Acharya Saubhagyasagar Ji – श्रीफल जैन न्यूज़

26 जुलाई को जयपुर हाउस में होगा आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश : 29 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना समारोह होगा आयोजित
आगरा के जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग-2026 भव्य रूप से आयोजित होगा। 26 जुलाई को मंगल प्रवेश एवं 29 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना समारोह संपन्न होगा। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

आगरा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, जयपुर हाउस द्वारा विहर्ष सभागार भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में आचार्य श्री 108 सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के वर्षायोग-2026 के अंतर्गत होने वाले धार्मिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर तपस्वी सम्राट चातुर्मास समिति एवं मंदिर समिति द्वारा वर्षायोग पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया।

20 वर्ष बाद जयपुर हाउस में होगा वर्षायोग

चातुर्मास समिति के संयोजक नीरज जैन एवं मनोज चैन वालों ने बताया कि लगभग 20 वर्षों के बाद जयपुर हाउस में आचार्य श्री का वर्षायोग आयोजित हो रहा है। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं धार्मिक उमंग का वातावरण है। मंदिर समिति ने सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी हैं।

26 जुलाई को निकलेगी भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा

मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश जैन परदे वालों ने बताया कि 26 जुलाई को प्रातः 7 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर चैत्यालय से आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा के रूप में प्रारंभ होगा। मुख्य संयोजक अमित सेठिया एवं राहुल जैन ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु पुष्पवर्षा, मंगल आरती एवं जयघोष के साथ स्वागत करेंगे।

29 जुलाई को होगा चातुर्मास कलश स्थापना समारोह

मंदिर समिति के मंत्री दीपक जैन मसाले वाले ने बताया कि 29 जुलाई को प्रातः श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी पहुंचेगी। यहां आचार्य श्री ससंघ के सान्निध्य में मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह भव्यता के साथ संपन्न होगा, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

प्रतिदिन होंगे प्रवचन एवं धार्मिक आयोजन

आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल आचार्य श्री के मंगल प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

मंदिर उपाध्यक्ष सुबोध पाटनी ने बताया कि आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्वागत द्वार, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यातायात, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रेस वार्ता में विनोद रांवका, विमल जैन, भूषण जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मालती जैन, मंजीत जैन सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।