Acharya Shri Sunil Sagar Ji Maharaj – श्रीफल जैन न्यूज़

श्रुत पंचमी महापर्व पर इंदौर संभाग में सजेगी जिनवाणी: दिगंबर जैन महासंघ करा रहा है अनोखी प्रतियोगिताएं
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा (इंदौर संभाग) द्वारा ज्ञान, सेवा और सृजनशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय ज्येष्ठ सुदी पंचमी 19 जून को आयोजित होने वाले इस महापर्व पर जिनवाणी माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए समाज के लोगों और मंदिरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। जैन समाज के पावन पर्व ‘श्रुत पंचमी महापर्व’ के शुभ अवसर पर इस वर्ष कुछ बेहद अनूठा और सराहनीय होने जा रहा है। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा (इंदौर संभाग) द्वारा ज्ञान, सेवा और सृजनशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय ज्येष्ठ सुदी पंचमी 19 जून को आयोजित होने वाले इस महापर्व पर जिनवाणी माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए समाज के लोगों और मंदिरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। संस्था की ओर से दो मुख्य प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई है, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। पहली है जिनवाणी सज्जा प्रतियोगिता जिसमें जीर्ण-शीर्ण शास्त्रों का कायाकल्प होगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पूजनीय जिनवाणी माता की सेवा करना है। इसके तहत किसी भी जीर्ण-शीर्ण (पुरानी या फटी हुई) जिनवाणी की सेवा कर, उन्हें अहिंसक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से सुंदर और सुसज्जित करना होगा। जिनवाणी सज्जा के पूर्व का फोटो, कार्य के दौरान का फोटो और कार्य पूरा होने के बाद का फोटो भेजना अनिवार्य है। साथ ही अधिकतम 2 मिनट का एक वीडियो, जिसमें जिनवाणी और उनके ग्रंथकार (आचार्य, मुनिराज) का संक्षिप्त परिचय हो। इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 5001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3001 तथा तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए प्रदान किया जाएगा। दूसरी सुसज्जित शास्त्र भंडार प्रतियोगिता है।

यह प्रतियोगिता विशेष रूप से जैन मंदिरों के लिए है, जिसका उद्देश्य प्राचीन ग्रंथों, ग्रंथों और पुस्तकों के संरक्षण, सुव्यवस्था तथा स्वच्छता को प्रोत्साहित करना है।

दोनों प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार हैं

सभी दिगंबर जैन मंदिरों को इसके लिए 5 ज़ोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक ज़ोन से विजेताओं का चयन होगा। मंदिरों को शास्त्र भंडार का नवीनतम फोटो, प्राचीन शास्त्रों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण और शास्त्र भंडार का लगभग 2 मिनट का वीडियो भेजना होगा। इस प्रतियोगिता के लिए भी प्रथम पुरस्कार 5001 (पांच पुरस्कार), द्वितीय पुरस्कार 3001रुपए (पांच पुरस्कार) के साथ ही सभी प्राप्त प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 19 जून (श्रुत पंचमी) है। वहीं जिनवाणी की मरम्मत और सजावट में केवल पर्यावरण-अनुकूल और पूरी तरह अहिंसक सामग्री का ही उपयोग अनिवार्य है। रिकॉर्डिंग के समय जिनवाणी के प्रति पूर्ण विनय और सम्मान का ध्यान रखना होगा। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा और पुरस्कारों का वितरण आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन चातुर्मास के दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सभी फोटो, वीडियो और प्रविष्टियां वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त की जाएंगी। वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रतिभागी मुख्य संयोजकों अंजलि पंकज जैन मोदी तथा प्रीति मनीष सिंघई से से संपर्क कर सकते हैं।

इन समाज श्रेष्ठियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए की अपील

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रकुमार सेठी (प्रांतीय अध्यक्ष, महासभा म.प्र.), समारोह गौरव सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, परम संरक्षक हसमुख जैन, टी.के. वेद, देवेंद्र जैन और अध्यक्ष एड. देवेंद्र जैन (डीके) सहित पूरी इंदौर संभाग की टीम जुटी हुई है। आयोजकों ने सभी समाजजनों और मंदिर कमेटियों से इस ज्ञान-भक्ति के महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी नवीन गोधा, सामाजिक संसद के महामंत्री हर्ष जैन, सामाजिक संसद कोषाध्यक्ष विजय पाटोदी, परम संरक्षक देवेंद्र जैन जनता, कार्याध्यक्ष शरद पाणोत, कोषाध्यक्ष पंकज जैन पिंकी, महामंत्री रजनीकांत गांधी ने समाजजनों का आह्वान किया है।

सीएस नीरज जैन का अहमदाबाद में किया सम्मान: सेवा कार्यों में लीन परिवार को सम्मान मिलने पर नौगामा में हर्ष
दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के वर्षायोग 2025 में आयोजित भव्य समारोह में नीरज जैन पिता कवि उत्सव जैन नौगामा को कंपनी सेक्रेटरी के पद पर गुजरात में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…

बांसवाड़ा। दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के वर्षायोग 2025 में आयोजित भव्य समारोह में नीरज जैन पिता कवि उत्सव जैन नौगामा को कंपनी सेक्रेटरी के पद पर गुजरात में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद के प्रतिनिधि सीए सौरभ जैन ने बताया कि नीरज जैन नौगामा (राजस्थान) के एक मात्र सीएस है तथा उनके भाई एवं भाभी तथा उनकी धर्मपत्नी भी इंजीनियर है तथा पिता कवि हृदय उत्सव जैन शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है। पूरा परिवार उच्च पद पर कार्य करते हुए धर्म के प्रति समर्पित रहा है। इस अवसर पर नीरज जैन को आचार्य श्री 108 सुनील सागरजी महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में नीरज जैन को सम्मानित करने पर नौगामा में हर्ष की लहर फैल गई। यह जानकारी जितेंद्र जैन एवं सीए आशीष जैन अहमदाबाद ने दी।