Acharya Shri Vardhaman Sagar – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि श्री पूज्य सागर जी के प्रथम शिक्षा गुरु और व्रत प्रदाता हैं आचार्य श्री : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को प्रतिष्ठित काष्ठ जिनवाणी समर्पित
मुनि श्री पूज्य सागर जी के प्रथम शिक्षा गुरु और व्रत प्रदाता आचार्य श्री वर्धमान सागर जी को जिनवाणी माता श्री नमीष जैन, अध्यक्ष पोरवाड़ समाज, इंदौर ने आचार्य श्री के कर कमलों में समर्पित किया। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

टोंक। प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज, मूल बाल ब्रह्मचारी और पंचम पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, संयमी जीवन का 57वां वर्षायोग टोंक नगर में मना रहे हैं। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी का आचार्य पद प्रतिस्थापना शताब्दी महोत्सव पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की प्रेरणा से भारत के सभी राज्यों में मनाआया जा रहा है। इसी तारतम्य में, परमपूज्य निमाड़ गौरव मुनि श्री पूज्य सागर जी द्वारा 28 सितंबर को इंदौर में काष्ठ जिनवाणी माता की मंत्रोच्चार विधि के साथ प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

मुनि श्री पूज्य सागर जी के प्रथम शिक्षा गुरु और व्रत प्रदाता आचार्य श्री वर्धमान सागर जी को जिनवाणी माता नमीष जैन, अध्यक्ष पोरवाड़ समाज, इंदौर ने आचार्य श्री के कर कमलों में समर्पित किया। इस अवसर पर निमाड़ के बाल ब्रह्मचारी गज्जू भैया, राजेश पंचोलिया (इंदौर), पवन धनोते (सनावद), श्रेणिक मंडलोई (महेश्वर), प्रवीण बड़वाह, आयुषी श्रद्धेय बड़वाह सहित अनेक भक्त उपस्थित थे। इसके अलावा, नमीष जैन ने श्रीफल भेंट कर आचार्य श्री से निवेदन किया कि वे इंदौर में वर्ष 2026 एवं वर्ष 2027 का चातुर्मास करें।

मुनि श्री हितेंद्र सागर ने दिया मार्गदर्शन : दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर “सुसंस्कारों का शंखनाद” का आयोजन
राजकीय अतिथि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की प्रेरणा से 13 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए “सुसंस्कारों का शंखनाद” शीर्षक से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 90 बालिकाओं ने भाग लिया। मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने बालिकाओं को जीवन मूल्य, अनुशासन और सही मित्र चुनने के बारे में मार्गदर्शन दिया। पढ़िए राजेश पंचोलिया की विशेष रिपोर्ट…

टोंक। राजकीय अतिथि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की प्रेरणा से 13 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए “सुसंस्कारों का शंखनाद” शीर्षक से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 90 बालिकाओं ने भाग लिया।

मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने बालिकाओं को जीवन मूल्य, अनुशासन और सही मित्र चुनने के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा— “वही सच्चा मित्र है, जिसे आप निःसंकोच माता-पिता से मिलवा सकें और जिनसे घर-परिवार के सामने भी चर्चा कर सकें। जिन मित्रों को लेकर माता-पिता से छुपाना पड़े, वे सही मित्र नहीं होते।”

मुनि श्री ने आगे कहा कि जीवन में लाइफ पार्टनर का चयन परिवार की सहमति से होना चाहिए, तभी वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। उन्होंने पशु और मानव के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि “पशु स्वच्छंद होता है, जबकि मानव संयमित रहता है। पुत्र लोहे के समान और पुत्री हीरे के समान होती है, इसलिए बालिकाओं को हमेशा सजग रहकर अपने आत्मसम्मान की रक्षा करनी चाहिए। स्वार्थी, चापलूस और दुष्ट व्यक्तियों से दूरी बनाए रखनी चाहिए तथा अनावश्यक उपहार स्वीकार नहीं करने चाहिए।”

भारतीय जैन संगठन द्वारा स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम के अंतर्गत पाली से श्री राजेंद्र जैन (फिजिक्स लेक्चरर) और दिल्ली से श्री अरुण जैन (उद्योगपति) ने प्रशिक्षक के रूप में बालिकाओं को सरल भाषा में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बालिकाओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

13 सितंबर को तीन सत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक स्व-जागरूकता, रिश्ते, दोस्ती, संवाद, मासिक धर्म और स्वच्छता पर चर्चा हुई। बालिकाओं को मुक्तकंठ से अपने विचार रखने का अवसर दिया गया तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से भी उन्हें समझाया गया।

14 सितंबर को हुए चार सत्रों में आत्मसम्मान, स्व-सुरक्षा, निर्णय लेने की क्षमता और प्रलोभन से बचाव जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बालिकाओं और उनके माता-पिता को संयुक्त सत्र में शामिल कर आपसी संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया। निर्णय लिया गया कि माता-पिता प्रतिदिन अपने बच्चों से संवाद करेंगे और यदि नगर से बाहर हों तो फोन पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

पवन और विकास अनुसार कार्यक्रम की संयोजिकाएँ बीना जी छमुनिया और सरोज जी बंसल ने बताया कि इस कार्यशाला को सफल बनाने में सकल जैन समाज टोंक नगर के साथ सेवा भावी बहनें—रिंकी जैन, संतोष जैन, अंजना जैन सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया।

आचार्य श्री शान्तिसागर जी गुरुदेव के आचार्य पदारोहण शताब्दी समारोह के अंतर्गत होगा कार्यक्रम : पाठशाला परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
समाधिस्थ आचार्य श्री शान्तिसागर जी गुरुदेव के आचार्य पदारोहण शताब्दी समारोह के अंतर्गत वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी एवं राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से श्री दिगम्बर जैन दशा हुमड नवमंडल ऋषभदेव द्वारा श्री सकल दिगम्बर जैन समाज ऋषभदेव के पाठशाला परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पढ़िए सचिन जैन की विशेष रिपोर्ट…

ऋषभदेव। समाधिस्थ आचार्य श्री शान्तिसागर जी गुरुदेव के आचार्य पदारोहण शताब्दी समारोह के अंतर्गत वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी एवं राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से श्री दिगम्बर जैन दशा हुमड नवमंडल ऋषभदेव द्वारा श्री सकल दिगम्बर जैन समाज ऋषभदेव के पाठशाला परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवमंडल के अध्यक्ष कुशल शाह और उपाध्यक्ष दिल्पेश ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के लगभग 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए गए।

इस आयोजन में सकल दिगम्बर जैन समाज ऋषभदेव के अध्यक्ष एवं महामंत्री भूपेंद्र कुमार वालावत, प्रदीप कुमार गनोडीया, गुरुकुल ट्रस्ट के सुंदर लाल भाणावत, नगर सेठ राजमल कोठारी, पुलक मंच के अध्यक्ष एवं महामंत्री राकेश वानावत, भानु गनोडिया, महिला मंडल की अध्यक्षा एवं महामंत्री महालक्ष्मी पंचोली, मंजू भवरा, एम 24 के पदाधिकारी बाबूलाल जैन, सुनील मामा, महिला जागृति मंच के पदाधिकारीगण, नवयुक मंडल के पदाधिकारीगण, जैन पाठशाला परिवार की समस्त शिक्षिकाएं, दशा हुमड समाज के अध्यक्ष जमनालाल जैन, विनोद शाह, रमेश गांधी, देविलाल शाह, पदम् कुमार, राजीव, जयप्रकाश, रोहित, अनिल शाह एवं निखिल शाह, और दशा हुमड महिला मंडल की मिनाक्षी गांधी, भारती शाह, दीपिका शाह, प्राची शाह जैसे अनेक श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन दशा हुमड नवमंडल के महामंत्री नितीश जैन ने किया।

निकाली गई भव्य शोभायात्रा : वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी ने दीं रत्नत्रय की प्रतीक 3 दीक्षाएं
प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्य श्री शांतिसागरजी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी वर्ष 2024 का वर्षायोग पारसोला में कर रहे हैं। इस बेला में 6 सितंबर को ब्रह्मचारी प्रदीप जीमुनि श्री प्रणित सागर जी , ब्रह्मचारिणी शकुंतला किकावत आर्यिका श्री प्रेक्षा मति, दिलीप जी अलासे क्षुल्लक श्री प्राप्त सागर जी बने। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

पारसोला। प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्य श्री शांतिसागरजी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी वर्ष 2024 का वर्षायोग पारसोला में कर रहे हैं। इस बेला में 6 सितंबर को ब्रह्मचारी प्रदीप जीमुनि श्री प्रणित सागर जी , ब्रह्मचारिणी शकुंतला किकावत आर्यिका श्री प्रेक्षा मति, दिलीप जी अलासे क्षुल्लक श्री प्राप्त सागर जी बने। श्रीमद् जैन धर्म की यही विशेषता है कि इस धर्म में सम्यक दर्शन सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र को धारण कर कर सिद्ध अवस्था को प्राप्त किया जा सकता है। सम्यक दर्शन और सम्यक ज्ञान के बाद चारित्र अर्थात साधु जीवन अपनाना जरूरी है चर्या में परिवर्तन करना ही दीक्षा है, संसार की दौड़ से दूर होना दीक्षा है ।संसारी प्राणी इच्छाओं से ग्रसित है संसार रुलाता है दीक्षा लेकर शिष्य को गुरु संगति में रहना चाहिए ।

जैन धर्म तीर्थंकर भगवान द्वारा प्रतिपादित, अनुमोदित, धारित श्रमण धर्म है। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज ने अपने संयम पुरुषार्थ से श्रमण परंपरा को पुनर्स्थापित किया ।उत्तर भारत में चातुर्मास कर धर्म प्रभावना ,धर्म जागृति ,और सुप्त हो रही समाज को जागृत किया। आज सभी दीक्षार्थी गुरु और परिवार परंपरा अनुसार दीक्षा ले रहे हैं ब्रह्मचारी प्रदीप जी के गृहस्थ अवस्था के पिता,माता,बहन क्षुल्लक समाधि सागर बने ,उनकी माता ने हमसे दीक्षा लेकर आर्यिका मूर्तिमति बनी और बहन भी दीक्षा लेकर आर्यिका सुवैभव मति बनी।

ब्रह्मचारिणी शकुंतला जी के ग्रहस्थ अवस्था के पति ने भी हमसे दीक्षा लेकर मुनी पदम कीर्ति सागर बने और दिलीप जी के बड़े भाई ने भी हमसे दीक्षा लेकर मुनि परमानंद सागर बने तथा पत्नी भी दीक्षा लेकर संघ में आर्यिका विनम्रवती के रूप में है। शिष्य को दीक्षा लेकर गुरु के प्रति कृतज्ञता को दिल में समर्पण भाव के साथ धारण करने से साधना में सफलता मिलती है । यह धर्म देशना आचार्य वर्धमान सागर जी ने दीक्षा के अवसर पर प्रकट की। राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि यह संसार प्रतिकूल है संयम से संसार को अनुकूल बनाया जाता है और इंद्रियों की दासता दूर की जाती है। शिष्य को गुरु को अपना जीवन समर्पित करना चाहिए ख्याति नाम यश पूजा से दूर रहना चाहिए ।इसी पारसोला नगर में सन 1990 में मूलचंदजी घाटलिया ने मुनि दीक्षा लेकर मुनि ओम सागर जी बने आर्यिका पूर्वी मति भी इसी नगर की है साधु अपने जीवन में मृत्यु से भयभीत नहीं होता है साधु जीवन में साधना के बल पर मृत्यु पर विजय प्राप्त करता है ।प्रथमाचार्य आचार्य शांति सागर जी महाराज ने अपने संयम साधना से श्रमण साघु मार्ग को खोला और 36 दिन की सल्लेखना लेकर समाधि का आदर्श प्रस्तुत किया। आचार्य श्री ने बिसतुनिया ग्राम का जिक्र कर बताया कि इस नगर ग्राम में एक भी जैन परिवार नहीं है राजपूत समाज है उन्होंने मुनी पदम कीर्ति महाराज की समाधि के समय एक बीघा जमीन दान देकर समाधि स्थल बनाया है नगर के नागरिक हर माह संघ के दर्शन हेतु आते हैं।

इसके पूर्व दीक्षार्थियों की शोभा यात्रा श्री वर्द्धमान सागर सभागार में पहुंची । दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाज एवं वर्षायोग समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीक्षा समारोह श्यामा वाटिका कार्यक्रम सभागार में भगवान और पूर्वाचार्यों का चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन दीक्षार्थी परिवार द्वारा किया गया। जयंतीलाल कोठारी अध्यक्ष एवं ऋषभ पचोरी अध्यक्ष चातुर्मास समिति ने बताया कि प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्य श्री शांति सागर जी एवम पूर्वाचार्यो को अर्ध्य समर्पित विभिन्न नगरों से पधारी समाज द्वारा किया गया।सौभाग्यशाली परिवार की 5 महिलाओं द्वारा चोक पूरण की क्रिया की गई। दीक्षार्थ्यों ने आचार्य श्री ने दीक्षा की याचना की तथा आचार्य श्री एवम समस्त साधुओं, दीदी- भैया, श्रावक-श्राविकाओं तथा समाज से क्षमा याचना की।वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के पंचामृत से चरण प्रक्षालन का सौभाग्य तीनों दीक्षार्थी परिवार को मिला। इस बेला में आचार्य श्री के द्वारा दीक्षार्थी के पंच मुष्ठी केशलोच किये गए तथा दीक्षा संस्कार मस्तक तथा हाथों पर किये गए। इसके बाद आचार्य श्री ने नामकरण किया।7 प्रतिमा घारी 71 वर्षीय ब्रह्मचारी प्रदीप भैया दाहोद का दीक्षा उपरांत नूतन नाम मुनि श्री प्रणित सागर किया गया। सात प्रतिमा धारी 69 वर्षीय शकुंतला देवी का नाम दीक्षा के बाद आर्यिका श्री प्रेक्षा मति किया गया। 68 वर्षीय दिलीप अलासे का नूतन नाम क्षुल्लक श्री प्राप्त सागर जीकिया गया। पुण्यार्जक परिवार द्वारा पिच्छी कमंडल शास्त्र एवं कपड़े भेंट किये गए। कार्यक्रम का संचालन श्री पंडित कीर्ति पारसोला ने किया। आज दीक्षार्थी के केशलोच हो रहे थे, तब सभी वैराग्यमयी पलों से सभी द्रवित हो रहे थे। परिजनों के दोनों नेत्रों में एक नेत्र में खुशी के आंसू दूसरे नेत्र में दुख के आंसू भी थे। भक्तों के भजनों से वातावरण वैराग्य मय हो रहा था।

आचार्य श्री मुनि श्री हितेंद्र सागर जी एवं अन्य साधुओं ने दीक्षार्थी के केशलोचन किये। परिजनों एवं अन्य भक्त जिन्हें केशलोच झेलने का अवसर मिला। वह अपने को पुण्यशाली मान रहे थे। आज प्रातःकाल दीक्षार्थियों ने श्री जी के दर्शन कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया, इसके पश्चात आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के दर्शन कर उनके चरणों का प्रक्षालन किया। शकुंतला देवी और श्री दिलीप जी दोनों के केशलोचन साधुओं ने किये। इसके पश्चात दीक्षार्थियों ने हल्दी लगाकर मंगल स्नान किया। आचार्य संघ सानिध्य में तीनों दीक्षार्थियों ने श्री जी का पंचामृत अभिषेक किया।आचार्य वर्धमान सागर जी एवं साधुओं को आहार दिया। साधुओं के आहार के बाद सन्मति भवन से आचार्य वर्धमान सागर जी के संघ सानिध्य में तीनों दीक्षार्थियों की शोभा यात्रा हजारों धर्मावलंबियों की उपस्थिति में नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्याम वाटिका में पहुंची।

धर्मसभा में दिए प्रवचन : देव, शास्त्र, गुरु, धर्म कल्पवृक्ष हैं, जिनवाणी कामधेनु है- आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमानसागर जी खांदूकालोनी, बांसवाड़ा में संघ सहित विराजित हैं। आज की धर्मसभा में मंगल देशना में बताया कि वर्तमान में कर्मभूमि का काल चल रहा है, इसके पूर्व भोगभूमि थी भोगभूमि में कल्पवृक्ष होते थे। जिनसे इच्छा करने पर वांछित सामग्री मिल जाती थी। अब कर्मभूमि में पुरुषार्थ पूर्वक कार्य कर्म करने से जरूरतें, आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। पढ़िए राजेश पंचोलिया की विशेष रिपोर्ट…

बांसवाड़ा। पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमानसागर जी खांदूकालोनी, बांसवाड़ा में संघ सहित विराजित हैं। आज की धर्मसभा में मंगल देशना में बताया कि वर्तमान में कर्मभूमि का काल चल रहा है, इसके पूर्व भोगभूमि थी भोगभूमि में कल्पवृक्ष होते थे। जिनसे इच्छा करने पर वांछित सामग्री मिल जाती थी। अब कर्मभूमि में पुरुषार्थ पूर्वक कार्य कर्म करने से जरूरतें, आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। वर्तमान में देव, शास्त्र, गुरु, धर्म कल्पवृक्ष हैं। यह हमें शाश्वत सुख का मार्ग बताते हैं और शाश्वत सुख प्राप्त करने के बाद कोई भी इच्छा से नहीं रहती है। वर्तमान में भोग सामग्री की जरूरत शरीर को होती है, आत्मा को भोग सामग्री की जरूरत नहीं होती है। कल्पवृक्ष और कामधेनु गाय जिनेंद्र भगवान ने हमें जिनवाणी के रूप में दिया है।

जिनवाणी में स्तोत्र मंत्र णमोकार मंत्र भक्तामर महामंत्र है, जिससे हम श्रद्धा, विश्वास, विनय, आस्था से प्रार्थना करने पर हमारे रोग दूर और इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसलिए धर्म रूपी जड़ को मजबूत रखना जरूरी है, तभी हम रत्नत्रय धर्म श्रद्धा से 7 राजू ऊपर सिद्धालय को प्राप्त कर सकते हैं। धर्म रूपी जड़ सम्यक दर्शन, श्रद्धा है। श्रद्धा विश्वास से हमें ऊंचाई प्राप्त होती है, वर्तमान में भगवान नहीं है किंतु भगवान के गुणों की स्थापना प्रतिमाओं में पंचकल्याणक के माध्यम से सूरी मंत्र देकर की गई है।भगवान का अभिषेक विनय और सावधानी से करना चाहिए भगवान से कलश टकराने से भगवान के गुणों में कमी आती है इसलिए सम्यक दर्शन कहां और किन से मिलता है, इसकी जानकारी जरूरी है। भगवान के दर्शन मात्र से सम्यक दर्शन की प्राप्ति होती है। हर कार्य को विधि पूर्वक श्रद्धा से करने से इच्छित वस्तु मिलती है। जैन धर्म का मूल णमोकार मंत्र हैं।

बिना चारित्र संयम के हम मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते

ब्रह्मचारी गज्जू भैय्या, समाज सेठ अमृत लाल अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि वर्तमान में अरिहंत भगवान और सिद्ध भगवान साक्षात नहीं है किंतु णमोकार मंत्र में जिनका हम गुणगान करते हैं, वह आचार्य, उपाध्याय और साधु परमेष्ठी वर्तमान में मौजूद है। हमें सभी साधुओं के प्रति श्रद्धा और विश्वास होना चाहिए। णमोकार मंत्र में आप मंगल पाठ करते हैं साधु परमेष्ठी भी सबका मंगल चाहते हैं, उपदेश देकर मंगल करते हैं। साधु सर्वश्रेष्ठ हैं क्योंकि आचार्य उपाध्याय साधु परमेष्ठि से हमें चारित्र संयम प्राप्त होता है। बिना चारित्र संयम के हम मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते हैं। ढाई दीप में जितने भी क्षेत्र रहे, सभी जगह सिद्ध भगवान पाए जाते हैं। उनके कारण हर स्थान पावन- पवित्र हैं।

राजेश पंचोलिया और समाज प्रतिनिधि अक्षय डांगरा अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने बताया कि आदिनाथ भगवान की स्तुति से भक्तामर पाठ की रचना हुई है। कोई सा भी स्रोत की रचना अखंड गले-गले तक भक्ति समाहित होने पर भक्ति और उत्साह से स्रोत की रचना होती है भक्तामर। राजा भोज और मानतुंग आचार्य की कहानी सभी जानते हैं। आचार्य श्री ने स्वयं की रक्षा के लिए भक्तामर की रचना नहीं की थी। उन्होंने मुनियों के सम्मान के लिए, जैन धर्म की संस्कृति के लिए भक्तामर की रचना की। इसलिए जैन स्तोत्र जिनवाणी पर हमारी अकाट्य श्रद्धा होना चाहिए। मंत्र स्तोत्र से हमारी आपदा, विपदा और रोगों से मुक्ति मिलती है। आप लोग डॉक्टर से रोगों का निदान कराते हैं उन्हें फीस देते हैं जिनेंद्र भगवान भी डॉक्टर के डॉक्टर हैं । भगवान को श्रद्धा, विश्वास भक्ति रूपी फीस से हमें मनोरथ की प्राप्ति होती है और जन्म मरण के रोग से निवारण होता है। पुण्यार्जक परिवार द्वारा भगवान की शांति धारा और आचार्य श्री को जिनवाणी भेंट कर चरण प्रक्षालन किए गए।

मनाया गया भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का वर्ष 2024 का चातुर्मास पारसोला में होगा
हमें सन 1990 में आचार्य पद इसी पारसोला नगर में मिला है। यहां के समाज में देव, शास्त्र, गुरु, धर्म के प्रति बहुत भक्ति भाव श्रद्धा है। पारसोला समाज ने धर्म प्रभावना के अनेक बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं। पारसोला समाज की भक्ति को देखते हुए विगत 35 वर्षों में पहली बार काफी समय पूर्व यह घोषणा कर रहे हैं कि वर्ष 2024 का वर्षायोग पारसोला नगर में करेंगे। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

पारसोला। हमें सन 1990 में आचार्य पद इसी पारसोला नगर में मिला है। यहां के समाज में देव, शास्त्र, गुरु, धर्म के प्रति बहुत भक्ति भाव श्रद्धा है। पारसोला समाज ने धर्म प्रभावना के अनेक बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं। पारसोला समाज की भक्ति को देखते हुए विगत 35 वर्षों में पहली बार काफी समय पूर्व यह घोषणा कर रहे हैं कि वर्ष 2024 का वर्षायोग पारसोला नगर में करेंगे। वर्षायोग से धर्म प्रभावना होती है। वर्षायोग से आप सभी जीवन में परिवर्तन लाने का पुरुषार्थ कर मनुष्य जीवन को सार्थक करने का प्रयास करें।

यह उद्बोधन पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्रथम तीर्थंकर युग प्रवर्तक श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के अवसर पर आयोजित धर्म सभा में प्रकट किए। ब्रह्मचारी गज्जू भैया, राजेश पंचोलिया, पारस पाटनी अनुसार आचार्य श्री ने प्रवचन में बताया कि बच्चे, युवा नारे लगाते हैं कि हम सब की यह अभिलाषा पारसोला में हो चौमासा। 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पूर्ण होगी। आचार्य श्री शांति सागर जी का आचार्य पद शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम वर्ष 2024 में संघ के सानिध्य में होना है।

इसके पूर्व आचार्य शांति सागर जी ने सन 1920 में मुनि दीक्षा ली थी, तब मुनि दीक्षा शताब्दी वर्ष महोत्सव भी दीक्षा भूमि यरनाल में संघ सानिध्य में मनाया गया था। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी को वर्ष 1924 समडोली में आचार्य पद मिला था, उसे 100 वर्ष सन 2024 में पूर्ण हो रहे हैं। इस कारण उनके उपकारों का अंश चुकाने के लिए पूरे देश में अक्टूबर 2024 से आचार्य शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा।

भगवान के जीवन के बारे में बताया

आचार्य श्री ने बताया कि श्री ऋषभदेव जी का जन्म नाभि राय, मरु देवी की कुक्षी से अयोध्या नगरी में चैत्र कृष्णा नवमी के दिन हुआ। भोग भूमि में जनता भूख प्यास से पीड़ित होने लगी, दुखी होने लगी तब राजा नाभिराय के दरबार में गए और अपने दुख निवारण की प्रार्थना की। राजा ने उन्हें राजकुमार ऋषभदेव के पास भेजा ।श्री ऋषभ देव ने जगत के कल्याण की भावना लेकर ही तीर्थंकर नाम कर्म प्रकृति का बंध किया था। उन्होंने जनता के दुख पीड़ा को समझ कर असि, मसि, कृषि, वाणिज्य, शिल्प और कला का ज्ञान प्रजा को दिया।

इसी प्रकार अपनी दो पुत्री ब्राह्मी और सुंदरी को भी उन्होंने लिपि और अंक विद्या का ज्ञान दिया। राजा ऋषभदेव की आयु 83 लाख वर्ष का समय व्यतीत होने पर सौधर्म इंद्र ने राज दरबार में नीलांजना के नृत्य का निमित्त बनाया। नीलांजना की मृत्यु होने से राजा ऋषभदेव ने संसार को असार जानकर वैराग्य धारण किया। संयोग ऐसा रहा कि चैत्र कृष्ण नवमी के दिन ही उन्होंने दीक्षा धारण की। 6 माह तक योग धारण किया। आगामी 6 माह आहार के लिए नगर नगर गए किंतु किसी को भी मुनिराज को पड़गाहन और नवधा भक्ति का ज्ञान नहीं होने से बिना आहार के एक वर्ष से अधिक का समय हो गया।

हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस को दिगंबर मुनिराज को पिछले जन्म का जाति स्मरण होता कि आहार कैसे दिया जाता है। उन्होंने नवधा भक्ति पूर्वक पड़गाहन कर आहार दिया। आचार्य श्री ने बताया कि यद्यपि उन्हें आहार की जरूरत नहीं थी किंतु भविष्य में मुनिराज साधु किस प्रकार आहार लेंगे, इस बात का ज्ञान देते हुए आहार लिया। वह शुभ दिन अक्षय तृतीया का दिन था। मुनिराज साधु वर्षा काल में सूक्ष्म जीवों की रक्षा और अहिंसा महाव्रत का पालन करने के लिए वर्षा योग करते हैं। जैन समाज के जयंती लाल कोठारी ने बताया कि इसके पूर्व मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने उपदेश में बताया कि जिन भव्य प्राणी का जन्म मरण दोबारा नहीं होता।

उनकी जन्म जयंती कल्याणक मनाया जाता है। मुनि श्री ने श्रावकों को देव दर्शन, अभिषेक, पूजन, दान आदि धर्म कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रवचन के पूर्व मंदिर में श्री जी का पंचामृत अभिषेक आचार्य श्री सानिध्य में हुआ। उसके बाद श्री जी की रथ यात्रा का समापन नगर के प्रमुख मार्ग होकर सन्मति भवन में हुआ।

तीर्थंकर कुल का जैन समाज अपने धर्म और संस्कृति को भूल रहा है: आचार्य श्री वर्धमान सागर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने की आचार्य श्री अजित सागर जी की प्रतिमा संघ सहित विराजित
आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागर जी ने उदयपुर में श्री महावीर स्वामी के महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम, पंच कल्याणक के बाद साबला में मंंगल प्रवेश किया। उन्होंन यहां श्री अजित कीर्ति गिरी में आयोजित धर्म सभा में कहा कि राजस्थान ही नहीं संघ ने देश के अनेक नगरों से विहार किया है। दुखद स्थिति है कि तीर्थंकर कुल का जैन समाज अपने धर्म और संस्कृति को भूल रहा है। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

साबला। आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागर जी ने उदयपुर में श्री महावीर स्वामी के महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम, पंच कल्याणक के बाद साबला में मंंगल प्रवेश किया। उन्होंन यहां श्री अजित कीर्ति गिरी में आयोजित धर्म सभा में कहा कि राजस्थान ही नहीं संघ ने देश के अनेक नगरों से विहार किया है। दुखद स्थिति है कि तीर्थंकर कुल का जैन समाज अपने धर्म और संस्कृति को भूल रहा है। समाज को संस्कृति, धर्म परंपरा और धर्म के कार्य को कैसे करना चाहिए, वह भूल रहा है। समाज के तीर्थ मंदिरों क्षेत्र का भार जिन्हें दिया गया है, वे संस्था हों या तीर्थ क्षेत्र संरक्षण समिति या ट्रस्ट। उन्हें यह समझना चाहिए कि ट्रस्ट का मतलब विश्वास और ट्रस्टी मतलब विश्वसनीय होता है। समाज विश्वास कर लोगों को मंदिर और क्षेत्र का ट्रस्टी बनाता है।

समाज का विश्वास खत्म न करें

आचार्य श्री ने कहा कि प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी ने जैन धर्म, जैन मंदिरों की संस्कृति की रक्षा के लिए 1105 दिन केवल दूध और पानी लिया। अनाज आहार का त्याग किया। उनकी समाधि स्थलि, निर्वाण भूमि कुंथल गिरी क्षेत्र का उदाहरण देते बताया कि श्री कुलभूषण जी, श्री देश भूषण जी के मूल नायक मंदिर का स्वरूप कुछ साधुओं के कहने से बदलने का प्रयास ट्रस्टियों ने किया। हमारे कहने से, आदेश से, अन्य साधुओं के विरोध से अब निर्माण कार्य निरस्त किया पर यह कार्य गलत है। इससे समाज का विश्वास खत्म होता है। देश के सभी ट्रस्टियों को साबला नगर के बसंती लाल सराफ से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने आचार्य श्री अजीत सागर जी के शिष्य श्री चिन्मय सागर जी की प्रेरणा से साबला नगर में श्री अजीत कीर्ति गिरी ट्रस्ट की स्थापना कर तन मन धन से इस स्मारक को क्षेत्र बना दिया।

तलाक प्रथा गलत

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने वर्तमान में सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों का जिक्र करके बताया कि समाज में तलाक प्रथा गलत है। यह समाज के लिए हितकारी नहीं है। विदेशी संस्कृति समाज के लिए दुखदाई है। आपने समाज में खान-पान और वेशभूषा की विकृति पर भी चिंता व्यक्त कर बताया कि समाज को देव, शास्त्र, गुरुओं के समय मर्यादित वेशभूषा में तीर्थंकर देव के बताए हुए मार्ग का अनुसरण कर सभी बुराइयों को, कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि मंगल मय कार्य से पाप का नाश होता है और पुण्य का अर्जन होता है। हमारा तो सभी ट्रस्टियों से यही कहना है कि बसंती लाल जी को आदर्श बनाकर अपने कर्तव्य को नहीं भूलें। तीर्थ और धर्मायतन की सेवा करें और समाज का विश्वास बनाकर रखें। ट्रस्टी कार्यकर्ता होते हैं, ट्रस्ट के मालिक नहीं होते। ट्रस्टी का कार्य होता है क्षेत्र को उन्नत बनाने का। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी का आचार्य पद का शताब्दी महोत्सव तन मन धन से मनाने की प्रेरणा दी।

इनका रहा सानिध्य

इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी, मुनि श्री चिन्मय सागर जी, श्री मुनि श्री हितेंद्र सागर जी, मुनि श्री प्रशम सागर जी, मुनि श्री प्रभव सागर जी, मुनि श्री चिंतन सागर जी, मुनि श्री मुक्ति सागर जी, मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी, मुनि श्री मुमुक्षु सागर जी, आर्यिका श्री शुभमति जी, आर्यिका श्री शीतल मती जी, आर्यिका श्री चैत्य मती जी, आर्यिका श्री वत्सल मति जी, आर्यिका श्री विलोक मति जी, आर्यिका श्री दिव्यांशु मति जी, आर्यिका श्री पूर्णिमा मति जी, आर्यिका श्री मुदित मति जी, आर्यिका श्री विचक्षण मति जी, आर्यिका श्री समर्पित मति जी, आर्यिका श्री निर्मुक्त मति जी, आर्यिका श्री विनम्र मति जी, आर्यिका श्री दर्शना मति जी, आर्यिका श्री देशना मति जी, आर्यिका श्री महायश मति जी, आर्यिका श्री देवर्धि मति जी, आर्यिका श्री प्रणत मति जी, आर्यिका श्री निर्मोह मति जी, आर्यिका श्री पद्मयश मति जी, आर्यिका श्री दिव्ययश मति जी, आर्यिका श्री योगी मति जी, क्षुल्लक श्री विशाल सागर जी, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी, आचार्य श्री 8 मुनिराज, 21 माताजी तथा 2 क्षुल्लक जी, कुल 32 साधुओं तथा मुनि श्री आज्ञा सागर जी संघ सानिध्य में साबला में श्री दिगंबर जैन अजित कीर्ति गिरी पर आचार्य श्री अजित सागर जी महाराज बिम्ब प्रतिष्ठा एवम् भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक संहिता सूरी पंडित हंसमुख, पंडित भागचंद, विनोद शास्त्री के मार्गदर्शन सहयोग से संपन्न हुआ।

अजीत कीर्ति गिरी कार्यकारिणी साबला के बसंती लाल जैन, जयंतीलाल पारीक, अजीत कुमार भूत, राजकुमार पचौरी, नितिन कुमार मुंगेरिया तथा सकल दिगंबर जैन समाज साबला के पदाधिकारी ने बताया कि 8 दिसंबर को प्रात श्री जी के पंचामृत अभिषेक, नित्य नियम पूजन के बाद चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री अजीत सागर जी की पूजा हुई। विश्व शांति के लिए महायज्ञ पूर्ण आहुति दी गई। आचार्य श्री के प्रवचन के पश्चात रथ प्रवर्तन हुआ, जिसमें श्रीजी को विराजित किया गया। बहादुर मल प्रचार संयोजक अनुसार श्री अजीत कीर्ति गिरी पर आचार्य श्री अजीत सागर जी की प्रतिमा प्रतिष्ठित होने के बाद पुण्यार्जक ईश्वर लाल जोदावत परिवार द्वारा आचार्य श्री अजीत सागर जी की प्रतिमा विराजमान कर गुरु मंदिर पर पुण्यार्जक परिवारों द्वारा कलशारोहण का कार्यक्रम किया गया।

साबला एवम् बागड़ क्षेत्र के युवक- युवतियों ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में संकल्प लिया कि हम माता-पिता की अनुमति से केवल जैन समाज में ही विवाह करेंगे। बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी एवम् पुण्यशाली परिवारों द्वारा पूर्वाचार्यों के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया। पुण्यार्जक परिवारों द्वारा आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की गई।

प्रीति देव, शास्त्र, गुरु, धर्म से करें परिजनों जैसी प्रीति : पुण्य से सब कार्य सिद्ध होते हैं – आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि संसार में प्रत्येक प्राणी को जैसे लौकिक परिजनों से प्रीति होती है, ठीक वैसी प्रीति देव, शास्त्र, गुरु, धर्म से भी होनी चाहिए। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

उदयपुर। आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ सहित बीसा हूमड़ धर्मशाला में संघ सहित विराजित हैं। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि संसार में प्रत्येक प्राणी को जैसे लौकिक परिजनों से प्रीति होती है, ठीक वैसी प्रीति देव, शास्त्र, गुरु, धर्म से भी होनी चाहिए। लौकिक प्रीति का फल हमारे संसार उपार्जन परिभ्रमण का कारण है। वस्तुत आपको वीतरागी, सर्वज्ञ, हितोपदेशी भगवान, धर्म से प्रीति करनी चाहिए। यह मंगल देशना आचार्य शिरोमणी वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उदयपुर की धर्म सभा में प्रगट की।

मनुष्य पर्याय में धर्म से मिलेगा सुख

ब्रह्मचारी गजू भैया, पारस चितौड़ा, राजेश पंचोलिया इंदौर के अनुसार, आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि जो आत्मा का हित चाहते हैं, आत्मा का कल्याण चाहते हैं, उनकी धर्म से प्रीति होती है। धर्म से प्रीति करने से आत्मा जो है, संसार के दुखों से मुक्त होकर के ऐसे शाश्वत सुख को प्राप्त करती है, जहां कभी दुख होता ही नही है। तिर्यंच और मनुष्य पर्याय ऐसी है, जहां पर सुख भी होता है।

भेंट की जिनवाणी

आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व मंगलाचरण पश्चात अतिथियों द्वारा आचार्य श्री शांति सागर जी एवं पूर्वाचार्यों के चित्र का अनावरण कर दीप प्रवज्वलन किया। पुण्यार्जक परिवार द्वारा पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की गई। संचालन प्रकाश सिंघवी ने किया।

गुरु है कल्पवृक्ष

आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व संघस्थ मुनि श्री हितेंद्र सागर जी का प्रवचन हुआ। प्रवचन में उन्होंने तिलक, देव पूजा के पुण्य और समाज की एकता पर बल देते हुए बताया कि पुत्र मोह में कैकयी माता ने वैरागी भरत को संन्यास से दूर करने के लिए राज्याभिषेक करवाया। श्रावक को देव पूजा, स्वाध्याय, संयम, तप दान द्वारा पुण्य उपार्जन का प्रयास करना चाहिए। कथा के माध्यम से बताया कि पुण्य नहीं होने पर रत्न कोयला बन जाता है और पुण्य होने पर सर्प पुष्पमाला बन जाती है। अरिहंत देव अपने समान सब को बनाने के लिए उपदेश देते हैं। आप अष्ट कर्मों का नाश कर अनंत सुख सिद्धालय को प्राप्त कर सकते हैं। गुरु पारस रूपी रत्न है जो मनुष्य को कंकर से शंकर बना देते हैं, गुरु कामधेनु गाय है, गुरु कल्प वृक्ष है। प्रभु भक्ति के प्रभाव से धनंजय कवि का मृत पुत्र जीवित हो गया। मुनि श्री ने अनेक प्रकार के तिलक का वर्णन और तिलक लगाने का महत्व प्रतिपादित किया कि जिनेंद्र भगवान के दर्शन कर उनके अंगूठे पर तिलक लगाकर वही तिलक मस्तक पर धारण करना चाहिए। तिलक जिनत्व की पहचान है।

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के संघ सानिध्य में कल्याण मंदिर विधान का महापूजन : संसार में अनंत इच्छा पूर्ण करने का किसी में सामर्थ्य नहीं
संतोष नगर, गारियावास में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के संघ सानिध्य में कल्याण मंदिर विधान का महापूजन हुआ। आचार्य श्री ने प्रवचन में बताया कि भगवान ने 8 रोगों को दूर कर 8 द्रव्य प्राप्त किए हैं।आज का मानव अक्षय पद के बजाए लौकिक पदों के लिए लड़ते-झगड़ते हैं, यह लौकिक पद नाशवान है। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

उदयपुर। संतोष नगर, गारियावास में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के संघ सानिध्य में कल्याण मंदिर विधान का महापूजन हुआ। आचार्य श्री ने प्रवचन में बताया कि विधान की पूजन में आपने 8 द्रव्य चढ़ाए हैं ,लेकिन इन द्रव्यों का क्या प्रयोजन है।भगवान ने 8 रोगों को दूर कर 8 द्रव्य प्राप्त किए हैं।आज का मानव अक्षय पद के बजाए लौकिक पदों के लिए लड़ते-झगड़ते हैं, यह लौकिक पद नाशवान है। ब्रह्मचारी गजू भैया और राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य शिरोमणी श्री वर्धमान सागर जी ने बताया कि जन्म जरा, मृत्यु नष्ट होने पर अच्छे अक्षय पद की प्राप्ति होती है। विषय कामनाएं और नाना प्रकार की अनंत इच्छाएं हैं, संसार में अनंत इच्छा पूर्ण करने का किसी में सामर्थ्य नहीं है।

संसार का लौकिक सुख शास्वत नहीं

कामवासना को मिसाइल निरूपित करते हुए आचार्य श्री ने बताया कि इस कारण आप दुखी हैं।विज्ञान कहता है कि ज्ञान प्रकट हो। आपकी तरह श्री पारसनाथ भगवान ने भी संसार का परिभ्रमण किया है। उन्होंने संसार से दुखी होकर शास्त्र में बताए समीचीन मार्ग का अनुसरण कर पुरुषार्थ से जीवन, संसार भ्रमण से मुक्ति पाई है। उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया है। मोक्ष पद उन्होंने अपनी इच्छाओं को नष्ट करके प्राप्त किया है। संसार का लौकिक सुख शास्वत नहीं है। आप लोगों ने भक्ति पूर्वक पूजन किया किंतु पूजन निराकुलता पूर्वक करना चाहिए, परिणामों की शुद्धि होना चाहिए,परिणामों की विशुद्धि होने पर पुण्य की प्राप्ति होगी। भगवान की वाणी को समझकर पानी पीना चाहिए। मोह रूपी अज्ञान अंधकार को निकलने के का देव शास्त्र गुरु ने मार्ग बताया है। मोह अज्ञान अंधकार के कारण हम दुखी हैं, शरीर निरंतर बदलते रहते हैं। संसार परदेश है और आत्मा का देश सिद्धालय है। हम इसे प्राप्त करने का पुरुषार्थ कर जीवन को सार्थक करें।

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का वर्षा योग होगा: उदयपुर में श्रुत पंचमी पर आचार्य श्री ने की घोषणा
राष्ट्र गौरव दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज का इस वर्ष का पावन वर्षायोग मेवाड़-वागड़ की राजधनी, झीलों की नगरी उदयपुर में होगा। पढ़िए अशोक कुमार जेतावत की विशेष रिपोर्ट…

उदयपुर। राष्ट्र गौरव दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज का इस वर्ष का पावन वर्षायोग मेवाड़-वागड़ की राजधनी, झीलों की नगरी उदयपुर में होगा। आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ने बुधवार को श्रुत पंचमी महापर्व पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर जी सेक्टर -11 में आलोक स्कूल के प्रांगण में चल रहे भव्य पंच कल्याणक के चौथे दिन सुबह कल्याणक पर्व पर उपस्थित जन समुदाय की भक्ति को देखते हुए यह घोषणा की। जैसे ही आचार्य श्री के. मुखारविंद से यह घोषणा हुई, पाण्डाल आचार्य श्री संघ उपस्थित के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

हुआ था भव्य मंगल प्रवेश

उद‌यपुरवासियों की भक्ति रंग लाई, जब उनको आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के पावन वर्षायोग – 2023 का अवसर मिला। धर्म की वात्सल्य मयी वर्षा से प्राणी मात्र लाभान्वित होगा। उदयपुर वासियों ने विगत कई माहों में एकता पूर्वक संगठित होकर सर्व सम्मति से शांतिलाल वेलावत की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर किसी क्षेत्र विशेष नगर, उपनगर का नाम के आचार्य श्री ससंघ को मदनगंज-किशनगढ़ से विहार करा कर उदयपुर में ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश कराया था। जहां पर आचार्य संघ के सान्निध्य में श्री महावीर स्वामी जन कल्याणक महोत्सव, सर्व ऋतु विलास पंचकल्याणक महा महोत्सव और सेक्टर-11 में पंच कल्याणक महामहोत्सव सानन्द सम्पन्न होने जा रहा है।