Akhil Bharatvarshiya Digambar Jain Yuva Parishad – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में हुआ वृक्षारोपण : पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, शाखा कामां ने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर महावीर पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में 50-50 पौधे लगाने का राष्ट्रीय आह्वान भी किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।

कामां (राजस्थान)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, शाखा–कामां द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महावीर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना तथा समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना रहा।

अतिथियों ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, विशिष्ट अतिथि जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन तथा प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या के सान्निध्य में हुआ। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प

युवा परिषद कामवन के अध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उतना ही उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का राष्ट्रीय अभियान

राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने कहा कि युवा परिषद का स्वर्ण जयंती वर्ष केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी अभियान है। उन्होंने देशभर की सभी शाखाओं से स्वर्ण जयंती वर्ष में 50-50 पौधे लगाने का आह्वान किया।

अनेक समाजजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जैन समाज के उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री संजय बोलखेडिया, कोषाध्यक्ष मयंक लहसरिया, धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष संजय सर्राफ, शीतल जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, नवीन जैन, गौरव जैन, आर्यन जैन, दौलत जैन सहित युवा परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के माध्यम से समाजजनों ने स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संदेश दिया।

जीवन में जो समता धारण करते वही संत और श्रावक : आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी का जयपुर में हुआ मंगल प्रवेश
आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का रविवार सुबह 8 बजे जयपुर में मंगल प्रवेश हुआ। महाराज श्री अग्रवाल कॉलेज सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट होते हुए रामनिवास बाग स्थित यूनियन क्लब फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का रविवार सुबह 8 बजे जयपुर में मंगल प्रवेश हुआ। महाराज श्री अग्रवाल कॉलेज सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, न्यू गेट होते हुए रामनिवास बाग स्थित यूनियन क्लब फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे।राजस्थान जैन सभा के सुभाष जैन, विनोद कोटखावदा, कैलाश जैन छाबड़ा, जुलूस संयोजक राकेश गोधा के नेतृत्व में ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर धर्मसभा में आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी ने कहा कि जीवन जीना सीखना चाहिए। जीवन में समता का भाव रखना चाहिए, जो समता धारण करते हैं वही संत और श्रावक हैं। पुण्य का पैसा पुण्य में ही लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, जिन्होंने मानव जीवन प्राप्त किया है, उसका कोई मोल नहीं है, वह अनमोल है। जिन्होंने जैन कुल में जन्म लिया, उनका जीवन बेहद अनमोल है।

माता-पिता, गुरु और परमात्मा का उपकार माने

आचार्य श्री ने कहा कि मैं जयपुर महानगर में मन के मैल को धोने आया हूं चारित्र शुद्धि विधान के माध्यम से। उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन में किसी की शिकायत नहीं करेंगे और किसी से कुछ नहीं मांगेंगे तो अपना जीवन धन्य होगा। आचार्य श्री ने कहा कि प्रातः उठते ही सर्वप्रथम किसान, सैनिक, माता-पिता, गुरु और परमात्मा को धन्यवाद करना चाहिए। जिनके उपकारों से हम अपना जीवन संपन्नता से जी रहे हैं।

चारित्र शुद्धि विधान की दी जानकारी

धर्मसभा को उपाध्याय श्री पियूष सागर जी महाराज, मुनिश्री सहज सागर जी महाराज ने भी संबोधित किया और उन्होंने चारित्र शुद्धि विधान के बारे में बताया। यह विधान 25 से 31 जनवरी तक वीटी रोड मानसरोवर ग्राउंड में हो रहा है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि जुलूस में जयपुर महानगर की विभिन्न कॉलोनियों से पुरुष-महिला बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जनकपुरी जैन मंदिर की ओर विहार

ऐतिहासिक शोभायात्रा में 1251 महिलाएं मंगल कलश मंगल लेकर चल रही थीं। जुलूस में बैंडबाजों भटिंडा के बैंडबाजे के साथ स्थान-स्थान पर पुष्प वृष्टि एवं श्रावकों ने पाद् प्रक्षालन कर संतों की मंगल आरती की। आचार्य श्री ने गांधीनगर की ओर विहार किया। जहां आईएएस कुलदीप रांका ने अगवानी की। आहारचर्या, भी यहीं हुईं। प्रवास गांधीनगर में रहा। आचार्य श्री ने संघ सहित सोमवार सुबह जनकपुरी जैन मंदिर की ओर विहार किया। संचालन ब्र. तरुण भैय्याजी ने किया।