सकारात्मक और प्रभावशाली बनती है। कई श्रद्धालुओं ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इसके प्रभाव से स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और विभिन्न रोगों में राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कंपन शरीर की कोशिकाओं को संतुलित करते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

यह मंत्र कर्म निर्जरा की प्रक्रिया को तेज करता है

विकास जैन पाड़े ने कहा कि णमोकार महामंत्र संकल्प सिद्धि की शक्ति को भी बढ़ाता है। जब व्यक्ति शुभ संकल्प करता है, तो इस मंत्र के प्रभाव से वे संकल्प शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर होते हैं। साथ ही, यह मंत्र कर्म निर्जरा की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति संभव होती है। उन्होंने कहा कि संसार में अनेक मंत्र हैं, किंतु विशेष रूप से गायत्री मंत्र और णमोकार महामंत्र को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। णमोकार मंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र होने के साथ-साथ आत्मा की शुद्धि और चेतना के उत्कर्ष का सार्वभौमिक सूत्र है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी अरिहंतों और सिद्धों का स्मरण किया जाता है, जिन्होंने मोक्ष प्राप्त किया है।

मंत्र के प्रभाव से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए

उन्होंने बताया कि यह मंत्र सर्वकार्य सिद्धिकारक और लोकोत्तर माना जाता है। जहां लौकिक मंत्र केवल सांसारिक लाभ तक सीमित रहते हैं, वहीं णमोकार महामंत्र लौकिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसके नियमित स्मरण से भय, तनाव, दरिद्रता और विपत्तियों से मुक्ति के अनेक अनुभव सामने आए हैं। कई श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि इस मंत्र के प्रभाव से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें मानसिक बल प्राप्त हुआ है। ओपी जैन ने कहा कि णमोकार महामंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यह “जिओ और जीने दो” के सिद्धांत को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

विश्व में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना

अहिंसा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए यह मंत्र मार्गदर्शक का कार्य करता है। वर्तमान समय में जब दुनिया अशांति और संघर्षों से जूझ रही है, ऐसे में यह महामंत्र शांति और संतुलन का सशक्त माध्यम बन सकता है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों की समितियों, सामाजिक संगठनों और जैन समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने देश और विश्व में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।

मरीजों ने उठाया लाभ : 35वां निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण शिविर आयोजित
समाजसेवी स्व. कपूरचंद जैन (एडवोकेट) की स्मृति में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन की पहल पर रविवार को श्री टेकचंद जैन विद्यापीठ, अंबाह में 35वां निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…

अंबाह। समाजसेवी स्व. कपूरचंद जैन (एडवोकेट) की स्मृति में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन की पहल पर रविवार को श्री टेकचंद जैन विद्यापीठ, अंबाह में 35वां निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन, ग्वालियर के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में अंबाह सहित आसपास के क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के पिनाहट तक से मरीज पहुंचे। इस दौरान 289 मरीजों ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीयन कराया।

डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच के बाद 67 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित मरीजों को ग्वालियर स्थित रतन ज्योति नेत्रालय ले जाया जाएगा, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के लिए आने-जाने, भोजन, दवाइयों और ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जिनेश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल पाता है।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का रक्तदान शिविर 22 को: मैत्री वैलफेयर फाउंडेशन का भी रहेगा इसमें सहयोग
समाज सेवा और मानवता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मैत्री ग्रुप फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से 22 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर जैन बगीची, अंबाह में प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। अम्बाह से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

अम्बाह। समाज सेवा और मानवता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मैत्री ग्रुप फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से 22 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर जैन बगीची, अंबाह में प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। शिविर में रक्त संग्रह के लिए जिला अस्पताल मुरैना और ग्वालियर की टीम मौजूद रहेगी। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भाव और मानवता को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें। आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त से कई जीवन बचाए जा सकते हैं। मैत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं अवनीश गुप्ता राधे और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा है कि शिविर में भाग लेकर इच्छुक रक्तदाता न केवल समाज के लिए पुण्य कार्य करेंगे, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण भी बनेंगे। आयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचने और इस मानवतावादी अभियान में सहयोग देने का विशेष आग्रह किया है। जिससे यह शिविर समाज में सेवा भाव, मानवता और एकजुटता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026’ से होंगी सम्मानित : माताजी जिनवाणी की युगप्रवर्तक की हैं साधिका
आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी को जैन धर्म, आध्यात्मिक साधना, ब्रह्मचर्य, आत्मसंयम तथा जिनवाणी के व्यापक प्रचार-प्रसार में उनके युगप्रवर्तक योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026’ से अलंकृत किया जाएगा। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। भारतीय अध्यात्म और जैन दर्शन की दिव्य परंपरा में विरल संत विभूतियां जन्म लेती हैं, जिनका जीवन स्वयं में साधना, संयम और तपस्या का जीवंत ग्रंथ बन जाता है। ऐसी ही एक महामहिम संत विभूति गणिनी आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी को जैन धर्म, आध्यात्मिक साधना, ब्रह्मचर्य, आत्मसंयम तथा जिनवाणी के व्यापक प्रचार-प्रसार में उनके युगप्रवर्तक योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026’ से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर जयपुर में राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। ज्ञात रहे कि गणिनी आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी का जीवन सांसारिक मोह-माया से विरक्त होकर आत्मकल्याण और लोकमंगल के मार्ग पर समर्पित एक दिव्य यात्रा है। उन्होंने मात्र सात वर्ष की अल्पायु में ब्रह्मचर्य व्रत को अंगीकार कर जिस दृढ़ संकल्प के साथ आध्यात्मिक पथ चुना, वह आज की पीढ़ी के लिए दुर्लभ प्रेरणा है। इसके उपरांत सत्रह वर्ष की आयु में आर्यिका दीक्षा प्राप्त कर उन्होंने संयम, तप और साधना से परिपूर्ण जैन साध्वी जीवन को पूर्ण रूप से स्वीकार किया।

माताजी का योगदान आत्मोन्नति तक सीमित नहीं

उनकी निरंतर साधना, गहन अध्ययन, कठोर तप और प्रभावशाली धर्म प्रचार के परिणामस्वरूप केवल सत्ताईस वर्ष की आयु में गणिनी पद प्राप्त होना जैन इतिहास में एक विशिष्ट उपलब्धि के रूप में स्मरणीय है। वे आज देशभर में ‘जिनवाणी पुत्री’, ‘युगप्रवर्तक साधिका’ जैसी अनेक प्रतिष्ठित उपाधियों से विभूषित हैं। गणिनी माताजी का योगदान केवल आत्मोन्नति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने जिनवाणी के प्रचार से समाज में नैतिक मूल्यों की पुनः स्थापना की। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने हजारों युवाओं को संयम, संस्कार, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर अग्रसर किया है। उन्होंने अध्यात्म को केवल उपदेश नहीं, बल्कि जीवन व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।

तपस्वी जीवन की राष्ट्रीय स्वीकृति है

उनकी दिव्य साधना, आध्यात्मिक नेतृत्व, अनुशासित जीवनशैली और जैन धर्म के प्रचार में अतुलनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए चयन समिति ने उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026’ के लिए चयनित किया है। यह सम्मान न केवल उनके तपस्वी जीवन की राष्ट्रीय स्वीकृति है, बल्कि भारतीय संस्कृति और भावी पीढ़ी के लिए एक शाश्वत प्रेरणा भी है।

अंबाह में निकली जैन समाज की भव्य वार्षिक रथयात्रा : श्रद्धा‑भक्ति के दिव्य रंगों से सराबोर रहा पूरा नगर
नगर गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दिगंबर जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस बार और भी अधिक भव्यता, अनुशासन और दिव्यता के साथ हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की खबर…

अंबाह। नगर गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दिगंबर जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस बार और भी अधिक भव्यता, अनुशासन और दिव्यता के साथ हुआ। शहर के इतिहास में यह आयोजन हमेशा विशेष स्थान रखता है, किंतु इस वर्ष का आयोजन अपने आध्यात्मिक वैभव, सजावट, श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता और दिव्य वातावरण के कारण यादगार बन गया। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे शंख‑नाद, नगाड़ों की गूँज और “ॐ ह्रीं नम: सिद्धेभ्य:” जैसे मंत्रों के साथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की मनोहारी प्रतिमा को भव्य रथ पर विराजमान किया गया। रथ की सजावट में पीला, केसरिया और लाल रंग की आकर्षक थीम ने पूरे वातावरण को दैवीय अनुभूति प्रदान की।

महिलाओं ने गाए मंगल गान

जैसे ही रथ प्रारंभ हुआ तो बैंडबाजों की धुन पर भक्ति के स्वर गूंजने लगे। प्रभु रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बज उठा…’मेरे महावीर झूले पलना…’जैसे भजन वातावरण को धर्ममय बनाने लगे। युवा सफेद वस्त्र पहनकर अनुशासित ढंग से रथ के आगे‑पीछे चल रहे थे। महिलाएं मंगलगान गाती हुई रथयात्रा की गरिमा को कई गुना बढ़ा रही थीं। नन्हे‑मुन्ने बालक‑बालिकाएं, ध्वजा और धार्मिक पट्टिकाएं लिए हुए चल रहे थे। जिससे पूरा नगर भक्ति‑रस से भरा दिख रहा था।

मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा और स्वागत आरती

रथयात्रा जयश्वर रोड, सदर बाजार, परेड रोड, नपा चौराहा और गंज बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह‑जगह समाजजनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने प्रभु के रथ की आरती उतारी और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कई स्थानों पर भक्ति गीतों और शांति मंत्रों की धुन पर आध्यात्मिक वातावरण और भी अलौकिक हो उठा। बाजारों में दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने जल‑सेवा, फल‑प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

शाम 4 बजे संत वाटिका में दिव्य अभिषेक

रथयात्रा के संत वाटिका जैन बगीची में पहुँचने के बाद भगवान आदिनाथ का शास्त्रोक्त विधि से अभिषेक हुआ। जैसे ही शांत वातावरण में मंत्रोच्चार आरंभ हुआ तो चारों तरफ ‘रिद्धि‑सिद्धि दाता भगवान आदिनाथ की जय’

के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। शुद्ध जल से प्रभु का अभिषेक किया गया। महिलाएँ पारंपरिक परिधान में मंगलगीत गाती हुईं भगवान की आराधना में लीन थीं, जिससे वातावरण और भी दिव्य बन गया। आयोजन के दौरान कलश‑अभिषेक का दृश्य देखते ही बनता था। इस दौरान मानो पूरा परिसर धर्म‑रस में डूब गया हो। अभिषेक के बाद शांतिधारा और सामूहिक आरती सम्पन्न हुई। भक्तों ने प्रभु से नगर की सुख‑समृद्धि, समाज के कल्याण और वैश्विक शांति की कामना की।

समाज के पदाधिकारियों ने की भागीदारी

महोत्सव में जैन समाज अंबाह के अध्यक्ष जिनेश जैन, महामंत्री सुरेश जैन नागर सहित संपूर्ण सकल दिगंबर जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि इस रथयात्रा का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का संरक्षण, युवाओं में आध्यात्मिकता का प्रसार और समाज में एकता का भाव बढ़ाना है। आयोजन में पूरी तरह अनुशासन, सौहार्द और सहयोग देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इसे अत्यंत सफल और अविस्मरणीय बना दिया।

श्री आदिनाथ जैन मंदिर में भक्तामर स्तोत्र पाठ: भगवान मल्लिनाथ के कल्याणकों का हुआ श्रद्धापूर्वक आयोजन
श्री आदिनाथ जैन मंदिर परिसर में आदिनाथ महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन आयोजित हो रहे श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। श्री आदिनाथ जैन मंदिर परिसर में आदिनाथ महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन आयोजित हो रहे श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जहां शांत वातावरण में भक्तिमय ध्वनि गूंज रही थी। नियमित आयोजित हो रहे इस स्तोत्र पाठ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, मानसिक शांति और सकारात्मकता को बढ़ावा देना है। भक्तामर स्तोत्र पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि पाठ से न केवल धार्मिक आस्था बढ़ती है, बल्कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए मनोबल और ऊर्जा भी प्राप्त होती है। मंदिर परिसर में दीप, और मंत्रोच्चार के साथ अत्यंत दिव्य और शांति पूर्ण वातावरण का निर्माण हुआ।

मल्लिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया

यह दिन विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि मंदिर में जैन धर्म के उन्नीसवें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ के जन्म और तप कल्याणक का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन एवं देव शास्त्र पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मंगलाचरण, स्तवन और भक्ति-गीतों के साथ आराधना में भाग लेकर कल्याणकों की शुभता का लाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति की सदस्य ऊषा भंडारी ने भगवान मल्लिनाथ के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान का जन्म मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी को मिथिला पुरी में राजा कुम्भ और रानी रक्षिता देवी के यहां हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवान मल्लिनाथ ने 55 हजार वर्ष की आयु में दीक्षा ग्रहण की थी और मात्र 6 दिनों के कठोर तप के बाद केवलज्ञान प्राप्त किया। इसलिए जन्म और तप दोनों कल्याणक इसी तिथि पर मनाए जाते हैं।

धार्मिक उन्नति के लिए अत्यंत सार्थक

इस पावन अवसर पर अनिल कुमार जैन, बबीता जैन, ज्योति जैन, शौर्य जैन एवं काव्या जैन के परिवार ने भक्तामर स्तोत्र पाठ करवाने की सेवा निभाई। परिवार के सदस्यों ने भगवान के समक्ष क्षेत्र और समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सद्भावना की कामना की। मंदिर समिति के अनुसार निरंतर पाठ से पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा, मनोबल और दिव्यता का विशेष अनुभव हो रहा है। महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की समाज के सभी वर्गों ने प्रशंसा की और इसे धार्मिक उन्नति के लिए अत्यंत सार्थक बताया।

मुनिराजों का अंबाह से पोरसा तक पदविहार: नगर में मंगल प्रवेश पर समाजजनों ने की भव्य अगवानी
जैन संत मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ने दो दिवसीय अंबाह प्रवास के बाद गुरुवार सुबह पोरसा की ओर पद विहार किया। संत श्री ने प्रातः 6 बजे अंबाह से प्रस्थान कर 8 बजे पोरसा पहुंचकर नगर में प्रवेश किया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। जैन संत मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ने दो दिवसीय अंबाह प्रवास के बाद गुरुवार सुबह पोरसा की ओर पद विहार किया। संत श्री ने प्रातः 6 बजे अंबाह से प्रस्थान कर 8 बजे पोरसा पहुंचकर नगर में प्रवेश किया। संतों के साथ अंबाह के अनेक श्रद्धालु पदविहार में सम्मिलित रहे। पोरसा पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने संत श्री की भव्य अगवानी की।

नगर प्रवेश द्वार पर समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संत श्री विलोक सागर जी एवं विबोध सागर जी महाराज पोरसा में प्रवास कर समाज के लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। उनके आगमन से पोरसा नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बन गया है। जैन समाज ने संतों के दर्शन का लाभ लेकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

गोलाकोट में जैसवाल जैन प्रतिभा सेवा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न : अंबाह के प्रतिनिधि भी सम्मिलित, महिला एवं पुरुष क्षेत्रीय संयोजकों ने भाग लिया
अखिल भारतीय जैसवाल जैन प्रतिभा सेवा समिति का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन गोलाकोट के सुधा कलश भवन में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…

अखिल भारतीय जैसवाल जैन प्रतिभा सेवा समिति का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन गोलाकोट के सुधा कलश भवन में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में अंबाह, मुरैना सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला और पुरुष क्षेत्रीय संयोजक उपस्थित रहे। अधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहण कर सुदीप जैन (गुड़गांव निवासी) ने किया। सभा मण्डप का उद्घाटन गौरव जैन और मीनू जैन ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन रूपेश जैन और नीलम जैन ने किया। प्रारंभिक संध्या में मंगलाचरण का आयोजन मुस्कान जैन द्वारा नवकार महामंत्र और भजन के माध्यम से किया गया। स्वागत भाषण और समिति की रूपरेखा मुख्य संयोजक अजय जैन ने प्रस्तुत की। साथ ही जैसवाल जैन परिणय एप का तीसरा संस्करण रूपेश जैन द्वारा लोकार्पित किया गया।

कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी संजीव जैन, दिनेश जैन और मनीष जैन ने निभाई। पंजीयन एवं उपहार वितरण का कार्य अमरीष जैन, विजय जैन और मनोज जैन ने किया।

सशक्तिकरण के मुद्दों पर विचार प्रस्तुत

देशभर के क्षेत्रीय संयोजकों ने समाज के अविवाहित बच्चों और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए। अंबाह शैली से विशेष रूप से सुदीप जैन, विमल जैन, राजू, संतोष जैन, दिलीप जैन, चीकू जैन, संजय जैन, पंकज जैन शामिल हुए। अधिवेशन के दूसरे दिन सामूहिक तीर्थ वंदना का आयोजन गौरव जैन के नेतृत्व में पचराई, चोवीसी मंदिर, चंदेरी, खंडार और अशोकनगर में संपन्न हुआ।

मां की स्मृति में वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश जैन की पहल : अब तक 50 हजार नेत्र रोगी लाभान्वित, 8 अक्टूबर को राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
वरिष्ठ समाजसेवी सीए कमलेश जैन के मार्गदर्शन में 8 अक्टूबर को राजाखेड़ा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर वह अपनी मां स्व. भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में वर्ष 2016 से लगातार लगवा रहे हैं। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। वरिष्ठ समाजसेवी सीए कमलेश जैन के मार्गदर्शन में 8 अक्टूबर को राजाखेड़ा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर वह अपनी मां स्व. भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में वर्ष 2016 से लगातार लगवा रहे हैं। 8 अक्टूबर को लगाए जाने वाला मासिक शिविर रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन ग्वालियर संचालित करेगा। जिसमें डॉ. भसीन मार्गदर्शन करेंगे। शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक दुकान नं. 21, पंचायत समिति, राजाखेड़ा में होगा।

आंखों से संबंधित सभी रोगों की होगी जांच

शिविर में आने वाले मरीजों की मोतियाबिंद, रेटिना, भेंड़ापन, काला पानी और अन्य नेत्र रोगों की निःशुल्क जांच कर उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन में आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने और दवाइयों की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। इसके अतिरिक्त दूर-दृष्टि वाले मरीजों को निःशुल्क चश्मा भी दिया जाएगा। यह सुविधा केवल कार्यक्रम में चयनित मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।

2006 से लगाया जा रहा शिविर

सीए कमलेश जैन ने बताया कि यह शिविर उनकी माता जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उनका उद्देश्य आंखों की रोशनी बचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता का संदेश प्रसारित करना भी है। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी 2006 से अब तक सीए कमलेश जैन और उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित इन नेत्र शिविरों में लगभग 50 हजार मरीजों को लाभ पहुंचा है। शिविर में मरीजों को जांच, दवा और उचित उपचार मिलते हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार आता है।

ग्रामीण करते हैं शिविर की सराहना

राजाखेड़ा के दिलीप जैन बताते है कि राजाखेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में यह शिविर सेवा और जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बन चुका है। स्थानीय लोग इस पहल को सराहते हैं और इसे स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा का महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। यह शिविर समाज में सेवा की भावना को मजबूत करता है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराता है।

मानवता की भावना मजबूत करता है

राजाखेड़ा में यह निःशुल्क नेत्र शिविर न केवल आंखों की रोशनी बचाने का कार्य करता है, बल्कि समाज में सेवा, जागरूकता और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। यही वजह है कि सीए कमलेश की यह पहल हजारों लोगों के जीवन में सुधार ला रही है और उन्हें बेहतर दृष्टि के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।