Acharya Viharshasagar ji – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन संत की हत्या के विरोध में दिया जाएगा ज्ञापन : अपने शरीर को नहीं, अपनी आत्मा को रत्नत्रय से सजाएं- आचार्य विहर्षसागर जी
हमारी आत्मा से अनंत भव के छह कर्म चिपके हुए हैं। जब तक उन कर्मों का क्षय नहीं होगा, तब तक आत्मा निर्विकार और शुद्ध नहीं होगी। यह उद्गार राष्ट्रसंत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ने गुरुवार को मोदी जी की नसियां बड़ा गणपति पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग से लोग अपने शरीर को सजाने-सुंदर बनाने में लगे रहते हैं, जबकि आवश्यकता शरीर को नहीं बल्कि अपनी आत्मा को सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र इन तीन रत्नों से सजाने की है। हमारी आत्मा से अनंत भव के छह कर्म चिपके हुए हैं। जब तक उन कर्मों का क्षय नहीं होगा, तब तक आत्मा निर्विकार और शुद्ध नहीं होगी। यह उद्गार राष्ट्रसंत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ने गुरुवार को मोदी जी की नसियां बड़ा गणपति पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आचार्य श्री ने इन छह कर्मों से क्षय के लिए श्रावक को प्रतिदिन देव दर्शन, पूजा भक्ति, स्वाध्याय और जिनवाणी का श्रवण करना चाहिए। जीव का कल्याण भगवान का नाम जपने से नहीं, उनके गुणों को ग्रहण करने से होगा। इसलिए भगवान से प्रीति रखते हुए उनके गुणों को ग्रहण करो। आचार्य श्री ने कर्नाटक में हाल ही में हुई जैन मुनि की जघन्य हत्या की निंदा करते हुए समाज का आह्वान किया कि आजकल संतों पर प्रहार और हमारे तीर्थों पर अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो हमारी संस्कृति और हमारे धर्म के लिए घातक एवं चिंताजनक है।

संगठित रहे जैन समुदाय

आचार्य श्री ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं इसलिए घट रही हैं कि समाज ना तो जागरूक है, ना संगठित है। साधुओं में भी एकता नहीं है। सभी पंथवाद ,संतवाद और ग्रंथवाद से ग्रसित हैं और यही कारण है कि आज हमारी संस्कृति, धर्म, संत और हमारे तीर्थ सुरक्षित नहीं हैं। इस तरह की घटनाओं पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए आवश्यक है कि दिगंबर एवं श्वेतांबर समुदाय परस्पर में संगठित एवं वात्सल्य से रहें। पंथवाद, ग्रंथवाद और अपने अहं का त्याग कर दुनिया के समाज एकता का परिचय दें। तभी हमारा धर्म, संस्कृति, समाज एवं तीर्थ और परिवार सुरक्षित रह पाएंगे। प्रारंभ में मुनि श्री विजयेशसागर जी महाराज ने भी धर्म सभा को संबोधित किया। प्रारंभ में मंगलाचरण पंडित रमेश चंद बांझल ने किया,आचार्य विराग सागर जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन राजेंद्र सोनी, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, पारस पांड्या एवं पीयूष जैन ने किया। आचार्य श्री को योगेंद्र काला योगेश जैन, सुनील गोधा ने

श्रीफल समर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्म सभा का संचालन कमल काला ने किया।

धर्म सभा में बताया गुरु पूर्णिमा का महत्व : आचार्य विहर्षसागरजी का शोभायात्रा के साथ चातुर्मास स्थल में हुआ मंगल प्रवेश
गणाचार्य विराग सागर जी से दीक्षित आचार्य श्री विहर्षसागरजी, मुनिश्री विजयेशसागरजी एवं मुनि श्री विश्व हर्ष सागरजी ने सोमवार को शोभायात्रा के साथ दिगंबर जैन मंदिर रामचंद्र नगर से चलकर बड़ा गणपति एवं मल्हारगंज भ्रमण करते हुए चातुर्मास स्थल बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसियां में मंगल प्रवेश किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। गणाचार्य विराग सागर जी से दीक्षित आचार्य श्री विहर्षसागरजी, मुनिश्री विजयेशसागरजी एवं मुनि श्री विश्व हर्ष सागरजी ने सोमवार को शोभायात्रा के साथ दिगंबर जैन मंदिर रामचंद्र नगर से चलकर बड़ा गणपति एवं मल्हारगंज भ्रमण करते हुए चातुर्मास स्थल बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसियां में मंगल प्रवेश किया।

दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंजनी नगर के ऋषभ पाटनी एवं देवेंद्र सोगानी के निर्देशन में निकली एक किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में बैंड बाजे, एवं बग्घियों के साथ दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका के नेतृत्व में आचार्य श्री विहर्ष सागरजी ससंघ सहित नगर के सभी जैन मंदिरों के अध्यक्ष एवं सोशल ग्रुप इंदौर रीजन के पदाधिकारी एवं सदस्य उमंग और उत्साह के साथ जयकारा लगाते और झूमते हुए एवं दिगंबर जैन महिला मंडल की सदस्याएं मंगल गीत गाती हुई पैदल चल रही थीं।

शोभा यात्रा के भ्रमण के दौरान मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर उनकी उतारी और आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। अचार्य श्री ने मार्ग में पड़ने वाले चंदा प्रभु जिनालय, रामासाह मंदिर एवं बीसपंथी मंदिर के दर्शन भी किये। शोभायात्रा के मोदी जी की नसियां पहुंचने पर पंचलशकरी ट्रस्ट के योगेंद्र काला, नीरज मोदी ,कमल काला एवं नसिया महिला मंडल ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर उनकी अगवानी की‌।

ध्वजारोहण विहर्ष ज्वेलर्स एवं बड़जात्या ज्वेलर्स परिवार ने किया एवं मंगलाचरण पंडित रमेशचंद बांझल ने किया। आचार्य विराग सागरजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन राकेश , आदित्य एवं राहुल गोधा ,राजकुमार पाटोदी एवं राकेश विनायका ने किया। एम के जैन, राजेंद्र सोनी, ‌विमल अजमेरा, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, रितेश पाटनी, विपुल बांझल, बाहुबली पांड्या, कमल काला पदम मोदी, सुशील पांडया आदि गणमान्य जनों ने आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलश स्थापना 9 जुलाई को

आचार्य श्री ने 3 जून को नगर प्रवेश किया था और आज 3 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन चातुर्मास स्थल मोदी जी की नसियां में प्रवेश किया। मंगल कलश की स्थापना 9 जुलाई को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में मोदी जी की नसियां में होगी। इस अवसर पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य श्री द्वारा सामाजिक संसद एवं फेडरेशन के तत्वावधान में चातुर्मास करने की स्वीकृति प्रदान करने से यह चातुर्मास पूरे इंदौर का होकर अपूर्व धर्म प्रभावना करेगा। इसके लिए हम आचार्य श्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

बताया गुरु पूर्णिमा का महत्व

आचार्य श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया और कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्यों के बीच परस्पर में वात्सल्य का दिवस है। गुरु आपके हैं और आप गुरु के हैं। गुरु एक चुंबक की तरह होता है जो अपने भक्तों को अपनी ओर खींच लेता है गुरु ही समाज को जागृत करते हैं और शिष्य को संसार की भटकन से बचने का मार्ग बताते हैं।

आचार्य श्री ने इंदौर में चातुर्मास करने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मैं अपने गुरु आचार्य विराग सागर जी की आज्ञा से विभिन्न गुटों में बिखरी समाज को जागृत करने और समाज के बिखरे हुए सारे मोतियों (गुटों) को एक माला में पिरोकर एक करने आया हूं। धर्म सभा को मुनि श्री विजयेशसागरजी एवं रितु दीदी ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन युवा पंडित अर्पित वाणी ने किया। आभार राकेश विनायका ने व्यक्त किया।

श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय में धर्मसभा : जैन समाज के सभी गुट अहम- वहम को दूर कर एक हो जाएं -आचार्य विहर्षसागरजी
वर्तमान समय में समाज की एकजुटता आवश्यक है और समय की भी यही मांग है। यह उद्गार शनिवार को श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में राष्ट्रसंत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। जैन समाज के सभी गुट समाज की खुशहाली, विकास, एकता एवं देव, शास्त्र, गुरु, धर्म ,समाज संस्कृति और तीर्थों की रक्षा के लिए अहम, वहम को दूर कर परस्पर में सारे राग-द्वेष- विवादों को विराम देकर एक हो जाएं। वर्तमान समय में समाज की एकजुटता आवश्यक है और समय की भी यही मांग है।

यह उद्गार शनिवार को श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में राष्ट्रसंत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

जैन उम्मीदवार को दें वोट

उन्होंने एकता का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार गुच्छे से जुड़े अंगूरों का महत्त्व और कीमत ज्यादा और गुच्छे से अलग हुए अंगूरों का महत्त्व व कीमत कम होती है, उसी प्रकार विभिन्न गुटों में बंटे समाज की तुलना में संगठित एवं एकजुट समाज का महत्त्व और प्रभाव ज्यादा होता है। उन्होंने जैन समाज का शासन, प्रशासन एवं राजनीति में प्रभाव कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज को राजनीति मैं भी अपना प्रभुत्व बढ़ाना चाहिए और चुनावों में जब भी जैन प्रत्याशी खड़ा हो तब उस का समर्थन कर उसे विजयी बनाना चाहिए भले ही वह किसी भी पार्टी का हो। प्रवचन का समापन करते हुए अंत में उन्होंने कहा कि मैं अपने चातुर्मास के दौरान विभिन्न गुटों में बंटे समाज को संगठित कर एकजुट करने का प्रयास करूंगा और इसी उद्देश्य से मै इंदौर में चातुर्मास कर रहा हूं। प्रारंभ में सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, विपुल बांझल, सतीश जैन, प्रिंसिपाल टोंग्या एवं आलोक जैन ने आचार्य श्री के समक्ष श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया धर्म सभा का संचालन राजेश जैन दद्दू ने किया।