Additional Chief Secretary – श्रीफल जैन न्यूज़

अतिरिक्त मुख्य सचिव,अश्विनी भगत ने परिवादियों से फोन पर किया संवाद : अल्पसंख्यक मामलात के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण
राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्या के समाधान के लिए वरदान साबित हो रही है। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव,अश्विनी भगत ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्या के समाधान के लिए वरदान साबित हो रही है। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव,अश्विनी भगत ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान भगत ने स्वयं परिवादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए,ताकि परिवादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ प्रकरणों के निस्तारण की औसत अवधि,लंबे समय से लंबित मामलों तथा संतुष्टि श्रेणियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवादी की समस्या का त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

निस्तारित प्रकरणों के संबंध में परिवादियों से लें नियमित फीडबैक

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए एसीएस द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसमें परिवादों के निस्तारण में लगने वाले समय को कम करने तथा निस्तारित परिवादों के संतुष्टि स्तर बढ़ाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने परिवादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय अपनाए जाएं तथा परिवादियों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों के संबंध में परिवादियों से फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए।

त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सुनवाई के दौरान एसीएस ने अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग से संबंधित 7 परिवादियों से संवाद किया और समस्या समाधान के निर्देश दिए। बाड़मेर जिले के सीयतटूला ने एम.बी.एम मदरसे में पोषाहार की कमी तथा अध्यापक की कमी की शिकायत की,इस पर एसीएस भगत द्वारा मदरसा बोर्ड के संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर समस्या का समाधान करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

संवाद कर समस्याएं सुनी गईं

ऐसे ही बालोतरा के मोहम्मद शहीम,टोंक के अनवर खान,भीलवाड़ा के मोहम्मद शाहिद मंसूरी आदि से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर स्वयं उपस्थित होकर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। 181 हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन घर बैठे अपनी समस्या दर्ज कराकर उसका शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के संयुक्त सचिव असलम शेर खान, अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अतिरिक्त निदेशक अबू सूफियान चौहान, मदरसा बोर्ड के सचिव चेतन चौहान, आरआईएसएल के समूह महाप्रबंधक जीके शर्मा, सहित राजस्थान संपर्क पोर्टल और अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।