Acharyashree Vinamr Sagar Ji Maharaj – श्रीफल जैन न्यूज़

जब हम सभी से क्षमा मांगते हैं तो भगवान प्रसन्न होते हैं: दसाधिक उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान
विजयनगर स्थित पंच बालयति मंदिर में रविवार को श्री दिगंबर जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम हुआ। इसमें समाजजनों ने एक-दूसरों से उत्तम क्षमा मांगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। विजयनगर स्थित पंच बालयति मंदिर में रविवार को श्री दिगंबर जैन समाज की सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम हुआ। इसमें समाजजनों ने एक-दूसरों से उत्तम क्षमा मांगी। इस अवसर पर आयोजक राहुल जैन केसरी, सुरेश भैया, जिनेश भैया ने बताया कि दी प्रज्वलन नवीन गोधा, हर्ष जैन, सुरेंद्र बाकलीवाल, सचिन जैन, मुकेश पटौदी, प्रदीप बड़जात्या, कमल रांवका आदि ने किया। संचालन सुरेश भैया और प्रदीप शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में मंगलाचरण के बाद इंदौर के सभी मंडलों द्वारा आचार्यश्री की पूजा की गई। 10 या इससे अधिक उपवास करने वाले तपस्वियों और राजेश मंगल का सम्मान भी किया गया। चार हजार से अधिक समाजजन ने वात्सल्य भोज किया। भोज पुण्यार्जक परिवार गजेंद्र माया जैन, गौतम जैन, गौरव जैन, गिरीश जैन आदि रहे। धर्मेंद्र जैन, प्रकाश अभिनंदन, डीके जैन, प्रदीप शास्त्री, राजीव निराला, विनोद जैन, अक्षय कासलीवाल, आरके जैन, दिनेश जैन और महावीर जैन आदि समाजजनों ने व्यवस्थाओं को संभाला।

आचार्यश्री विनम्रसागर जी का मंगल उद्बोधन हुआ

पंच बालयति मंदिर में आचार्यश्री विनम्र सागर जी महाराज ने क्षमावाणी कार्यक्रम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम भगवान से क्षमा मांगते हैं तो सारे लोग प्रसन्न हो जाते हैं और जब हम सभी लोगों से क्षमा मांगते हैं तो भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। हंसता हुआ चेहरा हमारी शान बढ़ाता है और हंसकर किया गया कार्य हमारी पहचान बन जाता है। चोट देकर माफी मांगना आसान है, लेकिन चोट खाकर क्षमा करना बहुत कठिन है। आचार्यश्री ने कहा कि क्षमा करने से हमारा अतीत तो नहीं बदलता लेकिन, वर्तमान को सुंदर और भविष्य को सुनहरा बनाया जा सकता है। क्षमा मांगने वाला बहादुर होता है और क्षमा करने वाला महावीर। वाणी से यदि फूल झरें और अमृत घुले तो वह जीवन और व्यक्तित्व दोनों को निखार देती है।

17 सितंबर से पूजन प्रशिक्षण शिविर

पंच बालयति मंदिर विजयनगर में 17 से 26 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6 से 9.30 बजे तक पूजन प्रशिक्षण शिविर एवं आनंदोत्सव मनाया जाएगा। शिविर में बच्चे, युवा और बड़ों को पूजन विधि और शास्त्रीय पद्धतियां सिखाई जाएंगी। पूजन के साथ-साथ भक्ति, संस्कृति और शिखर पर ले जाने वाला अद्भुत संगम होगा।

इंदौर स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों में रहेगी होड़ : 4 और 5 सितंबर को पंच बालयति मंदिर में होगा भव्य आयोजन
पर्युषण पर्व पर इंदौर स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विजयनगर के पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत दो दिवसीय आयोजन में भव्य तार्किक शक्ति के प्रयोगार्थ वाद-विवाद प्रतियोगिता स्वदेशी अपनाने में ही भारत की आर्थिक विजय विषय पर 4 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगी। वहीं नारी उत्थान के लिए नारी संस्कार लधु नाटिका का मंचन 5 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगा। इसके अलावा बैनर प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम भी होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। पर्युषण पर्व पर इंदौर स्तरीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विजयनगर के पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत दो दिवसीय आयोजन में भव्य तार्किक शक्ति के प्रयोगार्थ वाद-विवाद प्रतियोगिता स्वदेशी अपनाने में ही भारत की आर्थिक विजय विषय पर 4 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगी। वहीं नारी उत्थान के लिए नारी संस्कार लधु नाटिका का मंचन 5 सितंबर को रात 8.30 बजे से होगा। इसके अलावा बैनर प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम भी होगा। साथ ही लघु नृत्य नाटिका प्रतियोगिता भी होगी। आयोजक भक्तयानुभूति चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम आचार्यश्री विनम्रसागर जी महाराज के सानिध्य में होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष में 8-8 प्रतियोगी रहेगा। इनको प्रस्तुति देने के लिए 5 मिनट का समय तथा एक मिनट अतिरिक्त दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5 हजार 100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार 100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 2 हजार 100 रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतियोगियों को भी पारितोषिक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 2 सितंबर तक संपर्क करना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ. विशाल पुरोहित, मुकेश जैन, जैनेसिस, महावीर जैन, प्रमोद डफरिया, सपना भूपेंद्र नीमा होंगे। वहीं नारी संस्कार लघु नाटिका में अधिकतम समय 10 मिनट रहेगा। इसके विषय संस्कृति का त्याग, संयुक्त परिवार और नारी, संस्कार पाठशाला, लिव इन रिलेशनशिप, पाश्चात्य संस्कृति, किटी पार्टी, धर्म में नारी का योगदान, प्री-वेडिंग फोटो शूट, धर्म में नारी का योगदान, संस्कारी नारी का महत्व, अंतरजातीय विवाह, सोला शुद्धि और नारी के श्रंगार का प्रभाव रहेंगेै इस प्रतियोगिता के लिए 3 सितंबर अंतिम तिथि रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार 100 तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक आकाश दीपिका जैन कोयला, जितेंद्र अनिता जैन, अक्षय लीना कासलीवाल, संजय बरखा बड़जात्या, जितेंद्र रानू पोरवाल हैं। संयोजकों ने अपील की है कि इन प्रतियोगिताओं के विषय को ठीक से समझकर दिए गए समयानुसार अपने नाम संयोजकों को दें। जानकारी में नाम, मोबाइल नंबर, पता वाट्सएप पर भी लिखकर दें। इसमें भाग लेने के लिए संजय बड़जात्या, हाई लिंक समाज अध्यक्ष से मोबाइल नंबर 98930 45948 पर संपर्क कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजजन और युवा-युवतियां भाग लेकर अपनी सहभागिता सिद्ध करें।