acharya bhagwan shree vidyasagar maharaj – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म दिवस सम्पूर्ण विश्व में भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया : आचार्य श्री की प्रेरणा, आशीर्वाद से बड़े मंदिर में लघु तीर्थ निर्माण शीघ्र प्रारंभ करना रायपुर सकल दिगंबर जैन समाज की पहली प्राथमिकता हो –संजय नायक (पूर्व अध्यक्ष)
आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनि राज का नाम किसी के लिए अपरिचित नहीं है। वे स्वतंत्र भारत के एक ऐसे महान योगी, साहित्यकार, युगपुरुष, संस्कृति संरक्षक, मातृभाषा हिमायती के रूप में जाने जाते हैं। 17 अक्टूबर गुरुवार शरद पूर्णिमा को उनका 79वां जन्म जयंती महोत्सव सम्पूर्ण विश्व में भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया। पढ़िए प्रणीत जैन की यह विशेष रिपोर्ट…

आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनि राज का नाम किसी के लिए अपरिचित नहीं है। वे स्वतंत्र भारत के एक ऐसे महान योगी, साहित्यकार, युगपुरुष, संस्कृति संरक्षक, मातृभाषा हिमायती के रूप में जाने जाते हैं। 17 अक्टूबर गुरुवार शरद पूर्णिमा को उनका 79वां जन्म जयंती महोत्सव सम्पूर्ण विश्व में भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया। पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि इसी क्रम में आज श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड (लघु तीर्थ) में सुबह 8 बजे जिनालय की पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा पाण्डुक क्षीला में श्री जी को विराजमान कर प्रासुक जल से श्री जी का अभिषेक, शांति धारा की गई। साथ ही आज देव शास्त्र गुरु पूजन एवं आचार्य श्री विद्यासागर पूजन अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य समर्पित कर किया गया। सभी ने श्री जी मंगलमय आरती भी की। उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के जयकारे लगाए जिससे सारा जिनालय आचार्य श्री के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

पूर्व अध्यक्ष श्री संजय जैन नायक ने बताया कि राष्ट्र का संपूर्ण जैन समाज आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधिस्थ होने के बाद आज पहली बार उनके जन्मदिवस पर उन्हें विनत भाव से स्मरण कर श्रद्धा सुमन एवं विननयांजलि अर्पित कर रहा है। आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक के ग्राम सदलगा में हुआ और उन्होंने 17 फरवरी 2024 को चंद्रगिरी डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) में समाधिस्थ होकर अपने जीवन का समापन किया।

श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने 5 दशक से अधिक समय तक देश के विभिन्न शहरों में पदत्राण विहीन चरणों से पद बिहार करते हुए अथवा चातुर्मास करते हुए अपने त्याग, तपस्या, ज्ञान, साधना, और करुणा की प्रभा से न केवल जैन क्षितिज को आलोकित किया, बल्कि श्रमण संस्कृति (जिन शासन) को भी गौरवान्वित किया। वे जैनों के ही नहीं, जन-जन के संत थे। राजधानी रायपुर की धरती पर निवासरत समाज बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें कई बार आचार्य श्री का चरण सानिध्य मिला और उनकी चरण वंदना एवं अभिषेक करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का चातुर्मास 2023 में जब छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ था। तब चतुर्मास समाप्ति के बाद आचार्य श्री तिल्दा में नव निर्मित जिनालय के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न करवाकर सीधे तिल्दा से राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में दिनांक 20 दिसंबर 2023 को अपना अल्प प्रवास किया था।

इस अल्प प्रवास में उनकी प्रेरणा एवं आशीर्वाद से बड़े मंदिर के जिनालय का पुनः निर्माण कर नवीन जिनालय बना कर लघु तीर्थ बनाने का मंगल आशीर्वाद सभी को दिया था। और आचार्य श्री जिनके निर्देशानुसार जब तक नवीन जिनालय लघु तीर्थ का निर्माण नहीं हो जाता। जब तक सभी ने संकल्प लेकर अखंड ज्योति भी प्रज्वलित करे ऐसा कहा था। इस पर अमल करते हुए दिनांक 25 जनवरी 2024 से यह अखंड ज्योत आज भी बड़े मंदिर के जिनालय में मूल नायक भगवान श्री आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रज्वलित है। आचार्य श्री के रायपुर से विहार के पश्चात डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समता भाव पूर्वक समाधि हो गई है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे महान संत हमे लघु तीर्थ निर्माण करने का आशीर्वाद दिया है जिसे पूरा करना हम सभी रायपुर समाज जन की प्रमुख जिम्मेदारी है और हम सभी संकल्पित भी है। सभी सकल दिगंबर जैन समाजजन को आचार्य श्री के लघु तीर्थ निर्माण स्वप्न को मिलकर प्रारम्भ कर पूर्ण करना यह हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

आचार्य श्री का जीवन वृत्त

आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म 10 अक्टूबर 1946 शरद पूर्णिमा को कर्नाटक प्रांत की पुण्य भूमि सदलगा में हुआ था। मात्र 22 वर्ष की उम्र में दिनांक 30 जून 1968 को आपने पंडित रत्न, साहित्य मनीषी, आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज से राजस्थान प्रांत के अजमेर नगर में दीक्षा ग्रहण करके दिगम्बर मुनि के रूप में साधना करने लगे। आपको 22 नवम्बर 1972 में ज्ञानसागर जी द्वारा आचार्य पद प्रदान करके अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। आप अपनी मातृभूमि कर्नाटक से आकर राजस्थान में वैराग्य ग्रहण करके मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना और अपनी साधना शक्ति के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व रूपी बगिया में आध्यात्मिक सौरभ बिखेरा। आपने अपने अंतिम समय में नवोदित तीर्थ चन्द्रगिरि डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) में 18 फरवरी 2024 (मध्य रात्रि) को समाधि मरण को धारण करते हुए अपने भौतिक शरीर को त्याग दिया।

अनासक्त योगी (वर्तमान के वर्द्धमान)

आपने अपनी तपस्या के द्वारा जिस तेज को प्राप्त किया हर कोई आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका जिसने भी आपके एक बार दर्शन किए वह पूरी तरह आपकी भक्ति में ही रम गया, फिर चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों ना हो। विदेशी लोग जब भी आपके संपर्क में आते उनके मुख से यह बात सुनने को मिलती थी कि हमने भगवान के बारे में सुना था आज साक्षात् भगवान के दर्शन किए हैं। यह सब उनकी तपस्या का ही सफल था। हम सबको भगवान वर्धमान महावीर को तो नहीं देखने का अवसर प्राप्त हुआ परंतु आचार्य विद्यासागर जी के रूप में वर्तमान के वर्धमान के दर्शन का सौभाग्य जरूर प्राप्त किया है।

सच्चा भारत रत्न

अपने भारतीय संस्कृति की पुनः स्थापना का जो बीड़ा उठाया उसके अंतर्गत आपने कई ऐसे महान प्रकल्पों की रूप रेखा समाज के सामने रखी और आपकी प्रेरणा से वे सब प्रकल्प आज संपूर्ण देश में अपना सौरभ बिखेर रहे हैं। यहां तक की भारत सरकार भी उन प्रकल्पों में अपनी सहभागिता प्रकट करके अपने आप को गौरवान्वित मानती है

दूरदृष्टा और महान संस्कृति निर्माता

सुरक्षित एवं सांस्कृतिक कन्या शिक्षा के लिए प्रतिभास्थली, स्वावलंबन के लिए हथकरघा, स्वदेशी चिकित्सा को बढ़ाओ देने के लिए पूर्णायु व भाग्योदय जैसे चिकित्सा संस्थान, राष्ट्रभाषा हिन्दी के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में पूर्ण विशुद्ध हिंदी पाठ्यक्रम की प्रेरणा, जीव रक्षा के लिए दयोदय महासंघ (गौशाला) जैसे कई प्रकल्पों की प्रेरणा देकर भौतिक संसाधनों और पश्चिमी प्रभाव से मुक्त करते हुए प्राचीन भारतीय संस्कृति की पुनः स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी प्रकल्पों के सुव्यवस्थित वृद्धिगत होने पर इसके सुपरिणाम हमें निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे।

महान संघ नायक

आध्यात्मिक चेतना को विकसित और सुरक्षित समवर्ती करने के लिए आपने सैकड़ो जिन मंदिर का जीर्णोद्धार एवं नव तीर्थ की स्थापना का की प्रेरणा देकर अहिंसा धर्म को हजारों हजार साल के लिए सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया अपने न सिर्फ अचेतन तीर्थ हो बल्कि सैकड़ों चेतन तीर्थ को भी बनाया जो वर्तमान में संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं विदेशों में भी अपने प्रतिभा का सौरभ बिखेर रहे हैं। वर्तमान में आपके द्वारा दीक्षित 130 दिगम्बर जैन मुनिगण, 172 आर्यिका माताजी, 20 ऐलकगण, 14 क्षुल्लकगण और हजारों ब्रह्मचारी भैय्या और ब्रह्मचारी बहिनें सर्वत्र अहिंसा धर्म का डंका बजा रहे हैं।

अनूठा परिवार

आपके पिता श्री मल्लप्पा थे जो बाद में मुनि मल्लिसागर बने एवं माता श्रीमंती थी जो बाद में आर्यिका समयमति बनी। वही आपके भाई अनंतनाथ और शांतिनाथ ने आपसे से दीक्षा ग्रहण की और मुनि योगसागर और मुनि समयसागर के रूप में प्रसिद्ध हुए हाल ही में आपके बड़े भाई ने भी आपसे दीक्षा लेकर मुनि उत्कृष्ट सागर जी महाराज के रूप में साधनारत है। इस प्रकार घर के लोग संन्यास ले चुके हैं। इस परिवार का यह अनुपम और अनुठा कार्य सर्व जन के अनुकरणीय है।

अनोखा कीर्तिमान

आपकी अद्भुत अनुपम प्रतिभा के महत्व को समझते हुए भारत सरकार के भारतीय डाक विभाग द्वारा आपके 50वें दीक्षा वर्ष (संयम स्वर्ण महोत्सव) (वर्ष 2017-18) एवं 50 में आचार्य पद पदारोहण समारोह (संस्कृति शासनाचार्य स्वर्ण महोत्सव) (वर्ष 2021-22) देश के हर कोने कोने से सैकड़ो विशेष आवरण जारी किए। किसी संत पर इतनी अधिक संख्या में जारी विशेष आवरण का अनूठा कीर्तिमान बन गया।

भारत रत्न अलंकरण व डाक टिकट सिक्के जारी हो

भारत सरकार आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनि राज के देश की सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने के लिए आपके द्वारा किए गए अद्भुत अविस्मरणीय अद्वितीय कार्यो को देखते हुए आपके प्रथम समाधि दिवस 18 फरवरी 2025 को भारत रत्न अलंकरण की घोषणा करते हुए आप की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सिक्के और आपके कार्य को रेखांकित करते हुए डाक टिकटों की श्रृंखला जारी करने का उपक्रम करें तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही पारस वीर सदी की एक उपलब्धि होगी। हालांकि दिगम्बर संत अलंकरण, मान प्रतिष्ठा, सम्मान आदि से बहुत दूर रहते हैं, वे इनको स्विकार भी नहीं करते हैं क्योंकि वे तो इसे भी परिग्रह की श्रेणी में रखते है। वहीं आचार्य श्री ने तो अपने अंतिम समय में अपना आचार्य पद भी त्याग कर समाधि का आश्रय लिया था, परंतु उनके भक्तों की यह भावना है कि सरकार इसे क्रियान्वित करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकती है।

हर्षोल्लास के साथ मनाया आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज का जन्म दिवस : उपजिलाधिकारी ने निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ
वर्णीनगर मडावरा में मूकमाटी महाकाव्य के रचयिता समाधि सम्राट आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज एवं परम पूज्य आचार्य 108 समय सागर महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वात्सल्यमूर्ति परम पूज्य मुनिश्री 108 अक्षयसागर महाराज ससंघ के आर्शीर्वाद से “गुरु शरणं शरदोत्सव” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…

मडावरा (ललितपुर) । वर्णीनगर मडावरा में मूकमाटी महाकाव्य के रचयिता समाधि सम्राट आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज एवं परम पूज्य आचार्य 108 समय सागर महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वात्सल्यमूर्ति परम पूज्य मुनिश्री 108 अक्षयसागर महाराज ससंघ के आर्शीर्वाद से “गुरु शरणं शरदोत्सव” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल की मांगलिक बेला में सकल दिगम्बर जैन समाज, आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला एवं आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा के बच्चों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के जीवनवृत्त पर आधारित विभिन्न झांकियों के साथ नगर में जुलूस निकाला। जुलूस में बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे।जिनमें “इंडिया नहीं, भारत बोलो”, घी की नहीं, गाय की रक्षा करो। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, स्वदेशी अपनाएं, पर्यावरण स्वच्छता अभियान, हिंदी भाषा अभियान, भारतीय संस्कृति बचाओ आदि नारे लिखे हुए थे। तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष आरती उतारी। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। जिनमें आचार्य श्री के जीवनवृत्त को दर्शाती हुई नाटिका एवं बालकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उधर श्री महावीर विद्याविहार में चार दिवसीय “निःशुल्क आयुर्वेद,योग, पंचकर्म व मर्म चिकित्सा शिविर” झांसी से पधारे प्राकृतिक चिकित्सक वीरेन्द्र जैन ने योग कक्षा से शुभारंभ किया।

चिकित्सकों के साथ श्रद्धालुओं ने आचार्य की संगीतमयी पूजन की

17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नि:शुल्क आयुर्वेद महाकुंभ में पधारे हुए विभिन्न रोगों के उपचार के लिए चिकित्सकों के साथ श्रद्धालुओं ने आचार्य की संगीतमयी पूजन की। पूज्य मुनिश्री के आशीर्वाद से 16 वर्ष तक की आयु के नगर में स्थित समस्त विद्यालयों के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी मडावरा रोशनी यादव ने दवा पिलाकर किया।

निम्न रोगों का निःशुल्क उपचार किया

शिविर में पधारे हुए चिकित्सकों ने श्री महावीर विद्याविहार मड़ावरा में नि:शुल्क रोगों का उपचार किया। जिसमें मुख्य रूप से जोड़ों का दर्द, साईटिका, कमर दर्द, त्वचा रोग, यकृत (लिवर) रोग, गुर्दा (किडनी) रोग, मधुमेह, हृदय रोग, माईग्रेन,पेट संबंधी,बालों का झड़‌ना, प्रनिद्रा, उच्च रक्तचाप रहे। मुनि श्री के आशीर्वाद से यह नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर संपूर्ण क्षेत्रीय, स्थानीय मड़ावरा वासियों के लिए चार दिवस तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन प्रातः योग साधना एवं ध्यान के माध्यम से सम्पूर्ण समस्या का निदान इस शिविर के माध्यम से किया जायेगा। यह शिविर पावन वर्षायोग समिति 2024 एवं सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के सौजन्य से संचालित किया जा रहा।

सहयोगकर्ता

इस शिविर के आयोजन में नगर गौरव अध्यक्ष डॉ. विरधीचन्द्र जैन सौंरया, संरक्षक डॉ. राकेश जैन सिंघई, सुधीर सिंघई, अध्यक्ष अभिनन्दन चौधरी, संयोजक नीलेश जैन, राजू सौंरया, सुरेंद्र जैन, विनय जैन, नीरज जैन, संजयकुमार राजीवकुमार जैन, विक्रम जैन बजाज, रितेश खुटगुंवा, नरेन्द्र सिमरिया, माणिकचंद, आशीष जैन खुटगुंवा, हर्षवर्धन सेठी, धीरेन्द्र सिलोनियां, डॉ. देवेन्द्र जैन का विशेष सहयोग मिल रहा है।

समाधि सम्राट आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जन्म दिवस के पावन उपलक्ष्य में वैचारिक गोष्ठी आयोजित: जन-जन की आस्था के केंद्र रहे आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज, वक्ताओं ने कहा आचार्य श्रेष्ठ भारतीय संस्कृति के थे दैदीप्यमान नक्षत्र, आचार्य श्रेष्ठ का संदेश-“इंडिया नहीं, भारत बोलो”
ललितपुर, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वदेशी अपनाएं, पर्यावरण स्वच्छता अभियान, हिंदी भाषा अभियान, भारतीय संस्कृति बचाओ जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रेरणा स्रोत समाधिसम्राट आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी आयोजित की गई। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…

ललितपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वदेशी अपनाएं, पर्यावरण स्वच्छता अभियान, हिंदी भाषा अभियान, भारतीय संस्कृति बचाओ जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रेरणा स्रोत समाधिसम्राट आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी आयोजित की गई। आचार्य श्रेष्ठ के विराट, बेमिसाल जीवन चरित्र को वक्ताओं ने अपनी भावनाओं के मोतियों में पिरोकर अपने-अपने विचार रखे। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्रेष्ठ का जन्म सन् 1946 को विद्याधर के रूप में कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा में शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था।

महापुरुष का अतुलनीय सार्वभौमिक कृतित्व रहे आचार्य श्री- शीलचंद्र शास्त्री

जैनधर्म के विद्वान व कवि शीलचंद्र शास्त्री का कहना है कि धर्म दर्शनविज्ञ, साहित्यकार,सिद्धान्वेता, आध्यात्मिक प्रवचनकार,भारतीय संस्कृति के मर्मज्ञ राष्ट्रीय चिंतक,जैनमुनि संहिता के तपस्वी साधक आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज की चर्या का गुणगान भारतवासी तो करते ही हैं,उनकों मानने वाले विदेशों में आचार्य श्री का गुणानुवाद करते हैं।उनका कृतित्व सार्वभौमिक है।ज्ञान,ध्यान,तप, साधना के यज्ञ में उन्होंने स्वयं को ऐसा आहूत किया कि अल्पकाल में ही प्राकृत, संस्कृत, अपभ्रंश, हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़ भाषा के मर्मज्ञ साहित्यकार के रूप में प्रसिद्ध हो गए।

राष्ट्रीय चेतना के संवाहक आचार्य श्री- केपी पांडे

शिक्षाविद् केपी पांडे का मानना है कि आचार्य श्री विद्यासागर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालें तो आचार्य श्री मात्र जैनों के ही नहीं जन-जन के आस्था के केंद्र थे।इनकी प्रेरणा से हजारों गौवंश की रक्षार्थ दयोदय गौशालाएं संचालित हो रही हैं। आचार्य श्री का संदेश है कि “घी की नहीं, गाय की रक्षा करो”। आचार्य श्री का सपना था कि भारत देश पुनः भारत बने। उनकी श्रेष्ठतम साधना उन्हें संत शिरोमणि कहलाने के लिए काफी हैं।

हथकरघा स्वावलंबन ने दिया स्वरोजगार – पुष्पेंद्र जैन

शिक्षक पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से भारत देश में लगभग 150 से अधिक केंद्र संचालित हैं।हथकरघा के माध्यम से हजारों निर्धन परिवारों को स्वरोजगार भी मिल रहा है। उनकी बेरोजगारी दूर हो रही है।खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। आचार्य श्री का संदेश था कि हथकरघा के अहिंसा वस्त्रों को पहनकर हम अहिंसावादी बनें। आचार्य श्री शिक्षा और चिकित्सा के लिए समाज को प्रेरित कर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते रहे हैं।

जन जन के संत आचार्य श्रेष्ठ- अरूण तिवारी

अरुण तिवारी का कहना है कि संत कमल के पुष्प के समान लोकजीवन रूपी वारिधि में रहते हैं, संचरण करते हैं, डुबकियां लगाते हैं, किंतु डूबते नहीं हैं। यही भारत भूमि के प्रखर तपस्वी, चिंतक, कठोर साधक, लेखक राष्ट्रसंत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन का मंत्रघोष है। आचार्य श्री जन-जन के संत के रूप में आज विद्यमान हैं।

आचार्य श्रेष्ठ का संदेश इंडिया नहीं भारत बोलो – हरिशंकर सोनी

हरिशंकर सोनी का कहना है कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज ने देशवासियों को संदेश देकर कहा कि वह मातृभाषा हिंदी का सम्मान करें।भारत को भारत ही बोलें,क्योंकि अंग्रेजी भाषा का इंडिया शब्द अर्थ विहीन है। आचार्य श्रेष्ठ का संदेश था कि एक शिक्षक ही है जो बच्चों का भविष्य निर्माता है यदि शिक्षक बच्चों को मातृभाषा के प्रति जागरूक करें तो भारत देश मातृभाषा में हो जाएगा। आचार्य श्रेष्ठ संदेश देकर लोगों से कहते थे कि इंडिया नहीं, भारत बोलों।

आचार्य श्री विद्यासागर जी, नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में रिद्धि विधान संपन्न, हजारों लोगों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण इतिहास सबूत मांगता है, सबूत देने के लिए सर्वतोभद्र जिनालय का निर्माण जरूरी है, इससे जिन शासन अगले 3000 वर्ष तक सुरक्षित रहेगा- मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज
शरद पूर्णिमा पर आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर के सदस्यों ने आचार्य श्री जी की बड़े ही भक्ति भाव से आठ द्रव्यों से पूजन की। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट

इंदौर। मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा के दिन तीन-तीन महान आत्माओं का जन्म दिवस है। आर्यिका ज्ञानमती माताजी से आचार्य विद्यासागर जी महाराज 12 वर्ष छोटे हैं, और नवाचार्य समय सागर जी महाराज आचार्य श्री से 12 वर्ष छोटे हैं। मुनि श्री ने कहा कि गुरुदेव हमेशा प्रेम में जीते रहे। उनका प्रेम देश में बनी 350 गौशालाओं में देखिए जहां 5 लाख संघी – पंचेंद्रिय जीवों को भोजन मिल रहा है, पानी मिल रहा है। उनकी प्रेम की संवेदनशीलता तो देखिये, उन्होंने कितने श्राविका आश्रम बनवा दिए। किसी की जिंदगी संवारने के लिए दिन का समय देना तो सरल है किंतु रात का समय देना बड़ी बात है। गुरुदेव ने तिलवारा घाट में गौशाला बनाने के लिए अपनी कई रातें दी। पूरे समाज को अनुशासन सिखाया।

हमारे साथ ही हजारों हजार गृहस्थ भी उनकी कृपा पाकर धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर मैंने इतनी बड़ी सभ्य, संस्कारित समाज देखी, मैंने बहुत कुछ सीखा। प्रेम के माध्यम से बहुत बड़े-बड़े कार्य हो जाते हैं। आज गुरुदेव नहीं है वह जहां से भी अवधी ज्ञान से हमें देख रहे होंगे, तो बहुत खुश हो रहे होंगे। मेरे जाने के बाद भी मेरे शिष्य मेरी भक्ति कर रहे हैं। मुनिवर कहते हैं कि गुरु बनना सबसे खतरनाक बात है। दुनिया भर के लोग एक गुरु से जुड़ते हैं उनकी श्रृद्धाएं अलग-अलग होती हैं और अपेक्षाएं बहुत अधिक होती हैं। कहा कि इतिहास सबूत मांगता है, सबूत देने के लिए एक सर्वतोभद्र जिनालय का निर्माण जरूरी है, इससे जिन शासन अगले 3000 वर्ष तक सुरक्षित रहेगा। समझो इससे हम सब की श्रद्धांजलि गुरुदेव तक पहुंच गई।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया

प्रातः 64 रिद्धि विधान अविनाश भैया जी के द्वारा करवाया गया। मुख्य पात्र मनोज बाकलीवाल, मनीष नायक इंजीनियर अजीत जैन के परिवार द्वारा एक बड़ी राशि दान में देने की घोषणा की गई। आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर के सदस्यों ने आचार्य श्री जी की बड़े ही भक्ति भाव से आठ द्रव्यों से पूजन की। इस अवसर पर श्री संदीप जैन, सरदार मल जैन, सचिन जैन, राकेश सिंघई, आनंद जैन, शिरीष अजमेरा, भरत जैन, आर के जैन, अरविंद जैन सर, सुनील जैन सहित बहुत अधिक संख्या में समाज जन मौजूद थे। प्रातः 10 बजे से शहर के 21 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी हुआ।

जैनों का अभिमान संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज : विचित्र बातें प्रणेता मुनी श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज
विचित्र बातें प्रणेता मुनी श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज ने शरदपूर्णिमा के दिन नांदणी में अपने प्रवचन में पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी का जन्म शरदपूर्णिमा पर होने से जैन समाज धन्य हो गया आदि बातें बताईं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट

नांदणी। विचित्र बातें प्रणेता मुनी श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज ने शरदपूर्णिमा के दिन नांदणी में अपने प्रवचन में कहा कि पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज जी के चरणो में मैं यह कहना चाहता हू कि पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज जी जैनों का अभिमान रहे। संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज दिगंबरत्व की शान रहे। जैनों का अभिमान रहे। श्रमण संघ का स्वाभिमान रहे। जन जन के लिए वो सम्यक्त्व की पहचान रहे। इस विश्व वसुंधरा पर संतों में सबसे महान रहे। विद्यासागर गुरुवर धरती पर चलते फिरते भगवान रहे।

आज है धन्य दिवस, जो पाया था संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी गुरुदेव को। शरद पूर्णिमा के दिन जन्मे विद्याधर ने धरा था दिगंबर वेश को। वे इस वसुधा पे आए तो जन जन का कल्याण किया। शुद्ध साधना के साथ जो परम आनंद से जिए। ऐसे त्रिलोक पूज्य गुरुदेव के पावन चरणों में शरदपूर्णिमा के दिन उनके जन्म जयंती पर मैं उनको स्मरण करते हुए उनको नमन करता हूं नमोस्तु गुरुवर! नमोस्तु गुरुवर!