Acharya Pragyasagar – श्रीफल जैन न्यूज़

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आचार्य प्रज्ञासागर की पहल : 100 साल पुराने पेड़ के नीचे जैन भगवती दीक्षा लेंगे 3 साधक
दिगंबर जैन आचार्य प्रज्ञासागर के सान्निध्य में कोटा में 2 मार्च का दीक्षा महोत्सव होगा। परंपरा से हटकर यह महोत्सव खुली जगह में ऐसे पेड़ के नीचे होगा जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। पेड़ और महोत्सव में आने वाले लोगों की तादाद देखते हुए कोटा जैन समाज के पदाधिकारी ऐसी जगह तलाश रहे थे। दीक्षा संस्कार अब थेगड़ा रोड स्थित मधुबन में करना तय हुआ। पढ़िए रेखा संजय जैन ,संपादक की यह विशेष रिपोर्ट…

कोटा। दिगंबर जैन आचार्य प्रज्ञासागर के सान्निध्य में कोटा में 2 मार्च का दीक्षा महोत्सव होगा। परंपरा से हटकर यह महोत्सव खुली जगह में ऐसे पेड़ के नीचे होगा जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। पेड़ और महोत्सव में आने वाले लोगों की तादाद देखते हुए कोटा जैन समाज के पदाधिकारी ऐसी जगह तलाश रहे थे। दीक्षा संस्कार अब थेगड़ा रोड स्थित मधुबन में करना तय हुआ। यहां कई पुराने पेड़ लगे हैं और चारों ओर अच्छी हरियाली है।

महावीर स्वामी ने ली थी पेड़ के नीचे दीक्षा

आचार्य प्रज्ञासागर ने बताया कि महावीर स्वामी ने स्वयं वृक्ष के नीचे दीक्षा ली थी। जितने तीर्थंकर हुए हैं, सभी जंगलों में और पेड़ों के नीचे

दीक्षित हुए। आचार्य शांतिसागर महाराज की दीक्षा भी पेड़ के नीचे हुई थी। जैन धर्म में दीक्षा लेना यानी सभी भौतिक सुख-सुविधाएं त्यागकर एक सन्यासी जीवन बिताने के लिए खुद को समर्पित कर देना है। संत बनने पर सांसारिक सुख- सुविधाएं, वैभव त्याग कर स्वयं को प्रकृति के लिए समर्पित कर देते हैं। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को यहां तीन साधकों को दीक्षा दी जाएगी। इनमें सूरत के देवेंद्र, उज्जैन की मीना और इंदौर की प्रेमलता जैन शामिल हैं। इसके लिए थेगड़ा रोड पर मधुवन गार्डन तय किया गया। यहां पांडाल नहीं बनेगा। आयोजन खुले में प्रकृति के सान्निध्य में होगा। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में जैन समाजजन पहुंचेंगे, जो पौधे लगाने का संकल्प लेकर जाएंगे। थेगड़ा रोड पर मधुबन गार्डन, यहां कई पुराने पेड़ हैं। तीन साधकों की यहीं जैन भगवती दीक्षा होगी।

एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

सकल दिगंबर जैन समाज के कार्याध्यक्ष जे जैन ने बताया कि आचार्य सागर महाराज ने एक करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य लेकर उज्जैन से इसकी शुरूआत की है। वह जहां भी विहार करते है, वहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते है और अनुयायियों से पेड़ लगवाते है। इसके पीछे उनका उद्देश्य है कि धरती हरी-भरी रहेगी तो जीवन भी हरा-भरा रहेगा। वृक्ष है तो जीवन है। अभी तक सवा लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं। कोटा में भी बड़े स्तर पौध रोपण का कार्यक्रम होगा। कोटा के स्मृति वन के एक हिस्से में प्रज्ञा वाटिका बनेगी, जिसमें समाजजन के माध्यम से 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक समाजजन के व्यक्ति को 11 पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जैन पत्रकारों का हुआ सम्मेलन : भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएं-आचार्य प्रज्ञसागर
आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी महाराज ने दिल्ली में जैन पत्रकार महासंघ को संबोधित करते हुए कहा कि जैन सम्पादकों एवं पत्रकार का उत्तरदायित्व है कि महावीर स्वामी के संदेशों का प्रचार-प्रसार कर धर्म की प्रभावना करें। पढ़िए मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…

मुरैना। उपदेशों की प्रभावना ही भक्ति है। भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को, उनके सिद्धांतों को यदि प्रत्येक प्राणी स्वीकार कर ले तो सम्पूर्ण विश्व में शांति का माहौल रहेगा। यदि हमने भगवान महावीर के अणुव्रतों को अंगीकार कर लिया तो विश्व को परमाणु बम की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम सभी का कर्तव्य है कि हम तीर्थंकर महावीर स्वामी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह बात आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी महाराज ने दिल्ली में जैन पत्रकार महासंघ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जैन धर्म कर चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण महोत्सव दीपावली 2023 से दीपावली 2024 तक विभिन्न आयोजनों के साथ अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।

इसमें जैन सम्पादकों एवं पत्रकारों की अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में आप सभी का उत्तरदायित्व है कि महावीर स्वामी के संदेशों का प्रचार-प्रसार कर धर्म की प्रभावना करें। आचार्य श्री ने जैन पत्रकारों के हित की बात करते हुए कहा कि समाज को अपने पत्रकार बन्धुओं का भी ध्यान रखना चाहिए। उनकी आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए। अच्छा कार्य करने वाले पत्रकारों का समय-समय पर सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। बड़े बड़े आयोजनों में से एक अंश जैन पत्रकार बन्धुओं के लिए सुरक्षित रखने का भी विचार होना चाहिए।

कार्य योजनाओं के बारे में बताया

इस कार्यक्रम में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने महासंघ की कार्य योजनाओं, किये जा रहे कार्यक्रमों एवं संगठन के संबंध विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यासागर गुरुकुलम के पीठाधीश सुरेन्द्र कीर्ति स्वामी, सत्यभूषण दिल्ली, शीतल दैनिक सवेरा टाइम्स पंजाब, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री नीरज जैन दिल्ली, उत्तरी दिल्ली संयोजक स्वदेश जैन दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली संयोजक संजय जैन, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनंदा जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश जैन दिल्ली ने किया।